Category: Haryana>Panipat

  • 2 मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म, आरोपियों और परिवार की तलाश  में जुटी पुलिस

    2 मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म, आरोपियों और परिवार की तलाश  में जुटी पुलिस

    सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत कुंडली थाना पुलिस ने दो मासूम बच्चियों को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया था. बाल गृह में भेजने से पहले जब दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया गया तो सनसनीखेज खुलासा हुआ. मेडिकल में दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. सोनीपत की कुंडली थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और मासूम बच्चियों के परिवार की तलाश के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

    दरअसल, शुक्रवार को सोनीपत कुंडली थाना क्षेत्र में यह मामला रिपोर्ट हुआ है. शुक्रवार शाम को थाना पुलिस ने क्षेत्र में घूम रही दो संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया था और जब पुलिस ने दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया था. हालांकि, सोनीपत पुलिस के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी है कि दोनों बच्चियों की पहचान पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है. बच्चों के परिवार की पहचान के लिए सोनीपत में स्थित चार टीमों का गठन किया है।

    एसीपी विपिन कादियान ने बताया कि कल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चियों को बरामद किया था. बाल गृह में भेजने से पहले जब दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया गया है और उसमें रेप की पुष्टि हुई है. पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है और दोनों बच्चों की परिवार की पहचान के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

  • शादी में पसरा मातम, 4 साल के मासूम की हुई मौत 

    शादी में पसरा मातम, 4 साल के मासूम की हुई मौत 

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अंबाला सिटी की कृष्णा कॉलोनी में अपनी मौसी की शादी में आए 4 साल के मासूम की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। बच्चे के नाम ध्रुव था।

    जानकारी के मुताबिक, कृष्णा कॉलोनी निवासी नरेश कुमार की बेटी की शुक्रवार को शादी थी। उसकी बड़ी बेटी किरण अपने पति लखविंदर शर्मा और 4 साल के मासूम ध्रुव के साथ अंबाला शादी में आई थी।

    बच्चा पड़ोस में खेल रहा था। अचानक सेफ्टी टैंक में गिर गया। काफी देर तक कहीं दिखाई ने देने पर परिजन ध्रुव को ढूंढने लगे। देखा तो ध्रुव की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • रिश्वत के आरोप में सब इंस्पेक्टर सहित 3 गिरफ्तार

    रिश्वत के आरोप में सब इंस्पेक्टर सहित 3 गिरफ्तार

    हरियाणाः राज्य की विजीलेंस ब्यूरो ने पुलिस विभाग के एक सब इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और चकबन्दी कार्यालय के एक लिपिक को क्रमशः 80,000 रुपये और 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग करने और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में ब्यूरो की टीम ने एफआईआर से नाम हटाने की एवज में शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में कुंजपुरा थाने के एसएचओ पद पर तैनात सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह और इसी थाने के एएसआई राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

    विजिलेंस ने कुंजपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र पर भी मामला दर्ज किया है, जो फरार है। एक अन्य मामले में करनाल के चकबन्दी कार्यालय में क्लर्क सतबीर को सतर्कता ब्यूरो ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी क्लर्क ने शिकायतकर्ता के पक्ष में अपील का फैसला करने के लिए 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की और पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये स्वीकार किए। 

    ब्यूरो की टीम ने चकबंदी कार्यालय करनाल में तैनात कानूनगो नफे सिंह पर भी मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी अभी फरार है। आरोपियों के खिलाफ ब्यूरो थाना करनाल में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामलों की आगे की जांच जारी है।

  • सरकारी टीचर सहित परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

    सरकारी टीचर सहित परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

    भिवानीः हरियाणा के भिवानी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। शहर की नई बस्ती के एक मकान में रह रहे सरकारी स्कूल के टीचर, उसकी पत्नी और बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीनो के शव एक ही कमरे से बरामद किये गए हैं। मामला हत्या का है या फिर सुसाइड का यह अभी क्लियर नहीं है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

    बता दें कि नई बस्ती के मकान में सरकारी टीचर अपने परिवार के साथ मकान में रह रहा था। उसके साथ पत्नी और बेटी भी रहते थे। शुक्रवार को इन तीनों के शव एक ही कमरे में मिले हैं। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। 

    सरकारी अध्यापक जितेंद्र की ड्यूटी भिवानी शहर के ग्वार फैक्ट्री के नजदीक प्राथमिक विद्यालय में थी। फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है कि इन तीनों की मौत के पीछे क्या राज छिपा है। पुलिस की टीमें घटनास्थल पर छानबीन में लगी हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं।

  • सरकार ने राम रहीम को दी बड़ी राहत, जाने मामला

    सरकार ने राम रहीम को दी बड़ी राहत, जाने मामला

    सिरसाः हरियाणा सरकार ने डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सजा माफ कर दी है। उनकी 90 दिन की सजा माफ कर दी गई है। दरअसल, हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बीते दिन घोषणा की थी कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकार ने फैसला किया है कि जिन लोगों को 10 साल या उससे अधिक या आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, उनकी सजा के 90 दिन, जिन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई है। जिनको 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई है, उनकी सजा के 60 दिन, जो 5 साल से कम की सजा काट चुके हैं, उनकी 30 दिन की सजा माफ करने का फैसला किया है।

    गौर हो कि डेरा सिरसा प्रमुख राम रहीम इस समय अपने दो भक्तों के साथ बलात्कार करने, पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या करने और एक पूर्व डेरा प्रबंधक की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। हरियाणा सरकार की नीति के मुताबिक उनकी 90 दिन की सजा माफ हो गई है। याद रहे कि उनका पैरोल पहले से ही विवादों में है और वह इन दिनों पैरोल पर जेल से बाहर हैं और यूपी में अपने आश्रम में हैं जहां उन्होंने कल तलवार से केक भी काटा है। हालांकि केक काटने के मामले में फिर से विवादों में आ गए है। केक काटने के मामले में सुखबीर बादल ने उन निशाना साधा है।

  • 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    रोहतकः हरियाणा में रोहतक में एक युवक की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गली में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और एफएसएल अधिकारी डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।

    परिजनों से पूछताछ के बाद होगा खुलासा

    पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि पाकस्मा गांव में गली के अंदर 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। जांच के दौरान एफएसएल टीम ने जांच की तो छाती में गोली का निशान मिला, जहां से खून बह रहा था। पूछताछ में मृतक की शिनाख्त झज्जर जिले के गांव गिरावड़ निवासी मनीष के तौर पर हुई। सांपला थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि पाकस्मा में उसका दोस्त है। पूरी जानकारी परिजनों के आने के बाद पता लग सकेगी।

    वारदात के कारणों का पता नहीं

    मगर, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक अपने घर को छोड़कर गांव पाक्समा में अपने दोस्त दीपक उर्फ ढीलू के पास रहने आया हुआ था। मनीष का अपने परिजनों से मनमुटाव चल रहा था। वारदात किसने, कब और कैसे की फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है। मगर मनीष का दोस्त दीपक फरार बताया गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

  • इस गैंग के दो गैंगस्टरर्स हथियारों सहित गिरफ्तार

    इस गैंग के दो गैंगस्टरर्स हथियारों सहित गिरफ्तार

    हरियाणाः पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भुप्पी राणा गैंग के दो गैंगस्टरर्स को गिरफ्तार किया है। दोनों पंचकुला के श्यामटू में माइनिंग जोन में जबरन दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीपुर नारायणगढ़ के हरसिमरन उर्फ सिमु और पारवाला रायपुररानी के गुरचरण उर्फ गुना के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से एक देसी पिस्टल और 4 राउंड भी बरामद हुए हैं।

    पकड़े गए दोनों गैंगस्टरों ने पहले भी भूड़ गांव की माइनिंग जोन में वारदात की थी और माइनिंग वालों पर दबाव बनाते थे। पंचकुला पुलिस की सेक्टर 26 स्थित क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को आज पंचकुला की जिला अदालत में पेश किया। दोनों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। भुप्पी राणा एक नामी गैंगस्टर है। उसका नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद भी चर्चा में आया था। मूसेवाला की हत्या के बाद भुप्पी राणा ने सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट कर लिखा था कि मूसेवाला के हत्यारों की जानकारी देने वाले को वह 5 लाख रुपए का इनाम देगा।

    उसने आगे लिखा था कि सबका हिसाब होगा और सिद्धू का बदला जल्द ही लिया जाएगा। वैसे तो भुप्पी, नीरज बवाना ग्रुप के साथ ही मिलकर ऑपरेट करता था, लेकिन मूसेवाला की मौत के बाद उसने अलग से धमकी वाली पोस्ट की थी। बता दें कि हाल ही में 18 जनवरी को पंजाब में खन्ना पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़ी एक महिला सहित 13 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से 5 पिस्टल और 53 कारतूस बरामद किए थे। यह गैंग विदेश में बैठे गैंगस्टर अमृत बल के इशारे पर पंजाब और हरियाणा में फिरौती और टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देते थे। गैंगस्टर अमृत बल और जग्गू भगवानपुरिया साथी थे।

  • जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ धमाका, 20 लोग झुलसे

    जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ धमाका, 20 लोग झुलसे

    करनालः हरियाणा के करनाल में निगदू थानाक्षेत्र के भोला खालसा गांव में बर्थ-डे कार्यक्रम के दौरान अचानक छोटे सिलिंडर में आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही गांव में भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में नाश्ता कर रहे महिला, व्यक्ति, बच्चे और बुजुर्ग समेत 20 से अधिक लोग आग में झुलस गए। आग में झुलसे लोग बचाव के लिए चिल्लाते रहे, मगर आग की लपटें काफी तेज थी।

    बर्थ-डे ब्वॉय के माता-पिता की हालत गंभीर

    गांव के लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बर्थ-डे ब्वॉय विशाल और उसके पिता सोमपाल मां, छिंदो देवी की हालत काफी चिंताजक बनी हुई है। आईसीयू में तीनों का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आग में झुलसने वालों में 6 बालक, करीब दस व्यक्ति और चार महिलाएं शामिल हैं।

    नाश्ते के दौरान हुआ हादसा

    भोला खालसा में बर्थ-डे कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थी। पिता सोमवीर ने लंबे समय बाद बेटे के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित था। नाते-रिश्तेदार को कार्यक्रम में बुलाया। साथ ही गांव के लोगों को भी दावत के लिए न्यौता दिया। सुबह करीब 11 बजे नाश्ता चल रहा था। जहां पर रिश्तेदार और गांव के लोग नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान छोटा सिलिंडर में अचानक आग लगने से जोरदार धमाका हुआ। पंडाल में आग लगने से करीब 20 लोग झुलस गए।

    खुशियों का माहौल हुआ गमगीन

    परिवार में लंबे समय बाद बेटे विशाल के जन्मदिन को लेकर महीने भर से तैयारियां चल रही थी। रिश्तेदार और परिवार के लोगों में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह था, मगर किसी को नहीं पता था कि खुशी के मौके पर दर्दनाक हादसा हो जाएगा। बुधवार को सिलिंडर फटने की आग में लोग झुलस गए। हादसा होने पर खुशियों का माहौल गमगीन हो गया।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, 3 घायल

    दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, 3 घायल

    भांजी की शादी से लौट रहा था परिवार

    अंबालाः शहर के साहा स्थित तेपला में जगाधरी रोड पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। लुधियाना के माछीवाड़ा में भांजी की शादी से लौट रहे परिवार की आर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में घुस गई। इस हादसे में यमुनानगर के लालद्वारा निवासी परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन परिजन घायल हो गए। घायलों को सोमवार सुबह छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर घायलों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यमुनानगर के लालद्वारा निवासी शशि लुधियाना के माछीवाड़ा में अपनी बहन के घर भांजी की शादी में शिरकत करने गई थी।

    सोमवार सुबह उसे विदा कराने के बाद यह परिवार आर्टिगा गाड़ी से अपने घर यमुनानगर लौट रहा था। गाड़ी में शशि, बेटा कपिल, बहू पूनम, पोता अकुल और पोती सानू थे। बताया जाता है कि सुबह झपकी आने के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेपला में सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में शशि, कपिल और सानू घायल हो गई जबकि पूनम और उसके बेटा अकुल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

  • केक के बहाने डाक्टर के घर घुसे लुटेरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, IMA ने किया हड़ताल का ऐलान

    केक के बहाने डाक्टर के घर घुसे लुटेरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, IMA ने किया हड़ताल का ऐलान

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बदमाशों के बुलंद हौसलों और प्रशासन की नाकामयाबी का नमूना सामने आया है। कुरुक्षेत्र में निजी क्लिनिक चलाने वाली महिला डॉक्टर को चोरों ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने इस घटना को अंजाम रात 10 बजे दिया है। 

    केक के बहाने की हत्या

    कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में डॉक्टर अतुल अरोड़ा और डॉक्टर वनीता अरोड़ा के घर में केक बनवाने के बहाने से और लूट के इरादे से चार बदमाश घुस आए। घर में घुसने के साथ ही लूटेरों ने घर के सदस्यों और सहायकों को कमरे में बंद कर दिया, जिसका महिला डॉक्टर ने विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने सर पर वारकर उनकी हत्या कर दी। डॉक्टर अतुल अरोड़ा और डॉक्टर वनीता अरोड़ा का अपना निजी क्लिनिक था। शौखिया तौर पर वनीता केक भी बनाती थीं। हत्यारे भी केक बनवाने के बहाने से घर में घुसे और फिर इस वारदात को अंजाम दिया। 

    IMA ने की हड़ताल की घोषणा

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस घर का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटना की सूचना मिलने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जिले भर में हड़ताल की घोषणा की है। डॉक्टरों का कहना है कि ये हत्या दर्शाती है कि राज्यभर में डॉक्टर सुरक्षित नहीं हैं। डॉक्टरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज में भी हत्यारे कैद हो चुके हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की आधार पर हत्यारों की पहचान कर रही है।