LPG टैंकर ओवरटेक के चक्कर में Toll से टकराया, धमाके के बाद लगी आग, 5 कर्मी झुलसे, देखें वीडियो

कौशांबीः यूपी के कौशांबी में सुबह 7 बजे एक LPG टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से टकराने का मामला सामने आया है, जिसकी तेजी से वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस हादसे से एक तेज धमाका हुुआ और देखते ही देखते आग लग गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी के अनुसार एलपीजी टैंकर ओवरटेक के चक्कर में टोल प्लाजा से टकराया गया। इस दौरान ट्रक पलट गया, जिसमें से गैस निकलनी शुरू हो गई, जिसके बाद एक तेज धमाका हुआ। इस आग से 5 टोल कर्मी भी चपेट में आ गए। हादसे में ट्रक ड्राइवर और साथी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से फरार हो गए। आग की लपटें 2 किमी तक दिखाई दे रही थी। वीडियो में जो टोल कर्मी इस आग की चपेट में आए है वह तड़पते हुए दिखाई दे रहे है। आग इतनी विकराल थी कि कोई उसके पास जाने कही हिम्मत नहीं जुटा पाया। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है। हादसा जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर हुआ। आपको बता दें टैंकर कानपुर से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। घटना ओवरटेक के चक्कर में हुई। टैंकर की स्पीड लगभग 60-70 kmph के आसपास थी। इस दौरान टैंकर डिवाइडिंग लेन से टकराकर पलट गया। इस दौरान टैंकर का ड्राइवर और कंडक्टर कुदकर मौके से फरार हो गए। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। इस वजह से पहले तेज धमाका हुआ, फिर आग लग गई। डीएसओ और तकनीकी टीम को सूचित कर दिया गया है, जो मौके पर पहुंचकर घटना के सटीक कारणों की जांच करेगी। उन्होंने बताया हादसे में 7 लोग घायल हुए थे। 5 लोगों का जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज कराया गया। पांच को हालत नाजुक देखते प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *