Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: दवाइयों में 9.86 करोड़ की गड़बड़ी के मामले में अधिकारियों पर गिरी गाज, हाई लेवल कमेटी ने किया तलब

    Jalandhar News: दवाइयों में 9.86 करोड़ की गड़बड़ी के मामले में अधिकारियों पर गिरी गाज, हाई लेवल कमेटी ने किया तलब

    जालंधरः सेहत विभाग में दवाइयों की खरीद को लेकर गड़बड़ी का मामला चंडीगढ़ में हाई लेवल कमेटी के पास जांच के लिए पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कानूनी आधार भी तैयार करना शुरू कर दिया है। मामले की जांच में सेहत विभाग जालंधर के अधिकारियों को तलब किया गया। वहीं सेहत विभाग जांलधर की ओर से आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा जा चुका है। हालांकि पुलिस कमिश्नर मामला दर्ज करने के लिए सेहत विभाग से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब करने की बात कही है।

    बता दें कि कोरोना काल के दौरान और उसके बाद मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयां और उपभोग्य चीजों की खरीद में गड़बड़ी को लेकर जांच के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों पर तलवार लटकने लगी है। सेहत विभाग ने 2019 से 2022 तक जिले में दवाइयों तथा उपभोग्य चीजों की 9.86 करोड़ रुपये की गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची के साथ- साथ लेखा-जोखा की मांग की है।

    जानकारी के मुताबिक कानूनी आधार मजबूत बनाने के लिए कमेटी में डिप्टी एडवोकेट जनरल स्तर के अधिकारी को भी शामिल कर लिया है। सिविल सर्जन का कहना है कि जांच में कमेटी की ओर से मांगे गए रिकार्ड में से ज्यादातर पेश कर दिया गया है। जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग किया जा रहा है। भविष्य में भी जो रिकार्ड दफ्तर में होगा वो भी भेजा जाएगा।

  • इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने भव्य गरबा और डांडिया कार्यक्रम के साथ मनाया नवरात्रि का जश्न

    इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने भव्य गरबा और डांडिया कार्यक्रम के साथ मनाया नवरात्रि का जश्न

    Jalandhar (Innocent Hearts Group of Institutions): इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने कैंपस में नवरात्रि के उपलक्ष्य में एक जीवंत गरबा और डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भक्ति और ऊर्जा से भरा था, इसमें छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।

    उत्सव की शुरुआत पारंपरिक पूजा के साथ हुई, जिसने इस अवसर पर आध्यात्मिक माहौल स्थापित कर दिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक गरबा परिधान पहने प्रतिभागियों ने सोलो तथा समूह प्रदर्शनों की एक श्रृंखला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक संगीत की लयबद्ध ताल के साथ तालमेल बिठाते हुए मनमोहक नृत्य ने उत्सव के माहौल को जीवंत बना दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    उत्सव का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिससे उपस्थित सभी लोगों को नवरात्रि का आशीर्वाद मिला। यह शानदार कार्यक्रम इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा अपने छात्रों के बीच सांस्कृतिक विविधता और एकता के प्रमाण के रूप में कार्य करता है। गरबा और डांडिया कार्यक्रम ने सभी की पुरानी यादें ताजा कर दीं, जो भारत की समृद्ध परंपराओं के एक और सफल उत्सव का प्रतीक है।

  • Jalandhar News: BJP में शोक की लहर, तेजिंदर बिट्टू के पिता का हुआ निधन

    Jalandhar News: BJP में शोक की लहर, तेजिंदर बिट्टू के पिता का हुआ निधन

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता तेजिंदर बिट्टू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के सीनियर नेता तेजिंदर बिट्टू के 87 वर्षीय पिता हरकृष्ण सिंह का आज निधन हो गया। बताया जा रहा हैकि हरकृष्ण सिंह का अंतिम संस्कार 10 अक्टूबर दिन वीरवार को सुबह 10.30 बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा। वहीं हरकृष्ण के निधन की खबर को लेकर भाजपा में शोक की लहर छा गई। तेजिंदर बिट्टू के पिता के निधन पर भाजपा नेताओं द्वारा शोक व्यक्त किया जा रहा है।

  • Jalandhar News: पटाखों की दुकानों के लाइसेंस को लेकर CP Sharma का आया बयान

    Jalandhar News: पटाखों की दुकानों के लाइसेंस को लेकर CP Sharma का आया बयान

    जालंधर, ENS : पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों के मुताबिक वर्ष 2016 में ‘द एक्सप्लोसिव रूल्स-2008’ (द एक्सप्लोसिव रूल्स) के तहत जारी किए गए प्रोविजनल लाइसेंसों में से 20 फीसदी लाइसेंस के जरिए जारी किए जाने हैं। अनंतिम लाइसेंस ड्रा.उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट जालंधर शहर के अंतर्गत आने वाले निवासी जिनकी आयु 18 वर्ष से कम नहीं है, उन्हें जालंधर शहर में नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थान पर पटाखे बेचने के लिए अस्थायी दुकानों का अस्थायी लाइसेंस लेना होगा आर्म्स लाइसेंसिंग ब्रांच, कमिश्नरेट जालंधर या ऑफिस कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की वेबसाइट https://jalandhrcity.punjabpolice.gov.in से डाउनलोड करके 10-10-2024 से 12-10-2024 सुबह 9:30 बजे तक शाम 4 बजे तक जमा करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के बाद आने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा. उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में ड्रा 18-10-2024 शुक्रवार को दोपहर 3 बजे रेड क्रॉस भवन, जालंधर में निकाला जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि यदि माननीय सर्वोच्च न्यायालय या माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय या सरकार द्वारा जारी आदेशों में किसी भी प्रकार का संशोधन या परिवर्तन होता है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Mandakini Farms को कोर्ट ने दिया झटका, देने होंगे 2 लाख रुपए

    Jalandhar News: Mandakini Farms को कोर्ट ने दिया झटका, देने होंगे 2 लाख रुपए

    पंजाब, (जालंधर) ENS: नेशनल हाइवे-1 परागपुर स्थित Mandakini Farms को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कंज्यूमर कोर्ट ने कोरोना काल 2020 के दौरान भाविष कालिया द्वारा मैरिज ईवेंट की बुकिंग के मामले में हुई सुनवाई के बाद Mandakini Farms को मालिक को बड़ा झटका दिया है। माननीय फोरम (कोर्ट) के फुल बैंच ने Mandakini Farms के संचालकों पुनीत जैन तथा अशोक कुमार जैन को सेवा में कोताही तथा अनुचित व्यापार व्यवहार का दोषी करार देते हुए भाविष कालिया की ओर से मैरिज ईवेंट की बुकिंग के तौर पर अदा की 2 लाख रुपए की रकम लौटाने का आदेश दिया है।

    माननीय बैंच ने Mandakini Farms पैलेस संचालको को ग्राहक को परेशानी व मानसिक तंगी देने के चलते 15 हजार रुपए मुआवजा भी अदा करने के आदेश जारी किए है। यही नहीं बैंच ने कानूनी खर्च 8 हजार रुपए भी अदा करने का आदेश दोषी पैलेस मालिकों को दिया है। बता दें कि कपूरथला रोड जालंधर स्थित 223 राजा गार्डन निवासी भाविष कालिया ने बेटी की शादी 20.11.2020 को तय की थी। इस दौरान 01.03.2020 को 800 मेहमानों के कार्यक्रम के लिए Mandakini Farms की बुकिंग करवाते हुए 2 लाख रुपए चैक के जरिए प्रबंधन को अदा किए गए थे। बुकिंग के करीब 20 दिन बाद कोरोना महामारी ने देश भर में दस्तक दे दी। जिसके बाद देश सहित पंजाब व जालंधर में लॉकडाउन लग गया और प्रशासन द्वारा मैरिज पैलेसों सहित अन्य स्थलों पर पाबंदी लागू हो गई।

    इस दौरान शादी में आने वाले लोगों की संख्या भी प्रशासन द्वारा नाममात्र कर दी गई थी। भाविष के वकील सुशांत कुमार ने माननीय बैंच को अवगत कराया कि कोरोना के कारण शादी की बुकिंग कैंसिल करने पर रिसोर्ट मालिक कन्नी काट गए। जिसके चलते उन्होंने इस मामले को लेकर जालंधर के डीसी को भी शिकायत की थी। बताया जा रहा हैकि डीसी को शिकायत करने पर दोनों रिसोर्ट मालिकों ने लिखित एग्रीमैंट में स्वीकार किया था। इस दौरान कहा गया था कि कि वे भाविष द्वारा दी गई रकम लौटा देंगे, लेकिन दोनों ने पैसे नहीं लौटाए।

    इस मामले की अब सुनवाई के दौरान माननीय बैंच के तलब करने पर दोनों रिसोर्ट मालिकों पुनीत जैन व अशोक जैन ने पहले पेशी में माना, मगर बाद में पेशी से कन्नी काट ली। जिसके बाद कोर्ट ने फैसला एकतरफा कर दिया गया। अत: बैंच ने बुकिंग रकम 2 लाख रुपए रिफंड करने के साथ हैवी पैनेल्टी व लीगल फीस 45 दिनों के अंदर करने का आदेश जारी कर दिया।

  • Jalandhar News: 29 करोड़ से अपग्रेड होगा Civil Hospital, मिलेगी यह सुविधा

    Jalandhar News: 29 करोड़ से अपग्रेड होगा Civil Hospital, मिलेगी यह सुविधा

    जालंधरः सविल अस्पताल 29 करोड़ रुपए से जल्द अपग्रेड होगा। यहां पर मरीजों के लिए मॉड्यूलर ओटी, शौचालय, नाइवेट वार्ड का मेंटेनेंस का काम होगा। डीएनबी छात्रों के लिए हॉस्टल और ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग ने प्रोजेक्ट की डीपीआर को चंडीगढ़ मंजूरी के लिए भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा। वैसे सिविल सर्जन दफ्तर में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि सिविल अस्पताल काफी पुराना बना है।

    अस्पताल परिसर में हर दो से तीन साल में नए ब्लॉक का निर्माण हो रहा है। इस वजह से मेन सीवर लाइन पर क्षमता से अधिक पानी पहुंच रहा है। ऐसे में सीवर लाइन से पानी की निकासी बंद होने से ओवर पलो की समस्या बनी है। इसलिए सीवर लाइन को अपग्रेड किया जाएगा। मरीजों के शौचालय भी खराब हो चुके हैं। इसलिए अस्पताल प्रशासन ने कई शौचालय को बंद कर दिया है और नए शौचालय का निर्माण होगा। पुराने जर्जर बिजली के तारों को बदलने का काम भी किया जाएगा।

    एसएमओ डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल 29 करोड़ से अपग्रेड होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर को चंडीगढ़ भेज दिया है। सिविल अस्पताल में सर्जिकल और ऑथर्थों का 24 बेड का आईसीयू बना है। अब मरीजों के लिए मॉड्यूलर ओटी भी बनेगी। ऑपरेशन थियेटर में छोटे उपकरण से लेकर बड़ी मशीनें जैसे एक्स-रे, एनेस्थीसिया सिस्टम, ऑपरेटिंग टेबल, सर्जिकल लाइट, इलेक्ट्रो कॉटरी मशीन, सर्जिकल माइक्रोस्कोप, वेंटिलेटर, इन्फ्यूजन पंप आदि के मरीजों को सुविधा मिलेगी।

  • Jalandhar News: CT Group के Vice Chairman Harpreet Singh पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज

    Jalandhar News: CT Group के Vice Chairman Harpreet Singh पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज

    Highlights: 

    • NRI पत्नी के सबूतों के आधार पर हुई FIR, अंतरिम जमानत की कोशिश में भूमिगत हुआ आरोपी
    • हरप्रीत सिंह पर उनकी पत्नी सीरत कौर ने धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने जाली हस्ताक्षर कर ₹12.27 लाख की राशि निकाली।
    • मामला IPC की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत दर्ज हुआ है, जो जालंधर के व्यापार और शिक्षा जगत में व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है।
    • सीरत कौर और हरप्रीत सिंह के बीच पहले से ही वैवाहिक विवाद चल रहा है, जिसमें दिसंबर 2019 में एक और FIR दर्ज की गई थी।
    • पंजाब के एक प्रमुख व्यापारिक परिवार के सदस्य होने के कारण इस मामले ने राज्य के व्यवसायिक जगत में हलचल मचा दी है।
    पंजाब, (जालंधर) 9 अक्टूबर, 2024: CT Group के वाईस चेयरमैन हरप्रीत सिंह पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं (IPC 420,406) के तहत जालंधर के NRI पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले के दर्ज होने की खबर के बाद पंजाब के कारोबारी और एजुकेशनल जगत में काफी दिलचस्पी बढ़ गई है। दिलचस्पी इस लिए क्योंकि करोड़ो की सम्पति के मालिक माने जाते इस ग्रुप के बड़े वारिस यानि बेटे पर खुद की ही पत्नी ने करीब 12 लाख रूपये की जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं और वे भी सबूतों के आधार पर सीरत कौर पुत्री गुरिंदरजीत सिंह निवासी Sec 16 A, चंडीगढ़ मूल निवासी california, US ने अपने पति हरप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी 246 R, मॉडल TOWN जालंधर के खिलाफ NRI विंग, मोहाली में शिकायत देकर कहा था कि उसने जुलाई 2014 में एक निजी कंपनी में 4 लाख रूपये निवेश किए थे जोकि मार्च 2020 में करीब 8 लाख मिलने थे। सीरत ने अपने बयान में कहा कि 4 जनवरी 2024 को हरप्रीत सिंह ने धोखे से उसके जाली सिग्नेचर करके उस निवेश को रेडम कर प्राप्त राशि करीब 12.27 लाख को अपने JOINT अकाउंट में डाल लिया। जांच करने पर पता चला कि वह JOINT अकाउंट सीरत के नाम पर था जबकि उसने कभी भी खाता खोलने हेतू सिग्नेचर नहीं किए। उसके बाद उस राशि को हरप्रीत ने अपने एक दूसरे निजी बँक के पर्सनल अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। सीरत ने अपनी शिकायत में खास बात यह बताई कि उस समय वह परिवार सहित US में थी, इंडिया में थी ही नहीं। सीरत ने अपनी शिकायत में कहा है कि हरप्रीत सिंह से उनका वैवाहिक केस चल रहा है और NRI सेल मोहाली में हरप्रीत के खिलाफ दिसंबर 2019 में FIR भी रजिस्टर है। NRI थाना जालंधर की पुलिस ने NRI विंग SAS नगर से मिले निर्देश के बाद की जांच उपरांत लीगल एडवाइजर NRI विंग की राय लेने के बाद फिलहाल IPC की धारा 406 और 420 ( BNC 316/2, 318/4) के तहत केस दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी अरेस्ट से बचने हेतू अंतरिम जमानत लेने के लिए प्रयास कर रहा है। बता दें कि आरोपी हरप्रीत सिंह CT ग्रुप के चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बेटा है।
  • Jalandhar.: CT Group के Vice chairman Harpreet Singh पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज

    Jalandhar.: CT Group के Vice chairman Harpreet Singh पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज

    Highlights: 

    • NRI पत्नी के सबूतों के आधार पर हुई FIR, अंतरिम जमानत की कोशिश में भूमिगत हुआ आरोपी
    • हरप्रीत सिंह पर उनकी पत्नी सीरत कौर ने धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने जाली हस्ताक्षर कर ₹12.27 लाख की राशि निकाली।
    • मामला IPC की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत दर्ज हुआ है, जो जालंधर के व्यापार और शिक्षा जगत में व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है।
    • सीरत कौर और हरप्रीत सिंह के बीच पहले से ही वैवाहिक विवाद चल रहा है, जिसमें दिसंबर 2019 में एक और FIR दर्ज की गई थी।
    • पंजाब के एक प्रमुख व्यापारिक परिवार के सदस्य होने के कारण इस मामले ने राज्य के व्यवसायिक जगत में हलचल मचा दी है।

    NRI पत्नी के सबूतों के आधार पर हुई FIR, अंतरिम जमानत की कोशिश में भूमिगत हुआ आरोपी

    पंजाब, (जालंधर) 9 अक्टूबर, 2024: CT Group के वाईस चेयरमैन हरप्रीत सिंह पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं (IPC 420,406) के तहत जालंधर के NRI पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले के दर्ज होने की खबर के बाद पंजाब के कारोबारी और एजुकेशनल जगत में काफी दिलचस्पी बढ़ गई है। दिलचस्पी इस लिए क्योंकि करोड़ो की सम्पति के मालिक माने जाते इस ग्रुप के बड़े वारिस यानि बेटे पर खुद की ही पत्नी ने करीब 12 लाख रूपये की जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं और वे भी सबूतों के आधार पर सीरत कौर पुत्री गुरिंदरजीत सिंह निवासी Sec 16 A, चंडीगढ़ मूल निवासी california, US ने अपने पति हरप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी 246 R, मॉडल TOWN जालंधर के खिलाफ NRI विंग, मोहाली में शिकायत देकर कहा था कि उसने जुलाई 2014 में एक निजी कंपनी में 4 लाख रूपये निवेश किए थे जोकि मार्च 2020 में करीब 8 लाख मिलने थे। सीरत ने अपने बयान में कहा कि 4 जनवरी 2024 को हरप्रीत सिंह ने धोखे से उसके जाली सिग्नेचर करके उस निवेश को रेडम कर प्राप्त राशि करीब 12.27 लाख को अपने JOINT अकाउंट में डाल लिया। जांच करने पर पता चला कि वह JOINT अकाउंट सीरत के नाम पर था जबकि उसने कभी भी खाता खोलने हेतू सिग्नेचर नहीं किए। उसके बाद उस राशि को हरप्रीत ने अपने एक दूसरे निजी बँक के पर्सनल अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। सीरत ने अपनी शिकायत में खास बात यह बताई कि उस समय वह परिवार सहित US में थी, इंडिया में थी ही नहीं। सीरत ने अपनी शिकायत में कहा है कि हरप्रीत सिंह से उनका वैवाहिक केस चल रहा है और NRI सेल मोहाली में हरप्रीत के खिलाफ दिसंबर 2019 में FIR भी रजिस्टर है। NRI थाना जालंधर की पुलिस ने NRI विंग SAS नगर से मिले निर्देश के बाद की जांच उपरांत लीगल एडवाइजर NRI विंग की राय लेने के बाद फिलहाल IPC की धारा 406 और 420 ( BNC 316/2, 318/4) के तहत केस दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी अरेस्ट से बचने हेतू अंतरिम जमानत लेने के लिए प्रयास कर रहा है। बता दें कि आरोपी हरप्रीत सिंह CT ग्रुप के चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बेटा है।
  • Jalandhar News: Additional Sessions Judge के पिता से युवक ने की हाथापाई, शिकायत दर्ज

    Jalandhar News: Additional Sessions Judge के पिता से युवक ने की हाथापाई, शिकायत दर्ज

    जालंधर: महानगर के बी.एम.सी. चौक के पास दोपहर के समय एक कार सवार और बाइक चालक में बहस के बाद हाथापाई हो होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने कार चला रहे एडिशनल सैशन जज के पिता के साथ हाथापाई कर वहां से फरार हो गए। इस मामले में थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह सोमवार बाद दोपहर बी.एम.सी. चौक से अपने घर की ओर जा रहा था कि इतने में पीछे से आए एक बाइक सवार ने उसकी गाड़ी के आगे आकर बाइक लगा दिया और आरोप लगाया कि उसकी बाइक को कार द्वारा पीछे से टक्कर मारी गई है। जब पीडित कार से बाहर निकला तो बिना कुछ देखे उक्त युवक ने उसपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं हाथापाई के दौरान आसपास के लोगों ने आकर उसे काबू किया है।

    पीडित ने आरोप लगाया कि उक्त युवक उनसे लूटपाट की कोशिश कर रहा था लेकिन जैसे ही लोग इकट्ठा हुए तो बाइक स्टार्ट करके फरार हो गया। इतना ही नहीं युवक ने उसके मुंह को लहू-लुहान कर दिया, जिसके बाद सिविल अस्पताल जाकर एम.एल.आर. कटवाकर आए और थाना मॉडल टाऊन में मैडिको लीगल रिपोर्ट जमा करवा दी।

    वहीं हमला करने वाले युवक ने अपना बयान देते हुए कहा कि उसका नाम साहिल है और कार द्वारा उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी गई थी, लेकिन जब उसने इस बात का विरोध किया तो उक्त कार चालक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई की, जिसके कारण उसने जब धक्का दिया तो उसका हाथ कार चालक के मुंह पर लग गया और खून निकलने लगा लेकिन लोगों के आने के बाद वह वहां से निकल गया था। उसने कोई लूट नहीं की और न ही कोशिश की है।

  • Jalandhar News : कबड्डी खिलाड़ी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Jalandhar News : कबड्डी खिलाड़ी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    नकोदर : कबड्डी खिलाड़ी ने पत्नी से परेशान होकर बीती रात घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सन्नी (24) पुत्र हरदेव सिंह निवासी मोहल्ला शेरपुर नकोदर के तौर पर हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता हरदेव सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा सन्नी जोकि मेहनत मजदूरी करने के साथ-साथ कबड्डी भी खेलता था। करीब 2 साल पहले उसकी शादी सिम्मी महंत पुत्री नछत्तर सिंह निवासी सम्मीपुर लाबंड़ा से हुई थी। शादी के बाद सन्नी और सिम्मी महंत के बीच पैसों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। उन्हें कई बार समझाया गया लेकिन वे नहीं हटे। सिम्मी झगड़ा कर अपने मायके सन्नी का गांव सम्मीपुर चली गई थी। इसके बावजूद सन्नी और सिम्मी फोन पर झगड़ते थे। बीती रात हम सब खाना खाकर अपने कमरे में सो गए। शाम सात बजे से सिम्मी लगातार मेरे बेटे सन्नी को फोन कर पैसे मांग कर परेशान कर रही थी। फिर जब सन्नी ने फोन नहीं उठाया तो रात करीब 1 बजे सिम्मी ने मेरी बेटी मनप्रीत कौर को फोन कर बताया कि तुम्हारा भाई सन्नी मेरा फोन नहीं उठा रहा है। जब मेरी बेटी मनप्रीत कौर ने उठकर कमरे में देखा तो सन्नी पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा और उसे नीचे उतारा। तब तक सन्नी की मौत हो चुकी थी। पिता ने आरोप लगाया कि सन्नी ने अपनी पत्नी से परेशान हो पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि सन्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के पिता हरदेव सिंह उर्फ लाली निवासी मोहल्ला शेरपुर नकोदर के बयान पर थाना सिटी नकोदर में सिम्मी महंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो