Category: Haryana>Panipat

  • सिविल सेवा का अधिकारी भाई सहित गिरफ्तार

    सिविल सेवा का अधिकारी भाई सहित गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने जबरन वसूली, धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोप में 2016 बैच के हरियाणा सिविल सेवा(एचसीएस) के एक अधिकारी और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा सिविल सेवा के आरोपी अधिकारी की पहचान वकील अहमद के रूप में हुई है। उनके भाई फकरुद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया है।

    ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि उक्त आरोपों में एचसीएस अधिकारी और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों एक चाचा और दो भाईयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वर्तमान में एचसीएस अधिकारी हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव के पद पर तैनात है। उसे और उसके भाई को नूंह जिला परिषद के हाल ही में हुये चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर एक महिला उम्मीदवार से 9,60,000 रुपये की मांग और लेने के आरोपों की रिकॉर्ड में आये तथ्यों की जांच और प्राप्त सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

  • पत्नी की हत्या के आरोप में पति और ससुराल वालों पर मामला दर्ज

    पत्नी की हत्या के आरोप में पति और ससुराल वालों पर मामला दर्ज

    हरियाणा: हरियाणा के जींद जिले के गांव सिवानामाल में महिला की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी से हुई अनबन के बाद कथित तौर पर पहले छेनी से उस पर वार किए, फिर बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोप है कि गांव सिवानामाल निवासी राकेश ने परिजनों के साथ मिलकर 29 दिसंबर को पत्नी मोनी की हत्या कर दी थी। मृतका के पिता गांव भूना कैथल निवासी रोशनलाल ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन मोनी से मारपीट करते थे, जिसके चलते कुछ समय से मोनी मायके आई हुई थी।

    उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को मोनी को उसका पति राकेश तथा सास कमलेश मायके से लेकर आए थे और 29 दिसंबर को उन्हें मोनी की मौत के बारे में पता चला। रोशनलाल ने आरोप लगाया कि मोनी के पति राकेश, सास कमलेश तथा ननद रेखा ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या की है।
    सदर थाना प्रभारी कृष्ण खर्ब ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर राकेश, कमलेश तथा रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

  • दिन दिहाड़े महिला की कार में घुसे 3 बदमाश, देखें CCTV

    दिन दिहाड़े महिला की कार में घुसे 3 बदमाश, देखें CCTV

    हरियाणाः जिले के यमुनानगर में जिम के बाहर से एक महिला के अपहरण का प्रयास का मामला सामने आया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिम से बाहर आते ही कुछ बदमाशों ने महिला को गाड़ी में जबरन बैठने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने के बाद बदमाश मौके से भागे निकले। इस दौरान एक बदमाश को हिरासत में ले लिया गया है।

  • पीजी में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान

    पीजी में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के मुरथल रोड पर स्थित एक पीजी में युवती की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार युवती देर रात अपने दोस्त के साथ पीजी में आई थी। युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और युवती की पहचान करने में जुट गई है।

    वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। सोनीपत पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं, युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवती कहां की रहने वाली है अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

  • होशियारपुर के 2 भाईयों का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

    होशियारपुर के 2 भाईयों का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक में पंजाब के होशियारपुर के दो सगे भाइयों की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमलावारों ने हत्या के बाद दोनों के शवों को सिंघपुरा के पास रेल की पटरी पर फेंक दिया। ताकि यह घटना हत्या की बजाए आत्महत्या लगे। वहीं ट्रैक पर शव पड़े होने के कारण रेल भी उनके ऊपर से गुजर गई। मृतकों की पहचान पंजाब के होशियारपुर निवासी सुखविंद्र और सतेंद्र के रूप में हुई है, जो दोनों सगे भाई थे। वह हाइड्रा मशीन चलाने का काम करते थे। दोनों भाई रोहतक के श्यामलाल मार्केट में रहते थे।

    मृतकों के पिता गिरधारी लाल ने पुलिस को बताया कि रात को उसके बेटों के पास एक फोन आया था। फोन पर सामने वाले ने कहा कि उनकी गाड़ी पलटी हुई है, उसे उठाना है। जिसके बाद दोनों भाई हाइड्रा मशीन लेकर चले गए। वहीं इसी बीच किसी अज्ञात ने दोनों भाइयों की हत्या कर दी और शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जब दोनों भाई रातभर घर नहीं लौटे तो परिवार वालों को भी चिंता हुई। इसलिए परिवार वालों ने भी उनकी खोजबीन शुरू की।

    सिंघपुरा क्षेत्र में रेलवे फ्लाईओवर के नीचे पटरियों पर दोनों के शव मिले। जांच के दौरान सामने आया है कि दोनों की हत्या करके यहां पर फेंका गया है। जिसके साक्ष्य वहां आसपास भी साफ दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल के आसपास घसीटने के निशान हैं। मृतकों के शरीर पर भी घसीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। शवों को भी इस तरह पटरी पर डाला गया है कि ट्रेन केवल उनके सिर के ऊपर से गुजरे। ट्रेन से उनके सिर ही कटे हैं।

    घटनास्थल के आसपास दूर तक खून फैला हुआ है। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यहां क्या हुआ होगा। हालांकि दोनों युवकों के शव वहां पास में ही दो अलग-अलग ट्रैक पर डाले गए थे। ताकि इसे आत्महत्या दिखाया जा सके। प्राथमिक दृष्टि से लग रहा है कि पहले उनकी हत्या की गई है। बाद में आत्महत्या दिखाने के लिए उनके शवों को रेलवे लाइन पर डाला गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

  • मंदिर में पूजा करने गई लड़की को पुजारी के बेटे ने बनाया हवस का शिकार

    मंदिर में पूजा करने गई लड़की को पुजारी के बेटे ने बनाया हवस का शिकार

    जींद: हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेडा थाने के एक गांव में स्थित एक मंदिर के पुजारी के बेटे ने पूजा अर्चना के लिए आयी लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। आरोप है कि दो-तीन अन्य युवकों ने भी लड़की के साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी पिल्लूखेडा थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर युवक को नामजद कर दो-तीन अन्य के खिलाफ यौन शोषण करने, छेड़छाड़ करने के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

    गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गांव के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाती थी, जहां पुजारी के बेटे कुलबीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लड़की का पिछले तीन महीने से यौन शोषण करता आ रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि दो-तीन अन्य युवकों ने भी उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की।

    कुलबीर तथा अन्य युवकों की हरकतों से परेशान होकर लडकी ने परिजनों को घटना के बारे में अवगत करवाया, जिसके बाद उसने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवायी है। पिल्लूखेडा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पीडिता की मां की शिकायत के आधार पर एक युवक को नामजद कर दो तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

  • फिर आमने-सामने हुए किसान और पुलिस, लगाया धरना 

    फिर आमने-सामने हुए किसान और पुलिस, लगाया धरना 

    पंचकूलाः पुलिस और किसानों एक बार फिर से आमने-सामने हो गए है। दरअसल,  पंचकूला से शहीद भगत सिंह भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसान वीरवार को अपनी मांगों को लेकर हरियाणा विधानसभा का घेराव करने के लिए चले थे। पंचकूला पुलिस ने चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर सभी किसानों को रोक दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है। बॉर्डर की दूसरी तरफ चंडीगढ़ पुलिस द्वारा भी भारी बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उनका रास्ता रोका तो किसान वहीं सड़कों पर धरना लगाकर बैठक गए हैं। किसानों के प्रदर्शन के कारण शहर की सड़कों पर भी जाम के हालात हैं। 

    उन्होंने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा किसान इस आंदोलन में जुड़े हैं। वीरवार को सभी किसान गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब से हरियाणा विधानसभा को घेरने निकले हैं। फिलहाल सभी किसान चंडीगढ पंचकूला बॉर्डर के पास धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं। इस पर प्रदर्शन में प्रदेश भर से सैकड़ों किसान एकत्रित हुए। प्रदर्शन के दौरान शहर की सड़कों पर जाम स्थिति भी बनी रही।

    धर्मवीर ढींडसा ने बताया कि किसानों ने अपनी मांगों को लेकर पैदल यात्रा मंगलवार को शुरू की थी। उसका दूसरा पड़ाव गांव मौली से पैदल यात्रा करते हुए किसान नाडा साहिब गुरुद्वारा में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जुमला, मुश्तरका की जमीनों को लेकर लूट शुरू की गई है। हरियाणा के किसानों के अधिकार के प्रति सरकार की बेरुखी उसको लेकर यह यात्रा शुरू की गई है।

  • डिप्टी CM के काफिले की गाड़ियों की हुई टक्कर

    डिप्टी CM के काफिले की गाड़ियों की हुई टक्कर

    चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का काफिला हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, इस दौरन उन्हें चोट नहीं आई, लेकिन काफिले में शामिल एक कमांडो घायल हो गया है। खबर है कि यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ। हाल ही में हरियाणा के ही गृहमंत्री अनिल विज की कार भी हादसे का शिकार हो गई थी। उन्होंने ट्वीट के जरिए घटना की जानकारी दी थी।

    मंगलवार सुबह अग्रोहा के पास धंधूर गांव में चौटाला के काफिले में शामिल वाहन पुलिस जीप से टकरा गया। हादसे से समय डिप्टी सीएम हिसार से सिरसा जा रहे थे। बोलेरो कार और प्रदेश पुलिस की जीप की टक्कर में चौटाला के काफिले में शामिल एक कमांडो घायल हो गया है। घटना कम विजिबिलिटी के चलते अचानक ब्रेक लगाने की वजह से हुई।

    एक दिन पहले ही हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की केएमपी एक्सप्रेस-वे पर उनके सरकारी वाहन का ‘शॉक एब्जॉर्बर’ टूट गया था और वह भी इससे बाल-बाल बचे थे। घटना उस समय हुई थी जब विज पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए अंबाला कैंट से वह गुरुग्राम जा रहे थे। अंबाला कैंट से विधायक विज ने कहा था कि, “सौभाग्य से घटना के समय कार धीमी गति से चल रही थी।” विज ने इस हादसे की जानकारी ट्विटर ओर तस्वीर डालकर साझा की थी।

  • स्कूली बस और ट्रक की भयानक टक्कर, हादसे में 15 बच्चे घायल, 3 की हालत नाजुक, देखें वीडियो

    स्कूली बस और ट्रक की भयानक टक्कर, हादसे में 15 बच्चे घायल, 3 की हालत नाजुक, देखें वीडियो

    नूंह: हरियाणा में कोहरे का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। घनी धुंध के चलते हर रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। नूंह में भी एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां होडल रोड पर स्कूल बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बस में निजी स्कूल आदित्य आर्मी पब्लिक स्कूल उजीना के बच्चे सवार थे। करीब 15 बच्चे इस हादसे में घायल हो गए हैं, इनमें से तीन की हालत नाजुक बतायी जा रही है। वहीं स्कूल बस के चालक को भी गंभीर चोट आई है।

    सभी घायल बच्चों को नजदीकी सिविल हॉस्पिटल में पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस थाना नूंह और 112 की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आमने-सामने की भिड़ंत में स्कूली बस के साथ ही ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की खबर के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई।

    पुलिस भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई। स्कूली बच्चों के हादसे की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। बच्चों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों को भीड़ ने शांत कराया। हादसा नूंह होडल मार्ग पर हुआ है। बच्चे सुबह स्कूल जा रहे थे। अडबर और रायपुरी गांव के पास यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद क्षेत्रवासियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है।

  • OYO से रूम बुक कर दोस्त के साथ गई युवती की मौत

    OYO से रूम बुक कर दोस्त के साथ गई युवती की मौत

    करनालः हरियाणा के सोनीपत बहालगढ़ स्थित एक OYO होटल के कमरे में एक युवती की लाश मिली. वह एक युवक के साथ कमरे में रुकी थी. होटल में दी गई युवती की आईडी भी गलत पाई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली युवती अपने दोस्त अमित के साथ बहालगढ़ स्थित एक ओयो होटल में आई थी. दोनों ने यहां पहचान पत्र भी दिए थे. इसके बाद कमरे में चले गए।

    कुछ देर बाद युवती की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद होटल संचालक ने मामले की सूचना बहालगढ़ थाना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी, बेटी की मौत पर परिवार के सदस्यों का कहना है कि वो बागपत में ही एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी. उसकी नौकरी की टाइमिंग 8:30 से 5:00 थी. कल पुलिस द्वारा सूचना मिली कि उसकी मौत हो चुकी है।

    इस पूरे प्रकरण को लेकर बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया युवती एक युवक के साथ OYO Hotel में गई थी। कमरे में ही उसकी मौत हो गई। शरीर पर चोट का कोई भी निशान नहीं मिला है। बयान व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी कहा कि पोस्टमार्टम होने का बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। युवती के परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।