Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: मेडिकल स्टोर के संचालक पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: मेडिकल स्टोर के संचालक पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    तरनतारनः हलका खेमकरण के अंतर्गत भीखी विंड में बलेर रोड पर स्थित बाबा दीप सिंह जी मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार 2 नौजवान गोलियां चलाकर फरार हो गए। वहीं दुकान मालिक वरिंदर सिंह पुत्र फकीर सिंह, निवासी माड़ी मेघा ने बताया कि घटना के दौरान वह शौच करके दुकान पर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनकी जांघों में गोली मार दी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਵਪਾਰੀ ’ਤੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ : ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ

    घटना में घायल वरिंदर सिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भीखी विंड पुलिस का कहना हैकि गोली मारने वाले बाइक सवार दोनों युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    गौरतलब है कि तीन महीने पहले भी बाइक सवार बदमाशों ने इसी मेडिकल स्टोर के बाहर करीब 6 गोलियां चलाई थीं, लेकिन उस समय स्टोर बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई थी। तरनतारन में यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले सरहाली थाना अंतर्गत नौशहरा पन्नू गांव में बाइक सवार बदमाशों ने बिजली विभाग के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा दो सप्ताह पहले भीखीविंड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर बाइक सवारों ने गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। चोहला साहिब थाना अंतर्गत रुरीवाला गांव में बाइक सवारों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।

  • Punjab News: Roadways, Punbus और PRTC कर्मियों ने किया बड़ा ऐलान

    Punjab News: Roadways, Punbus और PRTC कर्मियों ने किया बड़ा ऐलान

    तरनतारन: पंजाब रोडवेेज, पनबस और PRTC कॉट्रेक्ट यूनियन ने सियासी रैलियों को लेकर ऐलान किया है। उनका कहना है कि वे सरकारी बसों को राजनीतिक रैलियों के लिए उपलब्ध नहीं कराएंगे। यूनियन ने अपने पत्र में पिछले दिन तरनतारन रैली के दौरान गोली चलाने वाले ड्राइवर का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है। यूनियन ने कहा कि प्रशासन द्वारा की गई पहले रखी गई मांगों को लटकाया जा रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਰੋਡਵੇਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਦਾ ਸਖ਼ਤ ਐਲਾਨ: ਸਿਆਸੀ ਰੈਲੀਆਂ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸਾਂ ਨਹੀਂ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ

    इस कारण ड्राइवर और कंडक्टर स्वंय रैलियों के दौरान असुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए, वे सिर्फ नियमित रूट ड्यूटी पर ही काम करेंगे। उन्होंने किसी भी राजनीतिक आयोजन में बस चलाने से इनकार किया है। यूनियन के अधिकारियों ने बताया कि 14 सितंबर को भी पनबस और PRTC कर्मचारियों ने 2 घंटे के लिए बस अड्डों पर विरोध प्रदर्शन किया था।

    इसके अलावा, अधिकारीयों के साथ 15 से 16 बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी हल नहीं निकल पाया है। यूनियन ने प्रशासन से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती पर प्रतिबंध के बावजूद हो रही भर्ती को भी चुनौती दी है। उनका मानना है कि यह कर्मचारियों के लिए न्यायसंगत और सुरक्षित काम का माहौल प्रभावित करता है।

  • Punjab News: उपचुनाव को लेकर CM Mann ने किया ऐलान, इस उम्मीदवार को दी टिकट

    Punjab News: उपचुनाव को लेकर CM Mann ने किया ऐलान, इस उम्मीदवार को दी टिकट

    तरनतारनः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे स्तर के कार्यक्रम के दौरान पूर्व CPS हरमीत सिंह संधू को विधानसभा हलका तरनतारन का प्रतिनिधि घोषित किया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर पार्टियां अपने पसंदीदा प्रतिनिधियों को मैदान में उतारती हैं, लेकिन हमने हलके के लोगों की पसंद को मैदान में उतारा है। तरनतारन से 3 बार विधायक रहे हरमीत सिंह संधू को अगस्त महीने में हलका इंचार्ज बनाया गया था। मुख्यमंत्री मान ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि वह तरनतारन के लोगों को नई सड़कों के साथ नया विधायक दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह उम्मीदवार का ख्याल रखें और सम्मान भी करें। संधू की जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाए।

    जब भी मुझे बुलाओगे, मैं चुनाव प्रचार के लिए आ जाऊँगा। याद रहे कि शिरोमणि अकाली दल ने सुखविंदर कौर रंधावा और भाजपा ने हरजीत सिंह संधू को पहले ही प्रतिनिधि घोषित किया हुआ है। मुख्यमंत्री मान ने हरमीत सिंह संधू की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अब मजबूत हो जाओ। डेरा बाबा नानक, गिदड़बाहा, चबेवाल, जालंधर और लुधियाना जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों की चुनावी लड़ाई में हरमीत सिंह संधू की जीत सुनिश्चित करके आम आदमी पार्टी नया रिकॉर्ड बनाएगी।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब भर की लिंक सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन का काम शुरू कराते हुए बताया कि पंजाब में 19,492 किलोमीटर सड़कों पर 3,425 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों की देखभाल का काम संबंधित ठेकेदार पाँच वर्षों तक करेगा। तरनतारन के कस्बा झब्बाल में सूबे स्तर के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये विकास कार्य उनके द्वारा दिए गए टैक्स के पैसों से हो रहे हैं। मान ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए ग्रांटों की कोई कमी नहीं है। आम आदमी पार्टी की नीति और नीयत के कारण ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति आ रही है।

  • Punjab News: लाल लकीर के जमीन मालिको को बड़ी राहत, शुरू हुई ‘मेरा घर, मेरा मान’ स्कीम

    Punjab News: लाल लकीर के जमीन मालिको को बड़ी राहत, शुरू हुई ‘मेरा घर, मेरा मान’ स्कीम

    तरनतारन: कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और लालजीत सिंह भुल्लर ने तरंतारन जिले से ‘मेरा घर, मेरा मान’ स्कीम की शुरुआत की। इस दौरान लाल लकीर के अंदर आने वाली जमीन, जायदाद के मालिकाना अधिकार प्राप्त करने वाले हल्का तरनतारन के 11 गांवों के लाभपात्रियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। इस मौके पर हल्का इंचार्ज हरमीत सिंह संधू, वधीक डिप्टी कमिश्नर राजदीप सिंह बराड़, एसडीएम गुरमीत सिंह और जिला मल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ढिल्लो के अतिरिक्त अन्य पदवृत्त और विभिन्न गांवों से आए लाभपात्र भी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि हम लोगों को उनकी संपत्ति के अधिकार बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तरनतारन से ‘मेरा घर, मेरा मान’ मुहिम की शुरुआत हुई, यह स्कीम प्रदेश में नई क्रांति लाएगी। उन्होंने कहा कि इस स्कीम को राज्य में मिशन मोड पर लागू किया जा रहा है, यह स्कीम दिसंबर 2026 तक राज्य भर में लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘मेरा घर, मेरा मान’ स्कीम वहां के आबादी क्षेत्र, जिसे हम लाल लकीर के नाम से जानते हैं, में रह रहे लोगों को जमीन के मालिकाना हक देना है।

    इस मौके पर उपस्थित लाभपात्रियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह प्रॉपर्टी कार्ड आपकी जमीन पर आपके मालिकाना हक का एक स्पष्ट, डिजिटल और सरकारी रिकॉर्ड होगा। अब किसी को यह नहीं कहना पड़ेगा कि आपके पास जमीन का सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह संपत्ति कार्ड अब बैंक में आपकी जमीन की गारंटी का कागज बनेगा और आप आसानी से लोन आदि प्राप्त कर सकेंगे। इस स्कीम के लाभपात्र अब लाल लकीर वाली इस जमीन को बिना किसी डर या झंझट के बेच सकते हैं। यह कार्ड खरीददार को पूरा भरोसा देगा कि जमीन साफ है और आप इसका असली मालिक हैं। इससे लेन-देन की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी।

    उन्होंने कहा कि अब पीढ़ी दर पीढ़ी के जमीन के झगड़े खत्म होंगे और बच्चों को वसीयत में साफ-सुथरी जमीन मिलेगी। यह संपत्ति कार्ड आपकी जमीन का आधार कार्ड है, यह आपकी अगली पीढ़ी की संपत्ति की गारंटी है। इस अवसर पर संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में राज्य के लोगों को जरूरतमंद सुविधाएं देने के लिए विभिन्न स्कीमें चलाई जा रही हैं और राज्य के सर्वपक्षी विकास के लिए अनेक विकास कार्य शुरू किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों से पहले राज्य के लोगों को जो गारंटियां दी थीं, उन्हें पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा घर, मेरा मान’ स्कीम के जरिए राज्य के हज़ारों परिवारों और लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के इंचार्ज हरमीत सिंह संधू ने कहा कि सरकार ने इस स्कीम को तरनतारन हलके से बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट ‘मेरा घर, मेरा मान’ की शुरुआत कर माझे को बड़ा सम्मान और गौरवान्वित किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का रजिस्ट्रेशन का कार्य भी तरनतारन से प्रारंभ किया गया। हरमीत सिंह संधू ने हलके के विभिन्न गांवों से आए ‘मेरा घर, मेरा मान’ स्कीम के लाभपात्रों को बधाई दी।

  • Punjab News: अकाली दल को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री

    Punjab News: अकाली दल को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री

    तरनतारनः पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अकाली दल के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अनिल जोशी आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। वहीं दूसरी ओर नवजोत कौर सिद्धू भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

    बताया जा रहा है कि विधानसभा हलका तरनतारन के उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है। तरनतारन से संबंधित अनिल जोशी ने मंगलवार को ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव केसी वेणूगोपाल व लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बकायदा मुलाकात की थी।

    जोशी ने पिछली बार अमृतसर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। अमृतसर से दो बार विधायक रहे अनिल जोशी 2012 की सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री बने। किसान मुद्दे पर उन्होंने भाजपा का विरोध किया था। जिसके चलते उन्हें पार्टी से निष्काशित कर दिया गया था।

     

  • Punjab News: बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले टीचर पर गिरी गाज, विभाग ने लिया एक्शन

    Punjab News: बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले टीचर पर गिरी गाज, विभाग ने लिया एक्शन

    तरनतारन: जिले के खेमकरण स्थित सरकारी स्कूल में तैनात 54 वर्षीय विज्ञान शिक्षक द्वारा कथित तौर पर नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया था, जबकि एक अन्य छात्र द्वारा शिक्षक के कुकृत्य का वीडियो बना लिया गया था। वहीं, जब मामला जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार तक पहुंचा, तो उन्होंने खेमकरण थाने के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह के ध्यान में लाया।

    शर्मनाक बात यह थी कि पुलिस शिक्षक को थाने ले आई, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था, जिसके बाद बाल संरक्षण अधिकारी ने मामला पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के ध्यान में लाया और आयोग के आग्रह पर पुलिस ने हड़बड़ाहट में मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन इस कृत्य को अंजाम देने वाले शिक्षक का नाम दर्ज करने के बजाय, एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। हालांकि पुलिस के पास उक्त वीडियो भी था। अब शिक्षा विभाग ने उक्त टीचर पर उचित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

    हवलदार अजीत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेमकरण में तैनात एक विज्ञान शिक्षक ने बच्चे के साथ कुकर्म किया, तो एक अन्य छात्र ने अपने मोबाइल पर इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल ने 19 सितंबर को उन्हें वीडियो और शिकायत सौंपी थी, जिसमें उक्त शिक्षक बच्चे से छेड़छाड़ करता हुआ दिखाई दे रहा था। उन्होंने तुरंत मामला खेमकरण थाना प्रभारी बलबीर सिंह के संज्ञान में लाया और स्कूल के विज्ञान शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने को कहा, लेकिन शिक्षक को स्कूल बुलाकर गिरफ्तार करने की बजाय, उसे कुछ देर बाद छोड़ दिया गया और उसे दोबारा स्कूल भी बुला लिया गया। राजेश कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी ने कहा था कि जब तक पीड़ित बच्चे की पहचान नहीं हो जाती, वह कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। पुलिस की इस ढुलमुल कार्रवाई के चलते उन्होंने 23 सितंबर को मामला पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के संज्ञान में लाया, जिसके बाद एसएचओ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शिक्षक को एक बार फिर बाहर रहने की अनुमति दे दी।

    जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पंजाब राज्य बाल शिक्षक संरक्षण आयोग ने बच्चों से दुर्व्यवहार के मामले में थाना प्रमुख द्वारा उचित कार्रवाई न करने का कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने एसएसपी को लिखा है कि थाना प्रमुख ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के अनुसार समय पर कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने थाना प्रमुख को 8 अक्टूबर को आयोग के समक्ष पेश होने का भी आदेश दिया है।

    जिला शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह बाठ ने बताया कि उक्त शिक्षक को निदेशक स्कूल शिक्षा पंजाब ने निलंबित कर दिया है। फाजिल्का जिले से संबंधित उक्त 54 वर्षीय शिक्षक का निलंबन के दौरान मुख्यालय पठानकोट बनाया गया है। यह आदेश निदेशक स्कूल शिक्षा गुरिंदर सिंह सोढ़ी ने गुरुवार को जारी किया।

  • Punjab News: चोपड़ा अस्पताल में गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने किया आरोपियों का एनकाउंटर, 4 गिरफ्तार

    Punjab News: चोपड़ा अस्पताल में गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने किया आरोपियों का एनकाउंटर, 4 गिरफ्तार

    तरनतारनः पंजाब में लगातार क्राइम की वारदातों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले रही है। आज जिले के नजदीकी गांव दासूवाल में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान गोलियां लगने से 4 गैंगस्टर घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर की राइफल, 30 बोर का पिस्टल और एक 12 बोर राइफल बरामद की है।

    पुलिस मुकाबले के दौरान गैंगस्टरों के कुछ साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोपड़ा क्लीनिक भिखीविंड और शांति कबीर सेंट सोल्जर स्कूल दासूवाले में गैंगस्टरों द्वारा गोलियां चलाई गई थीं। जिसके बाद पुलिस दासूवाल पहुंची और गैंगस्टरों ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में 3 गैंगस्टरों के पैर में और एक गैंगस्टर के हाथ में गोली लगी। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Punjab News: Teacher ने नाबालिग बच्चे के साथ किया कुकर्म, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

    Punjab News: Teacher ने नाबालिग बच्चे के साथ किया कुकर्म, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

    तरनतारनः खेमकरण के पीएमश्री हवलदार अजीत सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक साइंस मास्टर पर नाबालिग छात्र के साथ यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले का एक वीडियो साक्ष्य भी सामने आया है जिसमे टीचर साफ तौर पर बच्चे के साथ कुकर्म करता नजर आ रहा है।

    जानकारी मुताबिक, 19 सितंबर को स्कूल के प्रिंसिपल संदीप सिंह ने एक लिखित शिकायत और एक पेन ड्राइव थाने में देकर शिकायत की कि साइंस मास्टर हरजिंदर सिंह ने नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म किया है। इस दौरान साइंस टीचर वीडियो में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह भी स्पष्ट देखा गया कि एक अन्य नाबालिग बच्चा उस आपत्तिजनक दृश्य का वीडियो बना रहा था।

    प्रिंसिपल द्वारा दिए गए इस साक्ष्य पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिकारी ने उक्त वीडियो और शिकायत थाना खेमकरण के एसएचओ बलबीर सिंह को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी और तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। शुरुआती जांच में थाना खेमकरण की पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह को हिरासत में लिया और एफआईआर भी दर्ज की गई। हालांकि, इस गंभीर अपराध के बावजूद आरोपी को बिना किसी ठोस कानूनी कार्रवाई के रिहा कर दिया गया और हैरानी की बात यह रही कि उसे दोबारा स्कूल में हाजिर भी कर दिया गया।

    शिकायतकर्त्ता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एसएचओ ने यह तर्क दिया है कि “बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है, इसलिए कार्रवाई नहीं की जा सकी।” यह सफाई तब दी गई जबकि वीडियो में आरोपी की हरकतें स्पष्ट रूप से दिख रही हैं और बच्चे की पहचान की कोशिश की जानी चाहिए थी।

    शिकायतकर्त्ता ने कहा कि यह मामला पॉक्सो एक्ट के तहत पूरी तरह फिट बैठता है। ऐसे में आरोपी शिक्षक को फिर से स्कूल भेजना बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ के समान है। शिकायतकर्ता ने अधिकारियोंस वरिष्ठ शिक्षा विभाग व पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

  • Punjab News: सरेआम चोपड़ा अस्पताल पर गोलियां चलाकर हमलावर हुए फरार, देखें Live

    Punjab News: सरेआम चोपड़ा अस्पताल पर गोलियां चलाकर हमलावर हुए फरार, देखें Live

    तरनतारनः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। दूसरी ओर जिले के खेमकरण विधानसभा क्षेत्र में लूटपाट और हत्याओं का सिलसिला जारी है। गैंगस्टर लोगों को धमका कर उनसे रिश्वत भी मांग रहे हैं। इसी कड़ी में आज भिखी विंड कस्बे की मंदार वाली गली में विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के गुर्गों द्वारा चोपड़ा अस्पताल पर गोलियां चलाई गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सब-डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर प्रभ दासूवाल और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। गोलीबारी करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    डीएसपी भिखीविंड ने कहा कि प्रभ दासूवाल को जल्द ही विदेश से वापिस लाया जाएगा। दूसरी ओर डीएसपी ने युवाओं से अपील की कि थोड़े फायदे के लिए इन गैंगस्टरों की बातों में ना आए, इससे परिणाम बहुत बुरे होते हैं। इस दौरान अस्पताल के मालिक नितन चोपड़ा ने पत्रकारों को कोई जानकारी देने से साफ़ इनकार कर दिया और परिवार में दहशत का माहौल है।

  • Punjab News: स्कार्पियो कार सवार युवक पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कार्पियो कार सवार युवक पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो

    इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट में कही ये बात

    तरनतारनः पट्टी मार्ग के अधीन आते ऐतिहासिक गांव केरोन के पास स्कार्पियो कार पर गोलीबारी की गई। इस हमले के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे तरनतारन के गुरु नानक देव स्पेशलिटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी फोर्स समेत अस्पताल पहुंच गए। दूसरी ओर घटना की जिम्मेदारी एक गैंगस्टर ग्रुप द्वारा ली गई है। जिसके बाद घटना को गैंगवार से जोड़ कर देख रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पट्टी मार्ग के अधीन आते गांव केरोन के रेलवे फाटक के पास एक स्कार्पियो कार पर गोलीबारी की गई।  Read in English:
    Gang Violence Claims Two Lives in Tarn Taran, Gopi Ghanshampuria Group Claims Responsibility
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਵਿਵਾਦ ਤੋਂ ਭੜਕੀ ਗੈਂਗਵਾਰ, ਤਰਨਤਾਰਨ ’ਚ 2 ਜਾਨਾਂ ਗਈਆਂ
    बताया जा रहा है कि हमला करने वाले भी दो गाड़ियों और एक बाइक पर सवार होकर आए थे। इस गोलीबारी के दौरान एक युवक समरबीर सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी करमूवाला और सौरवदीप सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी महराणा को कई गोलियां लगीं। स्कार्पियो में सवार करीब 2 लोग बाल-बाल बच गए। जिनमें से एक युवक ने गाड़ी को भगाकर तरनतारन के निजी अस्पताल में ले आया, जहां समरबीर सिंह की मौत हो गई और सौरवदीप सिंह के 4 के करीब गोलियां लगीं बताई जा रही हैं। सौरवदीप सिंह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। सूत्रों की माने तो हमलावर घटना को अंजाम देकर पट्टी की तरफ फरार हो गया। घटना का पता चलते ही डीएसपी पट्टी लवकेश, डीएसपी डी सुखबीर सिंह, थाना सिटी पट्टी के मुखी इंसपेक्टर कवंलजीत राय, थाना सदर पट्टी के मुखी सब इंसपेक्टर विपन कुमार, थाना सदर तरनतान के मुखी अवतार सिंह, थाना सिटी तरनतारन के मुखी गुरचरण सिंह, सीआईए इंचार्ज के इंसपेक्टर प्रभजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंच गए। डीएसपी पट्टी लवकेश और डीएसपी इंवेस्टिगेशन सुखबीर सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। परिवार द्वारा जो बयान दिए जाएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि अन्य घायल युवक का इलाज चल रहा है। गोलीबारी की जिम्मेदारी गैंगस्टर प्रभ दासुवाल, मोहब्बत रंधावा, अमर खाबे और कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए है, जो इस समय विदेश में रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ग्रुप ने कहा कि जिन्हें गोली मारी गई थी, वे जग्गू और हैरी के आदमी थे। हमारा दुश्मन लव मौके से भागने में कामयाब हो गया। उसने अपने दोस्तों को गोलियां मरवा लीं और खुद गाड़ी भगा कर निकल गया। पोस्ट में कहा गया है कि यह एक डीएसपी का मुखबिर है। इन्होंने एक अपाहिज के साथ मारपीट की है। जो इन लोगों के साथ देखा गया वह भी हमारा दुश्मन है और यह एक जंग है। जंग में सब जायज है और बाकी भी तैयार रहो।