Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: पुलिस पर फायरिंग करके कार सवार नौजवान फरार, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस पर फायरिंग करके कार सवार नौजवान फरार, केस दर्ज, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले के चीमापुर में फायरिंग पुलिस और कार चालकों में फायरिंग हुई। घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गए। हालांकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के एसएचओ मंजीत सिंह बॉर्डर के पास से सर्च करके देर रात लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में 2 कारों में पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तालाशी लेने की पुलिस ने कोशिश की।

    इस दौरान एक कार चालक ने भागने की कोशिश की गई। जहां युवकों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर नौजवान फरार हो गए। हालांकि पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। डीएसपी ने बताया कि घटना में सिमरनजीत सिंह पुत्र मुख्यतार सिंह और सुखजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह की पहचान हुई है, हालांकि तीसरा व्यक्ति को नामजद किया गया है।

    आरोपियों के खिलाफ थाना वल्टोहा में एफआईआर दर्ज की गई है। डीएसपी ने कहा कि उनकी टीम ने देर रात आरोपियों के ठिकानों पर रेड भी की गई। हालांकि आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: सरपंच हत्याकांड में पुलिस और शूटर में चली गोलियां, 2 घायल

    Punjab News: सरपंच हत्याकांड में पुलिस और शूटर में चली गोलियां, 2 घायल

    तरनतारनः सिद्धू फार्म में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबरिंदर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं इस मामले में पहले ही पुलिस 2 आरोपियों को काबू कर चुकी है। वहीं आज पुलिस की हत्याकांड में शामिल शूटर और उसके साथी के साथ मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ विधानसभा हलका खडूर साहिब के अंतर्गत गांव घड़का के पास हुई।

    जहां शूटर ने पुलिस पर AK 47 से फायरिंग की। वहीं पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में शूटर सहित उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान शूटर मनप्रीत सिंह और गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सरपंच के कत्ल मामले में अब तक 4 शूटर सहित कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

    वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि 18 फरवरी को तरन तारन के सिद्धू फार्म में एक शादी समारोह के दौरान सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करने में पूरी तरह से जुटी हुई थी। इसी बीच, सदर पट्टी पुलिस स्टेशन से मिली सूचना के आधार पर 2 संदिग्धों को देखा गया।

    जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की और भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई गोलीबारी में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। पूछताछ करने पर पता चला कि घायलों में से एक की पहचान गुरदेव सिंह बावा और दूसरे की मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उनके पास से एक एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

  • Punjab News: पॉश इलाके में Filmy Style में थार सवारों ने Travel Agent का किया अपहरण

    Punjab News: पॉश इलाके में Filmy Style में थार सवारों ने Travel Agent का किया अपहरण

    तरनतारन: तरनतारन के पॉश इलाके दीप एवेन्यू के फेज 2 में रहते एक ट्रैवल एजेंट को काले रंग की थार में आए महिला समेत 4 लोगों ने कथित तौर पर फ़िल्मी स्टाइल में अगवा कर लिया और उसे जालंधर ले गए। हालांकि उसके ले जाते समय जब ट्रैवल एजेंट की पत्नी ने कार सवारों से उनकी पहचान पूछी तो उन्होंने अपने आप को सीआईए के कर्मचारी जालंधर की पुलिस बताई। मामला स्थानीय पुलिस के पास पहुंचा तो थाना सिटी तरनतारन के मुखी इंस्पेक्टर नवदीप भट्टी ने अपनी टीम के साथ अगवा करने वालों की भीड़ से देर रात जालंधर के एक घर में से अगवा किए गए ट्रैवल एजेंट को छुड़वा कर परिवार के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो लोगों को भी हिरासत में लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार पैसे के झगड़े को लेकर विवाद हुआ है। ट्रैवल एजेंट की पत्नी हरप्रीत कौर के अनुसार, महिला ने अपनी पहचान एक पुलिस अधिकारी के रूप में दी। पीड़ित मनदीप सिंह की पत्नी और भाभी ने बताया कि मनदीप सिंह घर के बाहर खड़ा था और रिश्तेदारों को छोड़ने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान थार गाड़ी रुकी और एक महिला एवं 3 अन्य व्यक्तियों ने मनदीप को जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो महिला खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहने लगी वह जालंधर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 लेकर जा रही है।

    दूसरी ओर अगवा करने वालों द्वारा मारपीट का शिकार व्यक्ति का मेडिकल करवाया जा रहा है और पुलिस ने महिला समेत 4 अनजान व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। अगवा किए गए मनीदीप सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर ने बताया कि काले रंग की कार उनके घर के सामने खड़ी हो गई। उससे पहले वे उनके घर आए संबंधित जो वापस जा रहे थे, उनसे मिल रहे थे। काले रंग की उक्त थार गाड़ी नंबर पीबी10 एचसीयू 7811 में से एक महिला समेत 4 लोग उतरे और रिश्तेदारों को मिल रहे थे।

    उनके पति मनदीप सिंह को धक्का देकर गाड़ी में बिठा लिया। उसने उनकी पहचान पूछी तो उक्त लोगों ने सुनिश्चित किया कि वे जालंधर से आए हैं और उन्हें गाड़ी से हटा कर उनके पति को लेकर चले गए। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना सिटी थाना दी तो इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कथित अगवा करने वालों द्वारा मनदीप सिंह की पत्नी के फोन पर किए गए कॉल के आधार पर पुलिस ने उसकी पकड़ शुरू कर दी और देर रात जालंधर के एक घर से मनदीप सिंह को बरामद कर लिया।

    थाने के मुखी ने बताया कि मनदीप सिंह का किसी साथी से पैसे का लेन-देन था। जिस कारण कुछ लोग उन्हें थार में अगवा कर ले गए थे। उसे पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और यदि उनके साथ कोई मारपीट हुई है तो उसका मेडिकल कराकर पता चल जाएगा। फिलहाल मनदीप सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के साथ-साथ वारदात की जगह लेने वाली थार को भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Punjab News: नवविवाहित पर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नवविवाहित पर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारनः पट्टी कस्बे के तरनतारन जिले में नवविवाहित रूबी महिरा के सिर में गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह माफी मांगते हुए दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की भागते समय टांग टूट गई।

    जानकारी प्राप्त कर एसएसपी सुरिंदर लांबा ने जांच के दौरान खुलासा किया कि आरोपी ने अपने दोस्त से पिस्टल उधार ली थी, जो कि उसके दोस्त के पिता का था। इस मामले में हथियार रखने और लापरवाही के लिए पिस्टल मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शनिवार को पत्ती की गार्डन कॉलोनी निवासी रूबी महिरा पर एक सनसनीखेज युवा ने कई गोलियां चलाईं। रूबी का विवाह केवल दो महीने पहले हुआ था और आरोपी उसे बर्दाश्त नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि वह शादी से पहले ही रूबी को टेंशन एवं परेशान करता आ रहा था।

    घटना के दौरान आरोपी मौके से भाग गया, जबकि गंभीर घायल रूबी को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस गोलीबारी के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। यह सारी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिससे पुलिस को मुल्ज़मों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में मदद मिली। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में शूटर सहित आरोपी का पुलिस ने किया Encounter

    Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में शूटर सहित आरोपी का पुलिस ने किया Encounter

    पट्टी: तरनतारण के सिद्धू फार्म में शादी समारोह के दौरान आप पार्टी के ठठिया महंता से सरपंच हरबीरिंदर सिंह की हत्या के मामले में शूटर और उसके साथी को पुलिस ने जलोके के पास मुकाबले के दौरान काबू कर लिया। उक्त दोनों आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने के दौरान घायल हो गए। जिनमें से मुख्य शूटर की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि 18 फरवरी को तरनतारण के सिद्धू फार्म में चल रहे शादी समारोह के दौरान सरपंच हरबीरिंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

    पुलिस कातिलों को पकड़ने के लिए पूरी सक्रियता से जुटी थी। इसी दौरान थाना सरहाली और थाना सदर पट्टी की पुलिस सूचना के आधार पर जलोके इलाके में पहुंची। जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को देखा। जब उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा बचाव के लिए चली गोली के चलते बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए।

    जब उनसे पूछताछ की गई तो सामने आया कि जख्मी रमनप्रीत सिंह वासी चोला साहिब सरपंच की हत्या करने वाला मुख्य शूटर है। दूसरे की पहचान अरशदीप सिंह वासी जालंधर के रूप में हुई है और इसका भी गांव घड़का चोला साहिब के पास ही पड़ता है। इसने रमनप्रीत सिंह को अपने घर में भी आश्रय दिया था। उन्होंने बताया कि दो पिस्टल मौके से बरामद हुए हैं और इनके पास से मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली गई है।

     

     

     

  • Punjab News: शादीशुदा महिला को गोली मारकर आरोपी फरार

    Punjab News: शादीशुदा महिला को गोली मारकर आरोपी फरार

    तरनतारनः पट्टी शहर की गार्डन कॉलोनी के गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां पति के साथ दवा लेने जा रही नव विवाहिता को गोली मारकर आरोपी फरार हो गया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले जांच में जुट गई। वहीं नवविवाहिता रूबी पर फायरिंग के मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक एक सनकी आशिक था और युवती से विवाह करना चाहता था, लेकिन करीब 2 महीने पहले उसके परिवार ने उसकी शादी किसी अन्य युवक से कर दी। इसी बात से वह रंजिश रखे हुए था।

    बताया जा रहा है कि शादी के बाद आरोपी युवती के घर भी पहुंचा था और उसकी मां से नाराजगी जताई थी और धमकी भी थी। उसने कथित तौर पर कहा था कि दूसरी जगह रिश्ता कर परिवार ने ठीक नहीं किया। जब युवती की मां इस संबंध में आरोपी के घर गईं, तो वहां भी विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान युवक की मां ने अपने बेटे को समझाने की बजाय उलटा लड़की की मां को बोलने लगी। वह कहने लगी कि मेरा बेटा आपकी लड़को को पसंद करता था तो आपने इसकी दूसरी जगह शादी क्यों करवाई। पट्टी शहर निवासी सुखदेव सिंह की बेटी रूबी की शादी करीब 2 महीने पहले इसी शहर के रहने वाले अंश ग्रोवर के साथ हुई थी।

    वहीं इसी शहर का रहने वाला करण ठाकुर नामक युवक किसी बात को लेकर रूबी से रंजिश रखता था। वारदात का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बेखौफ होकर महिला के सिर में गोली मारता दिख रहा है। हमले के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में घायल महिला की डॉक्टरों ने नाजुक स्थिति देखते हुए उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपी करण की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

    रूबी पति अंश ग्रोवर के साथ दवा लेने के लिए घर से निकली थी। तभी करण ठाकुर वहां गली में पहुंचा और रूबी को गोली मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रूबी को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इस घटना से पट्टी शहर में दहशत का माहौल बन गया। पट्टी पुलिस थाने के मुखी इंस्पेक्टर कवलजीत राय ने बताया कि गोली लगने से घायल लड़की का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

     

     

     

     

     

  • Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में आरोपियों का पुलिस ने किया Encounter

    Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में आरोपियों का पुलिस ने किया Encounter

    तरनतारन: सिद्धू फार्म में आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबिंदर सिंह कत्ल मामले में आज तरनतारन पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन किया। पुलिस ने गांव नौशहरा पन्नुआ के पास सरपंच की हत्या करने वाले दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस इस मामले के सिलसिले में आरोपियों की तलाश कर रही थी।

    Read In English : https://encounternews.in/punjab/two-accused-wounded-in-gunfight-as-police-probe-sarpanchs-killing-in-tarn-taran/

    जब पुलिस को दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर जाते दिखाई दिए तो दोनों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान जब बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद SSP सुरिंदर लांबा समेत कई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शरणप्रीत सिंह और हरदीप सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्टल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हुए आरोपियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है।  
  • Punjab News: यूनिवर्सिटी के Hostel में युवती के Suicide मामले में पुलिस ने Chat की जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: यूनिवर्सिटी के Hostel में युवती के Suicide मामले में पुलिस ने Chat की जब्त, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले में श्री गोइंदवाल साहिब स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर में बीएससी नर्सिंग की 21 वर्षीय छात्रा हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी के प्रबंधन द्वारा उत्पीड़न के कारण छात्रा ने यह कदम उठाया। लुधियाना जिले के धूरकोट गांव की निवासी 21 वर्षीय खुशप्रीत कौर बीएससी नर्सिंग के तीसरे सेमेस्टर की छात्रा थी। उसके पिता अमरीक सिंह और मां बलजीत कौर ने बताया कि खुशप्रीत कुछ महीनों से यूनिवर्सिटी के कुछ प्रबंधकों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत कर रही थी।

    परिजनों के अनुसार, खुशप्रीत ने इस संबंध में प्रिंसिपल को भी शिकायत की थी, लेकिन संबंधित शिक्षकों या अन्य छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी बताया कि खुशप्रीत ने उन्हें मोबाइल चैट के माध्यम से अपनी परेशानी के बारे में सारी जानकारी दी थी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने खुशप्रीत कौर के मोबाइल की चैटिंग भी जब्त कर ली है, जिसे परिजनों ने पुलिस को सौंपा था। सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि ड्यूटी अधिकारी निशान सिंह ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है।

     

     

  • Punjab News: घर में घुसकर 12 वीं की स्टूडेंट को गोली मारकर युवक फरार

    Punjab News: घर में घुसकर 12 वीं की स्टूडेंट को गोली मारकर युवक फरार

    तरनतारन: जिले के गांव जौहल राजू सिंह वाला में गोली चलने की घटना सामने आई है, जहां देर रात करीब 12 बजे घर में घुसे युवक ने कमरे में पढ़ रही लड़की के सिर में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक उसी गांव का है, कमरे में घुसा और लड़की से मोबाइल छीनने के बाद जब अलमारी की तरफ बढ़ रहा था तो लड़की ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर उसने गोली चला दी, जो लड़की के सिर के पीछे लगी। उसे इलाज के लिए तरनतारन के गुरु नानक देव स्पेशलिटी अस्पताल में दाखिल किया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜੌਹਲ ਰਾਜੂ ਸਿੰਘ ‘ਚ ਦੇਰ ਰਾਤ ਗੋਲੀਬਾਰੀ; ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰ ਰਹੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

    दूसरी ओर, घटना स्थल पर पहुंची थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने जानलेवा हमला और असला एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मनदीप कौर निवासी जौहल राजू सिंह वाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पति फौज में हैं और वह अपने बच्चे और लड़की के साथ गांव में बने घर की ऊपर मंजिल पर रहती है। शुक्रवार रात को उनकी लड़की 12वीं के पेपर की तैयारी कर रही थी। रात करीब 12 बजे अचानक लड़की की चीख-पुकार सुनकर जब वह उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसके सिर से खून बह रहा था और उनके सामने ही गांव का निरवैल सिंह उसको धमकी देते हुए भाग गया।

    उसकी लड़की ने कहा कि जब वह पढ़ाई कर रही थी तो अचानक निरवैल सिंह कमरे में घुस आया और उसके ऊपर बंदूक तानकर शोर ना मचाने की धमकी दी। फिर उसने हथोड़े से उसका मोबाइल तोड़ लिया और जब वह कमरे में रखी अलमारी की तरफ बढ़ा, तो उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर उसने गोली चला दी, जो उसके सिर के पीछे लगी। उन्होंने बताया कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तुरंत लड़की को तरनतारन के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी ओर, मामले की जांच कर रहे एसआई निरमल सिंह ने बताया कि निरवैल सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी जौहल राजू सिंह वाला को केस में नामज़द कर लिया गया है और अगली जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: यूनिवर्सिटी की BSc स्टूडेंट ने किया सुसाइड, प्रबंधकों पर लगाए आरोप

    Punjab News: यूनिवर्सिटी की BSc स्टूडेंट ने किया सुसाइड, प्रबंधकों पर लगाए आरोप

    तरनतारन: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर श्री गोइंदवाल साहिब में बीएससी नर्सिंग कर रही छात्रा खुशप्रीत कौर (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लुधियाना जिले के गांव धूरकोट निवासी अमरीक सिंह की बेटी खुशप्रीत कौर ने कुछ दिन पहले अपने परिवार वालों को बताया था कि यूनिवर्सिटी के प्रबंधन उसके साथ कुछ समय से परेशान कर रहे हैं। इस संबंध में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खुशप्रीत कौर के मोबाइल की चैटिंग भी जब्त कर ली है।

    पोस्टमॉर्टम के बाद शव वारसों को सौंप दिया गया। जिले के प्राथमिक सिविल अस्पताल के मोर्चे पर अमरीक सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर की मौजूदगी में कहा कि उनकी 21 वर्षीय बेटी खुशप्रीत कौर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर श्री गोइंदवाल साहिब में बीएससी नर्सिंग (तीसरे सैमेस्टर) की पढ़ाई कर रही थी। कुछ महीनों से यूनिवर्सिटी के कुछ प्रबंधक उसे परेशान कर रहे थे।

    खुशप्रीत कौर ने इस परेशानी के बारे में अपने परिवारवालों को भी अवगत करवाया था। उसने बकायदा प्रिंसिपल को भी शिकायत की थी, लेकिन संबंधित शिक्षक व अन्य विद्यार्थियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को छात्रा खुशप्रीत कौर ने अपने कमरे में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।

    सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अमरीक सिंह और बलजीत कौर ने आरोप लगाया कि खुशप्रीत कौर ने उन्हें मोबाइल पर चैट कर के परेशानियों के बारे में सारी जानकारी दी थी। उक्त चैट पुलिस को सौंप दी गई है। सब डिविजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि ड्यूटी ऑफिसर निशान सिंह ने वारसों के बयान दर्ज कर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।