Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar : पूर्व सांसद श्वेत मलिक ने किसानों को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद श्वेत मलिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए किसानों पर कई टिप्पणियां कीं और सरकार की नीतियों का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र ने हमेशा किसानों के लिए रास्ते खोले रखें हैं। उन्होंने दावा किया कि हर संभव कोशिश की गई है ताकि किसानों की समस्याओं का हल निकाला जा सके। केंद्र की ओर से संवाद के लिए तैयार रहने का संकेत दिया गया है, लेकिन किसानों के रुख को लेकर सवाल खड़े किए। सांसद ने कहा कि किसानों में एकता की कमी है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग किसान संगठन अपने-अपने रास्ते अपनाते हैं, जिससे संवाद प्रक्रिया में कठिनाई होती है।

    केंद्र सरकार के लिए एकजुटता जरूरी
    श्वेत मलिक ने यह भी कहा कि अगर किसान केंद्र सरकार के साथ बातचीत करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले अपनी यूनियन या संगठनों को एकजुट करना होगा। केंद्र सरकार एक गुट के साथ बात करने पर संतुष्ट नहीं होगी क्योंकि इससे अन्य गुटों द्वारा नए सिरे से आंदोलन शुरू हो सकते हैं।

    आंदोलन के समाधान के लिए स्पष्ट रणनीति की आवश्यकता
    पूर्व सांसद के अनुसार, अगर किसान संगठन एक मंच पर आकर सरकार से बातचीत करेंगे, तो इसका सकारात्मक परिणाम निकलेगा। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की स्थिति स्पष्ट है और वह हर बार अलग-अलग संगठनों से बातचीत नहीं कर सकती।

  • Jalandhar News: हैरोइन व स्विफ्ट कार सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हैरोइन व स्विफ्ट कार सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर। देहात पुलिस ने SSP हरकमलप्रीत सिंह खख के दिशा-निर्देश पर चलाये गये अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 3 तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 100 ग्राम हेरोइन व स्विफ्ट कार (UP15-CD-7683) बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान जोगा सिंह पुत्र चनंण सिंह, अजय सिंह पुत्र रेशम सिंह, सर्वजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी लाटियांवाल सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। ये कार्रवाई चलाये गये अभियान के तहत एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की टीम ने की है।

    मामले संबंधी में प्रेस को जानकारी देते हुए ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि एसआई गुरनाम सिंह पुलिस टीम के साथ
    तीन आरोपियों स्विफ्ट कार व 100 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जिस पर एसआई गुरनाम सिंह ने मुकदमा नंबर 03 दिनांक 04.01.2025 अपराध 21(बी)-61-85 एनडीपीएस एक्ट थाना मेहतपुर जिला जालंधर दर्ज कर प्रारंभिक जांच की। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी जोगा सिंह पुत्र चन्नण सिंह निवासी गांव लाटिया वाल जो मुकदमा नंबर 168 दिनांकित है 02.08.2019 अपराध 21- 61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला पी.ए (भगौड़ा) है। जिसकी सूचना संबंधित थाने को दे दी गयी है।

  • Jalandhar News: डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर Tarun Chugh ने कांग्रेस पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर Tarun Chugh ने कांग्रेस पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आज बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित विचार गोष्ठी सम्मेलन का आयोजन के.एल सहगल मेमोरियल हाल में आयोजित किया गया। इस समागम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय जर्नल सकत्तर तरुण चुग खासतौर पर पहुंचे, और तरुण चुग ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं की नीतियों के कारण काफी परेशान हो चुके थे, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया था। चुग ने बताया कि बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश की आजादी देश के काउंसिट्यूशन ओर देश के मंत्री होने के नाते देश के लिए उनके काम बहुत बड़े है। देश को कॉन्स्टिट्यूशन भी दिया और कॉन्स्टिट्यूशन के बीच वंचितों को अधिकार भी दिए है।

    देश की अर्थव्यवस्था और देश की इकोनॉमी क्या होनी चाहिए और बहुत बड़ा फैसला देश में गवर्नर राज होना चाहिए और देश का रिजर्व बैंक होना चाहिए, यह उनका बहुत बड़ा योगदान है। वहीं कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 4 दशक तक और उनकी 5 पीढ़ियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। जब लगातार कांग्रस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करते रहे तो उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने यह कहा था कि वह ठीक नहीं है बीमार हैं जबकि डॉ भीमराव अंबेडकर ने सामने आकर कहा कि वह स्वस्थ है। डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और जवाहरलाल नेहरू की विदेश नीतियों के कारण और पड़ोसी देश चीन की नीति के कारण उनका डटकर विरोध किया और पार्टी से इस्तीफा दिया था।

    भाजपा नेता चुग ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को हराने के लिए गली-गली जाकर उनके खिलाफ प्रचार किया। यही नहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू ने डॉ भीमराव अंबेडकर का कई बार अपमान भी किया, और यहां तक की जब बाबा साहिब की मृत्यु हुई तो उनके संस्कार करने के लिए चार गज जमीन कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में नहीं दी। और उनके शव को दिल्ली से मुंबई ले जाना पड़ा था, दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने आप को भारत रत्न अवार्ड दिलाया था, लेकिन देश वीर बहादुर ओर देश के संविधान निर्माता और वंचितों की लड़ाई लड़ने वाले वंचितों के मसीहा डॉ भीमराव अंबेडकर को आज तक भारत रत्न अवार्ड नहीं दिया गया है। लेकिन जिस व्यक्ति को डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ चुनाव लड़वाया था उसको भारत रत्न दिया गया लेकिन डॉक्टर साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया।

    भाजपा नेता तरुण ने बताया कि जब 1990 में भाजपा की सरकार बनी तब डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न अवार्ड दिया गया। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर को 5 गज जमीन नहीं दी गई लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने आज 5 तीर्थ स्थान बनाए हैं और बाबा साहेब का वंचितों और गरीबों की लड़ाई लड़ने का सपना नरिंदर मोदी पूरा कर रहे है। कांग्रेस पार्टी की चार पीढ़ियां और पांच दशकों तक डॉ भीमराव अंबेडकर का लगातार अपमान किया गया है, जिसे देश की जनता कभी नहीं भूलेगी।

    पंजाब में चल रहे किसानों के प्रदर्शन और किसान नेता डल्लेवाल के आमरण प्रदर्शन पर कहा कि भगवान उनकी सेहत अच्छी बनाए रखें। किसानों को लेकर कहा कि केंद्र सरकार हमेशा किसानों के साथ है और किसानों के हित के लिए काम कर रही है। अब फसल बीमा योजना ओर फसलों पर एमएसपी ऑटोमैटिक मोड पर और स्वामीनाथन रिपोर्ट को जल्द लागू किया जाएगा।

  • Jalandhar News: किसानों को लेकर भाजपा नेता विजय सांपला का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किसानों को लेकर भाजपा नेता विजय सांपला का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    बाबा भीमराव अंबेडकर को समर्पित विचार गोष्ठी सम्मेलन में शामिल हुए कई बड़े नेता

    जालंधर: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सापंला की अगुवाई में बाबा भीमराव अंबेडकर को समर्पित विचार गोष्ठी सम्मेलन का आयोजन केएल सहगल मेमोरियल हाल में आयोजित किया गया। मीडिया से बात करते विजय सांपला ने किसानों के मुद्दे पर बात करते कहा कि किसान एमएसपी को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि केंद्र ने दान की खरीद पर पहले ही एमएसपी बढ़ा दी है। इसी के साथ केंद्र ने पंजाब सरकार को 44 हजार करोड़ रुपए किसानों के लिए जारी कर दिए हुए हैं, लेकिन किसानों को ना तो सरकार द्वारा अभी तक एमएसपी मिली है और ना ही उनको अन्य सुख सुविधा प्राप्त हुई है। इसके विपरीत किसानों को दान की खरीदी को लेकर मंदिरों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर पंजाब में बड़े नशे को लेकर भाजपा ने जमकर आप पर निशाना साधा। मनोरंजन कालिया ने कहा कि हाल ही में भार्गव कैंप में 14 वर्षीय बच्चे की नशे की ओवरडोज मौत हो गई। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते मनोरंजन कालिया ने कहा कि सत्ता में आने से पहले आप पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में लिखा था कि 2 महीने में नशे को पंजाब से खत्म कर देंगे, लेकिन हालात यह हो गए कि आप पार्टी को सत्ता में आए हुए 3 साल हो गए हैं अभी तक पंजाब से नशा खत्म नहीं हुआ। अमृतसर में सरकार द्वारा चलाई गई। कैंपेन को लेकर कालिया ने कहा कि वहां पर बच्चों को नशे की कसम खिलाई गई लेकिन किसी पुलिस अधिकारी को नशा मुक्त करने की कसम नहीं खिलाई गई। वहीं केंद्र द्वारा 18 साल से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल के इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की कालिया ने सहारना की। पंजाब में भाजपा प्रधान कालिया ने कहा कि पार्टी द्वारा इसके लिए कैंपेन चलाई जा रही है, जल्दी पंजाब में भाजपा प्रधान को लेकर नियुक्ति की जाएगी।
  • Jalandhar News: डबल मर्डर को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डबल मर्डर को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड के अधीन आते क्षेत्र शहीद उधम सिंह नगर में दोस्तों ने गोलियां मारकर दो युवकों की हत्या कर दी। घटना अलसुबह आपस में बहस के दौरान हुई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शिवम निवासी मोता सिंह नगर और 22 वर्षीय विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने कहा कि सुबह 6 बजे गोलियां चलने की सूचना उनकी टीम को मिली थी। जिसमें शिवम नामक व्यक्ति को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी के प्रभारी परमिंदर सिंह सिविल अस्पताल जांच के लिए पहुंचे। लेकिन वहां पर शिवम और विनय तिवाड़ी की मौत हो गई थी। हरजिंदर सिंह मनी दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया था, उधम सिंह नगर ने रहने वाले हरजिंदर सिंह ने बताया कि शिवम और विनय सहित मनी मिठ्ठापुरियां उसके देर रात बैठे हुए थे, जहां देर रात 2.30 बजे घर की दूसरी मंजिल में चारों बातें करते रहे। हरजिंदर मनी ने कहा कि जिसके बाद वह सो गए। लेकिन अलसुबह 4 बजे गोलियां चलने की आवाज सुनी। जिसके बाद उसने देखा कि मनी मिठ्ठापुरियां के हाथ में पिस्टल थी और उसने पहले शिवम पर 3 से 4 गोलियां चलाई।

    जिसके बाद विनय पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। घटना में विनय की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शिवम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घायल अवस्था में शिवम ने बताया था कि मनी मिठ्ठापुरियां ने फायरिंग की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। निर्मल सिंह ने कहा कि दोस्तों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी। घटनास्थल से एक वेपन बरामद कर लिया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी ने हरजिंदर पर हमला करने की धमकी दी, जिसके बाद वह घटना स्थल से फरार हो गया। एसीपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: खेतों से खून से लथपथ व्यक्ति का शव बरामद

    Jalandhar News: खेतों से खून से लथपथ व्यक्ति का शव बरामद

    जालंधर, ENS: किशनगढ़ के गांव नौगजा के पास गन्ने के खेत में व्यक्ति का शव मिलने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खेत में लोगों को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसे जानवर नोंचकर खा रहे थे। जिसके बाद इलाका निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे किशनगढ़ चौकी इंचार्ज एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गन्ने के खेतों में एक अज्ञात शव पड़ा है।

    मौके से खून से लथपथ हड्डियों का कंकाल ही बरामद हुआ है। शव को कुत्तों ने नोच खाया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में रखा गया है।

    प्रभारी नरिंदर कुमार ने कहा कि शव किसी अज्ञात व्यक्ति का था, जो कोई संत लग रहा था और उसकी उम्र 60 से 65 वर्ष के आसपास थी। शव की हालत बहुत खराब थी। शव का एक हाथ धड़ से चिपका हुआ था और खून से लथपथ था। शव को किसी जानवरों ने आधा खाया हुआ लग रहा है। मामले जांच की जा रही है और मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल की जा रही है। जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: सुबह-सुबह चली गोलियां, 2 युवकों की मौत, जांच में जुटे ACP

    Jalandhar News: सुबह-सुबह चली गोलियां, 2 युवकों की मौत, जांच में जुटे ACP

    जालंधर, ENS: महानगर में गोलियां चलने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला लंबा पिंड के अधीन आते क्षेत्र शहीद उधम सिंह नगर से सामने आया है। जहां देर रात दोस्तों ने इकट्ठे होकर ड्रिंक की थी। लेकिन अलसुबह आपस में बहस हो गई। जिसके बाद दोस्तों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर गोलियां चला दी। इस घटना में 2 युवकों की गोली लगने से मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शिवम निवासी मोता सिंह नगर और 22 वर्षीय विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना शहीद उधम सिंह नगर शैलानी माता मंदिर के नजदीक हुई है।फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार 7 से 8 फायर हुए है, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी कोई अधिकारी नहीं कर रहा। एसीपी नार्थ ऋषभ भोला मौके पर पहुंच गए है और मामले की जानकारी के जुट गए है।गोलियां चलाने वाला आरोपी मनी मिठापुरिया के रूप में हुई है जोकि घटना स्थल से फरार हो गए। मिली जानाकारी के अनुसार घर में दूसरी मंजिल पर गोलियां चली है।

  • Jalandhar News: 4 फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार, नाका लगाकर लोगों से करते थे लूटमार

    Jalandhar News: 4 फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार, नाका लगाकर लोगों से करते थे लूटमार

    फिल्लौरः देहात में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने फर्जी पुलिस कर्मी बनकर पैसे लूटने वाले 4 व्यक्तियों को काबू किया है। थाना फिल्लौर की पुलिस ने चारों आरोपियों से पूछताछ के लिए 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

    जानकारी देते हुए एसएचओ संजीव कपूर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी इलाके में फर्जी वर्दी पहनकर पुलिस बनकर लोगों से पैसे लूटते हैं। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया। काबू किए गए आरोपियों की पहचान लुधियाना निवासी जगजीत सिंह, फाजिल्का निवासी सुखपाल सिंह उर्फ सुक्खा, फिल्लौर निवासी सन्नी और रमन के रूप में हुई है।

    पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सामान्य दुकानों से उपलब्ध कपड़ा खरीदा और उसे एक दर्जी से सिलवाया। उन्होंने पुलिस स्टार पाने के लिए बच्चों के खिलौने की दुकानों से बच्चों के लिए डिजाइन की गई वर्दी खरीदी और उनमें से स्टार लगाकर एक नकली टीम बनाई।

    आरोपी सुखपाल सिंह सुक्खा जो फर्जी एसएचओ बनता था। इससे पहले भी उसके खिलाफ थाना फाजिल्का सिटी में डकैती का मामला दर्ज है, उसके साथ पकड़े गए उसके साथी सन्नी के खिलाफ थाना फिल्लौर में लूट और चोरी के 3 मामले दर्ज हैं, उसके तीसरे साथी रमन पर बिलगा और गोराया में 2 लूट के मामले दर्ज हैं। उनके पास से एक मोटरसाइकिल, एक पुलिस की खाकी जैकेट और 2 तेजधार हथियार बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आगामी जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: मैगजीन और कारतूस मिलने पर Airport पर मचा हड़कंप

    Jalandhar News: मैगजीन और कारतूस मिलने पर Airport पर मचा हड़कंप

    जालंधरः आदमपुर हवाई अड्डे से एक पेसेंजर से एक मैगजीन और 5 कारतूस बरामद होने पर हड़कंप मच गया। आदमपुर से हिंडन जाने वाली स्टार एयरलाइन फ्लाइट नंबर $5235 में यात्रा करने वाले एक यात्री के सामान की चेकिंग की जा रही थी, तो उससे एक मैगजीन 5 कारतूस बरामद हुए। जिससे अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में एयरपोर्ट के सिक्योरिटी मुलाजिमों ने कारतूस कब्जे में लिए। यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    वहीं, आदमपुर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर पाल सिंह ने बताया कि उक्त पैसेंजर फिरोजपुर का रहने वाला था। उसके पास लाइसेंसी हथियार है, लेकिन यात्रा के दौरान उसके पास हथियार नहीं था। हथियार घर पर था। गलती से यात्री के कारतूस उसके बैग में आ गए। जांच पड़ताल के बाद उसे वार्निंग दी गई और नियम बताए गए हैं।

  • Jalandhar News: 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालत में मौत

    Jalandhar News: 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालत में मौत

    जालंधरः 14 वर्षीय एक किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना थाना भार्गव कैंप के अधीन आते महात्मा ज्ञान गिरि महाराज मंदिर के पास की है। इस दौरान पूर्व पार्षद के पति ने लाइव होकर कहा कि लड़के की मौत नशे के कारण हुई है। परिवार ने दोपहर को ही किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।

    मामले में पुलिस से बात की तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। भार्गव कैंप में पार्षद रही गीता रानी के पति ऋतेश निहंग ने बताया कि वीरवार देर रात 14 वर्षीय़ किशोर नशे से धुत्त होकर भार्गव कैंप के इलाक में खेत में गिरा गया था। वहां से गुजर रहे लोगों ने परिवार को सूचित किया। परिवार किशोर को उठाकर घर ले आया और उसे सुला दिया। शुक्रवार सुबह किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी हरजीत सिंह ने कहा कि मामले ध्यान में नही है, लेकिन फिर भी वे जांच करेंगे।