Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: सरेआम ढन्न मोहल्ले में स्नेचर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Jalandhar News: सरेआम ढन्न मोहल्ले में स्नेचर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वालों को भले ही पुलिस काबू कर रही है, लेकिन उसके बावजूद लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ कम नहीं हो रहा। बेखौफ लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला ढन्न मोहल्ले से सामने आया है।

    जहां गली में एक एक्टिवा व्यक्ति एक्टिवा पर बैठकर मोबाइल देख रहा होता है। इस दौरान बाइक सवार लुटेरा आता है और उसका फोन खींचकर फरार हो जाता। इस घटना के दौरान गनीमत यह रही कि फोन स्नेचर के हाथ नहीं आता, बल्कि वह उसके हाथ से छूटकर नीचे जमीन पर गिर जाता है।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि एक्टिवा पर सवार व्यक्ति मोबाइल देखने में व्यस्त होता है। इस दौरान गली में बाइक सवार युवक आता है और होशियारी दिखाते हुए वह व्यक्ति से फोन छीनकर जैसे ही फरार होने लगता है फोन हाथ से छूटकर जमीन पर गिर जाता है। जिसके बाद मोबाइल मालिक अपना फोन जमीन से दोबारा उठा लेता है।

  • Jalandhar News: पंचायती चुनावों को लेकर परगट ने प्रशासन पर लगाए आरोप, नहीं मिल रही NOC, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पंचायती चुनावों को लेकर परगट ने प्रशासन पर लगाए आरोप, नहीं मिल रही NOC, देखें वीडियो

    हालात ऐसे बन गए कि 2 करोड़ की बोली लगाकर बन रहे सरपंचः परगट सिंह

    जालंधर, ENS: पंजाब में पंचायती चुनाव को लेकर नामाकन प्रक्रिया जारी है। वहीं राज्य भर में बीडीपीओ दफ्तर में पूर्व सरंपच, पूर्व पंच सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए है कि उन्हें अधिकारियों द्वारा एनओसी नहीं मिल रही है। हालांकि इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि पिछले समय की बकाया सरकारी राशि के चलते एनओसी रोकी गई है।

    Highlights:

    • पंचायती चुनावों के दौरान NOC का गरमाया मुद्दा
    • कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
    • जम्मू-कश्मीर में लैंड माफिया, सैंड माफिया, एक्साइज माफिया में हुई बढ़ौतरी
    वहीं इस मामले को लेकर आज कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान कार्यकर्ताओं को एनओसी ना मिलना गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ऐसा पंजाब में पहले कभी नहीं हुआ था। परगट ने कहा कि दोआबा में पहली बार एनओसी ना मिलने का मुद्दा देखने को मिला है। परगट ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि दफ्तर में बीडीपीओ दफ्तर में अभी तक नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि इतना बुरा हाल पहले कभी पंजाब में नहीं हुआ था कि जितना अब हो रहे चुनावों के समय में देखने को मिल रहा है। परगट सिंह ने गुरदासपुर में 2 करोड़ रुपए की बोली लगाकर सरपंच बनने के मामले को लेकर कहा कि जो व्यक्ति 2 करोड़ रुपए की बोली लगाकर सरपंच बनेगा वह गांव के लिए क्या करेंगा। उन्होंने कहा कि अगर उक्त व्यक्ति को करोड़ों रुपए की बोली लगाने का इतना ही है तो वह उक्त पैसे गांव की नुहार बदलने के लिए पंचायत को डोनेट कर दें। परगट सिंह ने कहा कि कम से कम चुनाव तो होने दिए जाए। वहीं जम्मू के चुनावों को लेकर परगट सिंह ने कहा कि वहां पर लोग भाजपा के काफी परेशान है। परगट सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि लैंड माफिया, सैंड माफिया, एक्साइज माफिया जरूर खड़ा कर दिया है।

    परगट ने प्रशासन पर लगाए आरोप,देखें वीडियो

  • Jalandhar News: Sports कारोबारी के घर दिनदहाड़े चोरी, लाखों के गहने ले गए चोर, देखें CCTV

    Jalandhar News: Sports कारोबारी के घर दिनदहाड़े चोरी, लाखों के गहने ले गए चोर, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: राजा गार्डन में स्थित स्पोर्ट्स कारोबारी के घर से चोर सोमवार को दोपहर लाखों के गहने चुराकर फरार हो गए। घर से सामान चोरी करते हुए दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चोरी की शिकायत थाना-7 की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्पोर्ट्स कारोबारी पुण्यातम कोहली ने बताया कि वे रोज की तरह सोमवार को काम पर चले गए थे।

    Highlights:

    • स्पोर्ट्स कारोबारी के घर से लाखों के गहने चुराकर चोर फरार।
    • दिन दहाड़े घर से 10 लाख के गहने ले गए चोर, 2:30 से 5 बजे तक बंद था घर।
    • सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दोपहर को 3:59 के करीब दो चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    दोपहर को घर बंद देखकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    दोपहर को उनकी बेटी ट्यूशन चली गई तो पत्नी अपनी मां का हाल जानने के लिए अस्पताल चली गई थीं। दोपहर 2:30 से 5 बजे तक उनका घर बंद था। वे रात को 10 बजे खाना खाने के बाद कमरे में गए तो देखा कि पीछे स्टोर का दरवाजा टूटा हुआ था। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जहां पर अलमारी खुली हुई थी, वहां पड़े उनके लाखों के सोने-चांदी के गहने गायब थे। गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपए थी।

    सीसीटीवी कैमरे में वारदात का हुआ खुलासा

    दूसरी तरफ थाना-7 की एसएचओ अनु पलियाल से मामला दर्ज होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे छुट्टी पर है, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कारोबारी कोहली ने बताया कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सामने आया कि दोपहर को 3:59 के करीब दो चोर प्लॉट में खड़े दिखाई दिए। इसके बाद कोठी की दीवार फांदकर घर में घुस गए। स्टोर के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर दाखिल हुए और चोरी की। मंगलवार दोपहर को खेल उद्योग संघ पंजाब के कन्वीनर विजय धीर, सह कन्वीनर प्रवीण आनंद, श्याम सुंदर महाजन, प्रेम उप्पल, ललित साहनी, विपन परिंजा ने मौके का जायजा लिया। लाखों के गहने ले गए चोर, देखें CCTV
  • Jalandhar News: दहेज उत्पीड़न के मामला में SBI का Manager गिरफ्तार

    Jalandhar News: दहेज उत्पीड़न के मामला में SBI का Manager गिरफ्तार

    जालंधरः दहेज उत्पीड़न के केस में बहू के करीब 60 तोले गहने खुर्द-बुर्द करने के मामले में पुलिस ने लुधियाना के रायकोट स्थित एसबीआई ब्रांच के मैनेजर पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। मैनेजर पंकज वासी आकाश नगर (लुधियाना) को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।थाना-1 के एएसआई साहिब सिंह रंधावा ने कहा कि मैनेजर पंकज को उनकी ब्रांच से गिरफ्तार किया गया था। जब उन्हें केस में आरोपी बनाया गया था, तब वे एसबीआई की अहमदगढ़ मेन ब्रांच में फील्ड अफसर थे। आरोप है कि दहेज उत्पीड़न के केस में आरोपी सास व जेठ को बिना एंट्री करवाए लॉकर ऑपरेट करवा दिया था। सास व जेठ ने एक साजिश के तहत बहू के करीब 60 तोले के जेवर गायब कर दिए थे।

    थाना-1 में 11 मई, 2022 को सूर्या विहार की रहने वाली ईशा की शिकायत पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया था। केस में पति आदित्य विनायक ससुर कृष्ण गोपाल, सास मंशा विनायक, जेठ कर्ण और जेठानी निशा को आरोपी बनाया गया था। इन्हें कोर्ट से बेल मिल गई थी। जांच के दौरान ससुर फैमिली से बहू के जेवर को लेकर पूछताछ की तो उन्होंने कहा था कि बहू ले गई थी। बहू ने कहा था कि झूठ बोल रहे हैं। जेवर तो लॉकर में थे। लॉकर सास-ससुर के नाम पर है।

    पुलिस को दिए बयान में ईशा ने कहा था कि 11 मई, 2018 को उसकी शादी लुधियाना के आदित्य विनायक के साथ हुई थी। उनकी प्लाईवुड की फैक्ट्री है। शादी के समय उनके किसान पिता ने खूब दान दहेज दिया था, मगर वे कार मांगते रहे थे। शादी के बाद बेटी का जन्म हुआ। जिसके बाद उसे तंग किया जाने लगा। उस पर दबाव बना रहे थे कि वह अपने पिता से 50 लाख रुपए लेकर आए, ताकि आदित्य को अलग से काम खोलकर दे सके। उनके पिता को धमकी दी कि अगर वह 50 लाख नहीं दे सकते तो अपनी बेटी व नातिन को ले जाएं। महिला का आरोप है कि 2 मई, 2022 को ससुराल परिवार ने मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया था। रात में भाई और उसके दोस्त ने ससुराल आकर उसे छुड़वाया था। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच करवाई गई थी। थाना-1 की पुलिस ने 11 मई, 2022 को दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज किया गया था।

  • Jalandhar News: SK Body Builder Workshop पर काम करते कर्मचारी की मौत

    Jalandhar News: SK Body Builder Workshop पर काम करते कर्मचारी की मौत

    जालंधरः एसके बॉडी बिल्डर नाम की वर्कशॉप में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जालंधर निवासी अली हसन के रूप में हुई है। थाना रामा मंडी के एएसआई जर्मन जीत सिंह ने बताया कि उन्हें मंगलवार देर शाम को व्यक्ति के गिरने से मौत होने की सूचना मिली थी।

    मौके पर पहुंच कर जांच की तो सामने आया कि वर्कशॉप पर बसों की बॉडी बदली जाती है। जहां एक बस पर अली हसन कम कर रहा था। जहां पर अचानक गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वर्कशॉप के मालिक व उसके साथियों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। एएसआई ने कहा कि बुधवार सुबह परिवार के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: सेहत विभाग की टीम ने फैक्ट्रियों में दी दबिश, भरे सैंपल

    Jalandhar News: सेहत विभाग की टीम ने फैक्ट्रियों में दी दबिश, भरे सैंपल

    पंजाब, जालंधर: त्यौहारों के मद्देनजर सेहत विभाग एक्शन में दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए शहर में कई जगह छापेमारी कर रही है। त्यौहारों के सीज़न में मंगलवार को शहर में पेठा बनाने वाली फैक्टरी पर सेहत विभाग ने दबिश देते हुए 2 सैंपल भरे। बता दें की त्योहारों के सीज़न में मिलावटी सामान बेचने वालों पर छापेमारी कर मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए विभाग द्वारा छापामारी अभियान को तेज किया जा रहा है।

    मिली जानकारी के मुताबिक सहायक कमिश्नर (फूड सेफ्टी) डॉ. हरजोत सिंह एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर राशू महाजन की टीम ने नई दाना मंडी तथा बस्ती मिट्ट में पेठा बनाने वाली फैक्ट्रियों में दबिश करके साफ सफाई व्यवस्था चैक की और बने हुए पेठे के 2 सैंपल भी भरे। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के समय मिलावट को रोकने के लिए छापामारी अभियान को तेज किया जाएगा।

  • Jalandhar News: यात्रियों को रेलवे का तोहफा! नवरात्रि, दीपावली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

    Jalandhar News: यात्रियों को रेलवे का तोहफा! नवरात्रि, दीपावली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

    जालंधरः कल से नवरात्र शुरु होने जा रहै हैं, जिसके मद्देनजर रेल विभाग ने माता बैष्णों देवी के भक्तों को राहत देते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेनों में वेटिंग 400 के आसपास है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नवरात्र के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में पांच गुना तक बढ़ी है। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। ये ट्रेनें दशहरा और दीवाली तक चलाई जाएंगी।

    जानकारी के मुताबिक यह ट्रैनें धनबाद से जम्मू तवी 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 10:10 बजे चलकर अगली रात 10:40 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। वापसी दिशा में जम्मू तवी से धनबाद (03310) के लिए 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को जम्मू से रात 11:25 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर को 2 बजे धनबाद पहुंचेगी।

    माता वैष्णो देवी के लिए चलने वाली स्पेशल गाड़ी पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला छावनी, पानीपत, सोनीपत, पुरानी दिल्ली, टुंडला, गोबिंदपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, देहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमोह रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

    बता दें कि कैंट स्टेशन पर चल रहे काम के कारण 62 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं ओर 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। शान-ए-पंजाब और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रैनें 9 अक्टूबर तक कैंट व जालंधर स्टेशन पर नहीं आएंगी। ये ट्रेनें फगवाड़ा तक ही आएंगी।

  • Jalandhar News: Passport Office को लेकर एक बार फिर से एक्शन में आए MP Sant Seechewal, केंद्रिय मंत्री को लिखी चिट्ठी

    Jalandhar News: Passport Office को लेकर एक बार फिर से एक्शन में आए MP Sant Seechewal, केंद्रिय मंत्री को लिखी चिट्ठी

    जालंधर, ENS: पासपोर्ट दफ्तर में चल रही भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर से राज्य सभा सासंद संत सींचेवाल ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, संत सींचेवाल ने जालंधर पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) के खिलाफ केंद्रिय विदेश मंत्री एस जयशंकर को ऑफिस में बुरी व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत भेजी है। गौर हो कि इससे पहले भी पासपोर्ट जालंधर आरपीओ को लेकर पहले भी केंद्रीय एजेंसी सीबीआई द्वारा जांच की गई थी।

    जिसके बाद भ्रष्टाचार के आरोपों में सीबीआई ने 16 फरवरी को छापेमारी कर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनूप सिंह के साथ दो सहायक पासपोर्ट अधिकारी हरिओम और संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। संत सीचेवाल ने कहा कि जालंधर में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में सबसे अधिक संख्या में पासपोर्ट बनाए जाते हैं। इस कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग अपना नया पासपोर्ट बनवाने, नवीनीकरण कराने और पासपोर्ट में सुधार कराने आते हैं।

    बता दें कि जालंधर पासपोर्ट कार्यालय में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पासपोर्ट कार्यालय में कर्मचारियों का रवैया लोगों के प्रति काफी निराशाजनक है, जिसका सीधा असर केंद्र सरकार की छवि पर पड़ रहा है। पासपोर्ट जारी करने में लोगों की परेशानी कम करने और उन्हें जल्द पासपोर्ट जारी करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से काफी प्रयास किए जा रहे हैं। इस पासपोर्ट कार्यालय में केंद्र सरकार के नियमों की अनदेखी की जा रही है।

    सीबीआई रेड के बाद कुछ समय तक तो जालंधर पासपोर्ट दफ्तर का माहौल ठीक था, लेकिन अब फिर से 20 लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। अब फिर काम कराने के लिए लोगों से मोटी रकम वसूली गई है। यह सब कार्यालय के बाहर सक्रिय एजेंटों द्वारा कार्यालय कर्मचारियों की मिलीभगत से किया जा रहा है। पासपोर्ट कार्यालय जालंधर आवेदक के सामने ऐसी बाधाएं डालता है या उन्हें इतने चक्कर लगवाता है कि या तो आवेदक को पासपोर्ट बनवाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं या फिर उनकी फाइल पासपोर्ट कार्यालय द्वारा बंद कर दी जाती है।

     

  • Jalandhar News: देश भर में किसानों ने ट्रेन रोकने का किया ऐलान, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: देश भर में किसानों ने ट्रेन रोकने का किया ऐलान, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किसान संगठनों ने एक बार फिर देश स्तर पर ट्रेन रोको आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इस मामले को लेकर आज प्रेस वार्ता की गई। जिसमें किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर चल रहे धरने को लेकर 3 अक्टूबर को देशभर में 2 घंटे के लिए ट्रेन रोको आंदोलन का ऐलान किया गया है। पंढेर ने बताया कि ट्रेन दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे ट्रेने रोकी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पंजाब के 22 जिलों में चलाया जाएगा। इसके अलावा बाहरी प्रांतों में भी आंदोलन जोर पकड़ रहा है। वहीं किसानों द्वारा 2 घंटे रेलवे ट्रैक रोकने से यातायात पर काफी असर देखने को मिलेंगा। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पंढेर ने कहा कि सीजन 2021-22 में फगवाड़ा मिल द्वारा किसानों की बकाया राशि 28 करोड़ रुपए जोकि कानून के तहत 14 दिनों में दी जानी थी। उसे सरकार द्वारा अभी तक जारी नहीं किया गया। उन्होंने मांग की है कि किसानों को 28 करोड़ रुपए ब्याज सहित किसानों को दिए जाएं। इस दौरान पंढेर ने कहा कि किसानों की अन्य गन्ना मील की ओर से 15 करोड़ रुपए बकाया राशि पड़ी हुई है, उसे भी तुरंत जारी किया जाना चाहिए। गन्ने की उत्पादन लागत कीमत को लेकर पंढेर ने कहा कि सरकार को हर हाल में किसानों को गन्ने की उत्पादन लागत कीमत में गन्ने के दामों में बढ़ौतरी करें। वहीं पंढेर ने पंजाब की मंडियो में धान की फसल को लेकर कहा कि धान की फसल खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत इस पर फैसले करते हुए किसानों के प्रत्येक धान को उठाने वाले वायदे को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अनाज की फसल की बिजाई का समय नजदीक आ रहा है तो रिवायती तौर पर हर बार की तरह डीएपी खाद की लगातार ब्लैक और जाली रूप में मार्किट में आना कार्पोरेट एंजेसियों को बल देना प्रयतीत होता है। उन्होंने कहा कि सरकार डीएपी खाद के साथ हो रही टैगिंग को तवज्जों देकर सही दामों पर डीएपी खाद किसानों को मुहैय्या करवाएं।

    देश भर में किसानों ने ट्रेन रोकने का किया ऐलान, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: हाईवे पर बेकाबू हुआ 407 कैंटर, रेलिंग टूटी

    Jalandhar News: हाईवे पर बेकाबू हुआ 407 कैंटर, रेलिंग टूटी

    जालंधर, ENS: कैपिटल अस्पताल के बाहर भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट से आ रहा टाटा 407 कैंटर बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा गया। बताया जा रहा है कि यह घटना अल सुबह हुई है। हालांकि इस हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान होने का मामला सामने नहीं आया है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार पठानकोट से आ रहा टाटा 407 कैंटर के ड्राईवर की आंख लगने से कैंटर बेकाबू हो गया और रैलिंग को तोड़ता हुआ कुछ दूरी पर जाकर रूक गया। हादसे के दौरान ड्राईवर मनजीत को कुछ चोटें आई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कैंटर को हटवाने का काम किया जा रहा है।