Category: Haryana>Panipat

  • इस मामले में आप नेता पर FIR दर्ज

    इस मामले में आप नेता पर FIR दर्ज

    नूंह: हरियाणा की नूंह हिंसा के बाद सरकार ने कांग्रेस MLA मामन खान की सिक्योरिटी हटा दी है। मामन खान नूंह की फिरोजपुर झिरका सीट से विधायक हैं। नूंह हिंसा को लेकर उन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मामन खान का विधानसभा में दिया धमकी वाला पुराना वीडियो और एक ट्वीट को लेकर सरकार की उन पर नजर है। हिंसा के दौरान गुरुग्राम के प्रदीप शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता जावेद अहमद समेत 150 लोगों पर हत्या की FIR दर्ज की है। यह केस गुरुग्राम के सोहना में दर्ज कराया गया है। हालांकि जावेद का कहना है कि ये केस गलत है, वे उस दिन इलाके में थे ही नहीं।

    जावेद पर दर्ज FIR में पवन ने बताया 31 जुलाई की रात 10.30 बजे हम कार में नूंह से सोहना जा रहे थे। बीच में नूंह पुलिस ने मदद करते हुए हमें KMP हाईवे तक छोड़ा। हमें कहा कि आगे रास्ता साफ है, निकल जाओ। हम निरंकारी कॉलेज के पास पहुंचे तो वहां 150 लोग खड़े थे। उनके हाथ में पत्थर, लोहे की राड और पिस्टल थे। वहां जावेद भी था। उसके कहने पर उग्र भीड़ ने हम पर हमला कर दिया। हमारी कार पर पत्थर मारे। जिससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई।

    मैं कार से नीचे उतरा तो जावेद ने कहा कि इन्हें मार दो। जो होगा, मैं संभाल लूंगा। ये सुनकर 20-25 लोगों ने हम पर अटैक कर दिया। उन्होंने प्रदीप और गनपत को पीटना शुरू कर दिया। मेरे सामने प्रदीप के सिर पर लोहे की राड मारी। जिससे वह नीचे गिर गया। गोलियां चलनी शुरू हुई तो पुलिस वहां आ गई। वे मुझे व गनपत को भीड़ से निकाल ले गए और प्रदीप को भीड़ सरिये से मारती रही। 
    उसे नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। नूंह हिंसा के कई दिन हो चुके हैं। 

    हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा- ” मुझे समय पर नूंह हिंसा की जानकारी नहीं दी गई। यहां तक कि हिंसा के कई घंटे बाद एक प्राइवेट व्यक्ति ने फोन पर बताया। पुलिस के बड़े अधिकारियों को इस हिंसा के बारे में पता नहीं था।” विज ने कहा, “नूंह SP वरुण सिंगला पहले से ही लंबी छुट्टी पर थे। जिले का अतिरिक्त प्रभार पलवल SP को सौंपा गया था, जबकि गृह विभाग एडिशनल चीफ सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद उस दिन जम्मू में वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा पर थे। CID सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करती है। उसने गृह विभाग के साथ कोई खुफिया इनपुट साझा नहीं किया।”

  • एक्टिवा सवार टीचर को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    एक्टिवा सवार टीचर को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    पिंजौर: चंडीमंदिर टोल प्लाजा ट्रैफिक लाइटों के समीप एक स्कूटी सवार महिला को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान निशी भल्ला आयु करीब 50 वर्ष निवासी पीर मुछल्ला जीरकपुर के रूप में हुई है। और वह पिंजोर नोबल हाई स्कूल में प्री प्राइमरी टीचर के रूप में कार्यरत थी। 

    जानकारी देते हुए उनके पारिवारिक सदस्य देवर अनिल भल्ला ने बताया कि हर रोज की तरह उनकी भाभी निशि भल्ला सुबह के समय स्कूल के लिए घर से निकली थी और जब वह चंडीमंदिर टोल प्लाजा क्रॉस कर पिंजोर की तरफ जा रही थी। तो अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें हीट कर दिया। और ट्रक महिला को कुचलते हुए आगे चला गया। जिस हादसे में उनकी जान चली गई। ट्रक वाला मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। वहीं नोबल हाई स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कौशल ने स्कूल की अध्यापिका निशि भला की मृत्यु का पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज

    सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज

    नूंहः हरियाणा के नूंह में हिंसा के बारे में सोशल मीडिया पर अफवाह और धार्मिक उन्माद भड़काने वालों पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा कड़ी नजर रखी गई है। जिला प्रशासन की टीम द्वारा इस मामले को लेकर लगातार मॉनीटरिंग करते हुए अफवाह फैलाने वालों को कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में 3 एफआईआर दर्ज की गई है। यह जानकारी नूंह जिला के एसपी वरूण सिंगला ने दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस की टीम द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर होने वाली जानकारी की गहनता से जांच की जा रही है।

    पुलिस विभाग द्वारा साइबर सेल और सोशल मीडिया विंग की टीम द्वारा 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार के भड़काउ मैसेज आदि अपने अकाउंट से शेयर करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। आमजन से अपील करते हुए SP ने कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और बिना तथ्यों की पुष्टि किए उस पर प्रतिक्रिया ना दें। उन्होंने कहा कि लोग ऐसे समय में सूझ-बूझ का परिचय दें। किसी के बहकावे में ना आएं और सौहार्द व भाईचारे के साथ जीवन व्यतीत करें।

    बृजमंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुए उपद्रव की निंदा करते हुए SP ने कहा कि उपद्रव फैलाने वालो की सीसीटीवी आदि के माध्यम से पहचान की जा रही है। उपद्रवियों को किसी हाल में बख्शा नही जाएगा। वीडियो तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला में शान्ति और अमन कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं जिनके नंबर-112 , 8930900281 , 9050317480, 8397087480 हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके लोग किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अफवाह संबंधी जानकारी दे सकते हैं।

  • इस जिले में हिंसा के बाद स्कूल- कॉलेज के साथ इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

    इस जिले में हिंसा के बाद स्कूल- कॉलेज के साथ इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

    फरीदाबाद: हरियाणा के नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आग प्रदेश के दूसरे हिस्सों में फैल रही है। नूंह के बाद फरीदाबाद में भी 2 अगस्त तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इसके अलावा नूंह, गुरुग्राम फरीदाबाद और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी स्कूल कॉलेज भी बंद रहेंगे। नूंह और गुरुग्राम में धारा 144 लागू की गई है। हिंसा में दो होमगार्ड की मौत हो गई जबकि डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

    दरअसल, सोमवार को नूंह में हुए सांप्रदायिक दंगों हुए थे। जिसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश दिया गया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, 31 जुलाई को रात साढ़े आठ बजे से 2 अगस्त रात 11:30 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

    नूंह में भड़की हिंसा को देखते हुए गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में एहतियातन कदम उठाए गए हैं। तीनों जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके तहत चार से अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा फरीदाबाद में मंगलवार को सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। नूंह में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके तहत 2 अगस्त तक यहां इंटरनेट बंद रहेगा। साथ ही सभी स्कूल-कॉलेज मंगलवार को बंद रहेंगे। मेवात हिंसा को देखते हुए जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने मंगलवार को सभी स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों की छुट्टी रखने के आदेश दिए। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से शांति बनाने की अपील की।

    गुरुग्राम जिला में मंगलवार पहली अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधीश और डीसी निशांत कुमार यादव ने आदेश जारी किए। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने अपील की कि इस घटना से संबंधित कोई भी हिंसा और उन्माद फैलाने वाला कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर ना डालें, जिससे धार्मिक भावनाओं, आपसी भाईचारे को ठेस पहुंचे और अशांति फैले। अगर कोई भी इस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया या इंटरनेट पर डालता है तो गुरुग्राम पुलिस की ओर से उसने खिलाफ तत्परता से कार्यवाही की जाएगी। इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दे और शांति व सौहार्द बनाए रखें।

  • देवर पर लगे भाभी से दुष्कर्म करने के आरोप, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    देवर पर लगे भाभी से दुष्कर्म करने के आरोप, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 9 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भाभी ने देवर पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है। इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस को दे दी है। वहीं सेक्टर 10 के चौंकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने मामला दर्ज करके अगली करवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि देवर की पत्नी कुछ दिन अपने घर उत्तर प्रदेश गयी हुई थी। जिसके कारण सेक्टर 9 में किराए के मकान पर रहने वाले अपने देवर को वह खाना देने जाती थी। महिला का आरोप है कि दिनेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने देवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़ित महिला पंचकूला में ही रहती है। 

    वहीं एसएचओ अजित सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुनीता चोखन ने महिला के 164 के बयान दर्ज करके महिला का मेडिकल करवाकर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी दिनेश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • दर्दनाक हादसाः 2 बाइकों की भीषण टक्कर में एक की मौत

    दर्दनाक हादसाः 2 बाइकों की भीषण टक्कर में एक की मौत

    चंडीगढ़ः पंचकूला में सड़क हादसे में एक नौजवान युवक के मरने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय विकास गांव बिरघग्घर में रूप में बताई जा रही है। मृतक युवक के भाई ने बताया मेरा भाई विकास सेक्टर 26 पुलिस लाइन में सफाई कर्मचारी का काम करता था। ड्यूटी करके घर वापिस आ रहा था। जैसे ही पुराना पंचकूला की लाइट्स तक पहुंचे, तो काले रंग की पल्सर सवार के साथ उसकी बाईक की टक्कर हो गई। इस हादसे में उसके भाई का सिर फुटपाथ पर जा टकराया। जिससे उसके भाई की मौत हो गई।

    मौके पर जांच अधिकारी राम लाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतक युवक विकास स्प्लेंडर बाइक नंबर HR03Z2099 पर ड्यूटी से अपने घर जा रहा था। तभी पिंजौर तरफ से आ रहे पल्सर काले रंग की जिसका नंबर HR07AB8629 बाइक से मनीमाजरा की तरफ मुरा तभी टक्कर हुई और मौके पर ही विकास की मौत हो गयी और दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी चोटे लगी। लेकिन अभी तक पता नहीं लग पाया कि घायल युवक किस अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को शव सौंप दिया जाएगा।

  • सैर करने गई महिला को पिस्तौल के बल पर लूटा, देखें वीडियो

    सैर करने गई महिला को पिस्तौल के बल पर लूटा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सुबह सैर करने निकले महिला को पिस्तौल दिखाकर सोने का झुमका लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी दूसरा झुमका लूट पाते इससे पहले महिला ने पिस्तौल छीनने की कोशिश की महिला के विरोध से घबराकर दोनों लुटेरे फरार हो गए। इसके बाद महिला ने डायल 112 को सूचना दी सूचना मिलते ही डायल 112 सेक्टर 21 पुलिस और क्राइम ब्रांच के सभी टीमें मौके पर पहुंच गई। सेक्टर 5 थाने में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

    पुलिस सेक्टर 3 के स्टेडियम के जिमखाना क्लब होटल सहित सेक्टर 21 के पार्ट 2 के मकानों की सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके। सेक्टर 21 निवासी दर्शना ने बताया कि वह सुबह 6:00 बजे एक बुजुर्ग महिला के साथ सैर करने गई थी। तभी सेक्टर 3 के स्टेडियम के पीछे वाले गेट के पास पहुंचते हैं तभी अचानक दो युवक काले कलर की मोटरसाइकिल पर आते हैं। और सैर कर रही महिला से अस्पताल का रास्ता पूछते हैं।

    इतने में ही पीछे बैठे युवक ने सैर कर रही महिला के गले को पकड़कर उसके सिर पर कनपटी पर पिस्टल लगा दी। और झुमके मांगने लगा जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो युवकों ने कहा कि चिल्लाया तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। तभी महिला ने शोर मचाना शुरू किया तभी उनमें से पीछे बैठे युवक ने महिला का एक झुमका निकालकर सेक्टर 21 की तरफ घग्गर नदी के पास फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • घग्गर नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की हुई मौत

    घग्गर नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की हुई मौत

    पंचकूलाः घग्गर नदी में एक युवक का पैर फिसलने से घग्गर नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई है । मृतक युवक का नाम योगेश कुमार है और उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। मृतक युवक पंचकूला के जुलम गढ़ गांव के मकान नंबर 566 में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक के भाई विपिन ने बताया कि मेरे मृतक भाई के तीन बच्चे हैं।

    जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। मौके पर पंचकूला के एसीपी हेड क्वार्टर सुरेंद्र कुमार चंडीमंदिर के एसएचओ ललित कुमार और चंडीमंदिर थाना के जांच अधिकारी सूरजमल मौके पर पहुंचे। चंडीमंदिर एच एच ओ पुलिस स्टेशन ललित कुमार ने बताया कि डेड बॉडी को सेक्टर 6 के अस्पताल में भेज दिया है। कल पोस्टमार्टम करवाकर बॉडी परिवार को सौंप दी जाएगी।

  • बड़ी खबरः घग्गर पर बने बांध को तोड़ने को लेकर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः घग्गर पर बने बांध को तोड़ने को लेकर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    फतेहाबादः पंजाब बॉर्डर के पास हरियाणा के फतेहाबाद में घग्गर पर बने बांध को तोड़ने को लेकर ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी। ये ग्रामीण गांव मूसाखेड़ा के हैं। पुलिस जांच के मुताबिक फतेहाबाद में मूसाखेड़ा और ढाणी बबनपुर गांव के बीच एक बांध बना हुआ है। रविवार शाम को अंधेरे में ढाणी बबनपुर के ग्रामीणों ने बांध को तोड़ दिया। इसका पानी मूसाखेड़ा गांव की तरफ आना था। जहां पहले से पानी भरा हुआ है। इसका पता चलते ही मूसाखेड़ा के ग्रामीण वहां पहुंच गए और 2 फायर कर दिए।

    वहीं आज भी मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्य में रुक-रुक कर बारिश होगी। वहीं, मानसा, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट और मोगा में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी बीच भाखड़ा बांध में जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है। भाखड़ा में जलस्तर 1641.30 फीट तक पहुंच गया है। जबकि डैम की फुल कैपेसिटी 1680.82 फीट है। वहीं फ्लड गेट लेवल 1645 फीट है। पानी 1645 फीट के पार होने के बाद कभी भी परिस्थितियों को देखते हुए गेट खोले जा सकते हैं। वहीं, पौंग डैम से 32 हजार क्यूसेक पानी भी छोड़ा जा रहा है।

  • बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे विधायक को महिला ने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे विधायक को महिला ने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    अंबाला: हरियाणा में जेजेपी के विधायक को एक महिला ने थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह गुहला में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे थे। वे वहां मौजूद लोगों से बात कर रहे थे तभी एक महिला ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। वायरल वीडियो में विधायक लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं। तभी उनके सामने खड़ी एक महिला किसी बात पर गुस्सा हो जाती है और थप्पड़ जड़ देती है। इस दौरान विधायक के साथ पुलिस भी मौजूद होती है।

    महिला के थप्पड़ जड़ने के तुरंत बाद पुलिस बीच बचाव में उतर जाती है। इस घटना पर विधायक का बयान भी सामने आया है। ईश्वर सिंह ने कहा कि वो उस महिला के खिलाफ कोई कानूनी एक्शन नहीं लेंगे। उन्होंने महिला को माफ कर दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में बारिश के कारण हुए हादसों में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है, जिनमें सात मौतें हरियाणा में हुईं। हरियाणा के कुछ स्थान बाढ़ प्रभावित हैं। तीन दिन लगातार बारिश होने के बाद बुधवार को लगातार दूसरे दिन अधिकत्तर स्थानों पर मौसम साफ रहा।

    एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हरियाणा के अंबाला में तीन शव मिले हैं। बाढ़ के पानी से निकलते समय करंट लगने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।’’  भारी बारिश अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ गई है, करोड़ों की संपत्ति बर्बाद हो चुकी है और खेत जलमग्न हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के प्रभावित इलाकों में राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर और स्थायी चिकित्सा शिविर भी स्थापित किए गए हैं। सेना की मदद से राज्य आपदा प्रबंधन दल, एनडीआरएफ और विभिन्न सरकारी विभाग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।