Category: Punjab>Malout

  • Punjab की Amandeep ने पूरी दुनिया में किया नाम रोशन, Asian Roller Skating में जीता Gold, देखें वीडियो

    Punjab की Amandeep ने पूरी दुनिया में किया नाम रोशन, Asian Roller Skating में जीता Gold, देखें वीडियो

    मलोटः 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में मलोट की अमनदीप कौर इंसां ने गोल्ड मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब और भारत का नाम रोशन किया। अमनदीप कौर इंसां ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि वह जीतकर लौटी हैं और उनका बड़े ही प्यार से स्वागत कर रहे है। अमनदीप ने बताया कि वह रोलर स्केटिंग और हॉकी खेलती हैं।

    20वीं एशियाई चैंपियनशिप में दक्षिण कोरिया में भाग लिया है, जहां उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। अमनदीप ने कहा कि उनकी टीम ने बहुत कड़ी मेहनत की है, इसलिए वे बहुत खुशी महसूस कर रही हैं। अमनदीप ने कहा कि बचपन से ही उनमें एक आत्मविश्वास विकसित हुआ कि कैसे खेलना है। खेलने के लिए खुद में आत्मविश्वास होना चाहिए। गेम में सुधार के लिए उन्होंने अभ्यास के साथ-साथ अच्छा आहार भी लिया।

    अमन ने बताया कि साल 2010 में उन्होंने डेरा सिरसा में दाखिला लिया था। वह नियमित पढ़ाई के साथ-साथ जब छठी कक्षा में थीं, तभी से उन्होंने अपनी खेल यात्रा शुरू की थी। 7वीं कक्षा से वे राष्ट्रीय स्तर के खेलों में हिस्सा ले रही हैं और हर साल गोल्ड मेडल जीत रही हैं। अमनदीप ने कहा कि शादी के बाद भी वे खेलती रहेगी।

  • Punjab News: अनुशासन भंग करने पर काउंसलर और उसके भाई को पार्टी से निकाला, देेखें वीडियो

    Punjab News: अनुशासन भंग करने पर काउंसलर और उसके भाई को पार्टी से निकाला, देेखें वीडियो

    मलोटः ब्लॉक मलोट की कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस पार्टी के कौंसलर और उसके भाई की ओर से मीटिंग का माहौल खराब करने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शुभदीप सिंह बिट्टू के नेतृत्व में 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया गया। बताया जा रहा है कि मलोट हलके की कोऑर्डिनेटर की ओर से हलके में बैठक की जा रही थी।

    तब इस बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी के एक कौंसलर और उसके भाई की ओर से मीटिंग में ऊंची आवाज में गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया और माहौल खराब किया गया। जिन्हें कई बार रोका भी गया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद जिला अध्यक्ष शुभदीप सिंह बिट्टू के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की अगुवाई में इन्हें अनुशासनभंग करने के कारण अश्वनी खेड़ा और जुगराज खेड़ा को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर किया गया।

  • Punjab News: पटाखा Factory Blast मामले में आरोपियों को Court में किया पेश, देखें वीडियो

    Punjab News: पटाखा Factory Blast मामले में आरोपियों को Court में किया पेश, देखें वीडियो

    मलोटः बीते दिनों मलोट के लम्बी इलाके से एक दर्दनाक हादसा सामने आया था, जहां, एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया था। इस घटना में 5 मजदूरों की मौत हो गई थी और अब तक 44 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस घटना में मलोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिक तरसेम सिंह और उसके बेटे नवराज सिंह सहित ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पिता-पुत्र को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन की पुलिस रिमांड हासिल की है।

    जानकारी देते हुए एसएचओ करमजीत कौर ने बताया कि हलका लंबी के गांव सिंघेवाला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में लम्बी पुलिस ने पिता तरसेम सिंह और उसके पुत्र नवराज सिंह को गिरफ्तार कर मलोट की माननीय अदालत में पेश किया है। जहां माननीय न्यायालय ने पुलिस को पिता-पुत्र की 4 दिन की रिमांड मंजूर की है। पुलिस मामले की गहराई से जांच करने के बाद और फैक्ट्री की मंजूरी की जांच करने के बाद 4 जून को फिर दोनों को कोर्ट में पेश करेगी।

    तरसेम सिंह के बेटे नवराज सिंह ने ऑफ दा कैमरा बात करते हुए कहा कि वह घटनास्थल पर मौजूद थे और उन्होंने सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हुए थे, लेकिन धमाका इतना भयंकर था कि बचने का मौका ही नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद ही घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया है।

  • Punjab News: बाप-बेटे के मर्डर मामले में पूर्व Deputy CM के रिश्तेदार सहित 4 को किया नामजद

    Punjab News: बाप-बेटे के मर्डर मामले में पूर्व Deputy CM के रिश्तेदार सहित 4 को किया नामजद

    मुक्तसर साहिबः मलोट के गांव अबुल खुराना में जमीनी विवाद को लेकर बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई थी। वहीं बाप-बेटे के दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को नामजद किया है। दरअसल, शनिवार की देर रात कुछ लोगों ने अबुल खुराना निवासी विनय प्रताप सिंह और उसके बेटे सूरज प्रताप सिंह की गोलियां मार कर हत्या कर दी। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जाता है। मामले में पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के ससुर और साले का नाम भी शामिल है।

    जमीनी विवाद के चलते गांव अबुल खुराना में विनय प्रताप सिंह और उनके बेटे सूर्य प्रताप सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की बेटी साजिया बराड़ ने बताया कि परिवार की गांव में जमीन है, जिसमें से 20 एकड़ को लेकर गांव के ही नछत्तरपाल सिंह, रविंदरपाल सिंह बब्बी और दविंदरपाल सिंह उर्फ राणा से विवाद चल रहा था। मृतक बेटी साजिया ने बताया कि शनिवार को उनका रिश्तेदार दर्शन सिंह मोफर उनके पिता और भाई के साथ खेतों में गया था। वहां राणा एक अन्य साथी के साथ जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान दविंदरपाल सिंह राणा ने अपना ट्रैक्टर पिता की गाड़ी के आगे खड़ा कर दिया।

    विवाद बढ़ने पर राणा ने दर्शन सिंह मोफर के सामने ही विनय प्रताप सिंह और सूर्य प्रताप सिंह को गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साजिया के अनुसार, यह कत्ल नछत्तरपाल और रविंदरपाल ने साजिश के तहत करवाया है। मृतक विनय प्रताप सिंह, कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीतइंद्र सिंह मोफर का भांजा था। घटना के समय अजीतइंद्र मोफर का भाई दर्शन सिंह मोफर भी मौके पर मौजूद था। सिटी मलोट पुलिस ने बयानों पर आरोपी 4 लोगों पर हत्या व साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

  • पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर फर्जी DSP क्राइम को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर 10 में सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन कर युवाओं को पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों रुपए ठग चुके हैं एक नकली डीएसपी क्राइम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से नकली आई कार्ड और लाल बत्ती भी बरामद की है।  आरोपी खुद को साइबर सेल का डीएसपी बताता था। 

    आरोपी की पहचान रविंदर कुमार निवासी हरियाणा के सिरसा के तौर पर हुई है। आरोपी से कई युवाओं के पुलिस भर्ती के फॉर्म भी बरामद हुए है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने जीरकपुर के धकोली से 60 हजार महीने किराए पर गाड़ी ले रखी थी। जिस पर लाल बत्ती लगी हुई थी और साथ में नकली गनमैन लेकर घूमता था। 

    आरोपी की लोगो से दो सब इंस्पेक्टर 15 लाख, चार लेडीज कांस्टेबल दुर्गा शक्ति 11 लाख और चार होमगार्ड को 3-3 लाख लेकर डील हुई थी। जो आज युवाओ के जोइनिंग लेटर लेने आज पंचकूला के सेक्टर-10 में आया था। इस दौरान सीएम फ्लाइंग ने रेड की।  पुलिस को मौके से महिला कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और होमगार्ड की वर्दिया, जूते और  पुलिस के नकली आईकार्ड भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

  • पंचकूला : लव जिहाद और हनी ट्रैप के मामले में FIR दर्ज, लुटेरी दुल्हन फरार, देखे वीडियो

    पंचकूला: लव जेहाद और हनी ट्रैप से जुड़ा मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला के पति ने उस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पंचकूला कोर्ट में केस  किया था । माननीय कोर्ट के आदेशो पर पंचकूला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पति की ओर से पेश किए गए सबूतों के आधार पर जांच में कई चुकाने वाले खुलासे हुए हैं।

    पुलिस जांच मे सामने आया है कि आरोपी महिला ने यूपी, यमुनानगर और पंचकूला में कई लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला लड़को को अपने धर्म की जानकारी दिए बिना ही उनसे शादी कर लगातार जबरन वसूली कर रही थी। सेक्टर 10 में रहने वाले गंगेश माटा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरिद्वार का रहने वाला है। कुछ वर्ष पहले उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। महिला ने उसके परिवार पर मारपीट और सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाकर उससे शादी कर लाखों रुपए वसूले गए।।

  • माता मनसा देवी जा रहे 6 दोस्तों का हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, देखे वीडियो

    पंचकूला : गुरुद्वारा नाडा साहिब के फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में दो अलग-अलग बाइक पर जा रहे 6 दोस्तों का एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक दोस्त ने आज नई बाइक ली थी और वह अपने पांच दोस्तों को माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। रास्ते मे  अचानक पीछे से आ रही एक कार मे सवार चालक  दोनों बाईको को टक्कर मार मौके से फरार हो गया।  


    इस हादसे मे मनोज कुमार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक गुप्ता उम्र17 साल है। मनोज को चंडीगढ़ के पीजीआई और अजय को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    तीसरा रघुवीर उम्र 16 के हाथ पर फैक्चर और सिर पर छोटे आई हैं। दूसरी बाइक पर विक्की सवार थे। जिसे पीजीआई में रेफर किया गया है  और साहिल कुमार 17 साल  प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती है।  अजय कुमार को गंभीर अवस्था देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायल सेक्टर 26 के गांव मदनपुर और सेक्टर 26 के आशियाना के रहने वाले है।

  • पंचकूला: MOBE Club में पुलिस की रेड, मालिक पर FIR दर्ज, देखे वीडियो 

    पंचकूला:  पुलिस कमिश्नर सिबॉस कविराज और डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा और एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के निर्देश अनुसार एसएचओ अजीत कुमार नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की टीम ने देर रात 3:00 बजे MOBE PANCHKULA SECTOR 5 में दबिश दी। इस दौरान पार्टी मे हड़कंप मच गया।

    अभी हल ही मे पंचकूला में हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक ओपी सिंह ने एक मीटिंग की थी। जिसमें सभी अधिकारियों को कहा गया था कि नशे की रोकथाम के लिए अलग-अलग जगह रेड मारी जाए। 

    पुलिस ने जब क्लब में रेड की तो मौके से दो बड़े हुके व आठ छोटे हुके जलते हुए मिले। इसके इलावा हुक्को मे पड़ने वाले फ्लेवर भी मिले। पुलिस ने धारा 144 की उलंघन करने पर क्लब के मालिक नीरज खरब के ऊपर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले पंचकूला की क्लबों मे सख्त कार्रवाई देखने को मिली थी। पहली बार पुलिस ने नाईट क्लब के एक संचालक को रिमांड लेकर   दूसरे को जुडिशल कस्टडी मे जेल भेजा था। क्लब मे ग्राहक अवैध रूप से हुक्के और शराब का सेवन कर रहे थे।

    जिसके बाद जॉइंट टीम ने पंचकूला के अन्य क्लुबों मे भी दबिश दी। वह पर भी अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बावजूद क्लबों के संचालक कानून की धज्जिया उड़ाने से बाज नहीं आ रहे है।  

  • गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, देखें वीडियो

    युवक बेहोशी की हालत में चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर

    पंचकुला: रायपुररानी से टिककर ताल रोड पर केम्बवाला गांव के नजदीक बने एक गेस्ट हाउस के एक कमरे में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और युवक को पंचकूला के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार सुबह 9 बजे पंचकूला के जलौली गांव का युवक अमनदीप अम्बाला जिला के गांव रज्जो खेड़ी की युवती जसबीर कौर को लेकर न्यू नैंसी गेस्ट हाउस पहुंचा। शाम साढ़े 5 बजे युवती बेड से नीचे पड़ी मिली और बेहोश युवक को गेस्ट हाउस के स्टाफ ने  पुलिस बुलाकर पंचकूला के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

    युवती जसबीर कौर की होटल के कमरे में ही मौत हो गई थी और फिर सीन ऑफ क्राइम की टीम 9 बजे जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंची। घटना के 4 घंटे बाद एसएचओ चंडीमंदिर घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद एसीपी अरविंद कंबोज ने मौके पर पहुंच कर होटल के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की।


    पुलिस को जांच मे पता चला कि अमनदीप और जसबीर कौर 17 मार्च को भी इसी होटल में रुके थे। इसके साथ ही जब महिला के परिजनों से फोन के माध्यम से पुलिस ने बातचीत की तो उन्होंने बताया की महिला बिना बताए घर कही गई हुई हैं।

    पुलिस होटल मे लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चैक कर रही है ।  यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। 

    बताया जा रहा है मृतक युवती की शादी लगभग 7 साल पहले हुई थी। महिला के दो बच्चें भी हैं। इस मामले को लेकर एसीपी अरविंद कंबोज के द्वारा गेस्ट हाउस के मालिक टेकचंद,  गेस्ट हाउस संचालक हेमराज और चंद्रपाल से पूछताछ की गई। जिसमे उन्होंने बताया की सुबह के समय में एक गाड़ी  युवक और युवती गेस्ट हाउस में आए थे। गाड़ी को कोई युवक चला रहा था जो इन दोनो को छोड़ गाड़ी लेकर चला गया था। 

    शाम को गेस्ट हाउस के कर्मचारी साफ सफाई कर रहे थे तो उन्हें कमरे के पास ऐसा लगा की कोई उल्टी कर रहा हैं। जब दरवाजा खोलने के लिए कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से युवक ने दरवाजा खोला। जिसके बाद कर्मचारियों ने देखा की युवती बेड से नीचे पढ़ी है। गेस्ट हाउस के मालिक ने  पुलिस को फोन किया।

    जब कमरे को खोलकर जांच की गई तो सीन ऑफ क्राइम की टीम को कमरे में शराब का खाली आधा, सलफास की डिब्बी, चॉकलेट की पन्नी, टूटी हुई चूड़ी, कुछ चमच खाए हुए मैगी की प्लेट मिली । जिसे टीम के द्वारा कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

  • पंचकूला: नाईट क्लबों के संचालको पर हुई कारवाई , 2 पर FIR दर्ज, देखे वीडियो 

    पुलिस ने अंकुश वत्स को भेजा अंबाला जेल, विनय शर्मा का मिला रिमांड  


    पंचकूला : अक्सर विवादों मे रहने वाले पंचकूला के नाईट क्लबों पर पुलिस की द्वारा सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। पहली बार पुलिस ने नाईट क्लब के एक संचालक को रिमांड लिया है , तो वही दूसरे को जुडिशल कस्टडी मे जेल भेजा दिया है। यह कारवाई पंचकूला पुलिस और सीएम फ्लाइंग ने जॉइंट ऑपरेशन करके देर रात 3:00 बजे पंचकूला के सेक्टर 11 के कोको क्लब में रेड मारी।

    क्लब मे ग्राहक अवैध रूप से हुक्के और शराब का सेवन कर रहे थे। जिसके बाद जॉइंट टीम ने पंचकूला के अन्य क्लुबों मे भी दबिश दी। वह पर भी अवैत रूप से ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस के हत्थे दो क्लबों के मालिक चढ़ गए। जिन पर तुरंत करवाई करते हुए मामल दर्ज कर लिया गया।           


    सेक्टर 10 के चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली थी कि पंचकूला के नाइट क्लबो मे हुके और अवैध रूप से शराब चल रही है। पुलिस को मौके से 102 बियर की बोतल और 35 व्हिस्की वाइन की बोतले, 8 हुके मिले। जिसका वैध लाइसेंस क्लब के संचालक दिखा नहीं पाए। 

    पुलिस ने  दोनों क्लब के मालिकों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया। जिनमें अंकुश वत्स को अंबाला जेल जुडिशल भेज दिया गया। वही पुलिस को विनय शर्मा का एक दिन का रिमांड हासिल हुआ। 

    बता दे कि एनकाऊंटर न्यूज़ द्वारा पंचकूला के नाईट क्लबों के संचालको की मनमानियों की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। क्लब के संचालक देर रात तक बिना किसी परमिशन के क्लबों को खुला रखते है। पुलिस द्वारा कारवाई भी कि जाती है, लेकिन हर बार क्लब के मैनेजर या स्टाफ पर ही मामला दर्ज किया जाता था। पंचकूला पुलिस की इस पहल से लगता है कि अब क्लब संचालको की मनमर्जियो पर लगाम कसी जाएगी।