Jalandhar News: हैरोइन व स्विफ्ट कार सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर। देहात पुलिस ने SSP हरकमलप्रीत सिंह खख के दिशा-निर्देश पर चलाये गये अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 3 तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 100 ग्राम हेरोइन व स्विफ्ट कार (UP15-CD-7683) बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान जोगा सिंह पुत्र चनंण सिंह, अजय सिंह पुत्र रेशम सिंह, सर्वजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी लाटियांवाल सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। ये कार्रवाई चलाये गये अभियान के तहत एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की टीम ने की है।

मामले संबंधी में प्रेस को जानकारी देते हुए ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि एसआई गुरनाम सिंह पुलिस टीम के साथ
तीन आरोपियों स्विफ्ट कार व 100 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जिस पर एसआई गुरनाम सिंह ने मुकदमा नंबर 03 दिनांक 04.01.2025 अपराध 21(बी)-61-85 एनडीपीएस एक्ट थाना मेहतपुर जिला जालंधर दर्ज कर प्रारंभिक जांच की। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी जोगा सिंह पुत्र चन्नण सिंह निवासी गांव लाटिया वाल जो मुकदमा नंबर 168 दिनांकित है 02.08.2019 अपराध 21- 61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला पी.ए (भगौड़ा) है। जिसकी सूचना संबंधित थाने को दे दी गयी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *