Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: पूर्व मंत्री व विधायक को कोर्ट से लगा झटका

    Punjab News: पूर्व मंत्री व विधायक को कोर्ट से लगा झटका

    चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री और खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को राहत देने से इनकार कर दिया है। ‘आप’ के नेता ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर निचली अदालत द्वारा सुनाई गई 4 साल की सजा से राहत की मांग की थी। अदालत ने लालपुरा के मामले में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

    अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, “चूंकि उनकी विधायिका सदस्यता रद्द करने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। इसीलिए उन्हें इस चरण पर तुरंत हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं प्रतीत होती।” लालपुरा के वकील ने तर्क दिया कि यदि सजा पर रोक नहीं लगाई जाती है, तो उनकी विधायिका सदस्यता अपने आप रद्द हो सकती है, जिससे चुनाव प्रक्रिया का पुन: आयोजन आवश्यक हो जाएगा।

    अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए पूछा, कि जब सदस्यता रद्द करने जैसे कदम नहीं उठाए गए हैं, तो इतनी जल्दी की क्या जरूरत है। उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई अगले महीने तक टाल दी है। अदालत को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अगली तारीख को पूरा मामला रिकॉर्ड के साथ अदालत में प्रस्तुत करे।

  • Punjab News: कांग्रेस को बड़ा झटका, 2 दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल

    Punjab News: कांग्रेस को बड़ा झटका, 2 दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल

    तरनतारनः जिले में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के 2 कांग्रेस नेता आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में रणजीत सिंह ढिल्लों (राणा गंडीविंड) हैं, जो ब्लॉक समिति के चेयरमैन और पीपीसीसी समन्वयक हैं। वहीं दूसरे एडवोकेट जगमीत सिंह ढिल्लों गंडीविंड से हैं, जो पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडीविंड के अध्यक्ष हैं।

  • Punjab News: चचेरे भाई ने ग्रंथी सिंह का गोली मारकर किया कत्ल

    Punjab News: चचेरे भाई ने ग्रंथी सिंह का गोली मारकर किया कत्ल

    तरनतारनः जिला तरनतारन के पुलिस थाना चोहला साहिब के अंतर्गत आने वाले गांव नथूपुर में बुधवार सुबह एक सैना सेवानिवृत्त व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक व्यक्ति गुरुद्वारा ईशरसर नानकसर हरीके पतन में ग्रंथी सिंह के रूप में सेवाएं दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त सैनिक हरपाल सिंह (पिता बलकार सिंह) निवासी नथूपुर अपने चचेरे भाई रंजीत सिंह राणा (38) पुत्र बलवीर सिंह निवासी नथूपुर से किसी बात पर विवाद में था।

    दोनों के घर भी बिल्कुल पास हैं। जब रंजीत सिंह सुबह घर से बाहर निकले तो सेवानिवृत्त सैनिक हरपाल सिंह ने राइफल से उन पर गोली चलाईं। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक रंजीत सिंह विवाहित थे और उनका एक बेटा है।

    घटना की खबर मिलते ही थाना चोहला साहिब के एसएचओ बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और वारदात का विवरण लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी हरपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर आप पार्टी की महिला नेता पर कांग्रेस नेता ने चलाई गोली, मौत

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर आप पार्टी की महिला नेता पर कांग्रेस नेता ने चलाई गोली, मौत

    तरनतारनः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं दीवाली की रात गांव धगाणा में गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेसी सरपंच सुखविंदर सिंह (पुत्र साहिब सिंह) ने अपने पड़ोस में रहने वाली आप पार्टी की मौजूदा पंचायत सदस्य मनदीप कौर (पत्नी जतिंदर सिंह) पर गोलियां चला दीं।

    घटना में घायल मनदीप कौर को उपचार के लिए पट्टी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे भट्टी के डीएसपी लवकेश सैनी ने बताया कि दीवाली की रात सुखविंदर सिंह अपने ट्रैक्टर पर तेज़ आवाज़ में डीजे की तरह गाने चला रहा था, जिसका विरोध जतिंदर सिंह और उसके परिवार ने किया।

    इसी दौरान गुस्से में आकर सुखविंदर सिंह ने 12 बोर की राइफल से फायरिंग की, जिसमें गोली जतिंदर सिंह की पत्नी मनदीप कौर को जा लगी। खून से लथपथ हालत में मनदीप कौर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में सुखविंदर सिंह और उसके भाई लखविंदर सिंह (पुत्र साहिब सिंह) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: कोर्ट परिसर में रिकॉर्ड लेकर पहुंचे ASI को पीटा, फाड़ी वर्दी

    Punjab News: कोर्ट परिसर में रिकॉर्ड लेकर पहुंचे ASI को पीटा, फाड़ी वर्दी

    तरनतारनः जिले के पट्टी कोर्ट परिसर में रिकॉर्ड लेकर पहुंचे एएसआई कशमीर सिंह के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना में ASI गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसआई ने बताया कि वह रिकार्ड लेकर कोर्ट पहुंचा था, जहां कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। वहीं उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। इस मामले में थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने पीड़ित एएसआई के बयान लेकर करके केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    एएसआई कशमीर सिंह ने बताया कि वह सुबह सवा 9 बजे थाना कच्चा-पक्का के तहत आबकारी एक्ट के केस में साहिब सिंह का रिकॉर्ड सौंपने के लिए पट्टी के कोर्ट परिसर आया था। अदालत में उसके गांव के रतन सिंह भी थाना सदर पट्टी में दर्ज केस के तहत गवाही देने आए हुए थे। एएसआई का कहना है कि इस दौरान वहां पर रतन सिंह के साथ सिकंदरजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, हरदेव सिंह और हरभजन सिंह निवासी गांव धारिवाल भी मौजूद थे।

    एएसआई ने बताया कि सिकंदरजीत सिंह समेत सभी लोग उसके साथ विवाद करने लग गए और उससे हाथापाई करने लग घए। इस दौरान उन्होंने उसकी वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकियां दी। इस घटना में एएसआई को चोटें आईं है। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: थाने से 50 मीटर दूर बाजार में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पर गोलियां दागकर बाइक सवार फरार

    Punjab News: थाने से 50 मीटर दूर बाजार में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पर गोलियां दागकर बाइक सवार फरार

    तरनतारनः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जिले के ऐतिहासिक शहर चोहला साहिब के मेन बाजार में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भूपिंदर नैयर पर बाइक सवार दो लोगों ने गोलियां दाग दी। मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे दिवाली के मौके पर लोग बाजार में खरीदारी करने जुटे थे। इस दौरान बाइक सवार 2 व्यक्तियों ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पर गोलियां दाग दी। फायरिंग के बाद इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और लोग चीखते चिल्लाते भागने लग गए।

    पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गनीमत यह रही कि आरोपियों के फायर मिस हो गए। कस्बा चोहला साहिब में बिल्डिंग मैटीरियल का कारोबार करने वाले भूपिंदर नैयर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्री कृष्णा गोशाला के पास वह दुकान पर बैठे थे। इस दौरान बाइक पर सवार 2 लोग निहंग के पहरावे में आए। जिसमें एक युवक ने पीले रंग के कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था और बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। उसके साथी (सफेद रंग के कपड़े से चेहरा ढके) ने पिस्टल से भूपिंदर नैयर पर 3 गोलियां दागीं, लेकिन फायर मिस हो गया।

    इसके बाद दोनों बाइक पर फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लोगों का कहन है कि घटना के 40 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि वारदात स्थल से थाने की दूरी मात्र 50 मीटर की है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह को भूपिंदर नैयर ने बताया कि एक वर्ष पहले गैंगस्टरों ने उनसे रंगदारी मांगी थी। डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल

    तरनतारनः जिले के स्थानीय शहर की रेलवे स्टेशन रोड पर मामूली झगड़े को लेकर गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के विवाद के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहे वरिंदर कुमार पुत्र कृष्ण लाल ने बताया कि वह फूड सप्लाई विभाग में डेटा ऑपरेटर की नौकरी करता है।

    वह और भाई रजिंदर कुमार मंडी में काम करते है। इस दौरान दोनों घर लौट रहे थे तभी स्टेशन रोड पर एक कार रास्ते में खड़ी होने के कारण रोड जाम हो गया। उन्होंने बताया कि उनके सामने एक मोटरसाइकिल सवार गुजरने लगा तो उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और तिलमिलाते हुए उस व्यक्ति ने पहले दूध वाले ड्रम का ढक्कन उन पर मारने की कोशिश की और फिर पिस्टल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस घटना में एक गोली उसकी टांग में लग गई। वरिंदर कुमार ने बताया कि घटना की शिकायत मौके पर ही पुलिस को 100 नंबर पर की। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचकर पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिरसा की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार हरजीत संधू ने भरा नामांकन, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिरसा की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार हरजीत संधू ने भरा नामांकन, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब के तरनतारन जिले में उपचुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर उम्मीदवारों ने नामांकन भरने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी के तहत भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पंजाब अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा और अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

    कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि भाजपा में जहां भी सरकार है वहां लोग खुशहाल तो होते ही हैं, साथ ही वह बार-बार भाजपा को जिताकर विकास की ओर जाते हैं। उन्होंने कहा कि हरजीत सिंह संधू केवल तरनतारन के उम्मीदवार के रूप में नहीं, बल्कि केंद्र के नुमाइंदे के रूप में तरनतारन से जीतेंगे और केंद्र से पंजाब में कई सकीमों को लेकर आएंगे, ताकि लोगों को विकास की ओर लेकर जाया जा सके और पंजाब के लोग खुशहाली का जीवन जी सकें।

    पंजाब अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि पंजाब के भाईचारे की मजबूती की ग्रंटी भाजपा ही ले सकती है और पंजाब को विकास की और उनकी पार्टी ही लेकर जा सकती है। लोग भारी वोटों से भाजपा को जिताकर पंजाब को विकास की ओर लेकर जाएंगे।

    इस दौरान भाजपा उम्मीदवार हरजीत संधू ने भाजपा की लीडरशिप का दिल से धन्यावाद किया और वाहेगुरु जी का शुक्रिया अदा किया कि वह आज इस जगह पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज लोग भाजपा को दिल से प्यार दे रहे हैं और लोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से काफी प्रभावित हुए हैं जिससे अब लोग भाजपा को लाने का मन बना चुके हैं और तरनतारन में लोग बड़ी संख्या में भाजपा को वोट देंगे।

  • Punjab News: DGP गौरव यादव ने अधिकारियों को जारी किए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: DGP गौरव यादव ने अधिकारियों को जारी किए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में त्यौहारों को लेकर आज तरनतारन में डीजीपी गौरव यादव पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों से बैठक करके पैट्रोलिंग, नाकेबंदी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ दिनों से आईएसआई द्वारा लगातार पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। पाक एजेंसी के इरादों को पंजाब पुलिस ने लगातार विफल किया है।

    उन्होंने कहा कि सितंबर 2024 से अब तक 26 टेरर मॉड्यूल को नष्ट किया है। वहीं 90 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और हथियार बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि पाक को हर तरह से मुंहतोड़ जवाब पंजाब पुलिस और बीएसएफ के जवानों द्वारा दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि गैंगस्टर क्राइम को लेकर भी अधिकारियों से बात की गई। वहीं फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। विदेशों में रह रहे गैंगस्टरों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए गए। इस दौरान कई आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, देखें वीडियो

    तरनतारन: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस द्वारा गैंगस्टर के एनकाउंटर की खबर सामने आई है। विदेश में बैठे गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता के खास गुर्गे के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार खवासपुर गांव के पास पुल पर पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान जब एक कार को रुकने का इशारा किया गया, तो कार सवारों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਤਰਨਤਾਰਨ ’ਚ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਗੋਲਾਬਾਰੀ – ਇਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ, ਦੂਜਾ ਫਰਾਰ!

    |

    इस दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चलती देख इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गिरफ्तार आरोपी से एक पिस्तौल बरामद की गई है।

    आरोपी की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। एस.एस.पी रवजोत ग्रेवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से वांछित था और हत्या के अलावा जबरन वसूली की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। फिलहाल पुलिस ने गोइंदवाल साहिब थाने में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।