Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: नगर निगम चुनावों को लेकर एक्शन में AAP Party, मंत्री ईटीओ, मोहिंदर भगत सहित DC ने की मीटिंग

    Jalandhar News: नगर निगम चुनावों को लेकर एक्शन में AAP Party, मंत्री ईटीओ, मोहिंदर भगत सहित DC ने की मीटिंग

    जालंधर, ENS: पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा के बाद आप पार्टी भी एक्शन मोड पर आ गई है। वहीं आप पार्टी ने चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत आज आप पार्टी के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और मंत्री मोहिंदर भगत की देखरेख में अहम बैठक हुई। आज डीसी ऑफिस जालंधर में आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनजर शहर के विकास कार्यों को लेकर डीसी, निगम कमिश्नर और विभिन्न विभागों के मुख्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें लोगों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

    बैठक में जिले के सभी विधायक, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, चेयरमैन और कैबिनेट मंत्रियों समेत पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पंजाब में लंबे समय से लंबित निकाय चुनाव का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (11 नवंबर) को पंजाब सरकार को कुल दस हफ्ते में चुनाव कराने को कहा है। शीर्ष अदालत ने 15 दिन में चुनाव की अधिसूचना जारी करने और अगले आठ हफ्ते में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है।

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा छह नवंबर को दिए गए आदेश को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, यह मामला 28 नवंबर को फिर चुनाव आयोग के पास पहुंचा। कहा गया कि सरकार ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है, लेकिन आयोग ने चुनाव तय नहीं किए हैं। इसके बाद सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया था कि जल्द ही जवाब दाखिल किया जाएगा।

     

  • Jalandhar News: Silver Plaza के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, चालक को जमकर पीटा, देखें Live

    Jalandhar News: Silver Plaza के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, चालक को जमकर पीटा, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिल्वर प्लाजा के पास ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना को लेकर ई-रिक्शा द्वारा तेजी से बाइक में टक्कर मार दी गई। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि उसने बाइक की ब्रेक लगाई हुई थी। इस दौरान तेज से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक पर बैठे व्यक्ति की माता सड़क पर गिर गई और सिर में चोट लगी। वहीं हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में महिला को गाड़ी में बिठाकर उपचार के लिए ले जाया जा रहा है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए अन्य व्यक्ति ने कहा कि ई-रिक्शा चालक ने तेजी से बाइक में टक्कर मार दी। व्यक्ति ने कहा कि घटना में पीड़ित की बाइक और फोन टूट गया। वहीं ई-रिक्शा चालक की लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अन्य व्यक्ति ने कहा कि ई-रिक्शा चालक ने कोई नशा किया है। जिसके चलते वह कुछ नहीं बोल रहा। ई-रिक्शा चालक ने कहा कि वह लोडिंग का काम करता है। अन्य व्यक्ति ने कहा कि महिला के सिर पर चोट लगने से कान से खून निकलने लगा। व्यक्ति ने कहा कि ई-रिक्शा चालक के पास मौके पर लाइसेंस मौजूद नहीं है। जिसके चलते अब लोगों ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।

  • Jalandhar News: इलाके में चक्कर काटना युवक को पड़ा महंगा, छीना बाइक, थाने में हुआ हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: इलाके में चक्कर काटना युवक को पड़ा महंगा, छीना बाइक, थाने में हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: वरियाणा रोड़ पर युवक को बाइक पर बार-बार चक्कर काटना उस समय महंगा पड़ गया, जबकि गांव वासियों ने युवक को रोककर उससे बाइक छीन लिया। युवक ने आरोप लगाए है कि वह उसके साथ लोगों द्वारा मारपीट की गई और उसका बाइक छीनकर सरपंच के घर में रख दिया गया। युवक का कहना है कि वह कोई चक्कर नहीं काट रहा था, बल्कि वह काम के सिलसिले में फैक्टरी जा रहा था।

    युवक ने कहा कि जब वह इस मामले में थाने शिकायत देने गया तो उसका बाइक सरपंच के घर में रख दिया गया और उसे कहा जा रहा है कि वहां पर वह आ जाए और बैठकर बात कर लें। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि युवक के गांव की लड़की पीछे चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि महिला की शादी हो चुकी है और युवक के पहले उसके साथ रिलेशन थे। उनका कहना है कि शादी के बाद लड़की का युवक से कोई लेना-देना नहीं है। इसी मामले को लेकर युवक का बाइक उससे पकड़ा है। इस दौरान दोनों पक्ष थाने में पहुंच गए है। जहां भारी हंगामा हो रहा है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें उनके पास आई है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि वह नंगल की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि बेटा करण से वरियाणा के लड़कों ने घेर लिया और उससे लूटपाट की। महिला ने कहा कि बेटा फैक्टरी में काम के लिए जा रहा था। इस दौरान उससे बाइक छीन लिया और उससे मारपीट की। वहीं चाचा योगा ने कहा कि सुबह 7.30 बच्चा काम पर जा रहा था। इस दौरान उससे मारपीट करके चैन और 6 हजार रुपए छीन लिए। जिसके बाद बाइक छीनकर हैप्पी सरपंच के घर पर खड़ी कर दी। योगा ने कहा कि मामले की शिकायत मकसूदा पुलिस को दे दी गई। वहीं अब दूसरे पक्ष द्वारा महिला के साथ रिलेशन के नाम का सहारा लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है और झूठा पर्चा दर्ज किया जा रहा है। पीड़ित ने इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है। योगा ने कहा कि महिला कॉल डिटेल निकलवाई जाए और उसके बाद महिला पर झूठा मामला दर्ज करवाने को लेकर मामला दर्ज किया जाए।

    वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि महिला वरियाना गांव की है, उसकी एक साल तक लड़के के साथ रिलेशन थे। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद महिला की दूसरी जगह शादी हो गई। व्यक्ति ने आरोप लगाए हैकि यब युवक को पता लगा कि महिला की शादी हो गई तो वह इलाके में चक्कर काटने लगा और उसकी पुरानी फोटो भेजने लग गया और घर में फोटो व वीडियो भेजने की धमकियां देने लग गया। जिसके बाद एक दिन महिला के पिता को पता लगा गया और उस दौरान वहां से वह भाग गया। जिसके बाद महिला का पति के सामने आ गया और वहां पर युवक बाइक छोड़कर भाग गया। उन्होंने युवक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

  • Jalandhar News: व्यक्ति की सोने की बालियां छीनकर लुटेरे फरार

    Jalandhar News: व्यक्ति की सोने की बालियां छीनकर लुटेरे फरार

    जालंधरः महानगर में चोरी का वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताज़ा मामला शहर के गोशाला से सामने आया है जहां पर चोरों एक व्यक्ति की बालियां छीनकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक वीरवार रात 8:30 के करीब मोटरसाइकिल सवार दुकान मालिक की सोने की दोनों बालियां झपटकर फरार हो गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात को अंजाम देकर भागते समय उसके पास पकड़ा हुआ तेज़धार हथियार सड़क पर ही गिर गया। बालियां झपटने से डेयरी मलिक घायल हो गया और कानों से खून बहने लगा।

    जानकारी देते हुए भल्ला डेयरी के मालिक सुभाष भल्ला ने बताया कि एक व्यक्ति रात के समय उनकी दुकान पर आया और दही एवं ब्रेड सामान खरीदने लगा। जैसे ही सामान खरीद कर जाने लगा तो अचानक कानों में डाली हुई सोने की बालियां छीनकर बाहर खड़े साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। भागते वक्त उनका दातर भी सड़क पर गिर गया।

  • Punjab News: Kamalke Shahkot के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, Bolero के उड़े परखच्चे

    Punjab News: Kamalke Shahkot के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, Bolero के उड़े परखच्चे

    मोगाः कमालके शाहकोट के पास हुआ भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जिसमें बोलेरो और बस में टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए है, वहीं बस सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर पहुंच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना तुरंत एबुलेंस चालक को दी। वहीं मौके पर पहुंचा एबुलेंस घटना में घायलों को उपचार के लिए मोगा अस्पताल ले गया है। हादसे में घायलों की सूचना अभी नहीं मिली है।

  • Jalandhar News: Mobile छीनकर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने किया काबू, मौके पर पहुंची पुलिस

    Jalandhar News: Mobile छीनकर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने किया काबू, मौके पर पहुंची पुलिस

    जालंधर: महानगर के दोआबा चौक की कुछ दूरी पर आटो चालक का मोबाइल छीन कर भाग रहे चोरों को लोगों द्वारा काबू करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोआबा चौक के पास बाइक सवार लुटेरे आटो चालक का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे तभी उनकी बाईक अन्य बाइक से जा टकराइ। इस दौरान लोगों ने उन्हें काबू कर लिया जबकि लुटेरों ने छीना हुआ मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिया।इस घटना में राहगीर बाइक चालक दो युवक घायल हो गए हैं जबकि लुटेरों को भी चोटें लगी।

    घटना की जानकारी देते हुए आटो चालक ने बताया कि वह अंगूरा वाली वेल के सामने पैट्रोल पंप के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था तभी एक युवक आया जिसे उसने सवारी समझा लेकिन वह युवक उससे मोबाइल छीन कर अपने साथी की बाइक पीछे बैठ कर भाग गया। उसने आटो से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूरी पर वह अन्य बाइक से टकरा कर गिर गए और उसका मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत लुटेरों को काबू कर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची ई. आर. एस. टीम और थाना आठ की पुलिस ने लुटेरों को काबू कर लिया। फिलहाल आटो चालक का मोबाइल बरामद नहीं हुआ। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Jalandhar News: गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, चले लात-घुसे, देखें Live

    Jalandhar News: गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, चले लात-घुसे, देखें Live

    जालंधर। महानगर के बाबा कान दास नगर से एक पार्किंग में गाड़ी लगाने को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां, सीविल अस्पताल एमलाआर कराने पहुंचे पीड़ित जय प्रकाश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले कमल ने घर के बाहर गाड़ी करने को लेकर मारपीट की है।

    इसके बाद आरोप लगाते हुए कहा कि कमल ने मारपीट से पहले उसने रेकी की थी। जिसके बाद उसने अन्य व्यक्ति को घर पर बुलाकर मारपीट करवाई। जो गाड़ी खड़ा करने का विरोध कर मेरे साथ बुरी तरह मारपीट किया। सिविल अस्पताल से एमएलआर कटाने के बाद उसके के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाएंगे। फिलहाल मेरी पुलिस प्रशासन से ये मांग है कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये।

  • Jalandhar News: भांजे ने मामे पर किया तेजधार हथियारों से हमला, महिला पर लगे अवैध संबंध के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भांजे ने मामे पर किया तेजधार हथियारों से हमला, महिला पर लगे अवैध संबंध के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सोफी गांव में मामे और भांजे में झगड़ा होने की घटना सामने आई है। जहां आरोप लगाए जा रहे है कि भांजे ने साथियों संग मिलकर तेजधार हथियार से मामे पर हमला कर दिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित के भाई ने अपनी भाभी पर भांजे के साथ अवैध संबंध में मारपीट के आरोप लगाए है। पीड़ित जोगिंदर ने कहा कि उसका भाई सुरिंदर कोर्ट पर तारीख पर गया हुआ था। इस दौरान उसके भाई ने बरखा को फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी पर थप्पड़ जड़ दिए।

    जोगिंदर ने कहा कि जब भाई ने उक्त नंबर पर फोन किया तो वह उसके भांजे प्रेम का निकला। पीड़ित ने कहा कि प्रेम फगवाड़ा के प्लाईगेट का रहने वाला है। जिसके बाद उसके भाई ने भांजे को भी गालियां निकाली। जोगिंदर ने कहा कि जिसके बाद भांजे ने उसके भाई को गालियां निकाली। पीड़ित ने कहा कि इस सोफी गांव में भांजे ने कुछ हमलावारों को साथ लाकर उसके भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पीड़ित ने बताया कि घटना की वीडियो भी पुलिस कर्मियों को दे दी गई है। पीड़ित ने कहा कि भाई की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि घटना में हमलावार 2 गांव के व्यक्ति थे और 6 लोग बाहर के शामिल थे। मामले की शिकायत थाना परागपुर चौकी को दे दी गई है। पीड़ित ने कहा कि इससे पहले उस पर भी हमला हो चुका है। जोगिंदर ने कहा कि पहले भी उस पर हमला इन्हीं लोगों ने करवाया था। जोगिंदर ने कहा कि प्रेम पर 20 से अधिक पर्चे थानों में दर्ज है। जिसमें से चिट्टे का, किडनैपिंग, असलहे, लड़ाई झगड़े के शामिल है। जोगिंदर ने कहा कि अमृतसर में पुलिस को बम से उड़ाने के मामला भी उस पर दर्ज है।

    वहीं इस मामले को लेकर बरखा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बरखा ने कहा कि मेरे पति सिकंदर के भांजे का आया था और और वह बार्बीकोल मांग रहा था। बरखा ने कहा कि उसकी सास ने भी कहा था कि वह बार्बीकोल मांग रहा है और वह उसे दे दें। जिसके बाद उसने पति को कहा कि उसका बार्बीकोल दे दों। महिला ने कहा कि इस मामले में पुलिस भी घर में आई थी। महिला ने कहा कि वह 14 साल से गांव में रह रही है।

    महिला ने कहा कि उसके अवैध संबंध के बारे में गांव में से किसी से भी पूछ ले। वहीं पुलिस ने भी पति सिंकदर को कहा कि उसके दिमाग में गलत बात किसी ने डाल दी है। महिला ने कहा कि पुलिस को उसने रिकार्डिंग भी सुना दी और वह खुद ही अपने घायल पति को उपचार के लिए अस्पतालों में घूमती रही। महिला ने जेठ पर पति को भड़काने के आरोप लगाए है। महिला ने कहा कि पहले भी उसने दो बार पुलिस को शिकायत दे चुकी है।

  • Jalandhar News: Manni Dhaba के मालिक की मौत का मामला, एक पत्रकार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Manni Dhaba के मालिक की मौत का मामला, एक पत्रकार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने ढाबा मालिक अनिल कुमार मनी की मौत के मामले में न्यूज पोर्टल के रिपोर्टर दीपक राणा उर्फ ​​दीपक थापर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 121 दिनांक 26.11.2024 थाना डिवीजन नं. 4. धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी एसीपी निर्मल ने कहा कि यह घटना 20 नवंबर को हुई थी, जब दीपक राणा सहित व्यक्तियों का एक समूह कथित तौर पर अनिल कुमार पर नेहरू गार्डन स्कूल के पास मनी ढाबा पर कीड़े प्रभावित सब्जियां बेचने का आरोप लगाता रहा।

    पीड़ित और उनके बेटे मानव मनी द्वारा बार-बार अनुरोध करने किया गया कि उनके पिता अनिल हार्ट के मरीज है, लेकिन पत्रकारों के समूह ने कथित तौर पर उन्हें परेशान करना जारी रखा। इस मामले के दौरान अनिल गंभीर तनाव में आ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद अनिल का बेटा उपचार के लिए पिता को अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पीड़िता के बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

    जिसके बाद आरोपी दीपक राणा को 27 नवंबर को कांग्रेस भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और कथित तौर पर झगड़े की लाइव-स्ट्रीमिंग करने वाले अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के बारे में आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। एसीपी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है जहां उत्पीड़न के कारण सीधे तौर पर जान चली गई।

  • Jalandhar पहुंचे Cabinet Minister Dhaliwal ने किसानों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे Cabinet Minister Dhaliwal ने किसानों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बॉर्डर एरिये में रह रहे किसानों को कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, आज कैबिनेट मंत्री ने जालंधर में आर्मी अफसरों से मुलाकात मुलाकात की। इस दौरान जालंधर हैड क्वार्टर में उनकी अफसरों के साथ बॉर्डर एरिया की सड़क पर हो रहे हादसों को कम करने के लिए सड़क को चौड़ी करने को लेकर मीटिंग रखी गई थी। इस मीटिंग में आर्मी अफसरों ने सड़क चौड़ी करने की बात मान ली है। ऐसे में गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिलेंगी और हादसों में कमी आएंगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब की एक सड़क है तो कि अजनाला शहर से शुरू होती है।

    उन्होंने कहा कि वह सड़क अजनाला, लोपोके, तलवंडी साबो, अटारी, और सोल गांव से होकर 72 किलोमीटर तक जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार सड़कों को लेकर काफी काम करवा रही है। कैबिनेट मंत्री ने यह सड़क फोर्स के पास थी, जिस पर काफी पैरवी की गई। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर काफी हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही थी। वहीं किसानों की काफी लंबे से सड़क को लेकर मांग रखी गई थी। जिसके बाद वह दिल्ली बिकानेर सहत कई अफसरों से मुलाकात कर चुके है। इस दौरान आज जालंधर में उनकी मीटिंग रखी गई।

    उन्होंने कहा कि यह सड़क पहले 5.5 मीटर चौड़ी थी। लेकिन अब अधिकारियों के साथ मीटिंग में सड़क को लेकर हुई बातचीत में यह फैसला लिया गया कि 7 मीटर चौड़ी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अफसरों से निवेदन किया गया है कि गन्ने की बैल्ट पर इस सड़क को 10 मीटर चौड़ी कर दिया जाए। जिसके बाद अधिकारियों ने कहा कि वह मौके पर अफसरों को जांच के लिए भेजेंगे और उसके बाद गन्ने की बैल्ट पर सड़क का मुआयना किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गन्ने की बैल्ट वाली सड़क 7.7 मीटर पहले से फाइनल है जिसे अगले साल से चौड़ी करने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अफसरों ने 10 मीटर चौड़ी करने का आश्वासन दिया है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अफसरों की चमियारी रोड़ बाइपास पर आर्मी को परेशानी आ रही है, जिसको उन्होंने हल करने का आश्वासन दिया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्राली निकलने के दौरान दूसरी गाड़ी को निकालना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में इस मसले को हल करने से बॉर्डर के पास रह रहे किसानों की काफी राहत मिलेगी। वहीं आर्मी में युवाओं की भर्ती को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आर्मी के पास पंजाब में 45 प्रतिशत भर्ती है और उन्होंने सुझाव दिया है कि अधिकारियों को दिया है जो कि आर्मी के अधिकारियों ने मान लिया।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जालंधर अमृतसर में उन्हें युवा कम फौज के लिए मिलेंगे, लेकिन अगर वह बॉर्डर एरिया जैसे पठानकोट से फिरोजपुर तक जाएंगे तो वहां पर आर्मी में भर्ती होने के लिए युवा काफी मात्रा में मिल जाएंगे। जहां वह अगर भर्ती के लिए कैंप लगाएंगे तो काफी युवा आर्मी में जुड़ने के लिए तैयार होंगे। वहीं बॉर्डर पार से ड्रोन आने के मामले में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृह मंत्री अमित शाह के पास मुद्दे को रखा था, लेकिन इसका अभी कोई समाधान नहीं निकल कर आया है। उन्होंने कहा कि ड्रोन को रोकने के लिए अभी कुछ भी हल नहीं निकला है, लेकिन जल्द इस मुद्दे को हल कर लिया जाएगा।