Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: सब इंस्पेक्टर के मर्डर मामले में सरपंच सहित 7 गिरफ्तार

    Punjab News: सब इंस्पेक्टर के मर्डर मामले में सरपंच सहित 7 गिरफ्तार

    तरनतारनः विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव कोट मोहम्मद खां में दो गुटों के विवाद के मामले में सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह का गोली मारकर कत्ल करने के मामले में सरपंच सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच के लिए एसपी (आई) अजयराज सिंह की अगुआई में एसआईटी भी बना दी गई है। गिरफ्तार किए आरोपियों सरपंच कुलदीप सिंह, अर्शप्रीत सिंह कालू, हरपाल सिंह, राजनदीप सिंह बिल्लू, गुरसेवक सिंह पलविंदर सिंह व जोरावर सिंह को आज अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

    उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जान गंवाने वाले सब इंस्पेक्टर के परिवार को 2 करोड़ की एक्सग्रेशिया ग्रांट देने की घोषणा की है। डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट डाल कर कहा कि एक करोड़ की ग्रांट प्रदेश सरकार देगी और एक करोड़ का भुगतान पुलिस भलाई बीमा योजना के तहत एचडीएफसी बैंक करेगी। स्बा भिखीविंड में निवासी सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह इस समय थाना गोइंदवाल साहिब के एडिशनल एसएचओ थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव कोट मोहम्मद खां के सरपंच कुलदीप सिंह व अर्शप्रीत सिंह कालू का गुट 20 दिन से आमने-सामने हो रहा था।

    बुधवार रात को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर गांव कोट मोहम्मद खां निवासी जशनप्रीत सिंह व सोनूप्रीत कौर ने शिकायत देकर बताया कि दोनों गुट विवाद करते हुए गोलियां चला रहे हैं। इसके बाद एएसआई जसबीर सिंह, डीएसपी अतुल सोनी और सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और देखा सरपंच कुलदीप सिंह और दूसरे गुट के अर्शप्रीत सिंह कालू गुंडागर्दी कर रहे थे। जिसको लेकर जब पुलिस टीम पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी के सब इंस्पेक्टर पर गोली चला दी।

    डीएसपी सोनी ने कहा कि पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की थी लेकिन हमलावरों की संख्या ज्यादा थी। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि एसपी (आई) अजयराज सिंह की अगुवाही में कार्रवाई की जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं दूसरी गोली लगने से जान गंवाने वाले सब इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह की दोनों बेटियां हाल ही में विदेश से लौटी हैं। बेटा शुक्रवार रात कनाडा से लौटेगा। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। साले गगनदीप सिंह ने मांग की कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व उप राष्ट्रपति श्री कृष्ण कांत के पैतृक गांव कोट मोहम्मद खां में पहली बार ऐसी घटना हुई, जिसने ग्रामीणों को शर्मसार कर दिया है।

     

     

  • Punjab News: इस इलाके मे हुआ अमृतधारी महिला का Murder, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके मे हुआ अमृतधारी महिला का Murder, देखें वीडियो

    तरनतारन: जिले के गांव कंग से मर्डर की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार घर में पूजा कर रही अमृतधारी महिला की अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतका की पहचान गुरप्रीत कौर पत्नी गुरदयाल सिंह निवासी गांव कंग के रूप में हुई है।

    इस संबंध में मृतका के देवर संतोखबीर सिंह ने बताया कि उसकी भाभी गुरप्रीत कौर घर में पाठ कर रही थी । इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने आकर उसका गला रेत हत्या कर से फरार हो गए। जिसके बाद वह लोगों की मदद से गुरप्रीत कौर को अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि गांव कंग निवासी गुरप्रीत कौर की अज्ञात लोगों ने मर्डर कर दिया है। जब तक आरोपी पकडे नहीं जाते क़त्ल की वजह और कारणों का पता नहीं चल पायेगा। पुलिस इलाके मे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

  • Punjab News: सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, ASI घायल, सरपंच पर मामला दर्ज

    Punjab News: सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, ASI घायल, सरपंच पर मामला दर्ज

    तरनतारनः जिले में 2 पक्षों में हुई झड़प में गोलियां चल गई। इस घटना में सब-इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं एएसआई की बाजू टूट गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौजूदा आम आदमी पार्टी के सरपंच और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव कोट मुहम्मद खान में झगड़ा सुलझाने गए थाना गोइंदवाल साहिब के सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच और अन्य के खिलाफ थाना श्री गोइंदवाल साहिब में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गांव कोट मुहम्मद खान के सरपंच कुलदीप सिंह के लड़के का इसी गांव के अरशदीप सिंह के साथ करीब 10 दिनों से झगड़ा चल रहा था।

    उक्त विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विरोधी पक्ष ने आमंत्रित सरपंच कुलदीप सिंह और अन्य के खिलाफ थाना श्री गोइंदवाल साहिब में लिखित शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह 11 बजे दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा सुलझाने का समय शाम को 4 बजे तय किया गया था, लेकिन सरपंच धड़े ने गांव में ही हंगामा किया। सरपंच धड़े की गुंडागर्दी के खिलाफ विरोधी पक्ष द्वारा पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस थाना श्री गोइंदवाल साहिब के अतिरिक्त इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह की अगुवाई में ए.एस.आई. जसबीर सिंह और पुलिस पार्टी रात 8:30 बजे थाने से रवाना हुई। करीब 9:35 बजे गांव कोट मुहम्मद खान में दोनों पक्ष फिर आपस में भिड़ गए। जब सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने सरपंच धड़े को झगड़ा सुलझाने के लिए पीछे हटने के लिए कहा तो मुल्जिमों ने सब-इंस्पेक्टर का रिवॉल्वर खींच लिया और उस पर तीन गोलियां चला दीं।

    गोली लगने से सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पिटाई के कारण ए.एस.आई. जसबीर सिंह की बांह भी टूट गई। डी.एस.पी. अतुल सोनी और थाना सदर के इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह गिल की हाजिरी में सारी घटना का पता लगा। इस दौरान गोलियों की आवाज सुनकर दोनों अधिकारी पीछे हट गए। हालांकि बाद में सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह और ए.एस.आई. जसबीर सिंह को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चरणजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सरपंच कुलदीप सिंह के अलावा अन्य मुल्जिमों के खिलाफ केस दर्ज कर गहराई से जांच शुरू की है।

  • Punjab News: 2 दुकानों पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, दुकानदारों ने किया बाजार बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 दुकानों पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, दुकानदारों ने किया बाजार बंद, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले के फतियाबाद बाजार में 2 व्यक्तियों द्वारा दुकानों पर गोलियां चलाई गई। दरअसल, देर रात शरारती अनंसरों द्वारा बंद दुकानों पर फायरिंग की गई। इस घटना को लेकर दुकानदारों में भारी रोष पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि देर रात 2 व्यक्तियों ने करियाने की दुकान और टीवी की दुकान पर गोलियां चलाई। इस दौरान शरारती अनंसरों द्वारा शटर तोड़े गए। वहीं घटना को लेकर दुकानदारों द्वारा आज बाजार बंद करके धरना प्रदर्शन किया गया।

    दूसरी ओर मंदीप सिंह ने कहा कि देर रात दुकानों पर व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाई गई। जिसके बाद उनके दरवाजे पर भी फायरिंग की गई। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके बाद यूनियन ने आज बाजार बंद की कॉल दी गई। उन्होंने बताया कि हमलावारों द्वारा 6 राउंड फायर किए गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दोनों हमलवारों के चेहरे ढके हुए है।

    वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर रही यूनियन से बात की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाइक सवार 2 युवकों द्वारा देर रात दुकानों पर फायरिंग की गई है। इस दौरान उन्होंने यूनियन को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए धरने को खत्म करवाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावारों द्वारा दोनों दुकानों पर 3-3 राउंड फायर किए गए। इस घटना को लेकर दोनों दुकानदारों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें कोई फिरौती की कोई कॉल नहीं आई। उन्होंने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

  • Punjab News: किसानों ने विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के घर का किया घेराव, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के घर का किया घेराव, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब भर में किसानों द्वारा आज विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव किया जा रहा है। वहीं आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू के नेतृत्व में तरनतारन हलके के विधायक के घर के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि समय की सरकारें हमेशा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करती रही हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले 19 मार्च को शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर रात के अंधेरे में किसानों के साथ धक्का मुक्की की गई और जबरन टेंट उखाड़ दिए गए।

    जिसके विरोध में आज पंजाब भर के किसानों ने मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के घरों के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है। इस दौरान केंद्र पर निशाना साधते हुए किसानों ने कहा कि सरकार यह भूल जाए कि किसान पहले हार स्वीकार कर चुके हैं। किसानों ने कभी अपनी हार स्वीकार नहीं की। उन्होंने कहा कि केंद्र के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर किसान आज भी डटे हुए है और जब तक उनकी मांगे केंद्र नहीं मान लेती उनके खिलाफ प्रदर्शन किसानों का जारी रहेगा।

  • Punjab News: सरपंच पर बाइक सवार हमलावारों ने चलाई गोलियां

    Punjab News: सरपंच पर बाइक सवार हमलावारों ने चलाई गोलियां

    तरनतारन: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं विधानसभा क्षेत्र के नौशहरा पन्नू गांव के मौजूदा सरपंच गुरप्रीत सिंह पर मोटरसाइ‌किल सवार दो लोगों ने दिनदिहाड़े 6-7 राउंड फायरिंग कर हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरपंच अपने घर के बगल में स्थित एक मकान के बाहर खड़े थे, तभी सुबह करीब 10 बजे मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि दूसरे ने पिस्तौल से गोलियां चलाई है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी डी राजिंदर सिंह मिन्हास और डीएसपी कवलप्रीत सिंह पट्टी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: सास का गोलियां मारकर किया कत्ल

    Punjab News: सास का गोलियां मारकर किया कत्ल

    तरनतारनः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला गांव बाकीपुर से सामने आया है। जहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति ने ससुराल घर जाकर गोलियां मारकर सास की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    आरोपी की पहचान निशान सिंह के रूप में हुई है। थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने मृतका की लाश को अपने कब्जे में लेकर निशान सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे पारिवारिक सदस्यों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • विदेश में पंजाबी व्यक्ति की Heart Attack से हुई मौत

    विदेश में पंजाबी व्यक्ति की Heart Attack से हुई मौत

    तरनतारन : विदेश में पंजाबी व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति की कनाडा के कैलगरी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपिंदर सिंह उर्फ ​​रूप निवासी तरनतारन के गांव देव के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात कनाडा में उसे दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद परिवार को उसकी मौत की खबर मिली।

    रूपिंदर सिंह की मौत से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है। मृतक की पत्नी नवजोत कौर ने बताया कि उसका पति करीब 7 महीने पहले कनाडा के कैलगरी गया था। जहां उसे कुछ दिन पहले ही नौकरी मिली थी। नवजोत कौर ने बताया कि कल पति के एक सहकर्मी का फोन आया कि पहले रूपिंदर को दिल का दौरा पड़ा और बाद में उसकी मौत हो गई।

    रुपिंदर के परिवार ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए अपनी ज़मीन बेच दी थी। उन्होंने बताया कि रूपिंदर को विदेश भेजने में 22 लाख रुपए खर्च किए थे। परिवार ने बताया कि रूपिंदर सिंह की 5 साल की बेटी ने अपने पिता को खो दिया है। परिवार ने सरबत दा भला ट्रस्ट और पंजाब सरकार से अपने बच्चे के शव को देश वापिस  लाने के लिए मदद मांगी है ताकि उसका अंतिम संस्कार भारत में किया जा सके।

  • Punjab News: कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया शहनाज सिंह गिरफ्तार

    Punjab News: कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया शहनाज सिंह गिरफ्तार

    तरनतारन: पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस ने कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया शहनाज सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि शहनाज सिंह की तलाश एफबीआई को काफी समय से थी। गिरफ्तार शहनाज को शॉन भिंडर के नाम से भी जाना जाता है, वह कोलंबिया से अमेरिका और कनाडा में कोकीन की तस्करी करने वाले वैश्विक नशीले पदार्थ सिंडिकेट का एक प्रमुख था।

    यह गिरफ्तारी 26 फरवरी, 2025 को अमेरिका में शहनाज सिंह के 4 सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद हुई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में अमृतपाल सिंह उर्फ ​​बल, अमृतपाल सिंह उर्फ ​​चीमा, तकदीर सिंह उर्फ ​​रोमी, सरबजीत सिंह उर्फ ​​सबी और फर्नांडो वल्लाडारेस उर्फ ​​फ्रेंको शामिल हैं। डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल के जरिए यह जानकारी दी।

    उनकी गिरफ्तारी के दौरान, अमेरिकी अधिकारियों ने उनके आवासों और वाहनों से 391 किलो मेथमफेटामाइन, 109 किलोग्राम कोकीन और 4 आग्नेयास्त्र जब्त किए। अमेरिका में कार्रवाई के बाद शहनाज सिंह भारत भाग गया, जहां पंजाब पुलिस ने उसे ट्रैक किया और सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। यह ऑपरेशन पंजाब पुलिस की ड्रग तस्करी और संगठित अपराध से निपटने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

     

     

  • Punjab News: इलाके में नौजवान का शव बरामद, चेहरे पर चोट के निशान

    Punjab News: इलाके में नौजवान का शव बरामद, चेहरे पर चोट के निशान

    तरनतारनः कसबा हरीके पतन के अधीन आते गांव बूह हवेलियों के पास एक नौजवान की लाश मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, हरीके खालड़ा रोड से गांव बूह हवेलियों की ओर जाने वाली सड़क पर राहगीर ने एक नौजवान की लाश पड़ी देखी, जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं।

    जिसके बाद उसने गांव वालों को बताया और उसके बाद हरीके पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना हरीके पतन के एसएचओ रंजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।