Category: Haryana>Panipat

  • Wine Shop में चली अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत, देखें तस्वीरें

    Wine Shop में चली अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत, देखें तस्वीरें

    गुरुग्राम: हरियाणा में  शुक्रवार देर रात गुरुग्राम की एक वाइन शॉप पर दो लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दुकान पर मौजूद ग्राहकों में एक को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में मानेसर पुलिस स्टेशन के SHO अवित कुमार ने बताया, हरियाणा पुलिस को पचगांव के ठेके पर अंधाधुंध फायरिंग की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद CCTV फुटेज खंगाला।

    एसएचओ अवित कुमार के अनुसार, सीसीटीवी की जांच से पता चला कि दो अज्ञात अपराधियों ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान वाइन शॉप के बाहर और अंदर काफी संख्या में आम लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अंधाधुंध गोलीबारी में वाइनशॉप के कांच टूटने के अलावा वहां मौजूद ग्राहकों को भी गोलियां लगीं। पुलिस के अनुसार गोली लगने के कारण एक ग्राहक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

    हरियाणा पुलिस के अनुसार गुरुग्राम वाइन शॉप फायरिंग कांड में पुलिस अपराधियों की पहचान के प्रयास कर रही है। फायरिंग के कारणों का पता नहीं लगा है। आपसी रंजिश जैसे तमाम पहलुओं पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।”

  • पंजाबः  जीरकपुर के गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पंजाबः  जीरकपुर के गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मोहालीः पंचकूला पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था निकिता खट्टर के मार्गदर्शन में एसीपी क्राईम अरविन्द कम्बोज नें डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला में मोटरसाईकिल गैंग खुलासा के सबंध में प्रैस कान्फ्रैंस आयोजित की गई ।

    जानकारी देते हुए बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला इन्सपेक्टर निर्मल सिह व उसकी टीम को मोटरसाईकिल चोरी करनें वाली गैंग का खुलासा किया है। इस गैंग ने मोटरसाईकिल चोरी की करीब 16 वारदातों को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार पुत्र सुनील वासी चण्डीगढ इन्कलेव पीर मुच्छला जीरकपुर पंजाब तथा जगजीत सिंह पुत्र दरवारा सिंह वासी फेस-11 मौहाली पंजाब हाल चण्डीगढ इन्कलेव पीर मुच्छला जीरकपुर पंजाब के रुप में हुई ।

    डिटेक्टिव स्टाफ की टीम नें गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 13 जून को दोनो आरोपियो को चण्डीगढ मन्दिर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था जिन आरोपियो को 2 दिन का पुलिस रिमांड पर लेकर पुछताछ की गई । पुछताछ के दौरान आरोपियो से मौहाली, पंचकूला में की गई करीब 16 वारदातो को खुलासा हुआ था। दोनो आरोपी प्रोफेशनल स्टडी बैकग्राउंड से है जिनमें से एक व्यकित एलएलबी की पढाई तथा दुसरा एमबीए की पढाई करते थे,  यह व्यकित नशे इत्यादि का सेवन करते थे जो अपनें नशे की आपूर्ती करनें के लिए मोटरसाईकिल चोरी की वारदातो को अन्जाम देते थे । इन आरोपियो को पंचकूला की दो वारदातो में शामिल करके न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है और आगे अन्य मामलों में प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर आगामी कानूनी कार्र्वाई की जायेगी ।

  • FIEM फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक, देखें तस्वीरें

    FIEM फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक, देखें तस्वीरें

    सोनीपतः राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेम फैक्टरी में भीषण आग से हडक़ंप मच गया। मंगलवार दोपहर करीब सवार एक बजे अचानक आग लगी देख सभी कर्मियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सोनीपत के साथ रोहतक व पानीपत क्षेत्र से अग्निशमन विभाग की गाडिय़ों को बुलाया गया है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कंपनी में गाड़ियों की लाइटें बनाने का काम किया जाता है। आग लगने से कंपनी के अंदर खड़ी कई गाड़ियां जलकर राख हो गई।

    राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फेम फैक्टरी में वाहनों के पाट्र्स बनाए जाते हैं। दोपहर को फैक्टरी में अचानक आग की लपटें उठने लगी। जिस पर फैक्टरी अधिकारियों ने तुरंत सभी कर्मियों को बाहर निकाला। अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन प्लास्टिक पाट्र्स होने के चलते आग बढ़ती चली गई। जिस पर अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया गया। सोनीपत से करीब आठ गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया।

    जिस पर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इसके साथ ही रोहतक व पानीपत से भी गाड़ी बुलाई गई है। आग भीषण होने के चलते काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग ऊपर की मंजिल से शुरू हुई बताई गई। उसके बाद तेजी से फैलती चली गई। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेम फैक्टरी में महिलाओं की अच्छी खासी संख्या है। आग के बार सभी कर्मियों को तुरंत बाहर निकाला गया। आग को देखकर कई महिला कर्मी रोती दिखाई दी। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

  • CM ने SHO को Suspended और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश

    CM ने SHO को Suspended और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कथित दुर्व्यवहार की शिकायतों के मद्देनजर सोमवार को करनाल के एक थाना प्रभारी (एसएचओ) को निलंबित करने और कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार करनाल में मौजूद मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि करनाल पुलिस थाने (सदर) के प्रभारी मनोज को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    एक आधिकारिक बयान के अनुसार करनाल में मौजूद मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि करनाल पुलिस थाने (सदर) के प्रभारी मनोज को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा करनाल शहर के थाना प्रभारी कमलदीप राणा और सदर थाने के सहायक उपनिरीक्षक महावीर का नारनौल तबादला कर दिया गया है।

  • किसानों ने फिर नेशनल हाईवे किया जाम, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    किसानों ने फिर नेशनल हाईवे किया जाम, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    कुरूक्षेत्रः एमएसपी पर सूरजमुखी खरीद की मांग को लेकर किसानों की पिपली अनाजमंडी में एमएसपी दिलाओ किसान बचाओ महारैली हुई। किसानों की रैली को देखते हुए सरकार ने किसान नेताओं से एक घंटे का समय मांगा था, लेकिन कोई बात सिरे नहीं चढ़ पाई। जिसके बाद किसानों ने एक बार फिर से दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे जाम कर दिया है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिहं भोरिया ने किसानों को अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखें। आम जन को किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना न करना पड़े। कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा सवाल सिर्फ एक फसल पर एमएसपी का नहीं है। सरकार रेट घोषित करती हैं लेकिन उस पर खरीद नहीं करती। एमएसपी गारंटी कानून होना चाहिए। वहीं, कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को जल्द रिहा करे। जो भी यहां कमेटी फैसला लेगी, संयुक्त किसान मोर्चा उनका साथ देगा।

    वहीं पहलवान बजरंग पूनिया भी किसानों के समर्थ में कुरुक्षेत्र रैली में पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को सड़कों पर देखकर दर्द होता है, लेकिन सरकार को किसान और पहलवानों की चिंता नहीं है। कहा कि यूपी में तो बीजेपी नेता द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी गई थी, जो आज तक नहीं कहीं नहीं हुआ। पूनिया ने कहा पहले किसान यूपी में घटना के जिम्मेदार अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ लड़ रहे थे। हम बृजभूषण के खिलाफ लड़ रहे हैं। किसी पर एक्शन नहीं हुआ। हम जितने भी खिलाड़ी हैं, हम आपके साथ हैं। किसान नेता सुरेश कोच ने कहा कि जब तक बात सूरजमुखी की है। जब तक बात गुरनाम सिंह चढूनी समेत नौ किसानों को छोड़ने की है। स्थानीय कमेटी का हम निर्णय स्वीकार करेंगे। सरकार ने हाथ जोड़कर एक घंटे का समय मांगा है। हम बातचीत से किसी भी तरह नहीं भागेंगे। कहा कि हम सरकार से बात जरूर करेंगे, मगर मानेंगे वो जो किसानों की हर बात मानेगा। अगर सरकार नहीं मानती तो यह आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश में लड़ा जाएगा। किसान एक-एक लाठी का हिसाब लेंगे।

    महारैली को सफल बनाने को लेकर किसान नेता दावा कर रहे तो वहीं हर प्रकार के हालात से निपटने को लेकर पुलिस ने भी पुख्ता प्रबंध किए हैं। मंडी में किसानों की अधिक भीड़ जुटने की आशंका के चलते प्रशासन की सांसें फूली हुई है। किसानों ने ऐलान किया कि रैली में लाखों लोग पहुंचेंगे और कहीं पर भी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वहीं पर सड़क जाम कर दी जाएगी। यहीं नहीं बल प्रयोग किया तो इसका भी तत्काल ही जवाब दिया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ऐलान कर चुके हैं कि रैली में वे जरूर पहुंचेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उत्तरप्रदेश से अधिक से अधिक संख्या में किसानों के पहुंचने का आह्वान किया तो वहीं कहा कि प्रशासन गलत फहमी में न रहे। इस बार न किसान रूकेंगे और न ही गिरफ्तारियां देंगे। एमएसपी का मुद्दा अब पूरे देश का बन चुका है।

  • गृह मंत्री की बड़ी कार्रवाईः 3 SI को किया सस्पेंड, 4 SHO के खिलाफ विभागीय जांच के दिए निर्देश

    गृह मंत्री की बड़ी कार्रवाईः 3 SI को किया सस्पेंड, 4 SHO के खिलाफ विभागीय जांच के दिए निर्देश

    पानीपत: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज फिर से एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। गृह मंत्री ने पानीपत पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनिल विज ने लंबे समय से कबूतर बाजी के मामले में लापरवाही बरतने वाले 3 सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया है। वहीं, उस वक्त संबंधित थाने में बतौर प्रभारी रहे 4 थाना प्रभारियों के खिलाफ विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार और सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार को सस्पेंड किया है। गृह मंत्री के आदेशानुसार पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज द्वारा कार्रवाई के लिए पानीपत पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखा गया है।

    बता दें कि कबूतर बाजी के मामले में सबसे पहले जांच अधिकारी रहे राजवीर सिंह के पास इस केस की फाइल 10 महीने 12 दिन अटकी रही। जांच अधिकारी के बदलने के बाद सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के पास 7 महीने फाइल पेंडिंग रही और सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार के पास फाइल 9 महीने 11 दिन अटकी रही। इस दौरान जांच अधिकारी बदलते रहे लेकिन इन कबूतर बाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार तक नहीं किया। इस दौरान थाने के थाना प्रभारी रहे 4 एसएचओ सुनीता, कमलजीत, विजय और दीपक के खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच के आदेश दिए हैं।

    जानकारी के अनुसार पानीपत पुलिस के पास कबूतर बाजी का एक मुकदमा लंबे समय तक पेंडिंग पड़ा रहा, जिसमें पुलिस ने आरोपियों तक गिरफ्तार नहीं किया। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान जांच अधिकारी बदलते रहे और आरोपी खुलेआम घूमते रहे। मामले में एक आरोपी को अमृतसर पुलिस के पीओ स्टाफ ने गिरफ्तार किया और उसके बाद पानीपत पुलिस ने अमृतसर कोर्ट से आरोपी के बारे में सिर्फ एक बार जानकारी ली। उसके बाद कोई जानकारी नहीं ली। 9 महीने तक चालान बनाने के बाद भी उसे कोर्ट में पेश नहीं किया गया। इस बड़ी लापरवाही के चलते आज गृह मंत्री का चाबुक इन पुलिसकर्मियों पर चला है।

  • किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    कुरूक्षेत्रः हरियाणा के कुरूक्षेत्र में किसानों ने जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। सूरजमुखी की खरीद MSP पर करने की मांग को लेकर किसान शाहाबाद-मारकंडा में जीटी रोड पर बैठ गए हैं। यह देख पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। दोनों तरफ से टकराव के आसार देख पुलिस ने थ्री लेयर सिक्योरिटी तैनात कर दी है। वहीं प्रदर्शन के चलते गुरुद्वारा साहिब से लंगर मंगाया गया है। प्रदर्शन की अगुआई कर रहे किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि जब तक हमारी सूरजमुखी को MSP पर खरीदने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक नेशनल हाईवे जाम रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में मीटिंग भी हुई थी लेकिन सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। चढ़ूनी ने कहा कि प्रशासन से बातचीत हो रही है लेकिन सरकार के जवाब देने की वजह से वह भी बेबस हैं।

    पुलिस प्रशासन ने किसानों को बराड़ा चौक पर रोकने के इंतजाम लिए थे। बराड़ा चौक पर दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वहां पर व्रज वाहन को भी तैनात कर रखा था, ताकि आगे बढ़ते किसानों को पानी की बौछार से रोका जा सके। मगर किसानों ने मारकंडा पुल की तरफ से हाईवे जाम कर दिया। किसानों ने सरकार और प्रशासन को 6 जून को नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी थी। आज किसानों के अल्टीमेटम का अंतिम दिन था। जिसके बारे में प्रशासन को भी पता था। अल्टीमेटम खत्म होते ही किसान सड़क पर उतर आए लेकिन पुलिस उन्हें हाइवे पर चढ़ने से नहीं रोक सकी।

    बता दें कि सरकार सूरजमुखी को भावांतर योजना के तहत खरीद करने को तैयार है, मगर किसान सरकार का विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि इस योजना से किसानों का प्रति क्विंटल एक हजार से अधिक का नुकसान हो रहा है। इसलिए फसल की MSP पर खरीद हो। इसको लेकर 2 जून को किसानों ने सड़क जाम की चेतावनी दी, लेकिन DC शांतनु शर्मा और SP सुरेंद्र सिंह महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने किसानों के प्रतिनिधि मंडल को सरकार के साथ बातचीत के लिए अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ भेजा था, मगर सरकार से बैठक बेनतीजा रही थी।

  • भाजपा नेता के बेटे की कार में मिली लाश, धड़ से अलग था सिर, गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश

    भाजपा नेता के बेटे की कार में मिली लाश, धड़ से अलग था सिर, गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश

    अंबाला: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने अंबाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के बेटे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया। पुलिस ने कहा कि परविंदर सिंह का शव उनकी कार में अंबाला शहर के भनोखेड़ी गांव के पास अंबाला-हिसार राजमार्ग के किनारे मिला था। पुलिस ने कहा कि सिंह का सिर धड़ से अलग मिला था। मिली जानकारी के अनुसार वापस मोहड़ी लौटते वक्त परविंदर की एंडेवर गाड़ी पेड़ से जा टकराई। जिसके बाद गाड़ी खेतों में जा गिरी।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मोहड़ी निवासी परविंदर कुमार प्रॉपर्टी डीलर के साथ-साथ पुराने गाड़ियों को खरीदने व बेचने का काम भी किया करता था। वह अंबाला शहर में ही किसी काम की वजह शुक्रवार को लेट हो गया था। हादसे की सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि परविंदर सिंह शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि शुक्रवार रात सिंह की कार वहां एक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे खेत में आकर रुकी मिली। 

    गृह मंत्री विज ने दिए जांच के आदेश

    अधिकारियों के मुताबिक, प्रॉपर्टी और पुरानी कार के डीलर सिंह बीजेपी किसान मोर्चा के सचिव साहब सिंह मोहारी के बेटे थे, बीजेपी नेता के परिवार द्वारा परविंदर सिंह की हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद विज ने बुधवार शाम मोहारी के आवास का दौरा किया और सदर थाने के एसएचओ यशदीप सिंह से घटना के बारे में बात की। गृह मंत्री विज ने कहा कि उन्होंने एसएचओ से यह जांच करने के लिए कहा कि इस घटना में परविंदर सिंह की गर्दन कैसे कटी। अधिकारियों ने कहा कि एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल जांच करेगा।

    गर्दन कटी तो डायल 112 कैसे हुआ डायल

    आपको बता दें कि बीते शुक्रवार की रात गांव भानोखेड़ी के पास परमिंद्र सिंह की एंडेवर गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ इस दौरान उसकी गर्दन कटकर गाड़ी के पीछे सीट पर जा गिरी। पुलिस इस मामले को एक्सीडेंट की नजर से देख रही थी। लेकिन बुधवार को जब गृह मंत्री विज मृतक परविंदर सिंह के आवास पर पहुंचे तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि हादसे में कर्दन कट जाए वो भी तब जब वो कार चालक साइड से नहीं बल्कि कंडक्टर साइड से टकराई हो और इसके बाद परविंद्र सिंह के मोबाइल से कैसे डायल 112 नंबर डायल हो सकता है। विज ने मामले में जांच के आदेश दिए है।

  • स्टूडेंट्स को बड़ी राहतः गर्मी की छुट्टियों में नहीं मिलेगा होमवर्क!

    स्टूडेंट्स को बड़ी राहतः गर्मी की छुट्टियों में नहीं मिलेगा होमवर्क!

    हरियाणाः गर्मी की छुट्टियों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है, शिक्षा विभाग 1 जून से गर्मी की छुट्टियों का ऐलान करने वाला है। इसके लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। कोरोना महामारी के बाद से गर्मी की छुट्टियों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं चालू रहती थीं, लेकिन इस बार गर्मी में किसी भी कक्षा की क्लास नहीं लगेगी। हरियाणा शिक्षा विभाग इस बार प्राइमरी स्कूल के बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में बड़ी राहत देने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार, 1 जून से 30 जून की छुट्टी के दौरान इस बार प्राइमरी स्कूल के बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने कुछ पॉइंट्स तैयार किए हैं, जिसमें छात्रों के एक्सपीरियंस लर्निंग पर जोर दिया गया है। 

    घर के लोगों से लर्निंग

    प्राइमरी स्कूल के बच्चों को ये लर्निंग घर के सभी सदस्यों के साथ मिलकर करनी है, इसके साथ ही मोबाइल से दूर रहने के भी निर्देश दिए गए हैं. छुटि्टयों को 4 सेक्शन में बांटा गया है, जिसमें किचन के मसाले, फल-सब्जियों के नाम से लेकर खेल और खिलाड़ियों के बारे में जानकारी भी शामिल है।

    सेक्शन-A 

    • घर के 10 सदस्यों के फोन नंबर याद करने हैं।
    • आम, नीम, जामुन की गुठलियों को उगाना सीखना है।
    • खेत में लगी सब्जियों की लंबाई नांपना है।
    • तरबूज के बीज निकालकर उनकी गिनती करनी है।
    • अपनी उम्र के अनुसार 3 पहेलियां याद करनी है।

    सेक्शन-B

    • रसोई के मसालों, दाल और खाने की अन्य सामग्री की पहचान करना और उनके नाम लिखना।
    • घर के अंदर मौजूद सभी चीजों की लिस्ट बनाना।
    • रोज घर में कितने घंटे पंखे का इस्तेमाल होता है, इसकी जानकारी लेना।
    • खाना खाते समय फोन से दूरी बनाकर रखना।

    सेक्शन-C

    • परिवार के साथ समय बिताना और दादा-दादी, नाना-नानी के साथ फैमिली ट्री बनाना।
    • दादा-दादी, नाना-नानी की सेवा व सम्मान करना, उनके पैर दबाना।
    • दादा-दादी, नाना-नानी के साथ खेलना और धार्मिक गीत, प्रार्थना और भजन सीखना। 
    • शादी में कौन सी मिठाई बनी थी, इसकी जानकारी लेना और वीडियो बनाना।
    • सुबह जल्दी उठना, बिस्तर ठीक करना।

    सेक्शन-D

    • खेल और खिलाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाना, अखबार से उनकी तस्वीरें एकत्र करना।
    • रोज कितने घंटे मोबाइल और फोन का इस्तेमाल किया, इसकी जानकारी।
    • घर से पार्क और मंदिर जाने के लिए कितने कदम चलते हैं, इसकी जानकारी एकत्र करना।
    • छुट्टी के दौरान की गई यात्राओं की जानकारी रखना।
  • दर्दनाक हादसाः घर के बाहर खेलते हुए ढाई वर्षीय बच्ची को मिट्‌टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत

    दर्दनाक हादसाः घर के बाहर खेलते हुए ढाई वर्षीय बच्ची को मिट्‌टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत

    हरियाणाः यमुनानगर में सड़क हादसे में ढ़ाई साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वह गांव मंडेबरी में घर के बाहर गली में खेल रही थी कि वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। शनिवार को बच्ची के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। मंडेबरी गांव निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि उनके भाई रोहित की ढाई साल की बेटी मन्नत शुक्रवार शाम को घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान गांव फूसगढ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बच्ची को टक्कर मार दी।

    उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्राली मिट्टी से भरा हुआ था और ड्राइवर उसे लापरवाही से चला रहा था। ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर को परिजनों की सहायता से मौके पर ही काबू कर लिया है। मन्नत की मौत से परिवार में मातम पसरा है। बच्ची का पिता रोहित है जगाधरी में कोर्ट के बाहर खाना बनाने का ठेला लगाता है। उसी से परिवार का गुजर-बसर कर रहा है। उसके पास एक 8 साल का बेटा है। परिजनों ने ट्रैक्टर ट्राली लापरवाही से चलाने के आरोप में ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।