Category: Punjab>Malout

  • पुलिस नें उठाया नशा मुक्ति का बीड़ा, देखें वीडियो

    पंचकूला : सरकार नशे को लेकर सख्त होती नज़र आ रही है। नशा मुक्त करने के लिए पुलिस ने बीड़ा उठाया है। पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज के मार्गदर्शन के चलते नशा मुक्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिस अभियान के तहत पुलिस द्वारा नशा तस्करो के साथ उनकी प्रार्पटी को नष्ट किया जा रहा है। इसके साथ-साथ पुलिस द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करके लोगो को जागरुक किया जा रहा है।

    पुलिस प्रवक्ता नें बताया कि पुलिस कमिश्रर के निर्देशानुसार थाना प्रभारियो व पुलिस अधिकारियो को उनके अधीन क्षेत्र के गांव -गांव में जाकर लोगो को नशे से बचनें हेतु जागरुक करें। इस नशा मुक्त अभियान के तहत आज एसीपी आर्यन चौधरी नें नशा मुक्ति को लेकर गांव श्याम टू में वालीबाल खेल प्रतियोगिता व बरवाला में लोगो के साथ मिलकर नशे की रोकथाम हेतु वार्तालाप की गई। 

    एसीपी आर्यन चौधरी नें गांव के लोगो के साथ बातचीत करते हुए कहा कि अगर कोई व्यकित किसी प्रकार का नशे इत्यादि का सेवन करता है या कोई व्यकित नशे इत्यादि की बिक्री करता है तो उस बारे तुरन्त पुलिस को सूचना दें, सूचना देनें वालें व्यकित का नाम पता गुप्त रखा जायेगा और उसके खिलाफ तुरन्त एक्शन लिया जायेगा। इसके अलावा गांव के बुर्जगो से पुछा गांव में अगर कोई व्यकित नशे का सेवन करता है तो बारे पुलिस को सूचित करें ताकि पुलिस उसको नशा मुक्ति केन्द्र में ले जाकर उसके इलाज हेतु डाक्टरो के साथ सम्पर्क करेगी। क्योकि नशे से व्यकित अपनें शरीर के साथ-2 अपनें परिवार को बर्बाद कर लेता है। 

  • बहुचर्चित भूपेश राणा मर्डर केस मामले में गैंगस्टर रोडा को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, देखें वीडियो 

    पंचकूलाः बरवाला के बहुचर्चित भूपेश राणा मर्डर केस मामले में पंचकूला कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला भूपेश राणा को 16 अप्रैल 2018 को बरवाला में शिव मंदिर के पास 12 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था। भूपेश हत्या में कोर्ट ने गैंगस्टर गौरव रोडा को दोषी करार दिया है और 21 दिसम्बर को सजा सुनाई जाएगी। भूपेश राणा हत्या मामले में पुलिस ने 6 लोगों को आरोपी बनाया था जिसमें से गौरव पटेल अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पांच आरोपियों में से जेल में बंद गैंगस्टर भुप्पी राणा, गैंगस्टर सुखप्रीत बूढा, कुलबीर सिंह और रामकुमार को पंचकूला अदालत ने बरी कर दिया है जबकि गैंगस्टर गौरव रोडा उर्फ रोडा को कोर्ट ने दोषी करार दिया है और 21 दिसंबर को फिर से पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया जाएगा और सजा सुनाई जाएगी।

    बता दें कि बरवाला के भूपेश राणा के मर्डर केस में पंचकूला कोर्ट ने 5 साल बाद फैसला सुनाते हुए पांच आरोपियों में से एक आरोपी को दोषी करार दिया है और चार को बरी किया है। भुप्पी राणा, सुखप्रीत बूढा, कुलबीर सिंह और रामकुमार उर्फ पाटा को कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस मामले में गौरव पटियाल फरार है। भूपेश हत्याकांड मामले में आरोपी गौरव राणा उर्फ रोडा को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। हत्या मामले में दोषी करार दिए गए गौरव रोड़ा को कड़ी सुरक्षा के बीच अंबाला जेल भेज दिया गया है।

  • पंचकूला: फ़िल्मी स्टाइल में पुलिस ने Coco Cafe and Lounge पर की रेड, देखे वीडियो

    हरियाणा: अक्सर विवादों में रहने वाले पंचकूला के नाईट क्लब और उनके संचालक अपनी हरकतों बाज नहीं आ रहे है। जिसकी ताजा उदाहरण कल सुबह करीब 4 बजे देखने को मिली जब सेक्टर 11 के Coco Cafe and Lounge क्लब में पुलिस ने अपने ही मुलाजिम एक ग्राहक बनाकर भेजा। पुलिस को सुचना मिली थी कि कोको क्लब में हुके परोसे जा रहे है। तभी सेक्टर 10 की मार्किट में एसीपी सुरिंदर कुमार ने तुरंत अलग अलग पुलिस स्टेशन से मुलाजिम बुलाकर क्लब में दो मिलजिमो को ग्राहक बना कर भेजा।  

    एसीपी सुरिंदर कुमार क्लब के बाहर एक परिवेट् गाड़ी में अपने मुलाजीमो के सिग्नल का इंतजार करने लगे। आधे घंटे बाद इशारा होने पर एसीपी ने पुलिस टीम को साथ लेकर क्लब में रेड मारी। पुलिस ने मौके से 8 हुके बरामद कर क्लब के मैनजर और कैप्टन को काबू कर पुलिस स्टेशन ले गए । पुलिस ने मैनेजर विनय कुमार  वासी धकोली ग्रीन सिटी, कैप्टन जगमोहन वासी बैंक कलोनी मनीमाजरा पर  मामला दर्ज कर लिया।