Category: Punjab>Malout

  • सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की हत्या की Live वीडियो आई सामने, देखें CCTV 

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-2 के मकान नंबर 164 में रिटायर्ड कर्नल, उनकी पत्नी और नौकरानी पर बीते दिन चाकू व तेजधार हथियार से कुछ बदमाशों ने हमला कर खून से लहूलुहान कर दिया था। इस घटना में उपचार के दौरान सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की मौत हो गई। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अनुसार दोपहर 12:49 बजे पहले एक लड़का टोपी पहनकर घर में दाखिल होता दिखाई दिया। इसके बाद दो और लड़के चेहरे पर मास्क और सिर ढके घुसे। फुटेज के अनुसार आरोपी घर के भीतर 30 मिनट तक रहे। इस दौरान लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। दोपहर 1:19 बजे कैमरे में 4 लड़के बाहर निकलते दिखे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

    बता दें कि बीते दिन घर में घुसकर एक सेवानिवृत्त कर्नल के परिवार पर अज्ञात हमलावारों ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में सेवानिवृत्त कर्नल राज कृष्‍ण शर्मा की पत्नी सुशीला शर्मा की मौत हो गई। वहीं रिटायर्ड कर्नल आरके शर्मा की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। पंचकूला के निजी अस्‍पताल में इलाज जारी है। हमलावरों ने घर में काम कर रही नौकरानी संतोष पर भी तेजधार हथियार से हमला किया। हमले में नौकरानी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पंचकूला पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर जांच में जुट गई है।

    नागरिक अस्पताल में दाखिल नौकरानी राममूर्ति ने पुलिस को बताया कि घर में वह, कर्नल, उनकी पत्नी और कुछ दिन से काम कर रहा ड्राइवर प्रदीप थे। सबसे पहले विजय नाम का युवक घर के भीतर आया। विजय पहले घर में काम करता था लेकिन उसे कुछ समय पहले निकाल दिया गया था। विजय ने साहब व मेम साहब के साथ पैसों की लेनदेन को लेकर बहस की और इसके बाद दोनों लड़कों को फोन कर बुलाया। उन लड़कों ने सबसे पहले उसके सिर पर किसी हथियार से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद साहब और मेम साहब की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर फरार हो गए। वहीं घायल कर्नल आरके शर्मा बार-बार माजरी के विजय का नाम ले रहे थे। वह पुलिस के सामने एक ही बात बार-बार बोल रहे थे कि माजरी का विजय आया था। 

  • रिसेप्शन पार्टी से नगदी से भरा बैग लेकर चोर फरार, CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    रायपुररानीः पचंकूला के गांव ककराली की रिसेप्शन पार्टी से शगुन के लिफाफों और नकदी से भरा बैग 1 मार्चो को चोरी हो गया था। जिसकी पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़ित के अनुसार बैग में 200 शगुन के लिफाफे और 2 से 3 लाख रुपये की नकदी भी थी। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें नाबालिग बैग लेकर पैदल जाता हुआ दिखाई दे रहा है। रायपुर रानी पुलिस थाना में दी गई शिकायत में मेजर सिंह ने बताया कि मेरे बेटी की शादी की रिसेप्शन पार्टी ककराली में स्थित ग्रैंड मिराज पैलेस में रखी गई थी। जहां पार्टी के दौरान समय करीब 3 बजे रिश्तेदारों की मिलनिया की जा रही थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उस दौरान उसके पास सफेद रंग का हैंड बैग था।

    जिसमे शगुन के लिफाफे और लगभग दो तीन लाख रुपए थे। शिकायकर्ता ने बताया की मिलनी करते समय पैलेस के अंदर सोफे पर उसने बैग रख दिया था। जब उसने मिलनी करने के बाद अपना बैग देखा तो वहां से पैसों वाला बैग चोरी हो गया था। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद रायपुर रानी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मैरिज पैलेस में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो उसमे एक किशोर बैग को ले जाते हुए दिख रहा हैं। रायपुर रानी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। वही पूरे मामले को लेकर मैरिज पैलेस में प्रबंधक का कार्य देख रहे मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने बताया की हमारी तरफ से पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मैरिज पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरो की वीडियो भी दे दी गई हैं।

  • हिमाचल मे गिरी कांग्रेस की सरकार, BJP ने जश्न मना किया दावा, देखे वीडियो

    पंचकूला : हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों पार्टियों को 34-34 वोट मिले। जिसके बाद लॉटरी के जरिए भाजपा उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया गया। इसकी औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है। 


    वहीं विधानसभा के बाहर भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के समर्धन जित का दावा कर रहे है। अभिषेक मनु सिंघवी हार गए है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को कंधो पर उठा कार्यकर्ता खुशी  मना रहे है। बीजेपी और कांग्रेस को  34-34 वोट मिले। इसके बाद पर्ची के आधार पर आखिरी फैसला किया जाएगा। ऐसे में अगर हर्ष महाजन जीत जाते हैं, तो कांग्रेस की सरकार गिरना हिमाचल में तय है।

  • दो गुटों में हुई झड़प, चले डंडे तलवारे, देखें CCTV  

    पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला के सेक्टर 9 के पार्किंग में सुबह करीब 6:00 बजे उसे समय हड़कंप मच गया। जब दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों की ओर से तलवारे डंडे और गंडासियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में युवक का हाथ और सिर भी फोड़ दिया गया। हमले की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर जैसे ही पुलिस पहुंची तो हमलावार घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक को पंचकूला के सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

    घायल की पहचान श्रेयांश निवासी ढकोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घायल के दोस्तों की गाड़ी का भी पीछा किया। जिसके बाद हमलावारों ने उसकी गाड़ी तोड़ दी। वहीं आरोपियों ने कार के चारों शीशे तोड़कर उसको बाहर निकाला। इसके बाद लोहे की रोड, डंडे व गंडासियों से उस पर हमला किया। घायल श्रेयांश का हाथ टूट गया है और उसके सिर पर टांके लगे हैं। पुलिस गाड़ी के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

    बताया जा रहा है कि हमलावारों को पार्किंग एरिया में गाड़ी धीरे चलाने को कहा था, जिसको लेकर वह भड़क गए। श्रेयांश ने शिकायत में बताया कि वह देर रात दोस्तों के साथ सेक्टर 5 के क्लब में पार्टी करने पहुंचा था और पार्टी के बाद वह सेक्टर 9 के पर्पल फ्लोर क्लब के बाहर सुबह करीब 6:00 बजे पार्किंग में पहुंचा। इस दौरान पंजाब नंबर की कार उसके आसपास तेजी से घूम रही थी। उसने चालक को कार धीरे चलाने को कहा था कि कोई हादसा ना हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और दोनों में बहस मारपीट में बदल गई। झगड़ा होता देख 3 और युवक दूसरी गाड़ी से उतर आए। जिन्होंने रोड और गंडासियों से उस पर तथा उसके दोस्तों के पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • बिश्नोई गैंग का सुरेंद्र चीकू गिरफ्तार, ED को मिला 5 दिन का रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूला : ईडी ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के करीबी गैंगस्टर सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू को  कोर्ट मे पेश कर रिमांड हासिल किया है। ईडी ने पिछले साल दिसंबर महीने में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कथित सदस्यों और इससे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के सिलसिले में राजस्थान और हरियाणा के कुल 13 ठिकानों पर छापे मारे थे। बताया जा रहा है कि यह छापे लॉरेंस बिश्नोई और खालिस्तानी आतंकी समूहों के सहयोगी गैंगस्टर सुरेंद्र सिंह चीकू पर फोकस थे। 

    ईडी ने चीकू को पंचकुला में विशेष PMLA कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू को पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। केंद्रीय एजेंसी ने बीते 5 दिसंबर को हरियाणा और राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और खालिस्तानी आतंकी समूहों के करीबी गुर्गे चीकू एवं कुछ अन्य लोगों से संबंधित 13 परिसरों पर छापे मारे थे। ईडी का आरोप है कि चीकू ने अपने सहयोगियों के जरिए अवैध खनन, शराब और टोल से मिली रकम का निवेश किया है।

    बताया जा रहा है कि सुरेंद्र उर्फ ​​चीकू के लॉरेंस बिश्नोई गैंग और खालिस्तानी आतंकी समूहों के साथ सीधे कनेक्शन हैं। ईडी का आरोप है कि चीकू ने अपने सहयोगियों के जरिए अवैध खनन, शराब और टोल से मिली रकम का निवेश किया है। ईडी के अधिकारियों ने करीब 60 बैंक खातों का पता लगाया है जिनमें अवैध रकम का इस्तेमाल किया गया है। ईडी की कार्रवाई चीकू के खिलाफ दर्ज एनआईए और हरियाणा पुलिस की एफआईआर पर आधारित है।

  • मर्डर और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: डीसीपी मुकेश मलहोत्रा के निर्देशानुसार एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम ने पंचकूला व बलटाना में हुई लूटपाट व मर्डर की 5 वारदातो का ट्रेस करते हुए नाबालिक सहित 6 आरोपियो को गिऱफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत उर्फ गुप्पी पुत्र तेजपाल वासी राजीव कालौनी सेक्टर17 से 1 देसी पिस्टल और 5 रौंद बरामद, आरोपी साहिद उर्फ साहिल उर्फ मुल्ला पुत्र सरवर खान वासी भट्टा कालौनी विकास नगर मौली जाँगरा चण्डीगढ से 1 देसी पिस्टल 5 रौंद बरामद, आरोपी राज उर्फ सागर पुत्र रमेश कुमार वासी आशियाना फ्लैट सेक्टर 26 पंचकूला से सेन्टरो कार बरामद , आरोपी विपिन उर्फ निहाल पुत्र जीत सिंह वासी आशियाना फ्लैट सेक्टर 26 पंचकूला, अमन राजपुत उर्फ पकौडी पुत्र माहीपाल वासी चदौंसी उतर प्रदेश हाल किरायेदार सेक्टर 17 पंचकूला को दारुहेडा को गिरफ्तार किया।

    एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने  गुप्त सूचना के आधार पर 4 व्यक्तियों को हर्बल पार्क सेक्टर 26 पंचकूला से 2 देसी पिस्टल व 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियो नें पुछताछ में बताया कि 15 फरवरी को मदनपुर में पिस्टल से फायर कर अपनें अन्य साथियो के साथ ज्वैर्लस की दुकान पर लूट की कोशिश को अन्जाम दिया था।
     
    इसी तरह 25 जनवरी  को जीएसटी भवन सेक्टर 25 के पास सुपर मार्किट के सचांलक से पिस्टल की नोक पर 95,500 रुपये लूट की वारदात को अन्जाम दिया था । इसके अलावा आरोपियो नें 13 फरवरी को बलटाना में शराब के ठेके पर पिस्टल से फायर कर कैश व शराब लुट कर ले गये थे। अक्तूबर महीनें में 2023 में बलटाना में हुए मर्डर की वारदात में भी इस गिरोह के 2 आरोपी शामिल थे। इसके साथ ही उक्त गिरोह 14 पंचकूला में भी हत्या कोशिश वारदात को अन्जाम दे चुके है। इसके अलावा 6 वें नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।

    आरोपी सेक्टर 25 में किसी बडी घटना को अन्जाम देनें की फिराक में थे। जिसे विफल करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 26 की टीम नें आरोपियो को दबौच लिया ।  पुलिस ने आरोपियो को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है।

  • 2 अवैध पिस्टल सहित वांटेड आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने अवैध हथियारों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कुमार पुत्र सोमनाथ वासी गाँव रायपुर रानी जिला पंचकूला के रुप में हुई। एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज नें जानकारी देते हुए बताया कि इन्सपेक्टर निर्मल सिंह और उनकी टीम नें वाटेंड आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी वर्ष 2022 को थाना रायपुर रानी मे फिरौती के मामलें में 5000/- इनामी बदमाश रह चुका है।

    पुलिस टीम गश्त पडताल करते हुए रायपुररानी की तऱफ मौजूद थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि राजीव कुमार पुत्र सोमनाथ वासी रायपुररानी अवैध असला रखता है। सुचना के आधार पर नाकाबंदी कर श्याटू के पास उक्त आरोपी मोटरसाईकिल पर दिखाई दिया। जिसकी तलाशी लेनें पर दो देशी पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किए गये।पुलिस नें आरोपी के खिलाफ थाना चण्डीमन्दिर में अवैध असला रखनें पर आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज अदालत में पेश कर 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। 

    आरोपी राजीव कुमार के खिलाफ थाना बलौंगी के इलावा मोहाली पंजाब में दो मामलें दर्ज है। जिनमे एक मामला हत्या के प्रयास का है, तो दुसरा फिरौती मागनें का आरोपी दोनो मामलें में पंजाब पुलिस को वाटेंड है। इसके अलावा आरोपी नें 06.05.2022 को इश्ताक खान पुत्र रमजान वासी गाव राऊमाजरा अम्बाला माईनिंग कार्यालय में रोयल्टी फिरौती धमकी देकर गोली चलाकर जान से मारनें की कोशिश की थी।

  • लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    पंचकूला : पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज नें जानकारी देते हुए बताया कि 13 फरवरी  को पुलिस लाईन के सामनें स्नैचिंग की वारदात हुई थी। लुटेरे गाडी से18 हजार रुपये कैश, मोबाइल तथा अन्य बैंक के कागजात व कार्ड छीनकर ले गये । 


    इस वारदात ट्रेस करते हुए पुलिस ने  दो आरोपियो को लालडू से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान हरमीत सिंह उर्फ मीत पुत्र सुखदेव वासी गांव ममियांपुर लालडू जिला मौहाली पजांब तथा रविन्द्र सिंह उर्फ उर्फ बब्बू पुत्र कर्मचंद वासी रामलीला ग्राउंड गाँव भभात मौहाली के रुप में हुई। पुलिस प्रवक्ता नें बताया कि पीडित कुलदीप सिह पुत्र केहर सिहं वासी गावं जलबेङा अम्बाला नें शिकायत दर्ज करवाई कि वह अम्बाला कैंट में मोबाइल व प्रार्पटी के कार्य हेतु नौकरी करता है।  

    वह स्कोडा गाडी में अकेले शाम के समय माजरी चौंक की तरफ से जा रहा था। एक टेम्पोरी नम्बर की गाडी पीछा कर लाईटे मार रही थी। जब उसकी गाडी पुलिस लाइन के सामनें पहुंची, तो उस गाडी में सवार व्यक्तियो  नें रुकनें को कहा तभी पीछे से एक व्यक्ति आया और पिस्टल दिखा जबरदस्ती डिग्गी खुलवा कर बैग व मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस ने आरोपियों को मुकदमे मे नामजद कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • डॉक्टर की क्लीनिक पर सीएम फ्लाइंग की दबिश, चल रहा था ये काम, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में चल रही सरकारी नौकरियां की भर्ती में बिजली विभाग व अस्सिटेंट लाईनमैन ए एल एम के उम्मीदवारों को वेरीफाई करने के आरोप में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के इंस्पेक्टर प्रवीण आर्य के नेतृत्व में सेक्टर 15 में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम में नागरिक अस्पताल के डॉक्टर ध्रुव और ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ पिंजौर विनय भी रहे। जब मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज के सेक्टर 15 स्थित क्लीनिक पर छापा मारा तो काफी उम्मीदवार वहां पर अपना चरित्र वेरीफाई करवाने के लिए लाइन में खड़े हुए थे। सभी उम्मीदवारों ने टीम को बताया कि वह अपना चरित्र वेरीफाई करवाने आए हैं और उन्होंने एक-एक युवक ने 200 रुपए देकर अपना चरित्र प्रमाण पत्र  बनवा रहे है।

    टीम ने मौके पर डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज के कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए हैं जिनका पहले वेरीफाई किया जाएगा। नियमता के अनुसार चरित्र प्रमाण पत्र या तो वार्ड पार्षद बना सकता है या सरकारी अधिकारी।  टीम ने मौके से दस्तावेज कब्जे में लेकर पंचकूला के सरकारी अस्पताल की सिविल सर्जन को सौंप दिए हैं। उन सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। टीम में सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार आर्य के साथ उपचार विभाग पंचकूला के एएसआई सुरेंद्र गुरमीत सिंह वह कांस्टेबल बलजिंदर सिंह, हितेश और बलदेव और महिला सिपाही संगीता वे ड्यूटी मजिस्ट्रेट वह बीडीपीओ पिंजोर विनय परताप और डॉक्टर ध्रुव शामिल रहे।

  • किडनैंपिग के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः चंडीमंदिर थाना प्रभारी चण्डीमन्दिर पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी रामगढ इन्चार्ज सब इन्सपेक्टर अजय कुमार व उसकी टीम नें किडनैंपिग की वारदात को अंजाम देनें वालें 6 आरोपियो को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत अम्बाला भेजा दिया गया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान रैस खान पुत्र गुलाम शकीर, अमीर खान पुत्र शकीर हुसैन वासी मंडौली  वासीयान मडोली यमुनानगर, वासिम राणा पुत्र फकीर हुसैन, अकरम राणा पुत्र लखीर हुसैन वासी मडौंली यमुनानगर, कासिम अली पुत्र अली जान वासी पिपली कुरुक्षेत्रा तथा दानिस पुत्र जुलफान वासी किशनपुर जिला यमुनानगर के रुप में हुई है। 

    जानकारी के मुताबिक इन्चार्ज पुलिस चौकी रामगढ उप निरिक्षक अजय कुमार नें बताया कि वह अपनी टीम के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त दौरान जांच-पड़ताल करते हुए गांव बिल्ला की तरफ मौजूद थे। तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति कार में किसी अन्य व्यक्ति का जबरदस्ती अपहरण करके जा रहे थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पीडित व्यक्ति अबूजर नें शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मौके पर आरोपियों को काबू कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी की शादी दिसंबर 2023 में गांव मडौली यमुनाननगर में हुई की थी। शादी को लेकर उसके घर वाले खुश नहीं थे। जिसके चलते दोनों घर से अलग कहीं बाहर रह रहे थे। जिनका केस हाईकोर्ट में चल रहा था।

    उनकी कल दिनांक 14.02.2024 को तारिख थी। जिस तारिख पर शिकायतकर्ता व उसकी की पत्नी व उसकी भतीजा गये थे जब वह तारिख से वापिस आये और गांव बिल्ला के पास वह जूस पीनें के लिए रुक गये। तभी शाम करीब 5 बजे 5 से 6 व्यक्ति स्वीफ्ट डिजायर कार में आये और शिकायतकर्ता के भतीजे को जबरदस्ती पकड़ उसका अपहरण करके ले गये। इस दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी को भी जबरदस्ती पकड़कर ले जानें की कोशिश की, लेकिन वह बचकर भाग निकले। शिकायतकर्ता नें तुरन्त पुलिस चौकी रामगढ में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस चौकी रामगढ अजय कुमार नें भारतीय दंड सहिता की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया औऱ मामलें में तुरन्त एक्सन कार्रवाई करते देर रात्रि अपहरण की वारदात को अन्जाम देनें वालें 6 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपियों को आज पेश अदालत न्यायिक हिरासत अम्बाला भेजा गया।