Category: Haryana>Panipat

  • ADGP के परेड निरीक्षण दौरान ASI की मौत

    ADGP के परेड निरीक्षण दौरान ASI की मौत

    फतेहाबादः हरियाणा के फतेहाबाद  में पुलिस लाइन में सोमवार की सुबह परेड के दौरान पुलिसकर्मी एएसआई रोहताश बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन में एएसआई को अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद पुलिसकर्मी को मृत घोषित कर दिया। इस पुलिस परेड का निरीक्षण कर रहे एडीजीपी श्रीकांत जाधव, एसपी आस्था मोदी सहित तमाम पुलिस आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे। माना जा रहा है कि परेड के दौरान पुलिसकर्मी को हार्ट अटैक आ गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में रोजाना की भांति सोमवार सुबह परेड हो रही थी। एडीजीपी श्रीकांत जाधव भी इस परेड का निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे। इसी दौरान एक पुलिस कर्मी को चक्कर आ गया। जिससे वहां हड़कंप सा मच गया। पुलिस कर्मी की पहचान सिरसा के गांव साहुवाला द्वितीय निवासी रोहताश कुमार के रूप में हुई। वह दरियापुर चौकी में तैनात था। पुलिस कर्मी उसे लेकर तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंच गए। वहीं एडीजीपी श्रीकांत जाधव और एसपी आस्था मोदी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने पुलिस कर्मी रोहताश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस लाइन में शोक का माहौल व्याप्त है।

    वहीं एडीजीपी श्रीकांत जाधव, एसपी आस्था मोदी, एएसपी सृष्टि गुप्ता, डीएसपी सुभाष चंद्र, शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों ने पुलिस कर्मी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस लाइन में शोक का माहौल व्याप्त है। वहीं एडीजीपी श्रीकांत जाधव दिशा निर्देश देकर हिसार रवाना हो गए। मृतक एएसआई की तैनाती दरियापुर चौकी में थी।

  • SFJ आतंकी पन्नू ने लगवाए खालिस्तानी झंडे, ट्रेन रोकने का किया दावा, देखें वीडियो

    SFJ आतंकी पन्नू ने लगवाए खालिस्तानी झंडे, ट्रेन रोकने का किया दावा, देखें वीडियो

    अंबालाः खालिस्तानी समर्थक व सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू आए दिन भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर वीडियो जारी कर रहा है। वहीं आज फिर ने पन्नू नया वीडियो जारी किया है। आतंकी पन्नू इसमें दोबारा लोगों को बहला-फुसला कर उसका समर्थन करने की मांग उठा रहा है। वहीं दावा किया गया है कि एक बार फिर पंजाब में खालिस्तानी झंडे लगाए गए हैं और ट्रेन रोकी गई है। आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहा कि 29 अप्रैल 1986 को तत्कालीन जत्थेदार गुरबचन सिंह मानोचाहल ने पंजाब को खालिस्तान बनाने की घोषणा की थी।

    इस समागम में 10 लाख से अधिक सिख पहुंचे थे। इस घोषणा के बाद से अभी तक डेढ़ लाख से अधिक सिख अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी दिन की वर्षगांठ पर खालिस्तान समर्थकों ने अंबाला-राजपुरा रूट पर खालिस्तानी झंडे लगाए हैं। इतना ही नहीं, खालिस्तानी झंडे दिखा कर ट्रेनों को रोकने का भी दावा किया गया है। आतंकी पन्नू लगातार सिखों को बरगलाने की कोशिशों में जुटा हुआ है। अब वह लोगों को रिफ्रेंडम 2020 में हिस्सा लेकर उसके साथ चलने की बातें कर रहा है। हैरानी की बात है कि पंजाब में 2 दर्जन से अधिक घटनाएं खालिस्तानी नारे लिखने और झंडा लगाने की हो चुकी हैं, लेकिन पन्नू का कोई भी साथी अभी तक पकड़ा नहीं गया है।

  • अमृतपाल सिंह के एक और समर्थक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    अमृतपाल सिंह के एक और समर्थक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यमुनानगरः अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं अब हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित स्टेटस डालने के मामले में अमृतपाल सिंह के समर्थक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बूडिया निवासी आकाशदीप ने अपने वॉट्सऐप पर एक स्टेटस लगाया था। जिसमें भारत माता पर विवादित शब्द लिखे गए हैं। इसमें गोल्डन टेंपल में पंजाब के इंडिया में न होने की बात कहने वाले शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी(SGPC) के कर्मचारी और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल का सपोर्ट किया गया। अमृतपाल पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत केस दर्ज हुआ है। वह पिछले 18 मार्च से भगोड़ा है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

    थाना बूडिया के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि सुरक्षा एजेंट मनोज कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आकाशदीप एक हिंदू संगठन के वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ा हुआ था। उसने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर पंजाबी भाषा में फोटो सहित विवादित स्टेटस लगा रखा था। इस पोस्ट में भारत माता पर भी विवादित शब्द लिखे गए थे। इसमें देशवासियों की भावनाओं को आहत किया गया। एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने स्थानीय कोर्ट में पेश किया।

    कोर्ट ने मामले में जांच के लिए उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से यह अपील की है कि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक या अभद्र पोस्ट ना डालें। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति संप्रदायिक तनाव या राष्ट्रहित के खिलाफ कोई आपत्तिजनक पोस्ट डालेगा तो उस पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों सहित 37 बदमाशों के ठिकाने पर पुलिस की रेड

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों सहित 37 बदमाशों के ठिकाने पर पुलिस की रेड

    भिवानी: गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर हरियाणा पुलिस ने आज रोहतक रेंज में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के ठिकानों पर सुबह 6 बजे से छापेमारी शुरू कर एक विशेष सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के तहत भिवानी जिले में संदिग्ध 37 अपराधियों जो गैंग बनाकर अपराध करते हैं, उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस तलाशी अभियान में बड़ी संख्या में जिला पुलिस के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे और जनता को यह संदेश देने का प्रयास किया कि अपराध को लेकर हरियाणा पुलिस पूर्णतया सजग है।

    सुबह 6 बजे से चलाया सर्च अभियान

    भिवानी के डीएसपी विरेंद्र सिंह ने छापेमार कार्रवाई के दौरान बताया कि रोहतक रेंज के आईजी के राकेश आर्य के निर्देश पर रोहतक रेंज से जुड़े जिलों में गैंगस्टरों व उनके सहयोगियों के ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया है। यह सर्च अभियान सुबह 6 बजे से शुरू हो गया था। भिवानी जिले में ऐसे 37 ठिकानों को चिह्नित कर वहां छापेमारी की गई है, इसके लिए 37 टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर ही हैं, जिसके लिए 215 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो इस कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं।

    अपराध को खत्म करने के लिए जारी रहेगी कार्रवाई

    उन्होंने बताया कि भिवानी जिला में मुख्य तौर पर लॉरेंस बिश्रोई गैंग के गुर्गे दीपक उर्फ टीनू हरियाणा, भिवानी के सिवानी क्षेत्र के गैंगस्टर सोनू सहित भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र के हंसराज उर्फ हंसा सहित इनके सहयोगियों व अन्य बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इनसे जो भी संदिग्ध सामान प्राप्त हो रहा है, उसको जब्त किया जा रहा है, ताकि अपराध पर पूर्णतया अंकुश लगाया जा सके। वहीं गैंग बनाकर सामूहिक अपराध करने की प्रथा को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ऐसे अपराधियों व उनके सहयोगियों को पुलिस किसी भी हालत में झोड़ेगी नहीं। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    फतेहाबाद में हुए 2 हादसे

    वहीं फतेहाबाद जिले में कल यानी शुक्रवार शाम और रात में दो अलग-अलग जगहों पर दो हादसे हुए। इनमें 2 लोगों की जान चली गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • अनियंत्रित होकर विश्वकर्मा चौक पर चढ़ी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    अनियंत्रित होकर विश्वकर्मा चौक पर चढ़ी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    हरियाणाः कैथल में दोपहर को अंबाला रोड पर खरकां जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर विश्वकर्मा चौक पर जा चढ़ी। जिसमें बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। यात्रियों को मामूली चोटें आई। हादसे में घायल एक लड़की व चालक को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया है। जीएम अजय गर्ग सहित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंबाला रोड से खरकां की ओर जा रही बस अनियंत्रित होते हुए पहले तो अंबाला रोड के डिवाइडर को तोड़ते हुए आई और सीधा चौक पर चढ़ गई। बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला टायर टूट गया। साथ ही बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, साथ ही बस के तेल का टैंक भी टूट गया। जिसके कारण घटनास्थल पर तेल बिखर गया।

  • खेत में काम कर रहे व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट पर पिटबुल ने किया हमला

    खेत में काम कर रहे व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट पर पिटबुल ने किया हमला

    करनाल: पिटबुल के हमले की कई खबरें सामने आती हैं। अब हरियाणा के करनाल में पिटबुल डॉग के एक युवक पर हमला करने की घटना सामने आई है।डॉगी ने 30 वर्षीय युवक के प्राइवेट पार्ट को चबा डाला। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक ने कुत्ते के मुंह में कपड़ा डालकर अपनी जान बचाई। वहीं इसे गुस्साए लोगों ने पिटबुल को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। 

    खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर पिटबुल ने किया हमला

    करनाल के गांव बिजना निवासी करण वीरवार अपने खेत में काम कर रहा था। खेत में इस्तेमाल होने के नीचे पिटबुल डॉग बैठा था। करण जैसे ही मशीन के पास पहुंचा तो एकदम से पिटबुल ने उस पर हमला कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि डॉगी ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया था। काफी कोशिश करने के बाद भी जब पिटबुल ने युवक को नहीं छोड़ा तो उसने पास में पड़े कपड़े को डॉग के मुंह में डालकर जान बचाई और बड़ी मशक्कत के बाद अपने आप को कुत्ते से छुड़वाया। लेकिन तब तक युवक गंभीर घायल हो चुका था।

    अस्पताल में भर्ती युवक

    आसपास के लोगों ने जब युवक के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वही भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत युवक को घायल अवस्था में घरौंडा के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया। जहां पर डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए करनाल के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। युवक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है जिसका करनाल के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    दो दिन पहले भी किया था हमला

    पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि यह कुत्ता पिछले करीब 1 सप्ताह से गांव में घूम रहा था। इसने 2 दिन पहले भी एक व्यक्ति पर हमला किया था। आलम यह हो गया है कि अब गांव वाले घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे। ऐसे में सभी गांव वालों ने फैसला लिया और सभी ने मिलकर इस कुत्ते को लाठियों से पीटकर मार दिया।

    मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। ताकि कुत्ते के मालिक का पता लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पहुंची, जहां घायल युवक और उसके परिजनों के बयान दर्ज किया गया। लोगों का कहना है कि कटखने होने के बाद कुछ लोग कुतों को ऐसे ही छोड़ देते हैं जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं।

  • बड़ी खबर : छात्रों से भरी स्कूल बस में लगी भीषण आग

    बड़ी खबर : छात्रों से भरी स्कूल बस में लगी भीषण आग

    पलवल: हरियाणा के पलवल में छात्रों से भरी निजी स्कूल की बस में अचानक चलते समय आग लग गई। आसपास के लोगों ने अंदर बैठे सभी छात्रों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में बस आग का गोला बन गई। बाद में सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। बस में बैठे सभी बच्चों के स्कूल बैग जलकर राख हो गए।

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पुराने GT रोड पर शहर थाना के पास चलती बस में आग लग गई। लोग तुरंत बस की तरफ दौड़े और अंदर बैठे बच्चों को बाहर निकाल लिया। कुछ देर में आग बढ़ती ही चली गई और दुकानों के साइन बोर्ड को भी अपनी चपेट में ले लिया।

    तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। स्कूल बस में लगी आग से बच्चों को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन उनके बैग जलकर राख हो गए। बताया गया है कि जिस स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं, उसकी अपनी कोई स्कूल बस नहीं है। बच्चों को लाने ले जाने के लिए उनके पेरेंट्स ने ही उस बस को हायर किया हुआ था। आग किन कारणों से लगी अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉट सर्किट की वजह से ही बस में आग लगी है।

  • पंजाब के पड़ोसी राज्य में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

    पंजाब के पड़ोसी राज्य में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

    हरियाणाः  कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुरानी पाबंदियां वापस लौट रही हैं। इसी को देखते हुए अब हरियाणा राज्‍य की सरकार ने भी फेस मास्‍क को लेकर आदेश जारी किया है और मास्‍क पहनना अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के हेल्‍थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी आदेश में मास्‍क पहने बिना बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी है।

    हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के खतरे को देखते हुए आम लोगों के लिए मास्‍क पहनने को अनिवार्य किया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने इस ऑर्डर में कहा है कि जहां भी 100 से ज्‍यादा लोगों को भीड़ होगी, वहां मास्‍क पहनना जरूरी है. फिर चाहे कोई सार्वजनिक जगह हो, मॉल हो या सरकारी ऑफिस हों. यह आदेश हरियाणा की सभी जगहों पर लागू होगा. इसके साथ ही लोगों को कोविड अनुरूप व्‍यवहार करने की भी सलाह दी जा रही है।

  • हनीप्रीत को मिली धमकी, डेरे की बढ़ाई गई सुरक्षा

    हनीप्रीत को मिली धमकी, डेरे की बढ़ाई गई सुरक्षा

    सिरसा : राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। यह फिरौती वाट्अप के जरिए मांगी गई। सिरसा सदर पुलिस ने इस मामले में 5 अप्रैल को मामला दर्ज कर लिया था। जिसकी एफआईआर नंबर 147 है। हनीप्रीती को धमकी मिलने के बाद प्रेमियों ने पिछले 4 दिनों से डेरा सच्चा सौदा के आस- पास अपनी सुरक्षा सख्त कर दी थी। हर आने जाने वाले से पूछताछ की जा रही है।

    दूसरी ओर सिरसा पुलिस में एक आरोपी की निशानदेही पर मोहित इंसा को पूछताछ के लिए शनिवार रात को डबवाली से हिरासत में लिया। हालांकि पूछताछ के 2 घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया। आरोपी खुद पंचकूला दंगों में संलिप्त था और हनीप्रीत का जानकार है। दोनों का नाम एक ही एफआईआर में दर्ज है।

    मोहित इंसा ने कहा कि जिस आरोपी ने उसका नाम लिया, वह झूठ बोल रहा था। उसने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि उसने मोहित के कहने पर यह काम किया है। जबकि वह व्यक्ति पंचकूला के दंगों में शामिल था।

    मोहित इंसा ने कहा कि आरोपी फर्जी बयान दे रहा था। वह एक बार मदद मांगने आया था। आरोपी ने कहा कि वह मोहित से मिला हुआ है। आरोपी ने कहा था कि 5 अप्रैल को क्लीनिक पर उससे मिला था। जिस जगह उसने क्लीनिक बताया वहां पर मेरा क्लीनिक नहीं था । न ही वह 5 अप्रैल को सिरसा में था। उसने उसकी पत्नी का भी जिक्र किया, लेकिन उसकी शादी नहीं हुई थी।

  • बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी का हुआ भयानक एक्सीडेंट

    बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी का हुआ भयानक एक्सीडेंट

    हिसार: हरियाणा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की गाड़ी एक्सीडेंट हुआ है। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि गाड़ी को काफी नुक्सान पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हिसार के गिराए गांव में बॉक्सर स्वीटी बुरा के सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी अचानक सड़क दुर्घटना हो गई।

    गनीमत रही कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ठीक है। गौरतलब हैं कि हुड्डा स्वीटी बूरा के अभिनंदन समारोह में जा रहे थे। इस दौरान अचानक उनके काफिल के आगे नील गाय आ गयी, जिसके कारण हादसा हो गया।