Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: सुबह-सुबह डबल मर्डर केस में पुलिस ने किया बदमाश का Encounter, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुबह-सुबह डबल मर्डर केस में पुलिस ने किया बदमाश का Encounter, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके तिलक नगर में एक माह पहले सिमरनजीत सिंह और सौरभ का युवकों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। जहां गोलियां लगने से 24 वर्षीय सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि 23 वर्षीय सौरभ की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई थी। वहीं इस मामले में फरार चल रहे बदमाश की आज पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। घायल नौजवान की पहचान गुल्लू के रूप में हुई है। दरअसल, परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि घटना के दिन गुल्लू और उसके साथी पहले से घात लगाकर खड़े थे। जहां आरोपियों ने अस्पताल जा रहे युवकों को रास्ते में ही रोक लिया। देखते ही देखते अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं थी।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर संतिदर सिंह, डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों और एडीसीपी-2 राकेश यादव ने बताया कि एक माह पहले डबल केस में गुल्लू फरार चल रहा था। आज पुलिस द्वारा नाखा वाले बाग के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बाइक पर सवार गुल्लू आया, जिसे पुलिस कर्मियों ने रूकने का इशारा दिया। लेकिन नाका तोड़कर गुल्लू ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से गुल्लू घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भेजा जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है आरोपी गुल्लू गैंगस्टर जोगा फोल्ड़ीवाल के संबंधित था।

  • Jalandhar News: आम से लदा कैंटर अज्ञात वाहन से टकराया, लगा जाम, देखें वीडियो

    गोराया: फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे JC रिजार्ट के समीप ओवरब्रिज के पास आज आम से लदा एक कैंटर अज्ञात वाहन से टकरा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ। इस बारे में जानकारी देते हुए रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान उनकी टीम ने JC रिज़ॉर्ट के समीप ओवरब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त कैंटर देखा। यह कैंटर सहारनपुर से अमृतसर जा रहा था और इसे समीर नाम का ड्राइवर चला रहा था। हरियाणा नंबर वाले इस कैंटर में आम लदे हुए थे। जब SSF टीम ने मौके पर ड्राइवर से पूछताछ की, तो उसने बताया कि गाड़ी चलाते समय उसे नींद आ गई थी, जिसकी वजह से वह अपने आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर के बाद कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। SSF टीम ने तुरंत गोराया पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर को घटना की सूचना दी। इसके बाद कैंटर को सड़क के किनारे किया गया, सेफ्टी कोन लगाए गए और ट्रैफिक को सुचारू रूप से शुरू करवा दिया गया।          
  • Jalandhar News: E20 पेट्रोल को लेकर खराब हो रही गाड़ियों पर मैकेनिक का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: E20 पेट्रोल को लेकर खराब हो रही गाड़ियों पर मैकेनिक का आया बयान, देखें वीडियो

    मैकेनिक ने बताए बचने के उपाय

    जालंधर, ENS: भारत में E20 पेट्रोल इस समय देश में सबसे चर्चित मुद्दों में से एक बना हुआ है। सरकार इसको देशभर में लागू कर चुकी है। हालांकि, लोग शिकायत कर रहे हैं कि इससे उनकी गाड़ियों में खराबी आ रही है, इंजन खराब हो रहा है और माइलेज कम हो रहा है। लोगों में E20 पेट्रोल की क्वालिटी और इंजन सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं देखी जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर, आज संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में E20 पेट्रोल से इंजनों के खराब होने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने साफ शब्दों में स्पष्ट किया कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहनों के इंजनों को नुकसान पहुंचने या उनके पार्ट्स खराब होने का अब तक कोई भी प्रमाणित मामला सामने नहीं आया है। सरकार के पास ऑटोमोबाइल कंपनियों, ऑटो एसोसिएशनों या ग्राहक संगठनों की तरफ से व्यापक स्तर पर इंजन फेल होने या कलपुर्जों के जंग खाने से जुड़ी कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। सरकार का कहना है कि ई20 पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन, आम लोगों में E20 पेट्रोल को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोगों में इस तेल को लेकर सबसे बड़ी चिंता गाड़ी की परफॉर्मेंस और माइलेज को लेकर है।

    रोजाना आ रही समस्याएं

    तल्हण के पास स्थित गुरु रामदास मोटर गैरज के मालिक रुपिंदर सिंह ने बताया कि पेट्रोल में ई-20 इनथोल के कारण टैंक पंप और इजेंक्टर में दिक्कत आ रही है। जिसके कारण ग्राहक काफी परेशान है। रुपिंदर ने कहाकि ग्राहक सुबह जब सुबह गाड़ी को स्टार्ट करता है तो उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, न्यू जेनरेशन की सभी गाड़ियों में दिक्कत आ रही है। पहले कार की परेशानी आने पर मैकेनिक को जांच करने के लिए एक से 2 घंटे का समय लग जाता था। लेकिन अब गाड़ियों में आ रही दिक्कत के दौरान ग्राहक की दो ही परेशानियां होती है, जिसमें से एक कार की पिकअप कम है और दूसरा गाड़ी मिसिंग कर रही है। ऐसे में वह तुरंत टैंक वाला पंप खोलकर जांच की जाती है। ऐसे में काफी गाड़ियों में पेट्रोल की दिक्कत आने के कारण लोग परेशान हो रहे है।

    गाड़ी खराब होने से बचने के उपाय

    ऐसे में इससे बचने के लिए एक्ससी90 1 पेट्रोल इंजन पेट्रोल का इस्तेमाल करने की मैकेनिक द्वारा सलाह दी गई। ऐसे में 100 ऑक्टेन पेट्रोल इस्तेमाल कर सकते है। एक्ससी90 1 पेट्रोल में 5 प्रतिशत इनथोल पाया जाता है। हालांकि 100 ऑक्टेन पेट्रोल काफी महंगा है। मैकेनिक ने कहाकि कारों के साथ बाइक चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में संज्ञान लेने की जरूरत है। दरअसल, देश भर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    ये आ रही समस्याएं

    • कार को स्टार्ट करने में बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    • इंजन मिसफायर और वाइब्रेशन की परेशानी हो रही है। दरअसल, गाड़ी चलाते समय इंजन बीच-बीच में झटका मारता है और कार में असामान्य कंपन महसूस होता है।
    • पिकअप और पावर में कमी के कारण गाड़ी की रफ्तार अचानक कम होने लगती है और इंजन अपनी पूरी ताकत नहीं लगा पाता।
    • कुछ दूरी तक ठीक-ठाक चलने के बाद कार अचानक सड़क पर ही बंद हो जाती है।
    • गाड़ी चलाने का पूरा अनुभव और इंजन की कार्यक्षमता बेहद खराब हो जाती है।

    इसलिए सरकार दे रही इथेनॉल पर जोर

    भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। पेट्रोल में इथेनॉल (जो गन्ने और अनाज से बनता है) मिलाने से विदेशों पर हमारी निर्भरता कम होगी, देश का पैसा बचेगा, प्रदूषण कम होगा और किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। सरकार का कहना है कि इसलिए वह इथेनॉल पर जोर दे रही है।    
  • Jalandhar News: महिला के Suicide मामले में पति सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महिला के Suicide मामले में पति सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नूरमहल के मॉडल टाउन इलाके में एक 35 वर्षीय शादीशुदा महिला द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतका के मायके परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया। वहीं पुलिस ने परिवार के बयानों पर कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने कहाकि उनकी टीम को कल सूचना मिली कि 2012 में सरबजीत कौर की शादी साल 2012 में बलविंदर कुमार निवासी मॉडल टाउन नूरमहल के साथ पूरे रीति-रिवाज से हुई थी। जिसका बीते दिन पंखे से शव लटकता हुआ मिला। वहीं इस मामले में परिजनो ने परिवार पर परेशान करने के आरोप लगाए। मृतक सरबजीत कौर के 2 बच्चे है।

    पुलिस ने पति द्वारा परेशान किए जाने के नूरमहल पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 94 (दिनांक 20.07.2026) धारा 108, 238 और 61(2) के तहत दर्ज की गई है। इस मामले में पति बलविंदर कुमार, ससुर अमरजीत, सास जगीरों को गिरफ्तार किया गया है, जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: 15 वर्षीय लड़की की मौत को लेकर लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 15 वर्षीय लड़की की मौत को लेकर लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कस्बा जंडियाला मंजकी में 15 वर्षीय किशोरी लुवनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले को लेकर 2 दिन पहले इंसाफ मांगने को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया था। वहीं आज लोगों द्वारा इंसाफ की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। दरअसल, पीड़ित परिवार ने अपनी बेटी के मौसा और मौसी पर बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का संगीन आरोप लगाया है। परिवार ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजती, तब तक वे मृतका का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

    लोगों का कहना हैकि एक सप्ताह बीत गया, लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए। वहीं आज पुलिस उनसे 3 दिन का समय मांग रही है। लोगों का कहना हैकि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में आज जंडियाला बंद करके इंसाफ को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। गांव वासी ने कहाकि मौसा और मामा ने घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि गाड़ी में मामा शव लेकर आया था और कानूनी कार्रवाई करने पर धमकी देकर गया था। लोगों की मांग है कि जिस तरह बच्ची को मारा गया, उक्त आरोपियों को भी उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए।

    वहीं घटना के बाद एडीसीपी-2 राकेश यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने घटना की निंदा की। अधिकारी ने माना कि यह कत्ल किया गया है। उन्होंने कहाकि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी गई है। वहीं अमृतसर में भी अधिकारियों से तालमेल बनाया गया है और दोनों पुलिस कमिशनर ने मामले को लेकर लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के निर्देश दिए है। अधिकारी ने कहा कि वह खुद लोगों को कानूनी सलाह देंगे और केस को मजबूत करेंगे। पुलिस अधिकारी ने लोगों से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए समय मांगा है।

    बता दें कि घटना अमृतसर क्षेत्र से जुड़ी है, इसलिए पीड़ित परिवार ने इस मामले की औपचारिक शिकायत अमृतसर पुलिस को दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस की इसी ढीली कार्रवाई के विरोध में आज जंडियाला मंजकी की सड़कों पर उतरकर स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

     

  • Jalandhar News: कार चालक की लापरवाही से Highway पर पलटा टिप्पर, लगा 4 km. लंबा जाम, चालक घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कार चालक की लापरवाही से Highway पर पलटा टिप्पर, लगा 4 km. लंबा जाम, चालक घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चौगिटी फ्लाईओवर के नजदीक हाईवे पर बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां कार चालक की गलती से हादसा हो गया। लुक-बजरी से भरा टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हाईवे पर टिप्पर के पलटने के कारण सड़क भारी जाम लग गया। इस घटना में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर खड़ी कार कारण हादसा हुआ है, जिसके कारण टिप्पर चालक कार को बचाने के कारण बेकाबू हो गया और सड़क पर पलट गया। इस घटना के कारण सड़क पर बजरी बिखर गई।

    हादसे के कारण सड़क पर 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भारी जाम लगने के कारण लोग रास्ते को बदलते हुए दिखाई दिए। वहीं लोगों ने घटना की सूचना ट्रैफिक पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से टिप्पर को सीधा करने की कोशिश की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस के एसआई राज कुमार ने बताया कि उन्हें चौगिटी से पीएपी के बीच बने फ्लाईओवर पर लुक-बजरी से भरा टिप्पर पलट गया और हाईवे पर जाम लग गया। ऐसे में वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से टिप्पर को सीधा करवाया जा रहा है। वहीं ट्रैफिक को दोबारा से सुंचारू ढंग से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए साहिल ने बताया कि उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हिमाचल नंबर कार सड़क हादसे के कारण सड़क पर खड़ी थी और उसने उसे साइड पर करने के लिए कहा, लेकिन उसने कार साइड पर नहीं की। ऐसे में टिप्पर चालक द्वारा कार को बचाने का प्रयास किया गया और वह पोल से टकराकर पलट गया। इस घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कार का नंबर नोट कर लिया गया। साहिल ने बताया कि कार में 4 लोग सवार थे।

     

     

  • Jalandhar News: Kumar Sweet Shop में चोरी को लेकर CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Kumar Sweet Shop में चोरी को लेकर CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर की घास मंडी चौक के पास स्थित कुमार स्वीट शाप के ताले तोड़कर चोर गल्ले से नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि 3 चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें से एक चोर एक्टिवा पर बैठा हुआ है और 2 चोर दुकान में वारदात को अंंजाम दे रहे है। घटना को अंजाम देने के बाद चोर एक्टिवा पर फरार हो गए। घटना देर रात 3.33 मिनट की है। सीसीटीवी में चोरों ने मुंह ढके हुए है। चोरों द्वारा दुकान की टाइल भी उखाड़ दी गई। ऐसे में आशंका जताई जा रहा है कि चोरों ने सब्बल से दुकान का शटर तोड़ा है। चोरी का पता दुकान मालिक को सुबह दुकान खोलने पर पता चला। दुकानदार ने चोरी की शिकायत थाना 5 की पुलिस को दी और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    कुमार स्वीट शाप के मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई सालों से घास मंडी चौक में दुकान को चला रहे हैं वह रोजाना की तरह बीती रात करीब 10 बजे दुकान को बंद करके घर चले गए थे और सुबह करीब साढ़े 8 बजे दुकान पर काम करने वाला युवक की दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो उसने दुकान के शटर पर लगे ताले टूटे देख उसे सूचित किया। वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का ग़ल्ला नीचे जमीन पर गिरा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान के गल्ले के अंदर पड़ी क़रीब 25-30 हजार की नकदी सहित सामान चोरी कर ले जा चुके थे।

    चोरी की वारदात के बाद दुकान पर मौजूद मार्केट के लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके इलाके में गश्त बढ़ायी जाए ताकि चोर लुटेरों के मन में खौफ बना रहे और वारदातें कम हो। वहीं थाना 5 के जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि घास मंडी चौक के पास स्थित दुकान के चोर ताले तोड़कर नक़दी और सामान चोरी करके ले गए हैं, जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे हैं। वह घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं ताकि चोरों के बारे में पता चल सके।

     

  • Jalandhar News: LADC नीति के विरोध में वकीलों ने की भूख हड़ताल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: LADC नीति के विरोध में वकीलों ने की भूख हड़ताल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) नीति के विरोध में अदालत में वकीलों द्वारा भूख हड़ताल रखी घई। संयुक्त एक्शन कमेटी के आह्वान पर अदालतों का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। वकीलों द्वारा लीगल एड डिफेंस कौंसल सिस्टम को बंद करने की अपील की गई। एडवोकेट अशोक शर्मा ने कहाकि प्रशासन द्वारा एक स्कीम जारी की गई थी, जिसमें क्रिमनल को कोर्ट में पेश किया जाता है और उनकी तरफ से प्रशासन पेश हो जाता है। शुरू में कहा गया कि वह सिर्फ रिमांड दस्तावेजों में पेश होंगे, लेकिन केसों में भी पेयर करना शुरू कर दिया। ऐसे में एलएडीसी में वह खुद पेश हो जाते है।

    जिससे वकील भाईचारें के लिए काम काफी मुश्किल हो गया है। दरअसल, इस केसों में एलएडीसी खुद मैनेज कर लेती है। इसी के विरोध में प्रदेश में विरोध किया जा रहा है। वकीलों का कहना हैकि क्रिमिनल को फ्री में केस लड़ने के लिए वकील मिल रहे है। उन्हें पता है कि फ्री में वकील उनका केस लड़ेंगे और वह जल्द जेल से बाहर आ जाएगा, लेकिन अब युवा वकीलों के लिए मुश्किल बढ़ गई है। उन्होंने कहाकि आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल रहेंगी। ऐसे में रोजाना वकील भूख हड़ताल पर बैठ हुए है।

    एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने यह नीति लागू की है। उन्होंने कहा कि यह वकीलों की सहमति के बिना लाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति मनमाने ढंग से लागू की गई है। यह संविधान के सिद्धांतों के विपरीत है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इससे उनकी पेशेवर स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है।

    आपराधिक मामलों में केवल एलएडीसी से जुड़े अधिवक्ताओं को ही कानूनी सहायता का अधिकार दिया जा रहा है। इससे अन्य वकीलों का कार्यक्षेत्र प्रभावित हो रहा है। साथ ही, यह आरोपियों के अपनी पसंद का वकील चुनने के अधिकार पर भी असर डाल सकती है। वकीलों के अनुसार, एलएडीसी नीति प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। यह संविधान प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन करती है। उन्होंनेक हा कि संयुक्त एक्शन कमेटी के नेतृत्व में 7 जुलाई से प्रदेशभर में वकील लगातार हड़ताल पर हैं। उन्होंने प्रशासन से नीति की समीक्षा करने और उनकी आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है।

  • Jalandhar News: ट्रक की चपेट में आने से फैक्टरी कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ट्रक की चपेट में आने से फैक्टरी कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दादा कालोनी के पास देर रात ट्रक की चपेट में आने से कर्मी की मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना 1 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रविंदर ने कहा कि ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कांस्टेबल लखविंदर सिंह ने कहाकि 112 पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर आकर देखा कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

    मृतक संजय गांधी नगर में स्थित राजेश मेटल फैक्टरी में काम करता था। मृतक की पहचान 41 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक नंबर PB 08 EF 4561 लेकर फरार हो गया। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। लोगों से पूछताछ के दौरान जांच में पाया गया कि ट्रक ने पीछे सेे हिट कर दिया था। वहीं व्यक्ति ने कहाकि मृतक देर रात दोस्त के साथ सड़क पर घूम रहा था।

    इस दौरान ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। ट्रक का नंबर नोट कर लिया गया और और पुलिस को सूचना दे दी गई है। घटना के दौरान फैक्टरी संचालक राजेश भी मौके पर पहुंच गए। फैक्टरी संचालक ने बताया कि प्रमोद नामक व्यक्ति उनके पास फैक्टरी में काम करता था। फैक्टरी में छुट्टी थी। फैक्टरी में वह पिछले 15 साल से काम कर रहा था। पुलिस को ट्रक चालक का नंबर नोट करके पुलिस को दे दिया है।

  • Jalandhar News: ROB के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, मार्केट बंद, की ये खास अपील, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ROB के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, मार्केट बंद, की ये खास अपील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरुनानक पुरा में बनने वाले आर ओबीके विरोध में आज लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में लोगों द्वारा संपूर्ण मार्किट को बंद कर दिया गया। व्यक्ति ने कहाकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 रेलवे स्टेशन के नव निर्माण करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में 125 करोड़ की लागत से जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का भी उद्धाघटन हाल ही में किया गया। उन्होंने कहा कि इस उद्धाघटन से एक सप्ताह पहले रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा गढ़े के ओवरब्रिज और गुरुनानकपुरा ओवरब्रिज का उद्धाघटन किया गया। इस दौरान बिट्टू से ओवरब्रिज की जगह अंडरब्रिज बनाए जाने की अपील भी की गई।

    उन्होंने कहा कि नंगलशामा रोड पर बने पुल से 300 से ज्यादा दुकानदारों के कामकाज ठप हो गया और काफी घरों के निकासी के रास्ते बंद हो गए। ऐसे में आधा किलोमीटर पीछे गुरुनानक पुरा फाटक पर अब ओवरब्रिज बनने से उनकी मार्किट ठप हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वह कई सालों से दुकानें चलाकर कामकाज कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह ओवरब्रिज की जगह अंडरब्रिज में तबदील किया जाए ताकि लोगों के रोजगार ना छीने जाए। ऐसे में भाजपा नेता रविद्र धीर द्वारा रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर अपील भी की है। अनिता अरोड़ा ने कहाकि आरओबी बनने से दुकानदारों को काफी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि आरओबी की जगह अंडरब्रिज बनाया जाए, जिससे दुकानदारों के कामकाज को भी कोई नुकसान ना हो।

    उन्होंने कहाकि अक्सर देखा जा सकता है कि ओवरब्रिज के नीचे नशेड़ियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। जिससे आसपास के लोगों में स्नेचिंग का खतरा बना रहता है। ऐसे में उन्होंने ओवरब्रिज की जगह अंडरब्रिज बनाने की मांग की है। इसी के साथ बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि वह इलाके में ओवरब्रिज बनने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ब्रिज बनता है तो नगर निगम 3 साल तक दुकानदारों और घरों से प्रॉपर्टी टैक्स, पानी बिल सहित अन्य टैक्स ना लें। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल और कॉलेज जाने में परेशानी होगी। उन्होंने कहाकि इलाके में आराम से अंडरब्रिज बन सकता है। लेकिन ओवरब्रिज से दुकानदारों का कामकाज ठप हो जाएगा और उन्हें करोड़ों का नुकसान हो जाएगा। ऐसे में इलाका निवासियों के पास सुसाइड के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।