Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: घर में घुसकर गाली-गलौच करने के लगे आरोप, किया हंगामा

    Jalandhar News: घर में घुसकर गाली-गलौच करने के लगे आरोप, किया हंगामा

    जालंधर: महानगर के लाडोवाली रोड पर स्थित प्रीत नगर में एक व्यक्ति द्वारा अपने रिश्तेदार के घर के बाहर जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्यक्ति जबरी घर का गेट फांद कर अंदर घुस गया जबकि सीढी पर चढ़कर सी.सी.टी.वी. कैमरे की तार भी काट दी।

    इस घटना को लेकर थाना नई बारादरी की पुलिस को दी शिकायत में तजिंदर कौर पत्नी जीत सिंह निवासी प्रीत नगर ने बताया कि उसका जीजा और बहन घर पर नहीं थे। वह अपने पति और 11 व 6 साल की भतीजियों के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान किसी ने जोर-जोर से गेट खटखटाना शुरू कर दिया। उन्होंने देखा कि उसके जीजा का रिश्तेदार बाहर गाली-गलौच कर रहा था और धमकियां दे रहा था। इस हंगामे के कारण उसकी 11 साल की भतीजी इतनी सहम गई ओर बेसुध होकर गिर गई। इस हंगामे के कारण आसपास के लोग भी इक्ट्ठा हो गए।

    आरोप है कि इस व्यक्ति ने पहले भी घर की महिला पर हाथ उठाया था जिस संबंधी थाना नई बारादरी में केस भी दर्ज हुआ था। उक्त व्यक्ति के साथ कुछ लोग भी थे लेकिन जैसे ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह जा चुके थे। थाना नई बारादरी मे तजिंदर कौर ने शिकायत दर्ज करवाई है।

  • Jalandhar News: DIG S Bhoopathi और CP Swapan Sharma सहित सड़कों पर उतरे 500 पुलिस कर्मी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: DIG S Bhoopathi और CP Swapan Sharma सहित सड़कों पर उतरे 500 पुलिस कर्मी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में नशे के खिलाफ डीजीपी गौरव यादव द्वारा आज ऑपरेशन कासो चलाया जा रहा है। जिसको लेकर शहर और देहात में सुबह करीब 11 बजे DIG S Bhoopathi और CP Swapan Sharma के नेतृत्व में काजी मंडी सहित 25 से अधिक जगहों कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के तहत 500 से अधिक पुलिस मुलाजिम सड़कों पर उतरे। वहीं 10 से अधिक सीनियर अधिकारी इस सर्च ऑपरेशन में सड़कों पर रहे। ये सर्च करीब 3 बजे तक चलेगी। वहीं देहात में यह ऑपरेशन पुलिस के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख की देखरेख में चलाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए DIG S Bhoopathi और CP Swapan Sharma ने बताया कि यह कार्रवाई डीजीपी गौरव यादव द्वारा जारी आदेशों पर की जा रही है। इस सर्च के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति से सामान बरामद किया गया और कुछ लोगों को काबू भी किया है। DIG S Bhoopathi ने बताया कि इस मामले की जानकारी दोपहर 3 बजे सर्च ऑपरेशन खत्म होने के कुछ देर बाद शाम को जारी कर दी जाएगी। जबकि देहात में एसएसपी खख द्वारा नकोदर, शाहकोट सहित कई संदिग्ध इलाको में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    सड़कों पर उतरे 500 पुलिस कर्मी, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: ट्रैक्टर ट्रॉली और स्कूटी की टक्कर में महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

    Jalandhar News: ट्रैक्टर ट्रॉली और स्कूटी की टक्कर में महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: जंडियाला-फगवाड़ा रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली और स्कूटी की टक्कर का मामला सामने आया है। इस घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया, जबकि महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान वंदना कालिया निवासी नूरमहल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली चालक को काबू कर लिया और घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस नेे महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है, जबकि ट्रैक्टर ट्राली चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में घायल पति जगजीत कालिया को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए जंडियाला पुलिस इंचार्ज प्रभारी जसवीर चंद ने कहा कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि टी-पाइंट के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है।

    जब वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पता चला है कि नूरमहल निवासी जगजीत कालिया अपनी पत्नी वंदना कालिया के साथ स्कूटी (पीबी-08-एफए-9747) पर सवार होकर नूरमहल से अपने ससुराल गए थे। इस दौरान ओवरलोड रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई।

  • Jalandhar News: 2 पुलिस कर्मियों की मौत को लेकर SSP Harkamalpreet Khakh ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 पुलिस कर्मियों की मौत को लेकर SSP Harkamalpreet Khakh ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर में रेलवे स्टेशन के पास देर रात दो पुलिस दो पुलिस अफसरों (ASI) की मौत हो गई। मृतकों की पहचान होशियारपुर निवासी जीवन लाल और प्रीतम दास के रूप में हुई है। वहीं इस मामले को लेकर देहात के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने चौकाने वाला खुलासा किया है।

    इस मामले को लेकर एसएसपी खख ने कहा कि नाबालिग आरोपी कपूरथला की एक अदालत से होशियारपुर जेल ले जाते समय आरोपी आदमपुर के पास हिरासत से भाग गया था। इसी दौरान 17 वर्षीय अमनदीप सिंह फरार हो गया। वहीं प्रीतम दास और जीवनलाल ने किसी की बाइक लेकर दोनों को काबू करने की काफी कोशिश की, लेकिन काबू नहीं कर पाई, जबकि दूसरे साथी को तीसरे पुलिस कर्मी ने काबू कर लिया। एसएसपी ने कहाकि स्टेशन मास्टर राजू ने दो पुलिस कर्मियों के शव बरामद होने की सूचना दी।

    इस दौरान पता लगा कि दोनों ने जहरीली वस्तु निगलकर सुसाइड किया है। एसएसपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहाकि जांच के दौरान उन्हें पता लगा कि आरोपी के भाग के जाने के बाद पुलिस अफसरों द्वारा सुसाइड की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं एसएसपी ने कहा कि दोनों के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल तैयार किया गया है। दोनों पुलिस अफसरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल तथ्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

     

  • Jalandhar News: रथ से बंधे बेकाबू हुए 2 घोड़ों की वाहनों से टक्कर, एक घोड़े की मौत

    Jalandhar News: रथ से बंधे बेकाबू हुए 2 घोड़ों की वाहनों से टक्कर, एक घोड़े की मौत

    हादसे में गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

    जालंधर, ENS: पुरानी सब्जी मंडी चौक में दोपहर लगभग 3 बजे बेकाबू हुए रथ से बंधे दो घोड़ों ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। वहीं एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक घोड़े की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी प्रिंस ने बताया कि वह हादसे के दौरान चौक में ही मौजूद थे। प्रिंस ने कहा कि अचानक दो घोड़ोे से बंधा बेकाबू रथ सीधे लोगों में टकराया गया। प्रिंस का कहना है कि घटना के दौरान रथ में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। कहा जा रहा है कि उक्त रथ और घोड़े हैप्पी घोड़ी वाले के हैं। घटना के दौरान घोड़े के मालिक का कुछ पता नहीं चल पाया है और ना ही घोड़ों के बेकाबू होने के कारणों का पता चल पाया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।
  • Jalandhar News: मध्य प्रदेश से Punjab में असहले की तस्करी के मामले में आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मध्य प्रदेश से Punjab में असहले की तस्करी के मामले में आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: क्राइम पर नकेल कसते हुए देहात पुलिस के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख की टीम ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 देसी पिस्तौल बरामद किए है। काबू किए गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ ​​जियोना निवासी गांव मंडयाला, थाना लोहियां, जिला जालंधर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी खख ने बताया कि 2 अक्टूबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लांबड़ा इलाके में अवैध हथियारों की खेप पहुंचाई जा रही है। जिसके बाद उनकी टीम के सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने डीएसपी डी की देखरेख और एसपी जसरूप कौर बाठ की कमान में एक विशेष टीम बनाई।

    पुलिस टीम को पुआरा पुली इलाके में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके सुनील कुमार को अवैध हथियारों के साथ अड्डा निझरां से काबू किया। एसएसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान सुनील कुमार के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि उसके किट बैग से तीन और पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से कुल 5 पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार करके लांबड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25(1)-घी, 25(6)(7)(8) और आर्म्स एक्ट की धारा 29/54/59 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    पुलिस जांच में पता चला है कि सुनील कुमार मध्य प्रदेश से पंजाब में हथियारों की तस्करी में शामिल है और आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार लाकर यहां पर उसे ऊंचे दामों पर बेचता है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी हाल ही में ड्रग तस्करी के एक मामले में जमानत पर रिहा हुआ था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक गतिविधियों में लंबा इतिहास रहा है, जिसमें हथियार और ड्रग से जुड़े अपराध शामिल हैं। उसका नेटवर्क विदेशों से संचालित हाई-प्रोफाइल अपराधियों से जुड़ा हुआ है, जिसमें जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गा फुकीवाल और पवन कुमार उर्फ ​​पम्मा शामिल हैं। एसएसपी खख ने कहा कि जगदीप इंग्लैंड से जबरन वसूली का रैकेट चलाने के लिए जाना जाता है।

    उन्होंने कहा कि जग्गा फुकीवाल और पम्मा कुख्यात अपराधी लंडा हरिके से जुड़े हुए हैं। एसएसपी ने कहा कि उक्त आरोपी हथियारों की तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी और जबरन वसूली से जुड़े एक व्यापक आपराधिक नेटवर्क का संकेत देते हैं। एसएसपी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य लिंक का पता लगाया जा रहा है और इस आपराधिक सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच जारी है। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा तथा हथियारों की खरीद और योजनाबद्ध आपराधिक गतिविधियों के बारे में पता लगाया जा सके।

  • Jalandhar News: PPR Market में पुलिस का एक्शन, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PPR Market में पुलिस का एक्शन, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पीपीआर मार्किट सहित कुछ इलाकों में गाड़ी में शराब पीने की पुलिस को कई बार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद देर रात पुलिस ने एक्शन लेते हुए 11 वाहनों के चालान काटे है। दरअसल, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने देर रात 8 बजे से 11 बजे तक पीपीआर मॉल, जालंधर के पास वाहनों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब परोसने पर रोक लगाने के लिए एसीपी मॉडल टाउन की देखरेख में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (ईआरएस) टीम के सहयोग से एसएचओ पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7 द्वारा चलाया गया। इस दौरान वहां पर गाड़ियों में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस अभियान का उद्देश्य वाहनों के अंदर और बाहर शराब परोसने और पीने पर रोक लगाना, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और इन प्रतिष्ठानों के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखना था। अभियान के दौरान कुल 110 वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध मामलों में शराब के सेवन का पता लगाने के लिए ईआरएस टीम द्वारा ब्रीथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 17 चालान जारी किए गए। जिनमें शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 6 चालान किए गए। वहीं बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों के लिए 4 चालान किए गए। इसी तरह कार की खिड़कियों पर काली फिल्म के लिए 4 चालान किए गए। जबकि दोपहिया वाहनों पर तीन लोगों के बैठने के लिए 3 चालान किए गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह विशेष अभियान कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने और शराब की दुकानों के आसपास अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।

    PPR Market में पुलिस का एक्शन,देखें वीडियो

  • Jalandhar News : करतार ढाबे के मालिक ने पैसों के लेनदेन के चलते निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

    Jalandhar News : करतार ढाबे के मालिक ने पैसों के लेनदेन के चलते निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

    जालंधर,ENS : अड्डा होशियारपुर फाटक के पास स्थित करतार ढाबे के मालिक ने पैसों के लेन देन के चलते गत शाम ढाबे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीड़ित की पहचान दीपक निवासी आकाश कालोनी के तौर पर हुई है। जिसे इलाज के परिवार ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और थाना तीन की पुलिस को सूचित किया। दीपक के बड़े भाई सोनू ने बताया कि दोपहर को भाई परेशान लग रहा था। लेकिन उसने परेशानी किसी को नही बताई।

    देर शाम ढाबे पर दो फाइनेंसर पैसे लेने के लिए दुकान पर आए थे। जिन्होंने उसे पहले ढाबे से बाहर आने के लिए आवाज लगाई और बाद में पैसे के लेनदेन को लेकर ढाबे पर कब्जा करने की बात की। इसी बात से परेशान हो उसके भाई ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसने बताया कि वह घर गया हुआ था। उसे दुकान पर काम करने वाली लेबर ने बताया कि मालिक ने ज़हर खा लिया है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और वह उसे सिविल अस्पताल में लेकर गया।

    उसने बताया कि दीपक की देर रात तक हालत नाजुक बनी हुई थी और आरोप लगाते हुए कहा कि भाई ने निजी कंपनी के फाइनेंसर से परेशान होकर यह कदम उठाया है। वहीं थाना की तीन के प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि वह अस्पताल में गए थे लेकिन मरीज की हालत नाजुक होने के कारण बयान नहीं हो पाए। वह पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

  • Jalandhar News : Momos रेहड़ी पर शराब पिलाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, बरसाईं बोलतें

    Jalandhar News : Momos रेहड़ी पर शराब पिलाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, बरसाईं बोलतें

    जालंधर,ENS : बस्ती गुंजा अड्डे पर देर रात मोमोज रेहड़ी पर शराब दो गुटों में विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों गुटों की तरफ से एक दूसरे पर बोतलों के साथ हमला किया गया। हमले के दौरान एक्टिवा से गुजर रही एक महिला घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए डाक्टर के पास पहुंचाया।

    मिली जानकारी के अनुसार बस्ती गुंजा अड्डे पर मोमोज की रेहड़ी पर एक गुट खड़ा था । जिसके बाद विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बोतलें फेंकना शुरु कर दी। जिससे आस पास के लोगों में दहशत बन गया और कई दुकानदारों ने दुकान के शटर बंद कर दिए।

    वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों के आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की गश्त न होने के कारण बस्ती गुंजा अड्डे पर अवैध रूप से शराब पिलाई जाना और विवाद होना आम बात हो चुकी है। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की गुहार लगाई है।

    वही मोमोज लगाने वाले आशु ने बताया कि उसका भांजा रेहड़ी पर खड़ा था । वह सॉस लेने गया था , तभी दो गुटों मे झगड़ा हुआ । झगड़ा करने वाले लडको को वह नही जानता और न ही उसकी रेहड़ी पर शराब पिलाई जाती है।

  • Jalandhar News: इस इलाके से 2 ASI के शव बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके से 2 ASI के शव बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : कस्बा आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन के पास पंजाब पुलिस के दो एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में लाशें मिलने हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान एएसआई प्रीतम दास और जीवन लाल निवासी होशियारपुर के तौर पर हुई। दोनों की तैनाती कपूरथला पुलिस में थी। दोनों चोरी के एक आरोपी के पीछे भागे थे, जिसके बाद से दोनों लापता हो गए। देर रात दोनों के शव रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किए गए। शवों को थाना जालंधर जीआरपी की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    स्टेशन मास्टर नरेश राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रात वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर थे। वह अपने कमरे से बाहर निकले ही थे कि खुर्दपुर स्टेशन पर निर्माण किए जा रहे एक भवन के पास कुछ सामान पड़ा दिखाई दिया। जब पास जाकर देखा तो वहां दो शव थे। जिसके बाद मामले की जानकारी आदमपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना आदमपुर और जीआरपी पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।

    जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के एएसआई प्रीतम सिंह और जीवन लाल चोरी के दो आरोपियों को पेशी के लिए सोमवार को दोपहर जालंधर लेकर आए थे। दोनों को दोपहर के वक्त कोर्ट में पेश कर दिया था। जिसके बाद एक आरोपी को जालंधर देहात पुलिस के थाना आदमपुर में छोड़ना था। वहीं दूसरे नाबालिग आरोपी को लेकर दोनों एएसआई होशियारपुर के जूविनाइल होम छोड़ने के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद से दोनों का कुछ पता नही था कहां है। जब शाम के वक्त दोनों एएसआई नाबालिग को लेकर होशियारपुर की ओर निकले थे।

     सूत्रों के अनुसार जब टीम आदमपुर से उक्त नाबालिग को लेकर होशियारपुर के लिए चली तो रास्ते में उन्होंने कहीं पर अपना बाइक रोका था। जहां उक्त नाबालिग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि अधिकारी मामले को लेकर कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। फिलहाल मामले में हत्या के एंगल पर जांच हो रही है।

    2 ASI के शव बरामद, देखें वीडियो