Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: नेता और ट्रैवल एजेंट के घर पर ED की Raid

    Punjab News: नेता और ट्रैवल एजेंट के घर पर ED की Raid

    तरनतारनः जिले के कस्बा चोहला साहिब में इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) द्वारा 2 जगहों पर रेड की गई। इस दौरान ईडी टीम द्वारा परिवार वालों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के लगभग 6 बजे 10 से 12 सदस्यों के साथ ईडी की टीम कस्बा चोहला साहिब पहुंची। जहां आप पार्टी के सक्रिय नेता और वर्तमान पंचायत सदस्य के पति गुरलाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह और गुरकीरत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी चोहला साहिब के घर और दफ्तर में एक ही समय पर रेड की।

    इस दौरान ईडी की टीम द्वारा घर के दरवाजे बंद करके परिवार से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि गुरकीरत सिंह उर्फ बब्बल ट्रैवल एजेंट के रूप में काम करता है, गुरलाल सिंह गांव में खेतीबाड़ी का व्यवसाय करने के अलावा सीमेंट-बजरी की दुकान भी चलाता है। गुरकीरत सिंह बब्बल इस साल फरवरी माह में यूएसए गया था। चोहला साहिब का रहने वाला लड़का मनदीप सिंह पुत्र निहाल सिंह डिपोर्ट होकर वापस अपने घर लौटा है। बताया जा रहा है ईडी की टीम द्वारा की गई रेड को इसके साथ जोड़ कर देखा जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि ईडी की रेड के दौरान गुरलाल सिंह घर में ही मौजूद था जिससे लगातार अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। जबकि दूसरा नौजवान गुरकीरत सिंह बब्बल, जो ट्रैवल एजेंट है उसके घर में मौजूद ना होने कारण उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। ईडी द्वारा की गई यह रेड लगभग सुबह 6 बजे शुरू हुई थी और 9 घंटे बाद भी लगभग 4 बजे तक जारी है। ई.डी. की इस रेड के दौरान दोनों घरों के दरवाजे अंदर से बंद कर दिए गए थे और किसी भी व्यक्ति को अंदर या बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई।

  • Punjab News: घर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में भाई गिरफ्तार

    Punjab News: घर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में भाई गिरफ्तार

    तरनतारन: जिले में थाना वेरोनवाला के अधीन आते गांव में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जहां घर में अकेली चाचा की नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर चचेरे भाई ने छेड़छाड़ की। इस दौरान नाबालिग ने आरोप लगाए है कि उसने उसे शरीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहा। लड़की के चिल्लाने पर लड़का मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत थाना वेरोनवाला पुलिस को दी।

    जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। 15 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मां बड़ी बहन दवाई दिलाने के लिए गई हुई थी। इस दौरान वह घर पर अकेली मौजूद थी। तभी उसके ताया का लड़का घर आया और उसने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाए कि जब उसने शरीरिक संबंध बनाने की बात कही तो वहीं चिल्लाने लग गई।

    इस दौरान वह उससे गुहार लगाने लग गई कि भाई होने के बावजूद वह उसके साथ ऐसा क्यों कर रहा है? जिसके बाद वह शोर होने पर मौके से भाग गया। पीड़िता का आरोप है वह जाते-जाते उसे धमकी देकर गया कि किसी को यह बात बताना नहीं, नहीं तो वह उसे जान से मार देगा। थाना मुखी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में नामज़द किए गए लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले की अगली जांच एएसआई पियारा सिंह कर रहे हैं।

  • Punjab News: इस इलाके में तेजधार हथियार से नौजवान का कत्ल, 2 माह पहले हुई थी शादी

    Punjab News: इस इलाके में तेजधार हथियार से नौजवान का कत्ल, 2 माह पहले हुई थी शादी

    तरनतारनः जिले के नोशहर पनुआ में पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की 2 माह पहले ही शादी हुई थी। देर रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

    इस घटना में आरोपियों ने तेजधार हथियार से नौजवान का कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तालाश जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना हैकि किरच मारकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Punjab News: मजीठिया के चेयरमैन के घर विजिलेंस की Raid

    Punjab News: मजीठिया के चेयरमैन के घर विजिलेंस की Raid

    तरनतारणः पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर लगातार विजिलेंस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की टीम ने अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू से मजीठिया को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट से 7 दिन का मजीठिया का रिमांड हासिल किया था।

    6 लोगों की मजीठिया के खिलाफ स्टेटमेंट होने के बाद आज विजिलेंस की टीमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में एक साथ रेड कर रही है। जबकि मजीठिया को लेकर टीम अमृतसर मजीठा गई है। माना जा है कि साढ़े 12 बजे तक टीम वहां पहुंच जाएगी। वहीं अब मजीठिया के सबसे करीबी चेयरमैन सुखवंत सिंह चक्क के घर पंचायत मुलग चक्क में विजिलेंस की ओर से छापामारी की गई।

    इस मौके पर मौजूद डीएसपी अनुरूप कुमार और डीएसपी शरणजीत सिंह ने जानकारी देकर बताया कि आज चेयरमैन सुखवंत सिंह चक्क के घर विजिलेंस द्वारा की जा रही जांच का हिस्सा है। अहम बात यह है कि विजिलेंस टीम द्वारा घर वालों से बड़ी ही बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: रिश्ता करवाने को लेकर विवाद, महिला के चेहरे पर कालिख पोती, देखें वीडियो

    Punjab News: रिश्ता करवाने को लेकर विवाद, महिला के चेहरे पर कालिख पोती, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिला के गांव ढोटियां में एक महिला के चेहरे पर कालिख पोतकर उसको सरेआम बेइज्जत करने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की वजह गलत रिश्ता करवाना बताया जा रहा है। पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है। फिलहाल थाना सरहाली की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    खंडूर साहिब के गांव ढोटियां निवासी रणजीत कौर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहते एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए उसे लड़का ढूंढने के लिए कहा था। उसने गांव माड़ीमेघा निवासी एक युवक बाबत परिवार को जानकारी दी। लड़की और लड़के का परिवार एक-दूसरे के साथ मिले और अपने बच्चों का रिश्ता तय कर दिया। फिर दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से दोनों की शादी करवा दी।

    शादी के अगले ही दिन दुल्हन ससुराल से अपने मायके लौट आई और पति के पहले से शादीशुदा होने की बात परिजनों को बताई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त युवती के परिजनों ने सरपंच के कहने पर उसे पंचायत में बुलाया और बेइज्जत किया।

    इन सब बातों के बाद भी लड़की के परिवार वालों ने उसका मुंह काला कर दिया। वहीं दूसरी ओर लड़की ने बताया कि उसे गुमराह कर रिश्ता करवाया गया है। जिससे गुस्सा होकर यह कमद उठाया गया । थाना सरहाली की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी

    तरनतारनः जिले के गांव हवेलियां की शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 20 वर्षीय मृतिका की पहचान संजना उर्फ लव के रूप में हुई है। परिजनों ने सुसराल परिवार पर हत्या के आरोप लगाए है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक महिला के परिवार के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    मृतिका संजना उर्फ लव का परिवार फिरोजपुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि संजना ने आज सुबह 7 बजे हमारे साथ ठीक से बात की। लेकिन बाद में फोन आया कि तुम्हारी लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार ने कहा कि उन्हें शक है कि बेटी को उसके ससुराल परिवार ने मारा है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की भी मांग की है।

    उधर मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि लड़की संजना उर्फ लव पुत्री मंगल निवासी पीरां वाला जिले फिरोजपुर की शादी जगराज सिंह निवासी गांव हवेलियां के साथ लगभग 2 साल पहले हुई थी। जिसका कोई बच्चा न होने के कारण परेशान रहती थी। फिलहाल मृतिका की मां के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बाकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 16 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी का तेजधार हथियारों से कत्ल

    Punjab News: 16 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी का तेजधार हथियारों से कत्ल

    तरनतारनः जिले के गांव ठट्टा में पुरानी रंजिश के चलते वॉलीबॉल खिलाड़ी की तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सरहाली की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय विवेकबीर सिंह पुत्र शमशेर सिंह, निवासी गांव ठट्टा, तरनतारन के रूप में हुई है। मृतक 11वीं कक्षा का छात्र था और उसका गांव के ही किसी युवक से झगड़ा हुआ था।

    उसी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया गया, जब वह किसी काम से सरहाली की अनाज मंडी के पास गया था। विवेक को घायल हालत में उसके चचेरे भाई और अन्य उपचार के लिए उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान पर कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसका पोस्टमार्टम आज करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक विवेकबीर सिंह संधू की माता सरहाली के एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल हैं, जबकि उसका बड़ा भाई कनाडा में रहता है।

     

     

     

  • Punjab News: भारी मात्रा में हथियारों की खेप सहित 2 गिरफ्तार

    Punjab News: भारी मात्रा में हथियारों की खेप सहित 2 गिरफ्तार

    तरनतारनः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार तस्करों और क्राइम की वारदातों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिले में पुलिस ने इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये गैंग पाकिस्तान से हथियारों को मांगवा कर पंजाब और आसपास के राज्यों में भेजता था। तरनतारन सीआईए की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान गांव लाखना के सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ पूछताछ की। जिसके बाद आरोपियों ने गुप्त ठिकानों की जानकारी दी, जहां हथियार छिपा रखे थे। पुलिस ने रेड कर 6 पिस्टल बरामद किए हैं। इनमें 5 30 बोर और एक ग्लॉक पिस्टल शामिल है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआईए तरनतारन को सूचना मिली थी। इस गिरोह के सदस्य पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाते थे। डीएसपी इन्वेस्टिगेशन गुरिंदरपाल सिंह नागरा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को इलाके में लगाए नाके से पकड़ा गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये हथियार कहां और किसको सप्लाई किए जाते थे। पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी की संभावना है।

     

  • Punjab News: ब्यास नदी से तीसरे दिन नौजवान का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: ब्यास नदी से तीसरे दिन नौजवान का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    तरनतारन: रुड़े गांव चेचिया छोड़ी के एक युवा किसान मंदीप सिंह का शव सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे नदी ब्यास को पार करते समय बह जाने के बाद आज घटना स्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर गांव दलेलपुर खेड़ा के पास मिला है। शव को पहले प्रवासी मजदूरों ने देखा, जो कि उस समय नदी में मछली पकड़ रहे थे। नदी में बहती लाश देखकर उन्होंने तुरंत मृतक के परिवार को सूचना दी।

    मंदीप सिंह (35) के परिवार में पत्नी और 3 वर्षीय बेटी है। मंदीप सिंह की मृत्यु से गांव चेचिया में मातम पसर गया है। हर कोई इस हादसे से दुखी है। ग्रामीणों ने भी रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि अब भी प्रशासन नहीं जागा, तो ऐसी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं।

    मृतक के पिता नरिंदर सिंह ने इस दुखद हादसे के लिए रेत माफिया को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हादसे के तुरंत बाद यदि प्रशासन द्वारा समय पर गोताखोरों की टीम उपलब्ध कराई जाती, तो शायद उनके बेटे की जान बच सकती थी। प्रशासन की ढिलाई के चलते परिवार को अपूरणीय क्षति उठानी पड़ी है।

  • Punjab News: पाकिस्तानी जासूस गगनदीप की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारी ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: पाकिस्तानी जासूस गगनदीप की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारी ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    तरनतारनः पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि वह ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सैन्य जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेसी ISI को भेज रहा था। आरोपी की पहचान तरनतारन के मोहल्ला रोडूपुर गली नजर सिंह वाली के गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और तरनतारन पुलिस ने की है।

    मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के आदेशों के अनुसार लगातार तस्करों और जासूसों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एसपी सिटी की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और तरनतारन पुलिस ने गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गगनदीप सिंह 5 साल से पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला के जरिए ही उसका परिचय पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से हुआ था।

    आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत में सेना की गतिविधियों, सैनिकों की तैनाती और रणनीतिक ठिकानों की सूचनाएं पाकिस्तान से साझा की थीं, जो देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती थीं। आरोपियों से 2 फोन बरामद हुए है। जिसमें 20 से अधिक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस और चावला के फोन नंबर बरामद हुए। चावला के साथ आरोपी की चैट भी मिली है।

    चावला के जरिए ही उसका परिचय पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से हुआ था। आरोपी को इस मामले में पैसे मिलते थे। ऐसे में उनके पास पैसों की ट्राजेक्शन भी सामने आई है। अब आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पिछले 5 सालों से चावला के संपर्क में था। आरोपी के खाते खंगाले जा रहे है। जिसमें गूगल पे सहित अन्य एप्प के जरिए पैसे ट्रांसफर हुए है।

    जांच में पता चला है कि आरोपी नशे का आदी है और आशंका है कि वह नशे की खेप भी मगंवाने में शामिल था। आरोपी का 2018 का पासपोर्ट बना हुआ था, ऐसे आरोपी के ट्रैवल के बारे में जांच की जा रही है। वहीं आरोपी से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पता चला है कि मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट जैसी कई अन्य गतिविधियों की फोटो पाकिस्तान भेजी गई थी।