Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: Punjabi Actor Himanshi Khurana के पिता गिरफ्तार, लगे मारपीट के आरोप

    Jalandhar News: Punjabi Actor Himanshi Khurana के पिता गिरफ्तार, लगे मारपीट के आरोप

    फिल्लौरः पंजाबी एक्टर हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 5 माह पहले ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार पर हमला करने के आरोप लगे थे, जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार जगपाल सिंह ने 5 महीने पहले शिकायत दी थी कि वह ड्यूटी पर तैनात थे और दफ्तर से बाहर निकल रहे थे तो कुलदीप खुराना ने उन पर हमला कर दिया और गाली-गलौज भी किया। इसी दौरान उनके साथ मौजूद एक कर्मचारी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया था। मामला दर्ज होने के बाद कई बार पुलिस कुलदीप को पकड़ने के लिए लुधियाना स्थित उनके घर पर गई, लेकिन वह नहीं मिले। शनिवार रात को उन्हें सूचना मिली कि खुराना अपने घर पर है तो पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

  • Jalandhar News: ट्रेन की चपेट में आने से 2 टुकड़ों में बंटा युवक का शरीर

    Jalandhar News: ट्रेन की चपेट में आने से 2 टुकड़ों में बंटा युवक का शरीर

    जालंधर, ENS: टांडा फाटक के पास कपूरथला रेलवे लाइन पर युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में युवक का शरीर 2 हिस्सों में बंट गया। मृतक की पहचान छोटू कुमार सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई हीरा सिंह ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि युवक ने सुसाइड किया है।दूसरी तरफ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि युवक काफी देर से पटरी पर लेटा हुआ था। अक्सर इस जगह हर रोज नशेड़ी बैठकर नशा करते हैं। कई बार लूट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। एएसआई ने कहा कि फिलहाल यह सुसाइड लग रहा है।

  • Jalandhar News: घर से 2 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: घर से 2 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया। वहीं ताजा मामला कीर्ति नगर से सामने आया है, जहां बंद घर के ताले तोड़कर चोर कैश व सोने के गहने चुराकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पीड़ित गुरमेल सिंह ने बताया कि वह भोगपुर के पास एक गांव में अपने रिश्तेदारों के घर गए हुए थे। इस दौरान जब वह वापिस घर आए ओर मेन गेट का ताला खोला तो अंदर जाते ही घर का सामान बिखरा देखकर हैरान रह गए।

    दरअसल, घर के अंदर कमरे के दरवाजे और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि अलमारियों से 2 लाख कैश व लाखों के सोने-चांदी के गहने गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई विनय कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: Instagram Hack कर महिला की तस्वीरें की वायरल, आरोपी ट्रेस

    Jalandhar News: Instagram Hack कर महिला की तस्वीरें की वायरल, आरोपी ट्रेस

    जालंधरः एक महिला की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर तस्वीरें वायरल करने के मामले में नई बारादरी थाने की पुलिस ने युवक की पहचानकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। जानकारी के अनुसार कि आरोपी ने महिला की फोटो एडिट कर उसे ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की थी। जब महिला के पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर नई बारादरी थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

    पीड़ित महिला के पति ने शिकायत में कहा- एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया था। उसकी आईडी से पत्नी की फोटो उठाकर उसे एडिट कर महिला को भेजी गई। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल किया। विरोध करने पर आरोपी ने धमकियां देनी शुरू कर दी।

    पुलिस ने मामले में टैक्निकल ढंग से जांच की तो पता चला कि उक्त आईडी किसी सौरव नाम के व्यक्ति के फोन से हैक की गई है। उक्त फोन से ही महिला की आईडी भी चलाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी का नंबर भी ट्रेस कर लिया है। जल्द आरोपी को थाना बारादरी की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना नई बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: 30 लाख की जबरन वसूली के मामले में फरार चल रहा आरोपी काबू

    Jalandhar News: 30 लाख की जबरन वसूली के मामले में फरार चल रहा आरोपी काबू

    नकोदरः जबरन वसूली करने के आरोप में पुलिस ने पिछले तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विशाल सभ्रवाल उर्फ भरथू पुत्र जंग बहादुर निवासी मोहल्ला ऋषि नगर नकोदर के रूप में हुई है। आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध होने का दावा कर एक परिवार से 30 लाख रुपए की जबरन वसूली करने का प्रयास किया था। आरोपी 2021 से गिरफ्तारी से बच रहा था।

    एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि ‘यह मामला सितंबर 2021 का है, जब आरोपियों ने रानो पत्नी दर्शन लाल को व्हाट्सएप कॉल कर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा करते 30 लाख की मांग की थी और उसके बेटे शेर कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में गिरोह के 5 अन्य सदस्यों अंकुश उर्फ भैया, मुहम्मद यासीन अख्तर उर्फ जेसी, गगनदीप सिंह उर्फ बब्बू, रोहित और करनैल सिंह उर्फ बॉबी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • Jalandhar News: विश्राम कर रहे महंत पर युवती ने किया हमला

    Jalandhar News: विश्राम कर रहे महंत पर युवती ने किया हमला

    नकोदरः प्राचीन शिवालय मंदिर के महंत वाबन दास पर शनिवार बाद दोपहर करीब 4 बजे एक लड़की ने हमला कर दिया। महंत उस समय अपने कमरे में विश्राम कर रहे थे, तभी लड़की ने लकड़ी की किसी चीज से हमला करना शुरू कर दिया। महंत के शोर मचाने पर लड़की फरार हो गई। उस समय मंदिर के सभी सेवादार अपने कामों में व्यस्त थे।

    महंत को गंभीर हालत में नकोदर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उनके सिर पर चार टांके लगे। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के मुलाजिम मौके पर पहुंच गए। महंत वाबन दास ने बताया कि लड़की शायद दखणी गेट इलाके की रहने वाली है। दूसरी तरफ महंत पर हमले के कारण भक्तों में रोष है।

    थाना सिटी के प्रभारी अमन सैनी ने कहा कि जांच में पता लगा है कि लड़की की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इससे पहले भी वो कई लोगों पर हमला कर चुकी है।

  • JALANDHAR NEWS: इनोसेंट हार्ट्स में हमारी अमूल्य विरासत की जीवंतता को दर्शाता ‘धरोहर’ वार्षिकोत्सव संपन्न : मेधावी विद्यार्थियों को किया  पुरस्कृत

    JALANDHAR NEWS: इनोसेंट हार्ट्स में हमारी अमूल्य विरासत की जीवंतता को दर्शाता ‘धरोहर’ वार्षिकोत्सव संपन्न : मेधावी विद्यार्थियों को किया  पुरस्कृत

    जालंधर: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के अंतर्गत ‘दिशा-एन इनीशिएटिव’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ‘धरोहर’ थीम के अंतर्गत LEAP (Leadership Excellence in Academic Performance) अवार्ड्स -2024 का आयोजन किया गया, जिसमें इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों के बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। सुनील कुमार यादव (डिप्टी डायरेक्टर इंचार्ज, सब रिजनल ऑफ़िस, एम्पलाइज़ स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन जालंधर) ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन  माँ सरस्वती के मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा ‘धरोहर’ थीम के साथ भारतीय संस्कृति को जीवंत करते हुए विभिन्न मासों में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्वों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित किया गया। डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) ने बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘दिशा-एन इनीशिएटिव’ के तहत ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे प्रशंसनीय प्रयासों व कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि मेडिकल के क्षेत्र में भी बौरी मेमोरियल ट्रस्ट ने कई उपलब्धियाँ हासिल कर प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट युवाओं  की बेहतरी के लिए सतत प्रयासरत है। ट्रस्ट प्रौद्योगिकी को जोड़कर शिक्षण पद्धति में नवीनता लाने की कोशिश करता है। सर्वप्रथम मुख्यातिथि सुनील यादव, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी, डॉ. चंद्र बौरी(फाइनेंस सेक्रेट्री) व डॉ. पलक (डायरेक्टर सीएसआर) ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में कक्षा 10वीं व 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दिनेश अग्रवाल तथा डॉ. पलक गुप्ता बौरी ने अर्चित, ध्रुव तथा इनोसेंट हार्ट्स की फाउंडर डायरेक्टर कमलेश बौरी की याद में गुरमन्नत कौर (ग्रीन मॉडल टाऊन), भावेश रेहान (लोहारां) तथा नवलीन कौर (नूरपुर) को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया, जिसमें ट्राॅफी के साथ 5100  रुपए कैश पुरस्कार  दिया गया। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के ट्रस्टी संदीप जैन, फाइनेंस एडवाइजर के. के सरीन तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नृत्य, संगीत, एक्टिंग, विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाँचो स्कूलों के सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मर्स को सम्मानित किया तथा होनहार विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के चेॅक भी प्रदान किए। मुख्यातिथि सुनील यादव ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बौरी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा समाज की भलाई के लिए किए गए कार्य वास्तव में प्रशंसा के योग्य हैं। यह संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रही है। इस समारोह मे शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्कूल्स,एचआर), आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कॉलेजिस) डॉ. रोहन बौरी (डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल साइंस) तथा बौरी मेमोरियल ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों ने बखूबी संभाला। अंततः कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

     

  • Jalandhar News: Badshah Murder Case में तीसरा आरोपी साजन सहोता गिरफ्तार, 5 की अभी भी तलाश जारी

    Jalandhar News: Badshah Murder Case में तीसरा आरोपी साजन सहोता गिरफ्तार, 5 की अभी भी तलाश जारी

    जालंधरः खिंगरा गेट के पास दो पक्षों में हुए विवाद के बाद छोट्टे ढिल्लों के बेटे मनू कपूर उर्फ ढिल्लों और उसके साथियों ने गोलियां मारकर ऋषभ उर्फ बादशाह की हत्या कर दी थी। बदमाश मनु सहित दो की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी की पहचान साजन सहोता निवासी किशनपुरा जालंधर के रूप में हुई है। अभी भी इस मामले में पुलिस को 5 आरोपी की तलाश है। बता दें कि मामले में पुलिस ने मनू कपूर और उसके एक साथी को काबू कर लिया था, जबकि साजन सहोता फरार था। साजन को पुलिस ने गुप्त सूचना पर पंजाब के बाहरी राज्य से क़ाबू किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

    परिवार की ओर से पिछले काफी समय से केस में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। बता दें कि मनू और उसके साथ चकशित की गिरफ्तारी के बाद उसे पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपी साजन को पुलिस ने पठानकोट बाईपास के पास स्थित बल्ले बल्ले फार्म के पास से गिरफ्तार किया।

  • Jalandhar News: 10 करोड़ की जमीन की धोखाधड़ी मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 10 करोड़ की जमीन की धोखाधड़ी मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके एक परिष्कृत भूमि धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो जाली दस्तावेजों का उपयोग करके लगभग ₹10 करोड़ मूल्य की 10 एकड़ प्रमुख भूमि को धोखाधड़ी से पंजीकृत करने का प्रयास कर रहे थे।

    आज यहां यह खुलासा करते हुए, जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के बाद, फिल्लौर पुलिस ने एक सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप ये महत्वपूर्ण गिरफ्तारियाँ हुईं।

    एसएसपी खख ने बताया, “विश्वसनीय सूचना के आधार पर हमारी टीम ने तीन व्यक्तियों को पकड़ा, जिन्होंने बहादुरक बा गांव भाटिया में 10 एकड़ जमीन का फर्जी तरीके से स्वामित्व हासिल करने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने बड़ी सावधानी से जाली आधार कार्ड और जमीन के स्वामित्व के दस्तावेज तैयार किए थे।”

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलजीत सिंह (प्रॉपर्टी डीलर) पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी कल्याणपुर थाना लाबड़ा, गुरप्रीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी सिद्धमुत्सदी थाना नूरमहल और जयराम (प्रॉपर्टी डीलर) पुत्र बख्शीराम निवासी स्वामी लालजी नगर बूटा मंडी जालंधर के रूप में की है।

    यह कार्रवाई जसरूप कौर बाथ, आईपीएस, एसपी (जांच), सरवन सिंह बल पीपीएस, डीएसपी, सब डिवीजन फिल्लौर और इंस्पेक्टर संजीव कपूर पुलिस स्टेशन फिल्लौर की देखरेख में की गई।

    पुलिस स्टेशन फिल्लौर में धारा 318(3), 338, 340 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है (एफआईआर संख्या 313 दिनांक 22.11.2024)।

    एसएसपी खख ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में जाली दस्तावेजों के एक परिष्कृत नेटवर्क का पता चला है। गिरफ्तार आरोपियों को अन्य आपराधिक तत्वों के साथ उनके संभावित संबंधों की आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड लेने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

  • Jalandhar News: सुराज गंज इलाके में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से मजदूर की मौत !

    Jalandhar News: सुराज गंज इलाके में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से मजदूर की मौत !

    जालंधर, ENS: सुराज गंज इलाके में निर्माणाधीन घर में दीवार गिरने से मजदूर मलबे में दब गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मलबे में दबने से मजदूर की मौत हो गई, हालांकि विभाग के कर्मियों द्वारा मजदूर के मरने की पुष्टि नहीं की गई।

    बताया जा रहा है कि घर के निर्माण के दौरान पुराना वृक्ष लगा हुआ था और जैसे ही वृक्ष गिरा तो उसके साथ ही घर की दीवार गिर गई। इस घटना में मजदूर के मलबे में दब गया। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति पीपल के वृक्ष पर चढ़कर दीवार को तोड़ रहा था। इस दौरान पीपल गिरने से दीवार भी गिर गई और मजदूर मलबे में दब गया। खबर लिखे जाने तक मजदूर मलबे में दबा हुआ था।