Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: सरपंच के बेटे ने की फायरिंग, सरेआम उड़ाई कानून की धज्जियां, वीडियो वायरल

    Punjab News: सरपंच के बेटे ने की फायरिंग, सरेआम उड़ाई कानून की धज्जियां, वीडियो वायरल

    तरनतारनः पंजाब पुलिस ने भले ही हथियारों को प्रमोट करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे है। वहीं ताजा मामला गोइंदवाल के अधीन आते गांव फतूडिंगा से सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जहां नौजवान सरेआम हवाई फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है। यही नहीं उक्त नौजवान ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग फायरिंग की वीडियो बनाकर वायरल की है।

    जानकारी के अनुसार उक्त नौजवान गांव के सरपंच का बेटा है। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ पुलिस का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव है जहां हथियारों को प्रमोट करने वाली वीडियो डालने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन दूसरी ओर उक्त नौजवान अभी भी सोशल मीडिया पर हथियारों को प्रमोट करने की वीडियो वायरल कर रहा है। बताया जा रहा है कि अभी तक नौजवान के खिलाफ पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है।

  • Punjab News: MLA को लेकर कोर्ट का आया फैसला, सुनाई इतने साल की सजा

    Punjab News: MLA को लेकर कोर्ट का आया फैसला, सुनाई इतने साल की सजा

    तरनतारनः पंजाब में आप पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को तरनतारन की अदालत सजा सुनाई गई। 2013 में हुए उस्मां कांड के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रेम कुमार की अदालत ने फैसला सुनाते हुए हल्का खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजीिंदर सिंह लालपुरा समेत 8 व्यक्तियों को एस.सी./एस.टी. अधिनियम के तहत 4 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा धाराओं 354 के तहत 3 साल, धाराओं 506 के तहत 1 साल और धाराओं 323 के तहत 1 साल की सजा भी सुनाई गई है।

    सजा सुनाए जाने के दौरान विधायक लालपुरा समेत सभी व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। इनमें कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। दरअसल, 10 सितंबर को अदालत ने 12 साल पहले युवती से मारपीट करने और छेड़छाड़ के आरोप में उन्हें दोषी ठहराया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अदालत ने घटना के वक्त टैक्सी ड्राइवर रहे विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के अलावा 5 पुलिसकर्मियों दविंदर कुमार, सारज सिंह, अश्वनी कुमार, तरसेम सिंह और हरजिंदर सिंह को भी दोषी ठहराया था। बता दें कि यह पूरा मामला 2013 का है। उस समय विधायक लालपुरा टैक्सी ड्राइवर थे।

    उन पर शादी में आई युवती के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। युवती ने टैक्सी ड्राइवरों पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था। विधायक लालपुरा के एडवोकेट ने बताया था कि दलित युवती से मारपीट का केस है। तरनतारन के अंतर्गत आते गांव की अनुसूचित जाति की युवती अपने पिता पूर्व सैनिक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 4 मार्च 2013 को श्री गोइंदवाल बाईपास स्थित पंजाब इंटरनेशनल पैलेस में गई थी। वहां पर मौजूद कुछ टैक्सी चालकों (ड्राइवरों) ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची थाना सिटी की पुलिस पार्टी ने भी लड़की और उसके परिवार की सरेराह मारपीट की।

  • Punjab News: SSP Deepak Parik सहित IPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: SSP Deepak Parik सहित IPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    तरनतारन: पंजाब में लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें हो रहे है। वहीं आज सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार IPS अधिकारियों के तबादले किए गए। जिसमें तरनतारन के 2014 बैच के अधिकारी एसएसपी दीपक पारीक का तबादला कर दिया गया है।

    वहीं उनकी जगह तरतारन में अब 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी रवजोत ग्रेवाल नए एसएसपी होंगे। वहीं, दीपक पारीक को एसएएस नगर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, IPS जगदले नीलांबरी विजय (2008 बैच) को उनके वर्तमान पद पर बने रहते हुए डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस, पंजाब, एसएएस नगर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

     

  • Punjab News: AAP MLA कोर्ट में दोषी करार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें Live

    Punjab News: AAP MLA कोर्ट में दोषी करार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें Live

    तरनतारनः ‘आप’ के हलका खडूर साहिब से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी उसमा कांड मामले में की गई है। जिसके बाद विधायक को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें विधायक समेत 7 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। इस मामले में 12 सितंबर को फैसला सुनाया जाएगा।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला हरबिंदर कौर ने बताया कि यह केस 3 मार्च 2013 का है। जिसमें तरनतारन कोर्ट से विधायक को दोषी करार दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया गया था। जिसमें अब कोर्ट से उन्हें इंसाफ मिला है। इस फैसले के बाद विधायक लालपुरा की विधानसभा सदस्यता भी खतरे में पड़ सकती है।

    बता देंकि विस हलका पट्टी के गांव उसमां का यह मामला सड़क से लेकर सांसद तक गूंजा था। दरसल, 3 मार्च 2013 में गांव उसमां निवासी हरबिंदर कौर उसमां अपने पिता कश्मीर सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों समेत विवाह समारोह में भाग लेने के लिए पैलेस में पहुंची तो वहां पर मौजूद टेक्सी चालकों द्वारा हरबिंदर कौर उसमां के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई।

    विरोध करने पर टैक्सी चालकों ने उनकी मारपीट की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच सड़क पर परिवार की बेतहाशा मारपीट की थी। जिसकी वीडियो मीडिया तक पहुंचते ही मामला पूरे देश में तूल पकड़ गया। जिस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते पीड़िता के परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश दिए।

    मनजिंदर सिंह लालपुरा 2022 में खडूर साहिब हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गए। एडिशनल सेशन जज प्रेम कुमार की अदालत में बचाव पक्ष के वकील पेश हुए व कम से कम सजा की अपील की। जिसके बाद 12.05 मिनट पर अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते सभी को पुलिस हिरासत में लेने के आदेश दिए। जिसके बाद अदालत परिसर पुलिस छावनी में बदल गया। दोषियों की सजा का फैसला 12 को होगा।

  • Punjab News: सतलुज का कहर, तिनके की तरह बहे घर और ट्रैक्टर, किसानों ने लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: सतलुज का कहर, तिनके की तरह बहे घर और ट्रैक्टर, किसानों ने लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले के हरिके कस्बे में सतलुज नदी से छोड़े गए पानी ने लोगों की जिंदगी पर गहरा असर डाला है। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से आसपास के गांवों में तबाही का मंजर देखने को मिला। गट्टा बादशाह गांव से एक भयानक वीडियो सामने आया है जिसमें सतलुज का कहर साफ तौर पर देखा जा रहा है।

    वीडियो में एक किसान का ट्रैक्टर तेज रफ्तार पानी के बहाव में बहता हुआ नजर आ रहा है और कुछ ही देर बाद उसी किसान का घर भी पानी में ढह गया। ग्रामीणों के मुताबिक, सतलुज में छोड़े गए तेज बहाव वाले पानी ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया। प्रभावित किसान ने बताया कि अचानक आई इस बाढ़ ने उनका सब कुछ छीन लिया — खेत, घर, ट्रैक्टर और जरूरी सामान सब पानी में समा गया।

    किसान ने बताया कि उन्होंने अपने मवेशियों को बचाने के लिए बड़ी मशक्कत की। कई मवेशियों के रस्से को काटकर बाहर निकालना पड़ा ताकि वे पानी में न बहें। इसके बावजूद उनका ट्रैक्टर घर के भीतर ही फंसा रह गया और तेज बहाव के चलते नदी में बह गया। ट्रैक्टर के बहने के तुरंत बाद उनका घर भी ढह गया।

    पीड़ित किसान अच्छर सिंह, हरप्रीत सिंह व अन्य ने कहा, “यह सब कुदरत की मर्जी है, इंसान यहां कुछ नहीं कर सकता। हमने सब कुछ खो दिया है। अब सरकार ही हमारी मदद करे और हमें उचित मुआवजा दे ताकि हम अपनी जिंदगी को फिर से शुरू कर सकें।” गांव के अन्य प्रभावित किसानों ने भी यही दर्द साझा किया। उनका कहना है कि सतलुज से छोड़े गए पानी ने गांव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अब उनके पास जीने-खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि प्रभावित किसानों की तुरंत मदद की जाए और उन्हें मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस त्रासदी के बाद अपना गुजारा कर सकें।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 भाईयों की हुई मौत

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 भाईयों की हुई मौत

    श्री गोइंदवाल साहिब: तरनतारन जिले के गांव जामाराए में दो भाईयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कहा जा रहा हैकि दोनों ने शनिवार की रात 12 बजे एक-दूसरे को नशे का टीका लगाया। मृतकों की विधवा मां रंजीत कौर ने यह कहकर शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया कि उसे पुलिस से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। लोगों ने बताया कि 2 साल पहले रंजीत कौर के बड़े पुत्र की भी चिट्टे से मौत हो चुकी थी।

    सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार लखविंदर सिंह की विधवा रंजीत कौर ने बताया कि शनिवार को तुड़ गांव का कोई व्यक्ति उनके पुत्रों मलकीत सिंह कोनी और गुरप्रीत सिंह गोपी को 10 हजार रुपये लेकर नशा देकर गया था। रात को दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को नशे के टीके लगाए। सुबह 3 बजे दोनों की मौत हो गई। मलकीत सिंह विवाहित था और उसकी 5 तथा 7 साल की दो लड़कियां भी हैं, जबकि गुरप्रीत सिंह गोपी अभी कुंवारा था।

    वहीं डीएसपी गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी ने बताया कि ये दोनों व्यक्ति इस समय नशा छोड़ने की गोलियां ले रहे थे। हो सकता है कि उन्होंने ये गोलियां अधिक मात्रा में ले ली हों। यदि कोई इन्हें नशा देने आया है तो जांच कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी दीपक पारिक का कहना है कि इस संबंध में डीएसपी से रिपोर्ट मांगी जा रही है। मामले में यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कांग्रेस नेता के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई ये वजह

    Punjab News: कांग्रेस नेता के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई ये वजह

    तरनतारनः पट्टी से कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान गुरमेल सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, घटना के दौरान वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बांध निर्माण के लिए अपनी ट्रॉली से मिट्टी डालकर लौट रहे थे। जहां बाइक सवार बदमाशों ने विधानी पट्टी के गांव तूत के पास घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने गुरमेल सिंह पर 8 गोलियां चलाईं और घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गए।

    गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस कत्ल की जिम्मेदारी डोनी बिल्ल, प्रभदासूवाल, अफ़रीदी तूत और कौशल चौधरी ने ली है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- सत श्री अकाल सभी भाइयों को, गुरमैल टोट का राम सिंह वाले कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी डोनी बिल्ल, प्रभदासूवाल, अफ़रीदी तूत और कौशल चौधरी लेते हैं।

    आगे लिखा है कि इन लोगों ने हमारे भाई अफ़रीदी को पुलिस को पकड़वाया था और हमारे दुश्मनों के साथ मिलकर हमारा नुकसान करवाने की फिराक में थे और पुलिस को मूकबिरीया कर रहा था। हम यह कहना चाहते हैं कि जो हमारा नुकसान कराएगा या मज़बूत करेगा, उसका भी यही हाल होगा। बाकी भी तैयार रहो। वाहीगुरु मेहर करें, वेट एंड वॉच।

  • Punjab News: कांग्रेस ब्लॉक प्रधान का गोलियां मारकर किया कत्ल

    Punjab News: कांग्रेस ब्लॉक प्रधान का गोलियां मारकर किया कत्ल

    तरनतारन: पट्टी हल्के के कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक प्रधान और पूर्व सरपंच गुरवेल सिंह निवासी गांव टूट की अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार हथाड़ इलाके में आए बाढ़ के कारण धूसी बांध पर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी डालकर देर शाम गुरवेल सिंह अपने घर लौट रहे थे।

    इस दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गुरवेल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। नजदीकी लोगों ने गुरवेल सिंह को पट्टी के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: Cabinet Minister Bhullar और Singer Resham Anmol बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे, देखें वीडियो

    Punjab News: Cabinet Minister Bhullar और Singer Resham Anmol बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे, देखें वीडियो

    तरनतारनः बाढ़ से प्रभावित इलाकों में जहां लोग ही नहीं, बल्कि पशु भी संकट का सामना कर रहे हैं, वहीं पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर खुद आगे आकर मदद कर रहे हैं। उन्होंने तरनतारन इलाके में पशुओं के लिए चारे की भारी कमी को देखते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में चारा लादकर खुद बांटा। पिछले 15 दिनों से लगातार भुल्लर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं, और लोगों को हर संभव सहायता पहुंचा रहे हैं। चाहे वह राशन हो, दवाइयां, या फिर पशुओं के लिए चारा। वहीं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ईटीओ ने बारिश में हरिके हथाड़ क्षेत्र और गांव मरड़ का किया दौरा।

    इस मुश्किल समय में प्रसिद्ध पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन वितरण कर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की है। उन्होंने स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर ज़रूरी सामान बांटा और यह संदेश दिया कि इस संकट की घड़ी में हर एक मददगार हाथ जरूरी है।

  • Punjab News: पानी के तेज बहाव से टूटा बांध, एक दिन बाद संगत को मिली राहत, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी के तेज बहाव से टूटा बांध, एक दिन बाद संगत को मिली राहत, देखें वीडियो

    तरनतारनः सरहदी क्षेत्र में कांदियाली तार के साथ-साथ पाकिस्तान की तरफ सतलुज नदी पर कसूरी नाले के पानी की मार से बचाने के लिए गांव महिंदिपुर और मियांवाला के पास बना हुआ धुसी बांध कल पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया था, उस बांध को कुछ हद तक संगतों ने देर रात पुनः बांधने में सफलता हासिल की है। वहीं हलका पट्टी में गुरुद्वारा गुप्तसर साहिब गांव मुठियांवाली में धुंसी बांध टूटने के कारण आसपास के गांव वासियों ने प्रशासन से मिट्टी पहुंचाने की अपील की है।

    वहीं व्यक्ति ने बताया कि इलाके में बांध टूटने से पानी आने का खतरा बढ़ गया है, लेकिन कोई मिट्टी लेकर नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में व्यक्ति द्वारा आज दोबारा बांध टूटने को लेकर प्रशासन से जल्द मिट्टी पहुंचाने की अपील की जा रही है। बता दें कि जैसे ही कल बांध टूटा, इलाके की संगतों और बी.एस.एफ जवानों ने भी बड़ी मेहनत की। हल्का विधायक सर्वन सिंह धुन तुरंत सारा सरकारी अमला लेकर मौके पर पहुंचे और गहरी रात तक बांध बांधने तक मौके पर संगतों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डटे रहे।

    जिले के एस.एस.पी. दीपक पारिक और बी.एस.एफ. के डी.आई.जी. फिरोजपुर ने बांध का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इलाके की संगतों द्वारा बांध की मजबूती के लिए प्रयास आज भी जारी हैं, लेकिन पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर गांव वालों में बेचैनी बढ़ रही है। इसके साथ ही बारिश होने का डर भी सताए जा रहा है। अगर बारिश आ गई तो बांध की स्थिति खराब होने का खतरा है।