Category: Punjab>Tarn Taran

  • पंजाबः अकाली दल अमृतसर ने खडूर साहिब से इस नेता को दी टिकट, देखें वीडियो

    अमृतसरः अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की जारी सूची जारी की है। जिसमें उन्होंने हरपाल सिंह बलेर को लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की जवानी और किसानी के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के युवाओं को ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और एनकाउंटर जैसी साजिशों से खत्म किया जा रहा है। पंजाब को बचाने वाले भाई अमृतपाल सिंह जैसे युवाओं को एनएसए लगाकर सजा दी जा रही है। क्योंकि उन्होंने पंजाब के युवाओं को अमृत देकर पंजाब को बचाने का उपराला किया गया।
    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
    उन्होंने कहा कि बंदी सिंह अपनी सजा पूरी कर चुके हैं और उनकी अब रिहाई होनी जरूरी है। जिसके लिए केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी लोकसभा में जीतती है, तो वह पंजाब के मुद्दों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने पंजाब में भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के केजरीवाल के इशारे पर काम करने वाली सरकार है। जिसका जल्दी पतन होने वाला है। उन्होंने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान को जिताकर संगरूर की जनता एक बार फिर इतिहास रचेगी।

  • पंजाब : महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में हाई कोर्ट ने लिया एक्शन, सरकार से मांगा जवाब

    तरनतारन : महिला को आपत्तिजनक हालत में सड़क पर घूमा रहे आरोपियों में वांछित 5वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार थाना वल्टोहा पुलिस ने वल्टोहा में एक महिला को आपत्तिजनक हालत में सड़क पर घूमा रहे मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें अलग-अलग जगहों से 3 लोगों और एक महिला को गिरफ्तार किया। 5वां आरोपी गिरफ्तार से बाहर था। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीतिंदर सिंह भिखीविंड ने बताया कि एफआईआर नंबर 20 में वांछित 5वें आरोपी को वल्टोहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसकी पहचान जगप्रीत सिंह निवासी महेंदीपुर के तौर पर हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। इस मामले में पीड़ित महिला की ओर से पांच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। वल्टोहा थाने की पुलिस ने एक महिला और 4 व्यक्तियों सहित 5 को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन सभी को कोर्ट में पेश करेगी और कानून के मुताबिक सजा दिलाएगी।

    वहीं इस मामले को लेकर हाई कोर्ट ने संज्ञान लेकर पंजाब सरकार से जवाब तलब किया है। हाई कोर्ट ने कहा बेहद की यह एक घिनौनी घटना है, इस पर की सख्त कारवाई की जानी चाहिए। हालांकि पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया की इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और अब तक पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जिस मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है और आगे की कारवाई की जा रही है। बावजूद इसके हाईकोर्ट ने अब तक की गई कारवाई की स्टेटस रिपोर्ट 30 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई पेश किए जाने के आदेश दे दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा यह बेहद ही घिनौनी हरकत है, इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाए जाने और जरूरत है और ऐसी मानसिकता के लोगों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए।

    पंजाब के तरनतारन में बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज स्वजनों ने उसके ससुराल पहुंच घर में घुसकर बेटी और उसकी सास के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपितों ने बेटी की सास को बालों से पकड़ अर्धनग्न कर गली में घुमाया और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि वह सीनियर अफसरों से संपर्क कर चुकी हैं। इस मामले में कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं महिला आयोग ने अब इस मामले में पुलिस के सीनियर अफसरों को आरोपियों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है। इस मामले में कार्रवाई में देरी करने को लेकर भी पुलिस घिरी हुई है। महिला का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद केस दर्ज करने में 4 दिन लगा दिए। वहीं, एक हफ्ते में रिपोर्ट दाखिल करने काे कहा है।

  • पंजाबः पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित लूटेरा गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

    तरनतारनः सीआईए स्टाफ ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 मोटरसाइकिलें और 32 बोर की एक पिस्टल बरामद की है। एएसआई महल सिंह और उनके साथी मुलाजिमों ने लंगर हाल बाहिका वेईपुई से गुप्त सूचना के अधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गढ़ी पुत्र बलविंदर सिंह निवासी कोट मुहम्मद खान थाना गोइंदवाल साहिब, अर्सदीप सिंह उर्फ ​​अर्स पुत्र लखविंदर सिंह, हीरा सिंह पुत्र बिकर सिंह वासी संघे थाना सदर तरनतारन, राहुल उर्फ ​​बिल्ली पुत्र सुरिंदरपाल पुत्र अमरनाथ वासी मोहल्ला नानकसर गली गोरमिंट वाली तरनतारन को काबू किया। 
    आरोपियों से 2 मोटरसाईकिलें, पिस्टल और 3 जिंदा रोंद बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने एक गिरोह बना रखा है, जो जिले के अलग-अलग इलाकों में लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा है, अभी और भी बड़े खुलासे होने  की संभावना है।
  • पंजाब : पिअकप और कार की भीषण टक्कर में 3 महिलाओं सहित 4 की मौत, देखें वीडियो

    तरनतारन : गांव नारली से यात्रा कर लौटते समय हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कल शाम करीब 4 बजे गोइंदवाल कपूरथला रोड के पास मंडी मोड़ पर एक महिंद्रा पिकअप और वर्ना गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में गांव नारली की तीन महिलाओं की मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। इस हादसे के दौरान वर्ना कार के ड्राइवर की भी मौके पर ही मौत हो गई। पूर्व चेयरमैन बलविंदर सिंह संधू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को उनके गांव नारली से करीब 20-25 सदस्य महिंद्रा पिकअप गाड़ी किराये पर लेकर श्री आनंदपुर साहिब और डेरा वडभाग सिंह गए थे।

    कल शाम को लौटते समय मंडी मोड़ के पास इस गाड़ी का वर्ना कार से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि राहगीरों और दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत कर यात्रियों को बाहर निकाला। परिजनों के मुताबिक यात्रियों में ज्यादातर महिला यात्री थीं और उनके साथ कुछ बच्चे और बुजुर्ग भी थे। मृतकों में अमरीक कौर 60-65 वर्ष पत्नी गुरमुख सिंह, बलवीर कौर 60-65 वर्ष पत्नी अमरीक सिंह और मनजीत कौर 60-65 वर्ष पत्नी अनोख सिंह (बेलदार) गांव नारली शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों में अधिकतर एक ही परिवार के 4-5 सदस्य शामिल हैं।

    जिनकी हालत गंभीर है उनमें काजल पुत्री सरवन सिंह, अरवन सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह, हरचंद सिंह पुत्र तरलोक सिंह, गंता कौर पत्नी पूरन सिंह, कुलविंदर कौर पत्नी राजबीर सिंह, सोनू सिंह पुत्र अनोख सिंह, हरप्रीत कौर पत्नी विजय सिंह, सिमरन कौर शामिल हैं। विजय सिंह की पुत्री, शिवजोत सिंह पुत्र विजय सिंह, हरजोत कौर पुत्री विजय सिंह, मनिजोत घायल यात्रियों में से कुछ को सरकारी अस्पतालों और कुछ को विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई महिंद्रा पिकअप के चालक अमनदीप सिंह निवासी डोडे थाना खालड़ा की दाहिनी टांग जांघ से फ्रैक्चर होने के कारण कपूरथला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

  • पंजाबः महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 3 गिरफ्तार, जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

    तरनतारनः जिले में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद महिला आयोग ने एक्शन लेते हुए एसएसपी और डीसी से आज दोपहर 2 बजे तक रिपोर्ट मांगी थी। वहीं इस मामले में एसएसपी अश्नवनी कपूर ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही एसएसपी प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा कर सकते है। बता देंकि वल्टोहा गांव में प्रेम विवाह से नाराज परिवार वालों द्वारा लड़के की मां को घर से निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया था। 

    वल्टोहा गांव में हुई इस शर्मनाक हरकत की महिला कमिशन एक्शन में आ गई और उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की। वहीं महिला आयोग के एक्शन के बाद 4 दिन बाद पुलिस हरकत में आई और आज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना वल्टोहा पुलिस द्वारा 5 लोगों के खिलाफ धारा 354, 354-बी, 354-डी, 323 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

  • पंजाब : लोकसभा चुनावों के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट :  लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था है और पुलिस ने जिले भर में नाकेबंदी की हुई है। ताकि चुनाव प्रक्रिया का सही तरीके से पालन हो सके और जिले में कोई गलत काम न हो सके।

    इसी के चलते पठानकोट पुलिस ने नाके के दौरान एक गाड़ी को रोका, जिसमें से करीब 32 पेटियां शराब की बरामद हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मीरथल के पास नाका लगाया हुआ था और नाके के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी।

    इसी दौरान होशियारपुर से आई एक गाड़ी की चैकिंग की गई तो उसमें से 32 पेटियां अवैध शराब की बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मौके से ड्राइवर और शराब ठेके के सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

  • पंजाबः महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में एक्शन में आई महिला कमिशन, SSP और DC से मांगी रिपोर्ट

    तरनतारनः वल्टोहा गांव में प्रेम विवाह से नाराज परिवार वालों द्वारा लड़के की मां को घर से निर्वस्त्र करने का शर्मनाक मामला सामने आया था। दरअसल, तरनतारन के वल्टोहा गांव में कस्बे की लड़की से शादी करने वाले लड़के का सड़कों पर नंगा घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वल्टोहा गांव में हुई इस शर्मनाक हरकत की महिला कमिशन एक्शन में आ गई और उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की। महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी और डीसी से शनिवार दोपहर 2 बजे तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। वहीं एसएसपी अश्वनी कूपर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने महिला के बयानों के अनुसार इन घटनाओं को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    तरनतारन के गांव वटलोहा में हुई घटना को लेकर पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कल रात मीडिया पर प्रशासन का व्यवहार देख रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाकि सबसे बड़ी गलती पुलिस प्रशासन की है जिसने कई दिनों के बाद भी कोई पर्चा तक दर्ज नहीं किया। उन्होंने कहाकि पुलिस को उक्त आरोपियों को काबू करके सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए था। जिन्होंने महिला के साथ धक्का किया है। लगता है सरकार कहीं न कहीं सो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में यह पहली घटना है जहां किसी महिला के साथ ऐसा व्यवहार देखा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक ऐसा राज्य है जो महिलाओं की सुरक्षा करता था।

  • पंजाब: प्रेम विवाह रचाने पर मां को किया निर्वस्त्र, देखे वीडियो

    तरनतारन: जिले के सीमावर्ती कस्बे वल्टोहा में मानवता उस वक्त शर्मसार होती नजर आई। जब अपने पड़ोसी की बेटी से शादी करने वाले लड़के की 55 वर्षीय मां की कथित तौर पर निर्वस्त्र कर दिया है। उक्त पड़ोसियों ने अपना शरीर ढकने का प्रयास कर रही महिला के न केवल कपड़े छीन लिए उल्टा सड़क पर   दौड़ते हुए वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिला कैमरे से बचने के लिए लोगों की दुकानों में छिपने की कोशिश कर रही है। 

    इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने के आरोप में वल्टोहा थाने की पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे ने करीब एक माह पहले पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ कोर्ट मैरिज की थी। जिसकी रंजिश को लेकर  31 मार्च की शाम लड़की का भाई और मां के अलावा दो अज्ञात लोग उनके घर के बाहर आये और चिल्लाने लगे। जब वह घर से बाहर निकली तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और नग्न अवस्था में वीडियो भी बनाई। 

    जानकारी देते हुए थाना वल्टोहा की प्रभारी सुनीता बावा ने बताया कि पीड़ित महिला कुलविंदर कौर की शिकायत पर कारवाई करते हुए शरणजीत सिंह उर्फ ​​सन्नी, गुरचरण सिंह. कुलविंदर कौर उर्फ ​​मनी और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 354, 354बी, 354डी और 149 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • पंजाब : शराब कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पठानकोट : पंजाब में नई शराब नीति लागू होने के बाद इस बार डरा-धमका कर शराब के ठेके अलॉट किए गए है। जिसके बाद पुराने ठेकेदारों का काम बंद हो गया है और वह अपना सामान लेकर वापस लौटने की तैयारी में हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में यह सब हुआ है। इस साल शराब ठेकेदारों के ठेकों पर काम करने वाले कर्मचारियों पर गाज गिरती नजर आ रही है।

    इनमें से कुछ को पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण इन कर्मचारियों ने शराब ठेकेदार के परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अपने परिश्रमिक की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे पिछले एक साल से शराब ठेकेदारों के यहां काम कर रहे है। लेकिन पिछले 2 साल से उन्हें वेतन नहीं मिला है और इस साल शराब नीति में बदलाव के बाद नए ठेकेदार आ गए है।

    उन्होंने कहा कि जब भी ठेकेदारों को वेतन की मांग की जाती है,तो ठेकेदारों का कहना है कि जल्द ही वेतन मिल जायेगा। लेकिन हकीकत यह है कि वे अपना सामान पैक कर यहां से जाने की तैयारी कर रहे है। लेकिन हमारे वेतन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

  • पंजाब : 50 हजार की रिश्वत लेता SMO गिरफ्तार,देखें वीडियो

    अमृतसर : सरकारी सिविल अस्पताल तरनतारन में सीनियर मैडीकल अधिकारी SMO  के पद  पर तैनात डा. कंवलजीत सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पी.सी.एम.एस. डाक्टर को धर्मबीर सिंह वासी गली माता लाचो वाली नजदीक,भगत नाम देव जी गुरूद्वारा तरनतारन शहर में दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।


     शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को  बताया कि वह अस्पताल के अंदर ठेके पर कैंटीन चला रहा है, लेकिन उक्त SMO कैंटीन की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता आदि के बहाने उसे परेशान कर रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि SMO  रिश्वत की रकम नहीं देने पर कैंटीन का ठेका खत्म करने की भी धमकी देता  है।

    शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम द्वारा एक जाल बिछाया गया। जिसमें उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। विजीलैंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। SMO को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।