Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

    Punjab News: ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

    तरनतारनः जिले के गोहलवड़ के पास पेट्रोल पंप के पास ट्रक और इनोवा कार की टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। 28 वर्षीय नवदीप सिंह पुत्र बचित्तर सिंह निवासी गली पप्पू भगत वाली गुरु दा खूह तरनतारन और 17 वर्षीय जुगराज सिंह पुत्र रजिंदर सिंह निवासी गली पप्पू भगत वाली गुरु दा खूह तरनतारन के रूप में हुई है। इनोवा चालक किसी निजी काम से तरनतारन से अमृतसर जा रहे थे।

    इस दौरान देर रात जब उनकी कार गोहलवड़ के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से तरनतारन की ओर से एक बड़ा ट्रक ट्राला आ रहा था, जिसकी उनकी इनोवा कार से टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी तरनतारन के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे, जहां ट्रक से टकराने के बाद गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हुई इनोवा कार में फंसे 2 युवकों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। जब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। जांच में सामने आया कि दोनों अविवाहित थे। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल

    तरनतारनः जिले के गांव नौशहरा पन्नुआ में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर घायल हो गए। आरोपियों की पहचान महिकप्रीत सिंह और युवराज सिंह उर्फ़ युवी के रूप में हुई है। दोनों गैंगस्टर विदेश में बैठे सतनाम सत्ता और जैसल के लिए काम करते थे। दरअसल, पुलिस ने दोनों को नाके पर रुकने का संकेत दिया था, इसी दौरान दोनों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों गैंगस्टर पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए।

    पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद की है। जानकारी के अनुसार ये अपराधी फिरौती वसूलने वाले गैंग के लिए काम करते थे और पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है और मामले की जांच जारी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि 17 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के साथ एक सांझा अभियान में उनके एक साथी को गिरफ्तार किया और उसके कहने पर शूटर के ठिकाने का पता लगाया।

    जब पुलिस वहां पहुंची, तो दोनों शूटरों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और पुलिस की गोलियां लगने दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को 4 गोलियां लगीं। जानकारी के अनुसार, महिक घायलों में से एक सत्ता नौशहरा गैंग से संबंधित है। अधिकारी ने बताया कि महिक जनवरी में हमारे द्वारा बरामद किए गए हैंड ग्रेनेड मामले में लोड़ींदा था।

  • Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर पूर्व सरपंच ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

    Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर पूर्व सरपंच ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

    तरनतारनः खडूर साहिब के गांव रटौल में पंचायत चुनाव के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रटौल में पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व सरपंच ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी के दौरान एक गांव की कमेटी का एक सदस्य घायल हो गया, जबकि उसके भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि गांव रटौल के गुरुद्वारा भाई महा सिंह के प्रांगण में पंचायती जमीन की बोली के दौरान 2 गुट आमने-सामने हो गए।

    इस दाैरान आप पार्टी से संबंधित पूर्व सरपंच गुरदयाल सिंह ने गोलियों की बौछार कर दी। गोलियां लगने से जरनैल सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके चाचा जसवंत सिंह घायल हैं। गांव रटौल में पंचायत के नाम पर पांच किले जमीन है। जमीन की बोली के लिए गांव के गुरुद्वारा भाई महा सिंह के प्रांगण में पंचायत बुलाई गई। गांव के सरपंच सुखजिंदर सिंह की ओर से बोली का काम आरंभ करवाया गया।

    इसी गांव से संबंधित आप पार्टी के सदस्य व पूर्व सरपंच गुरदयाल सिंह ने रिवाल्वर से गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना में 5 गोलियां लगने से जरनैल सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि उनके चाचा जसवंत सिंह घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी अवतार सिंह संधू मौके पर पहुंचे और गुरदयाल सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

  • Punjab News: वित्त निगम में मैनेजर के पद पर तैनात आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: वित्त निगम में मैनेजर के पद पर तैनात आरोपी गिरफ्तार

    तरनतारनः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम में मैनेजर के पद पर तैनात चिमन लाल को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गांव गिधड़ी बघीहारी के एक शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद यह गिरफ्तारी की गई है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसकी विकलांग बहन ने 2009 में उक्त कार्पोरेशन से 10 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके बाद सरकार ने एक योजना के तहत ऐसे ऋणों को माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन उक्त मैनेजर ने सरकार द्वारा माफ किए गए ऋण की प्रक्रिया और निपटान के लिए उससे 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये वसूले। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: नाबालिग के मर्डर मामले में भाई निकला कातिल

    Punjab News: नाबालिग के मर्डर मामले में भाई निकला कातिल

    तरनतारनः जिले के गांव कलसिया कला में पिछले दिनों ही पुलिस के पास एक बच्चे के लापता होने का मामला आया था। जिसके बाद बच्चे की 4 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई थी। मृतक बच्चे का नाम गुरप्यार सिंह था। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर गंभीरता से आगे की जांच शुरू कर दी थी।परिवार के सदस्यों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बच्चे की हत्या का शक है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि बच्चे की हत्या कर उसकी लाश को नहर में फेंक दिया गया था और हत्या करने वाला कोई और नहीं, मासूम का चाचा का बेटा था, जिसका नाम नवदीप सिंह उर्फ़ विक्की है।

    मामले से संबंधित जानकारी देते हुए सब डिविजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या हुए 9 साल के बच्चे के मामले में भिखीविंड पुलिस ने मृतक के चाचा के बेटे को जांच के दौरान हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने कहा कि 9 साल के बच्चे गुरप्यार सिंह को मारने का कारण रंजिश थी क्योंकि नवदीप सिंह से साइकिल टकराने के कारण गुरप्यार सिंह बेहोश हो गया था, लेकिन कातिल को लगा कि उसकी मौत हो गई है।

    इसके बाद उसने अपनी इस दरिंदगी को छुपाने के लिए गुरप्यार सिंह को बेहोशी की हालत में नजदीक बहती कसूर नहर में फेंक दिया। खुद पुलिस के साथ मिलकर बच्चे को खोजने के बहाने लाश बरामद करवाई। डीएसपी ने कहा कि भिखीविंड पुलिस नवदीप सिंह नाबालिग है और उसे हत्या मामले में नामजद कर इसका रिमांड हासिल करेगी और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जाएगी कि इस हत्या की साजिश में और किसी का हाथ तो नहीं है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े व्यापारी को गोली मारकर 9 लाख की नगदी लेकर लुटेरे फरार

    Punjab News: दिन दहाड़े व्यापारी को गोली मारकर 9 लाख की नगदी लेकर लुटेरे फरार

    तरनतारनः जिला के विधानसभा हलका खडूर साहिब में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मुग्लानी में 2 अनजान मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा व्यापारी की टांग में गोली मारकर 9 लाख रुपये लूट लिए। हादसे में घायल भगवंत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए व्यापारी भगवंत सिंह के साथ काम करने वाले करिंदे अमृतपाल सिंह और वजीर सिंह ने बताया कि वे व्यापार का कारोबार करते हैं। आज वे व्यापार के सारे पैसे इकट्ठा करके गाड़ी पर घर आ रहे थे, तभी उन्हें 2 अनजान मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने आकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में एक गोली भगवंत सिंह की टांग में लग गई। गोली लगने से जैसे ही भगवंत सिंह जमीन पर गिरे तो उससे पैसों से भरा बैग छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

    उन्होंने बताया कि उस थैले में लगभग 9 लाख रुपये थे और ये व्यक्ति पहले से ही उनका पीछा कर रहे थे। मौके पर पहुंची थाना वैरोजवाल की पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: फिरौती ना मिलने पर Ganesh Dairy पर बाइक सवारों ने की फायरिंग

    Punjab News: फिरौती ना मिलने पर Ganesh Dairy पर बाइक सवारों ने की फायरिंग

    तरन तारनः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं देर रात गोइंदवाल साहिब और तरन तारन बाईपास पर स्थित गणेश डेयरी पर 3 अनजान मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा हैकि यह घटना डेयरी के मालिक शिव कुमार द्वारा फिरौती ना देने के कारण हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए शिव कुमार ने बताया कि उन्हें पिछले कई महीनों से अनजान नंबरों से फिरौती के लिए कॉल आ रही थीं। गैंगस्टर जैसल द्वारा हर रोज़ 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी।

    उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने कई बार पुलिस को लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक न तो किसी को गिरफ्तार किया गया है और न ही उन्हें कोई सुरक्षा प्रदान की गई है। शिव कुमार ने बताया कि जब उन्होंने फिरौती की रकम नहीं दी, तो देर रात 3 नकाबपोश हथियारबंद अनजान व्यक्ति डेयरी पर आए और बेधड़क गोलियां चलानी शुरू कर दीं। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।

    घटना की पूरी कार्रवाई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना सिटी तरन तारन के एसएचओ अवतार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर शक़ी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। डेयरी मालिक शिव कुमार ने जिला प्रशासन से अपील की है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। एसएचओ अवतार सिंह ने भरोसा दिया कि कानून अपने हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

  • Punjab News: पूर्व सरपंच के घर NCB की Raid

    Punjab News: पूर्व सरपंच के घर NCB की Raid

    तरन तारनः जिले तरन तारन के विभिन्न गांवों में अकाली दल से संबंधित नेताओं के घरों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा छापेमारी की गई। इनमें गांव भूरे, गांव शेख, गांव मानो चहल के अलावा गांव डालके में दिन चढ़ते ही छापेमारी की गई। इस छापेमारी में क्या कुछ मिला या यह छापेमारी क्यों की गई, इस बारे में मीडिया से किसी भी अधिकारी या अकाली नेता ने बातचीत नहीं की। गांव डालके के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह गोल्डी के घर एनसीबी की दो गाड़ियां थीं, जिनका नंबर राजस्थान का था।

    मिली जानकारी के अनुसार जांच अधिकारियों द्वारा पूरे घर की तलाशी ली गई। पूर्व अकाली सरपंच गुरप्रीत सिंह गोल्डी पिछले लंबे समय से अकाली दल से संबंधित हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के किसी भी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत नहीं की। इसके अलावा, अकाली दल के पूर्व सरपंच ने भी एनसीबी के इस छापे के बारे में कोई भी बातचीत करने से इनकार कर दिया।

  • Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रभ दासूवाल का गुर्गा घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रभ दासूवाल का गुर्गा घायल, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं देर रात थाना सिटी पट्टी की पुलिस और गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के करीबी साथी हरिंदर सिंह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने नाकेबंदी पर आरोपी को रूकने का इशारा दिया, लेकिन आरोपी ने रूकने की जगह पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।

    इस गोलीबारी में गैंगस्टर के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए पट्टी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल आरोपी की पहचान हरिंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह, निवासी गांव ठक्करपुरा के रूप में हुई है। डीएसपी लविकेश ने बताया कि आरोपी से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली गई। डीएसपी ने बताया कि पट्टी के कई इलाकों में रंगदारी मांगने की वारदातों में शामिल आरोपी के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी।

    डीएसपी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बीते दिनों में जो 3 वारदाते हुई थी उसमें जो दोषी है वो सराहना मंडी से पट्टी की ओर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए नाकाबंदी की थी। जैसे ही आरोपी मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा, उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, मौत

    Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, मौत

    तरनतारनः जिले में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में सब इंस्पेक्टर का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। वहीं कस्बा पट्टी में ज़मीनी विवाद को लेकर गोलियां चलने की घटना सामने आई हैं। जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरिंदरबीर सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पट्टी निवासी इश्तप्रताप सिंह विदेश में रहता है और उसके दादा ने पुराने समय में अपनी 16 एकड़ मालिकाना ज़मीन का बयाना नवतेज सिंह और जगबीर सिंह निवासी बिशंबरपुर जंडियाला को किया हुआ था। इसके बाद उसके दादा की मौत हो गई और इश्तप्रताप सिंह रजिस्ट्रेशन करने से इनकार करने लगा। उक्त ज़मीन का कोर्ट केस चलने लगा।

    वहीं, बरिंदरबीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव कोट धुन्ना जिला बरनाला इश्तप्रताप सिंह का रिश्तेदार है। वह झगड़े वाली ज़मीन में कमरा बनाकर अपने साथियों समेत बैठा था। इसी दौरान फॉर्च्यूनर सवार दो व्यक्ति आए और उन्होने बैठे व्यक्तियों पर सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस फायरिंग के दौरान 2 गोलियां बरिंदरबीर सिंह को लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई।

    जबकि उसके बाकी साथियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गोलाबारी करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिटी पट्टी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पट्टी की मोर्चुरी में रखवा दिया। थाना मुखी हरप्रीत सिंह ने बताया कि वारिसों के बयान लिए जा रहे हैं, जिसके आधार पर मुल्जिमों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।