Jalandhar News: ट्रक की चपेट में आने से फैक्टरी कर्मी की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दादा कालोनी के पास देर रात ट्रक की चपेट में आने से कर्मी की मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना 1 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रविंदर ने कहा कि ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कांस्टेबल लखविंदर सिंह ने कहाकि 112 पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर आकर देखा कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

मृतक संजय गांधी नगर में स्थित राजेश मेटल फैक्टरी में काम करता था। मृतक की पहचान 41 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक नंबर PB 08 EF 4561 लेकर फरार हो गया। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। लोगों से पूछताछ के दौरान जांच में पाया गया कि ट्रक ने पीछे सेे हिट कर दिया था। वहीं व्यक्ति ने कहाकि मृतक देर रात दोस्त के साथ सड़क पर घूम रहा था।

इस दौरान ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। ट्रक का नंबर नोट कर लिया गया और और पुलिस को सूचना दे दी गई है। घटना के दौरान फैक्टरी संचालक राजेश भी मौके पर पहुंच गए। फैक्टरी संचालक ने बताया कि प्रमोद नामक व्यक्ति उनके पास फैक्टरी में काम करता था। फैक्टरी में छुट्टी थी। फैक्टरी में वह पिछले 15 साल से काम कर रहा था। पुलिस को ट्रक चालक का नंबर नोट करके पुलिस को दे दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *