Jalandhar News: भांजे ने मामे पर किया तेजधार हथियारों से हमला, महिला पर लगे अवैध संबंध के आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सोफी गांव में मामे और भांजे में झगड़ा होने की घटना सामने आई है। जहां आरोप लगाए जा रहे है कि भांजे ने साथियों संग मिलकर तेजधार हथियार से मामे पर हमला कर दिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित के भाई ने अपनी भाभी पर भांजे के साथ अवैध संबंध में मारपीट के आरोप लगाए है। पीड़ित जोगिंदर ने कहा कि उसका भाई सुरिंदर कोर्ट पर तारीख पर गया हुआ था। इस दौरान उसके भाई ने बरखा को फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी पर थप्पड़ जड़ दिए।

जोगिंदर ने कहा कि जब भाई ने उक्त नंबर पर फोन किया तो वह उसके भांजे प्रेम का निकला। पीड़ित ने कहा कि प्रेम फगवाड़ा के प्लाईगेट का रहने वाला है। जिसके बाद उसके भाई ने भांजे को भी गालियां निकाली। जोगिंदर ने कहा कि जिसके बाद भांजे ने उसके भाई को गालियां निकाली। पीड़ित ने कहा कि इस सोफी गांव में भांजे ने कुछ हमलावारों को साथ लाकर उसके भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पीड़ित ने बताया कि घटना की वीडियो भी पुलिस कर्मियों को दे दी गई है। पीड़ित ने कहा कि भाई की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि घटना में हमलावार 2 गांव के व्यक्ति थे और 6 लोग बाहर के शामिल थे। मामले की शिकायत थाना परागपुर चौकी को दे दी गई है। पीड़ित ने कहा कि इससे पहले उस पर भी हमला हो चुका है। जोगिंदर ने कहा कि पहले भी उस पर हमला इन्हीं लोगों ने करवाया था। जोगिंदर ने कहा कि प्रेम पर 20 से अधिक पर्चे थानों में दर्ज है। जिसमें से चिट्टे का, किडनैपिंग, असलहे, लड़ाई झगड़े के शामिल है। जोगिंदर ने कहा कि अमृतसर में पुलिस को बम से उड़ाने के मामला भी उस पर दर्ज है।

वहीं इस मामले को लेकर बरखा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बरखा ने कहा कि मेरे पति सिकंदर के भांजे का आया था और और वह बार्बीकोल मांग रहा था। बरखा ने कहा कि उसकी सास ने भी कहा था कि वह बार्बीकोल मांग रहा है और वह उसे दे दें। जिसके बाद उसने पति को कहा कि उसका बार्बीकोल दे दों। महिला ने कहा कि इस मामले में पुलिस भी घर में आई थी। महिला ने कहा कि वह 14 साल से गांव में रह रही है।

महिला ने कहा कि उसके अवैध संबंध के बारे में गांव में से किसी से भी पूछ ले। वहीं पुलिस ने भी पति सिंकदर को कहा कि उसके दिमाग में गलत बात किसी ने डाल दी है। महिला ने कहा कि पुलिस को उसने रिकार्डिंग भी सुना दी और वह खुद ही अपने घायल पति को उपचार के लिए अस्पतालों में घूमती रही। महिला ने जेठ पर पति को भड़काने के आरोप लगाए है। महिला ने कहा कि पहले भी उसने दो बार पुलिस को शिकायत दे चुकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *