Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: Bike पर जा रहे युवक का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: Bike पर जा रहे युवक का गोलियां मारकर कत्ल

    तरनतारन: पंजाब में गोलियां चलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी लड़ी में तरनतारन जिले के गांव जरमस्तपुर निवासी जगदीप सिंह अपने साले के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर किसी काम से बाजार गया हुआ था, रास्ते में श्री चंद्र कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल सवार आए 2 युवकों ने उसे गोली मार दी। जिससे जगदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हत्यारें मोके से फरार हो गए।

    जानकारी के मुताबिक मृतक युवक मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • Punjab News: एक और तहसीलदार पर गिरी गाज, किया निलबिंत, आदेश जारी

    Punjab News: एक और तहसीलदार पर गिरी गाज, किया निलबिंत, आदेश जारी

    मोहालीः पंजाब में तहसीलदारों द्वारा शुक्रवार तक हड़ताल का ऐलान किया गया है। वहीं दूसरी ओर मान सरकार द्वारा लोगों को आ रही परेशानी के चलते बीते दिन 14 तहसीलदारों को सस्पेंड कर दिया था। वहीं अब एक ओर तहसीलदार के खिलाफ मान सरकार ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है। जारी आदेशों के अनुसार तरन तारन में तहसीलदार लछमन सिंह को निलंबित कर दिया है।

  • Punjab News: इस इलाके में हुआ हादसा, 3 बच्चों सहित परिवार के 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में हुआ हादसा, 3 बच्चों सहित परिवार के 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले के पंडोरी गोला गांव में दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। जहां घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। यह घटना आज सुबह साढ़े 5 बजे हुई। बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह, अमरजीत कौर और उनके 2 बेटे व एक बेटी की मौत हो गई। अवतार सिंह ने कहा कि मृतक बच्चे 17 से 18 वर्ष के थे।

    वहीं गुरमीत सिंह ने कहा कि सुबह साढ़ेे 5 बजे घर की छत गिरी। जिसके बाद गांव वासियों ने मिलकर परिवारिक सदस्यों को मलबे से बाहर निकाला और सिटी अस्पताल उपचार के लिए लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पीड़ित ने कहा कि उसे पता नहीं चला कि कब घर की छत गिर गई। हादसे में उसके भाई, भाभी सहित बच्चों की मौत हो गई। पीड़ित ने कहा कि उसे छोटे भाई का सुबह फोन आया तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां पता चला कि सभी पांचों सदस्यों की मौत हो गई।

  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ मुहिम चलाई गई। इसी के तहत आज नौशेरा पन्नू में गैंगस्टर और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 2 आरोपी घायल हो गए जबकि एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में 2 लोग घायल हो गए, जबकि तीसरे को सुरक्षित रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। तरनतारन में हर दिन पुलिस मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला तरनतारन के नौशेरा पन्नुआं से सामने आया है। खेड़ा रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी और तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाते देखा गया। गिरफ्तार युवकों के पास से 2 पिस्तौल, 3 खोखे और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में कोई जानकारी नहीं दे रही है।
  • Punjab News: तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, तोड़ी गाड़ी, चलाई गोलियां

    Punjab News: तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, तोड़ी गाड़ी, चलाई गोलियां

    हादसे में 2 पुलिस कर्मी घायल

    तरनतारनः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिले के गांव कल्ला में आज तड़के एक नशा तस्कर के घर छापेमारी करने गई पुलिस पार्टी पर तस्करों ने हमला कर दिया। इस दौरान तस्करों ने पुलिसकर्मी की गाड़ी में तोड़फोड़ की और गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि घटना में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी मौके पर पहुंचे। जानकारी देते हुए डीएसपी सोनी ने बताया कि जब पुलिस पार्टी ने नशीली गोलियां और हेरोइन बेचने वाले ज्ञानी उर्फ ​​बाबा के घर पर छापा मारा तो तस्करों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ की। जिस दौरान 2 पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आईं। डीएसपी ने कहा कि तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar के MP Channi का बड़ा बयान, जल्द गिरने वाली सरकार

    Jalandhar के MP Channi का बड़ा बयान, जल्द गिरने वाली सरकार

    तरनतारनः कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा के बाद अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान सामने आया है। चन्नी ने आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। चन्नी का कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार जल्द गिरने वाली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुर्सी अब सुरक्षित नहीं क्योंकि दिल्ली में चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी लेने के लिए पंजाब का रुख करने वाले हैं।

    विधानसभा का पट्टी के गांव केरो में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल दौरान शुरू करवाई श्री गुरु तेग बहादुर यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य बंद होने के रोष के तौर पर आयोजित रैली को संबोधन करते चन्नी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू करवाए कार्य आम आदमी पार्टी की सरकार ने बंद करवा दिए हैं और वह दिन दूर नहीं जब मुख्यमंत्री भगवंत मान को कुर्सी से हटा दिया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ताक पर है। नशे के कारण युवाओं की मौतें हो रही है और भगवंत मान अपने सियासी आका अरविंद केजरीवाल को खुश करने में लगे हुए हैं।

  • Punjab News: श्रीशैलम सुरंग में फंसा गुरप्रीत, राहत का कार्य जारी, परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: श्रीशैलम सुरंग में फंसा गुरप्रीत, राहत का कार्य जारी, परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    तरनतारनः तेलगाना में श्रीशैलम परियोजना के ऊपरी हिस्से पर 43.93 किलोमीटर लंबी पहली सुरंग (सुरंग-1) का निर्माण 9.2 मीटर की रेडियस के साथ किया जाना था। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1,925 करोड़ रुपए दिए। इसमें 33.35 किलोमीटर का काम किया जा चुका है। इस सुरंग के लिए इनलेट और आउटलेट दोनों तरफ से काम किया गया है। इस दौरान सुरंग का कुछ हिस्सा गिर जाने से विभिन्न राज्यों के 8 लोग सुरंग के भीतर फंस गए। इस घटना में तरनतारन के गांव चीमा कलां का रहने वाला गुरप्रीत सिंह भी शामिल है। घटना को लेकर गांव वाले उसकी सलामती के लिए अरदास कर रहे हैं।

    वहीं दूसरी तरफ गुरप्रीत का परिवार चिंता में है। परिवार का कहना है कि जब से गुरप्रीत के सुरंग में फंसे होने की सूचना मिली है पत्नी राजविंदर कौर और उसकी दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि एक ओर राजविंदर को अपने पति की सलामती की चिंता है और दूसरी तरफ उसे अपनी बेटियों के भविष्य की चिंता भी सता रही है। इस खबर के बाद गुरप्रीत सिंह के घर उनके रिश्तेदार और गांव के लोग परिवार को दिलासा देने उनके घर पहुंच रहे। गुरप्रीत सिंह पर उनकी दोनों बेटियां, पत्नी और बुजुर्ग दादी निर्भर है।

    उन्हीं की कमाई से पूरा घर चलता है। राजविंदर कौर ने बताया कि उनके पति 20 साल से एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मशीन ऑपरेटर का काम करते थे और श्रीशैलम सुरंग में पिछले कुछ दिनों से कट्टर का काम कर रहे थे। उन्हें शनिवार कंपनी के किसी कर्मचारी ने फोन करके बताया कि गुरप्रीत सिंह और उसके साथी सुरंग में काम कर रहे थे कि अचानक सुरंग की छत गिर गई। जिसके बाद से गुरप्रीत सिंह समेत सुरंग में काम करने वाले 8 लोग लापता हैं जिन्हें ढूंढने के लिए राहत कार्य जारी है।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं विधान सभा हलके पट्टी के गांव तूत भंगाला में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा बाइक पर जा रहे 3 नौजवानों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवार नौजवानों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

    इस मुठभेड़ में 2 नौजवानों की टांगों में गोलियां मारीं। गोली लगने के कारण दोनों नवजवान घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने तीनों नौजवानों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी वलटोहा, लवप्रीत सिंह निवासी गांव लोहका, थाना मल्ला वाला और महिकप्रीत सिंह निवासी गांव ठठा के रूप में हुई है।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह सदर भट्टी टीम के जा रहे थे। इस दौरान बाइक पर 3 नौजवानों को शक के आधार पर रोकने की कोशिश की।

    लेकिन वह कच्चे रास्ते की ओर बाइक लेकर भाग गए और रास्ते में उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। घटना में एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। पुलिस ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से देसी पिस्टल, 2 खोल और 4 रौंद बरामद हुए है। जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रभ दासु गिरोह के सदस्य है और भोले-भाले लोगों के घरों पर फायरिंग करके उनसे फिरौती मांगते है। एक आरोपी पर पहले 2 मामले दर्ज है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: SDM की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

    Punjab News: SDM की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

    तरनतारनः जिले के पट्टी से दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां एसडीएम की गाड़ी की बाइक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण थाकि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव लोहका के पास यह हादसा हुआ है, जहां पट्टी के एसडीएम की गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी बाइक से टकरा गई।

    हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एसडीएम और ड्राइवर हादसे में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतकों की पहचान राजबीर कौर और बेटे शिवा निवासी पट्टी के गांव आसल के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान जश्न के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों मे चली गोलियां, एक घायल, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों मे चली गोलियां, एक घायल, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारन: पंजाब में बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस और गैंगस्टरों के बीच बड़ी मुठभेड़ होने की घटना सामने आई। दरअसल, देर रात लंडा हरिके गैंग के गुर्गों के साथ पुलिस का मुकाबला हुआ। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने भुल्लर गांव के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस बीच जब पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी रोकी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद आरोपियों ने वाहन को खेतों में खड़ा कर दिया। पुलिस ने भी वाहन का पीछा किया और गोलियां चलाईं।

    पुलिस की गोलीबारी में एक आरोपी को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी की पहचान जसकरण सिंह के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जसरकण की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस ने उसके 2 अन्य साथियों हरमन सिंह और हरमिंदर सिंह को भी काबू कर लिया है।

    डीएसपी गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी ने बताया कि सदर तरनतारन थाने के SHO कश्मीर सिंह ने भुल्लर गांव के पास नाकाबंदी की हुई थी, तभी एक सफेद रंग की गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई तो उस गाड़ी के चालकों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की और पीछा करते समय उनकी गाड़ी खेतों में जा गिरी। इस दौरान गाड़ी में बैठे जसकरण सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम की ओर से जवाबी फायरिंग के दौरान जसकरण की जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया है, जबकि उसके साथी हरमन और हरमिंदर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।