Jalandhar News: Punjabi Actor Himanshi Khurana के पिता गिरफ्तार, लगे मारपीट के आरोप

फिल्लौरः पंजाबी एक्टर हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 5 माह पहले ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार पर हमला करने के आरोप लगे थे, जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार जगपाल सिंह ने 5 महीने पहले शिकायत दी थी कि वह ड्यूटी पर तैनात थे और दफ्तर से बाहर निकल रहे थे तो कुलदीप खुराना ने उन पर हमला कर दिया और गाली-गलौज भी किया। इसी दौरान उनके साथ मौजूद एक कर्मचारी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया था। मामला दर्ज होने के बाद कई बार पुलिस कुलदीप को पकड़ने के लिए लुधियाना स्थित उनके घर पर गई, लेकिन वह नहीं मिले। शनिवार रात को उन्हें सूचना मिली कि खुराना अपने घर पर है तो पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *