शिवकाशी के पास गैर-कानूनी तरीके से टिन सेट लगाकर पटाखे बनाए जा रहे थे, धमाका होने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह मजदूर रोज की तरह पटाखे बनाने में बिजी थे। उसी समय एक हादसा हुआ जब पटाखे अचानक चलने लगे और काम में लगे दो मजदूरों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लगे हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हादसे में गंभीर रूप से जलने से बचाए एक और मजदूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं लोगों की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई, जिसने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि धमाका होने से धुआं दूर-दूर तक फैल गया है। आग लगने से कई वाहन भी चपेट में आ गए।View this post on Instagram
Category: Breaking News|National
-

तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 2 लोगों की मौत, देखें वीडियो
विरुधुनगरः तमिलनाडु में एक पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में धमाका होने का मामला सामने आया है, जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार फैक्टरी में धमाका होने से 2 लोगों की मौत हो गई। -

सुबह-सुबह AC ब्लास्ट, बिल्डिंग में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
नोएडाः नोएडा के सेक्टर 119 की एक अरण्या सोसायटी में सुबह 8ः30 बजे एसी के ब्लास्ट से आग लगने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है। आग सोसायटी के एक टावर में 22वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी है। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के तीन फ्लैटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना सोसायटी ने दमकल विभाग को दे दी है और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है।वायरल वीडियो में लोग लोगों को नीचे आने के लिए बोल रहे है। आग की लपटें तेजी से फैल रही है। खिड़कियों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें बाहर आने लगीं। फ्लोर पर धुआं ही धुआं भर गया। बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। वहीं बिल्डिंग के पास वाली इमारत से लोगों ने पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने लगे। इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तुरंत ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम शुरू किया। बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
-

पुणे मर्डर केस: सिया को लेकर लोहागढ़ किला पहुंची पुलिस, करवाया सीन रीक्रिएट, देखें वीडियो
पुणेः पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस की जांच तेज होती जा रही है। पुलिस सिया और केतन के मर्डर केस को लेकर आए दिन नए खुलासे कर रही है। पुलिस ने अब अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाते सीन रीक्रिएट कर पूरी कहानी समझने की कोशिश कर रही है। आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे पुणे ग्रामीण पुलिस सिया गोयल को लोहागढ़ किले पर लेकर पहुंची, जहां से सिया ने केतन को धक्का दिया था।
पुलिस ने सीन रीक्रिएट कराया। अधिकारियों के मुताबिक पहले सिया गोयल को उस जगह ले जाया गया, जहां से कथित तौर पर उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को धक्का दिया था। महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच के अनुसार मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने इंटरनेट पर जहर देकर हत्या करने और अन्य तरीकों की जानकारी भी खोजी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कई बार अपनी योजना का रिहर्सल किया। इसी दौरान उन्होंने लोहागढ़ किले पर एक ऐसे स्थान की पहचान की, जहां से किसी को खाई में धकेलने पर घटना हादसा प्रतीत हो सकती थी। जांच में सामने आया है कि 18 जून की सुबह करीब 10:30 बजे सिया गोयल अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले लेकर पहुंची। पहले से वहां मौजूद चेतन चौधरी ने सिया के साथ मिलकर कथित तौर पर केतन को खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आपको बता दें वारदात के बाद सिया ने इसे हादसा बताने की कोशिश की। उसने दावा किया कि फोटो खींचते समय केतन का पैर फिसल गया था। इतना ही नहीं, उसने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी साझा की ताकि घटना को दुर्घटना साबित किया जा सके। हालांकि, पुलिस जांच में उसकी यह कहानी झूठी साबित हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या की साजिश कई सप्ताह पहले से रची जा रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि सिया और चेतन अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण सिया की तयशुदा शादी रद्द नहीं हो पा रही थी। इसी वजह से दोनों ने केतन की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार सिया गोयल और चेतन चौधरी की मुलाकात पिछले वर्ष अक्टूबर में एक दिवाली पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए। फरवरी में सगाई होने के बाद भी सिया ने अपने भाई से अपनी परेशानियां साझा कीं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। जांच के दौरान पुलिस ने सिया के माता-पिता और उसके चाचा-चाची से भी पूछताछ की है, जिन्होंने केतन अग्रवाल के साथ उसकी शादी तय कराई थी। पुलिस का कहना है कि सिया और चेतन लगातार फोन कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क में थे। दोनों ने हत्या की योजना पर विस्तार से चर्चा की और मई के अंत तक इसे अंतिम रूप दे दिया। 14 जून को भी दोनों ने लोहागढ़ किले पर हत्या का प्रयास किया था, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद उन्होंने तय किया कि अगले प्रयास में चेतन मौके पर मौजूद रहेगा। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।View this post on Instagram -

LPG टैंकर ओवरटेक के चक्कर में Toll से टकराया, धमाके के बाद लगी आग, 5 कर्मी झुलसे, देखें वीडियो
कौशांबीः यूपी के कौशांबी में सुबह 7 बजे एक LPG टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से टकराने का मामला सामने आया है, जिसकी तेजी से वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस हादसे से एक तेज धमाका हुुआ और देखते ही देखते आग लग गई।
जानकारी के अनुसार एलपीजी टैंकर ओवरटेक के चक्कर में टोल प्लाजा से टकराया गया। इस दौरान ट्रक पलट गया, जिसमें से गैस निकलनी शुरू हो गई, जिसके बाद एक तेज धमाका हुआ। इस आग से 5 टोल कर्मी भी चपेट में आ गए। हादसे में ट्रक ड्राइवर और साथी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से फरार हो गए। आग की लपटें 2 किमी तक दिखाई दे रही थी। वीडियो में जो टोल कर्मी इस आग की चपेट में आए है वह तड़पते हुए दिखाई दे रहे है। आग इतनी विकराल थी कि कोई उसके पास जाने कही हिम्मत नहीं जुटा पाया। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है। हादसा जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर हुआ। आपको बता दें टैंकर कानपुर से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। घटना ओवरटेक के चक्कर में हुई। टैंकर की स्पीड लगभग 60-70 kmph के आसपास थी। इस दौरान टैंकर डिवाइडिंग लेन से टकराकर पलट गया। इस दौरान टैंकर का ड्राइवर और कंडक्टर कुदकर मौके से फरार हो गए। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। इस वजह से पहले तेज धमाका हुआ, फिर आग लग गई। डीएसओ और तकनीकी टीम को सूचित कर दिया गया है, जो मौके पर पहुंचकर घटना के सटीक कारणों की जांच करेगी। उन्होंने बताया हादसे में 7 लोग घायल हुए थे। 5 लोगों का जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज कराया गया। पांच को हालत नाजुक देखते प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।View this post on Instagram -

आतंकी हमलाः रिमोट कंट्रोल बम से उड़ाए गाड़ियों के परखच्चे; 7 की मौत, देखें वीडियो
पाकिस्तानः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में दो धमाके होने की खबर सामने आई है। जिसमें गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर घायल हुए है।
जानकारी के अनुसार आतंकियों ने रिमोट-कंट्रोल से दो धमाके किए है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में धमाकों से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन धमाकों को कायराना आतंकी हमला करार दिया है। बन्नू के वजीर सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले अर्ध-जनजातीय और पहाड़ी इलाके मरका बेरा में ये घटना घटी है। बन्नू के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर यासिर अफरीदी ने इस बात की पुष्टि की है कि इन दो धमाकों में सात लोगों की जान गई है और तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि फांग मूसा खेल इलाके में ब्लास्ट के जरिए दो वाहनों को टारगेट किया गया। डैटसन का एक प्राइवेट वाहन यात्रियों को लेकर डोमेल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान इसे निशाना बनाया गया। इस जोरदार धमाके में वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया और 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब पहले धमाके के घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा ब्लास्ट हुआ। इसमें दूसरे वाहन के भी परखच्चे उड़ गए और 2 अन्य लोगों ने जान गंवा दी। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू 1122 की टीमों ने मोर्चा संभाला और शवों व घायलों को डोमेल रूरल हेल्थ सेंटर और खलीफा गुल नवाज टीचिंग अस्पताल पहुंचाया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों को आशंका है कि इलाके में और भी विस्फोटक उपकरण छिपे हो सकते हैं, जिसके चलते चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।View this post on Instagram -

NEET पेपरः बैन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा Telegram; आज होगी सुनवाई
नई दिल्लीः नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। टेलीग्राम पर सरकार ने 22 जून तक अस्थायी रोक लगा दी है। वहीं टेलीग्राम ऐप पर लगाए अस्थायी प्रतिबंध को चुनौती देते याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई है। हाईकोर्ट आज इस याचिका पर सुनवाई करेगा।
बता दें अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने अस्थायी प्रतिबंध के फैसले के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार को टेलीग्राम की ओर से इस मामले को जस्टिस तेजस करिया के समक्ष पेश किया गया। जस्टिस तेजस करिया ने इस याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति दे दी है और बुधवार (आज) को ही इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई होगी।दोबारा परीक्षा की तैयारियों के बीच कैबिनेट सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन ने हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की और चेतावनी दी कि जो कोई भी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता को बिगाड़ने, उसमें बाधा डालने या उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा को लेकर केंद्र ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिसमें इंडियन एयर फोर्स के जरिए प्रश्न पत्रों को ले जाना और दोबारा परीक्षा सुरक्षित रूप से आयोजित करने में स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती शामिल है। एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने और उत्तर पुस्तिकाओं में रफ काम के लिए ज्यादा जगह देने की भी घोषणा की है। केंद्र सरकार का कहना है कि राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों के आपसी सहयोग का मकसद दोबारा परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखना है।
21 जून की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित होगी। वहीं रफ वर्क के लिए भी इस नई सुविधा दी गई है, जिसमें प्रश्न पुस्तिका में रफ कार्य के लिए पेज की संख्या दोगुनी कर दी गई है। पहले छात्रों को केवल 2 पेज मिलते थे, जबकि अब 4 पृष्ठ उपलब्ध होंगे।
-

एयरबेस पर वायुसेना का विमान हुआ क्रैश, 2 हिस्सों में बंटने के बाद लगी आग, देखें वीडियो
जोराहटः असम के जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर शनिवार सुबह लैंडिंग के दौरान एक सैन्य विमान क्रैश हो गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान एएन-31 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल रसद और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयरबेस के अंदर लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई।
ये हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। बचाव और राहत कार्य जारी है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। हादसा देख एयरबेस में हड़कंप मच गया और राहत कार्य शुरू किया गया। हालांकि वायुसेना के अधिकारियों द्वारा अभी तक विमान में सवार लोगों की स्थिति के बारे में नहीं बताया गया है। वायुसेना के आपातकालीन यूनिट को तुरंत सक्रिय किया गया। सूचना मिली है कि विमान में आग लगने के बाद 2 हिस्सों में टूट गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही एयरबेस की फायर टेंडर गाड़ियों और त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला। आग पर काबू पाने और विमान में सवार चालक दल के सदस्यों व कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत आपातकालीन बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
इस घटना के बाद भारतीय वायु सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि जोरहाट में आज IAF के एक AN-32 विमान का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी मिलने पर आगे की अपडेट दी जाएगी। अधिकारियों द्वारा आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है। स्थिति का जायजा ले रहे हैं और जानकारी जुटा रहे हैं।
-

अभेद्य हुआ भारत का सुरक्षा कवचः दुश्मन की इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों को सेना हवा में ही करेगी नष्ट
नई दिल्लीः भारत ने 24 घंटे के भीतर बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और एंटी-शिप मिसाइलों का सफल परीक्षण कर इतिहास रच दिया है। अब 5,000 किमी तक की रेंज वाली दुश्मन की मिसाइलें हवा में ही नष्ट हो जाएंगी।
भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने रक्षा क्षेत्र में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों के ‘एलीट क्लब’ में शामिल हो गया है, जिनके पास लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से बचाव करने की अचूक क्षमता है। भारत ने 10 और 11 जून को लगातार तीन मिसाइलों के सफल उड़ान परीक्षण किए, जिनमें बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) के साथ-साथ एंटी-शिप मिसाइल टेक्नोलॉजी भी शामिल है। ये मिसाइलों का भारत ने सफल परीक्षण किया है।
आपका बता दें कि अब 5000 किमी तक की रेंज वाली दुश्मन की मिसाइलें हवा में ही नष्ट हो जाएंगी।सूत्रों ने बताया कि DRDO ने बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस को इतनी उच्च प्राथमिकता इसलिए दी है, क्योंकि पड़ोसी देश पाकिस्तान मल्टीपल वॉरहेड वाली लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें विकसित कर रहा है। इसमें फतेह-I, फतेह-II और चीन मूल की P282 मिसाइलें शामिल हैं। भारत की यह नई तैयारी पाकिस्तान के इन्हीं मंसूबों का करारा जवाब है।
परीक्षण के दौरान मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने अपने तय किए लक्ष्यों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया और उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया। यह सफलता भविष्य के उन्नत मिसाइल खतरों से निपटने के लिए देश की रक्षा प्रणाली को अभेद्य बनाती है।
शीर्ष सरकारी सूत्रों के मुताबिक, DRDO ने दो ऐसे इंटरसेप्टर मिसाइलों का परीक्षण किया है, जो 2,000 किमी से 5,000 किमी के बीच मार करने वाली दुश्मन की इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों (IRBMs) को निष्क्रिय करने में पूरी तरह सक्षम हैं। ये इंटरसेप्टर ‘एक्सो-एटमॉस्फेरिक’ (वायुमंडल के बाहर) और ‘एंडो-एटमॉस्फेरिक’ (वायुमंडल के भीतर) दोनों ही तरह के हैं। केंद्र सरकार ने फिलहाल इन इंटरसेप्टर्स के नाम उजागर नहीं किए हैं। परीक्षण पूरे होने के बाद अब इन्हें जल्द ही सेना द्वारा ‘यूजर ट्रायल्स’ के लिए भेजा जाएगा।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और DRDO के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने इन मिशनों की बारीकी से निगरानी की। उन्होंने 24 घंटे के भीतर इतने जटिल परीक्षणों को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए DRDO के वैज्ञानिकों, उद्योग भागीदारों और सशस्त्र बलों के शानदार तालमेल की तारीफ की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस ऐतिहासिक कामयाबी पर DRDO को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हवाई और समुद्री खतरों का मुकाबला करने में देश की रक्षा तैयारियों को बेहद मजबूत करेगी।
-

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करोड़ों के नशे सहित मॉडल हर्षा गिरफ्तार
मुंबईः मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने बैंकॉक से लौटी ब्यूटी पेजेंट में रनर-अप रहीं हर्षा सनी को एक ड्रग तस्करी के मामले में कस्टम ने गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार हर्षा सनी बैंकॉक से मुंबई पहुंची थी। कस्टम की जांच पर हर्षा से करीब 12 करोड़ रुपए की ड्रग मिली है। हालाकि मॉडल ने अपनी सफाई में खुद के बेगुनाह होने की दलील दी है।
आपको बता दें 29 साल की हर्षा सनी एक प्राइवेट बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर हैं। वह पिछले साल मई में मिसेज केरल ग्लोबल 2025 की प्रतियोगिता में रनरअप रही थीं। कस्टम ने हर्षा सनी के पास से बैंकॉक से लौटने पर लगभग 12 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (एक तरह का गांजा) बरामद किया है। कस्टम के अधिकारियों का आरोप हैं कि वह गांजे की तस्करी कर रही थीं। इसकी कीमत 11.8 करोड़ रुपये आंकी गई है।
हर्षा सनी ने बताया कि यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने उससे दोस्ती की और उसे भारत तक एक बैग ले जाने के लिए कहा था। बैंकॉक से लौटने पर सुबह करीब 4 बजे एयरपोर्ट पर सनी को रोका गया। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों को एक ट्रॉली बैग के अंदर गांजे के 12 वैक्यूम-सील्ड पैकेट मिले। इसकेबाद सनी को गिरफ्तार कर NDPS कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हर्षा सनी को ज्यूडिशियल कस्टडी (न्यायिक हिरासत) में भेज दिया है। वकील प्रभाकर त्रिपाठी ने दावा किया कि उनकी क्लाइंट को बैग में मौजूद चीजों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह संगठित तस्करों द्वारा किसी अनजान यात्री का फायदा उठाने का एक क्लासिक मामला लगता है।
कस्टम अधिकारियों के मुताबिक 10 और 11 जून की रात वह एयर इंडिया की फ्लाइट TG-351 से मुंबई पहुंची थीं। एनडीपीएस परीक्षण किट से जांच के दौरान यह पदार्थ कैनबिस की सूखी फूल और फलयुक्त कलियां पाया गया, जिसे हाइड्रोपोनिक वीड के रूप में पहचाना गया। साउथ ईस्ट एशिया का शहर बैंकॉक इसका एक बड़ा हब बन गया है। यहां से इस हाइड्रोफॉनिक गांजे की तस्करी भारत समेत दूसरे देशों में की जाती है।
-

दिल दहला देने वाली वारदात: सो रहे दो मासूमों को मां ने कुल्हाड़ी से काटा… फिर खुद का भी रेता गला
Crime News : ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के टंगरपाली गांव से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपने ही दो छोटे बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की पहचान रंजिता ओराम के रूप में हुई है। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी।
घटना कैसे हुई?
शनिवार रात को परिवार ने रोज की तरह खाना खाया और सोने चला गया। आधी रात के करीब रंजिता ने अपने पति को जगाया और किसी बहाने से घर के बाहर भेज दिया। जैसे ही पति बाहर गया, उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।इसके बाद रंजिता ने अपने दोनों बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत बच्चों में एक 10 साल की बेटी जिज्ञाशा और 5 साल का बेटा विभांशु शामिल हैं।
खुदकुशी की भी कोशिश
इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद रंजिता ने खुद भी अपनी जान लेने की कोशिश की। उसने किसी धारदार हथियार से अपना गला काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।पति और पड़ोसियों ने देखा खौफनाक मंजर
बाहर खड़े पति को जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं दिखी, तो उसे शक हुआ। उसने पड़ोसियों की मदद से खिड़की तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग दंग रह गए। दोनों बच्चे खून से लथपथ पड़े थे, जबकि रंजिता गंभीर हालत में जमीन पर पड़ी थी।अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के तुरंत बाद रंजिता को झारसुगुड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बुर्ला स्थित वीएसएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (VIMSAR) रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।पुलिस जांच में क्या सामने आया?
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को इस घटना की वजह माना जा रहा है, लेकिन अभी तक असली कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर वैज्ञानिक टीम की भी मदद ली जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके।इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद पूरे गांव में डर और शोक का माहौल है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक मां अपने ही बच्चों के साथ ऐसा कैसे कर सकती है।