Category: Punjab>Tarn Taran

  • पंजाबः हथियारों की सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मंगल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। डीएसपी ने कहा कि उक्त तस्कर पिछले लंबे समय से नशा व हथियारों की तस्करी कर रहा था।

    आरोपी जेल में बैठे अपने आका के कहने पर इन हथियारों की सप्लाई करता था। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अब तक 8 पिस्टल 16 मैगजीन व 30 रौंद ला चुका था। इस दौरान पता चला है कि 7 पिस्टल कुछ मैगजीन व रौंद पहले ही सप्लाई कर चुका था। पुलिस ने अब आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल वह 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। डीएसपी ने कहा आरोपी से ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • पंजाबः 780 ग्राम हेरोइन सिह 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जांच में हुआ खुलासा, USA तक चल रहा था नेटवर्क 

    तरनतारनः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 780 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबरी बाइक और 2 फोन भी बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि बीते दिन बीएसएफ से थाना खालड़ा के अधीन आते इलाके में ड्रोन गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसपी डी अजय राज और डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह की अगुवाई में थाना खालड़ा की पुलिस ने सर्च दौरान ड्रोन बरामद कर मुकद्दमा नंबर 28 जुर्म 10.11.12 एयर क्राफ्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

    इस मामले में पुलिस ने गहनता से जांच दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गुरलाल सिंह पुत्र शिंदा सिंह निवासी राजोके और लवदीप सिंह पुत्र रघबीर सिंह निवासी राजोके के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के फोन की लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को नामजद करके गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरलाल सिंह के घर से ड्रोन द्वारा ऑर्डर की गई 500 ग्राम हेरोइन और आरोपी लवदीप सिंह के घर से 280 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामले की जांच में पता चला है कि राजोके गांव का सतनाम सिंह अमेरिका में बैठा है और वह विदेश में नशे का कारोबार करता है। पुलिस ने इस मामले में सतनाम सिंह को नामजद कर लिया है। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी लवदीप सिंह का भाई मनप्रीत सिंह पहले से ही एनडीपीएस एक्ट में 37 किलो हेरोइन के साथ फिरोजपुर जेल में पुलिस में बंद है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है। दरअसल, आरोपियों से बरामदगी और अन्य बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

  • पंजाबः 35 हजार रुपये रिश्वत लेते Civil surgeon कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार

    पठानकोटः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान 35,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सिविल सर्जन कार्यालय, पठानकोट में तैनात रहे क्लर्क राजविंदर सिंह (अब सेवानिवृत्त) को गिरफ्तार किया है। राज्य सतर्कता ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त क्लर्क को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ओंकार नगर, पठानकोट निवासी सतनाम सिंह द्वारा दर्ज की गई एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त क्लर्क ने उसके 3,13,486 रुपये के मेडिकल बिल पास करने के बदले में 35,000 रुपये की रिश्वत ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त क्लर्क ने निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंजाब द्वारा जारी फर्जी अनुमोदन पत्र बनाकर शिकायतकर्ता से 35,000 रुपये की रिश्वत ली थी।

    यह भी पता चला है कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ऐसे 16 फर्जी अनुमोदन पत्र बनाकर सरकारी खजाने को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः Royal के बाद Meet Gun House की चोरी की सुलझी गुत्थी, देखें वीडियो

    13 DBBL 12 बोर सहित अन्य हथियार बरामद, 5 गिरफ्तार

    तरनतारनः पुलिस ने मीत गन हाउस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इससे पहले अमृतसर पुलिस ने रॉयल गन हाउस की गुत्थी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब तरनतारन पुलिस ने मीत गन हाउस में हुई चोरी के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई 13 डीबीबीएल 12 बोर बंदूकें, 04 रिवाल्वर 32 बोर, 01 पिस्टल 32 बोर और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

    प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि एसएसपी अश्वनी कपूर द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि डीएसपी डी ऋषभ भोला अंडर ट्रेनिंग पुलिस स्टेशन सिटी, प्रभारी सीआईए स्टाफ और एजीटीएफ टीम अमृतसर के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मीत गन हाउस में चोरी के मामले में हथियारों सहित 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.02.2024 को मीत गन हाउस से चोरी हुई थी।

    इस दौरान चैंकिग में पता चला कि दुकान से चोर 16 राइफल 12बोर डबल बैरल, 4 रिवाल्वर 32 बोर, 1 पिस्टल 32 बोर, 1 राइफल 30.06, 15 जिंदा रौंद 12 बोर, 23 जिंदा रौंद 315 बोर राइफल के, 20 जिंदा 32 बोर रिवाल्वर के लेकर फरार हो गए। इस संबंध में दिनांक 02-03-2024 को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर गन हाउस से चोरी की गई 11 डीबीबीएल 12 बोर बंदूकें तथा क्रिसन उर्फ ​​गोरा से 02 डीबीबीएल 12 बोर बंदूकें बरामद की गईं थी। आरोपियों से पूछताछ दौरान आज अन्य 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ दौरान ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

  • पंजाब : वंदे भारत ट्रेन को लेकर आई अहम खबर, देखें वीडियो

    पठानकोट : भारत देश जो दिन-ब-दिन प्रगति की राह पर अग्रसर होता नजर आ रहा है। भारत सरकार द्वारा अन्य देशों के साथ प्रतिस्पर्धा शुरू की गई है। ताकि लोग कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। लेकिन यह ट्रेनों का स्टॉपेज कम होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पठानकोट जिले की सीमा हिमाचल और जम्मू कश्मीर से लगती है, जिससे पठानकोट स्टेशन काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

    कश्मीर के यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। चूंकि सेना से जुड़े ज्यादातर युवा इन्हीं राज्यों में रहते हैं और सेना में अपनी सेवाएं दे रहे है। इसलिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे कि वंदे -भारत ट्रेन का स्टॉपेज पठानकोट में किया जाए। इसी के मद्देनजर वंदे भारत ट्रेन पठानकोट में दो मिनट के लिए रुकेगी। सुबह 11:10 बजे ट्रेन पठानकोट पहुंचेगी और 11:12 बजे ट्रेन पठानकोट से जम्मू के लिए रवाना होगी।

    भारत सरकार के इस फैसले से लोग काफी खुश हैं और उनका साफ कहना है कि भारत सरकार ने पठानकोट में वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज रखकर न सिर्फ पठानकोट बल्कि जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए भी बहुत बड़ा काम किया है। इससे व्यापारियों का समय बचेगा और वे दिल्ली या जम्मू में अपना काम पूरा करके समय से वापस आ सकेंगे।

  • पंजाब : सीसीटीवी में कैद हुई दो पक्षों की खूनी झड़प

    भिखीविंड :  पहुविंड बाजार में बुधवार शाम को 2 पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले तेजधार हथियारों से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जोबनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। जिसको निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। घायल जोबनप्रीत सिंह के भाई रछपाल सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई पर किसी ने हमला कर दिया।

    जब वह मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। उन्होंने कहा कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है, उन्हें कोई जानकारी नही है। वहीं थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि वारदात की जब सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।

    उन्होंने कहा कि घायल जोबनप्रीत सिंह के बयानों के अधार पर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।​ उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी बनती कार्रवाीही होगी की जाएगी। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

  • पंजाब : पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    तरनतारन : हलका खेमकरण में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान खेतों से हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा लगातार पाकिस्तान की अवैध गतिविधियों को नाकाम किया जा रहा है।

    इसी कड़ी के तहत आज सुबह बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हेरोइन बरामद की गई। इस दौरान गांव के कालिया सकतरां के खेतों से एक पैकेट हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन का वजन 505 ग्राम था। इसे कब्जे में लेने के बाद वल्टोहा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 15 दर्ज कर ली गई है और असली दोषियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

  • पंजाब: लड़की के चक्कर में NRI दोस्त ने किया मर्डर, देखें वीडियो

    पठानकोट : पुलिस ने एनआरआई की हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को मुकद्दमें में नामजद कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों एनआरआई एक ही लड़की के दोस्त थे और हत्या की रात भी दोनों उसी लड़की से मिलने पहुंचे थे। जिसके परिणाम स्वरूप दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

    मनदीप सिंह usa ने हरदेव सिंह australia की ही पिस्तौल से उसकी हत्या कर दी। आरोपी मनदीप सिंह जिस मर्सिडीज कार में आया था। वह उसने मोहाली से किराये पर ली थी। पुलिस ने कार को करतारपुर से बरामद कर लिया है । पुलिस आरोपी हरदेव की तलाश मे छापेमारी कर रही हैं। बता दे कि नेशनल हाईवे पर NRI की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    यह वारदात पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव परमानंद के पास हुई। आरोपी कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से पंजाब आया था। रविवार रात वह एक शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था। मरने वाला युवक हरदेव सिंह ठाकुर पठानकोट के चकमीर गांव का रहने वाला था।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    एक पोकलेन और टिप्पर किया जब्त

    पठानकोट/अनमोलः पंजाब में विधानसभा चुनाव के बाद खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं जो सरकारी आदेशों को ताक पर रखकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं, जिसकी जांच पंजाब पुलिस और खनन विभाग द्वारा सांझे ऑपरेशन के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसा ही एक मामला आज जिले के बेड़िया इलाके में देखने को मिला। जहां कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था और पुलिस ने खनन विभाग के साथ संयुक्त अभियान में छापेमारी की।

    इस दौरान पुलिस ने एक पोकिंग मशीन और एक टिप्पर जब्त कर मामला दर्ज कर लिय है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी पठानकोट ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जिले के बेड़िया इलाके में कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। जिसके चलते उन्होंने खनन विभाग की टीम के साथ छापेमारी की और मौके से एक टिप्पर और एक पोक मशीन बरामद की, जिसे जब्त कर लिया गया है और इसके साथ ही क्रशर मालिक सहित कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चलें ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    तरनतारनः विधानसभा क्षेत्र के गांव खेमकरण में मामूली विवाद के चलते 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। बताया जा रहा है कि एक घर में भी तोड़फोड़ की गई। मामले की जानकारी देते हुए तारा सिंह के परिवार ने बताया कि हीरा सिंह पक्ष के लोगों ने आकर उनके घर पर हमला कर दिया। उनका कहना था कि उनके लड़के उनके घर के बाहर खड़े रहते हैं और दूसरा पक्ष इसका विरोध करता है। इस मौके पर लवप्रीत सिंह ने कहा कि दूसरा पक्ष उनसे बार-बार बिना बात के झगड़ा करता था और इससे पहले भी वे दो बार राजीनामा कर चुके हैं। उन्होंने अपने घर पर हुए हमले की वीडियो मीडिया के समक्ष रखकर हमलावारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    इस मामले में दूसरे पक्ष के हीरा सिंह ने बताया कि उक्त दूसरे पक्ष का गोपी नाम का लड़का अक्सर उनके खेत में काम करने के दौरान गलत इशारे करता है और गलत टिप्पणी करता है। जिसके कारण जब हमने उसे रोका तो उसने हम पर हमला कर दिया। आरोप है कि इन्हीं व्यक्तियों ने उनकी जमीन से सटी सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इस मौके पर लखविंदर सिंह फौजी ने कहा कि इससे पहले हमारा दो बार आपसी राजीनामा हो चुका था, लेकिन दूसरा पक्ष बार-बार उनसे झगड़ा करता था। इस संबंध में थाना मुखी भिखीविंड के प्रभारी मोहित कुमार ने कहा कि उन्हें दोनों पक्षों से शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।