Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: शादी समारोह में चली गोली में आर्मी नौजवान की मौत, 5 दिन पहले हुई थी शादी

    Punjab News: शादी समारोह में चली गोली में आर्मी नौजवान की मौत, 5 दिन पहले हुई थी शादी

    तरनतारन: जिले में गोली लगने से नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय गुरसेवक सिंह निवासी गांव खडूर साहिब के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरसेवक सेना में नौकरी करता था। गुरसेवक सिंह की शादी 25 जनवरी को ही हुई थी और वह दोस्त की शादी पर गया हुआ था, जहां व दोस्तों के साथ भंगड़ा कर रहा था। ये दोनों सैनिक दोस्तों भाईयों की तरह प्यार था और एक ही पोस्ट पर तैनात थे।

    फिलहाल परिवार ने मीडिया से किसी भी प्रकार की बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इस बारे में डीएसपी अतुल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर के अंतर्गत आने वाले मलमोहरी गांव में जॉबन सिंह पुत्र बलकार सिंह के घर पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था।

    ये तीनों आर्मी अफसर थे और साथ में ही कार्यरत थे। गुरसेवक सिंह पुत्र प्रगट सिंह खडूर साहिब का और एक सरूवल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह खडूर साहिब का था। यह पार्टी जश्न मनाने आए हुए थे। बताया जा रहा हैकि गुरसेवक ने हथियार के साथ हवाई फायर कर दिए और वे एक-दूसरे से कहते रहे मैं करूँगा फायर, मैं करूँगा, फायर। वहीं पुलिस द्वारा घटना को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में नौजवान की मौत, 3 घायल

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में नौजवान की मौत, 3 घायल

    तरनतारन: जिले के गांव दुग्गड़ी के पास हुए सड़क हादसे में एक जवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार नियंत्रण खोकर एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में 3 और लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान 32 वर्षीय वरिंदर सिंह निवासी गांव दुग्गड़ी के रूप में हुई है। मृतक जवान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जानकारी के अनुसार वरिंदर सिंह ससुराल जाने के लिए जीजा अमृतपाल सिंह और तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ अमृतसर के श्री गुरु रामदास हवाई अड्डे से रवाना हुआ था।

    जैसे ही कार दुग्गड़ी गांव के पास पहुंची, कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वरिंदर सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में वरिंदर सिंह के साले अमृतपाल सिंह और उनके साथ यात्रा कर रहे तीन अन्य रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर सरहाली थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, 14 साल पहले हुई थी शादी

    Punjab News: महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, 14 साल पहले हुई थी शादी

    तरनतारनः जिले में झंडेर में महिला ने सुसाइड करके जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला 2 बच्चों की मां थी और महिला की 14 साल पहले शादी हुई थी। मृतिका की पहचान 34 वर्षीय कुलबीर कौर के रूप में हुई है। वहीं महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों द्वारा पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पति सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों का दामाद पर आरोप है कि वह बेटी को प्रताड़ित करता था। पिता निर्मल सिंह ने कहा कि शादी के कुछ समय बाद ही पति पत्नी से मारपीट करने लगा था।

    इसके बाद उसकी 2 बेटियां हुईं तो झगड़ा और बढ़ गया। इस मामले में निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी कुलबीर कौर की शादी 14 साल पहले मनताज सिंह से हुई थी। इसके बाद उनके 2 बच्चे भी हुए। शादी के कुछ समय तक उनके रिश्ते ठीक चले। पिता निर्मल सिंह के मुताबिक कुछ समय बाद पति-पत्नी में कलह होने लगी। पति मनताज कुलबीर कौर के साथ मारपीट करने लगा। इस वजह से वह काफी तनाव में रहने लगी थी। इसी वजह से उसने गुरुवार को कोई जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली।

    इस बारे में तरनतारन सदर थाने के जांच अधिकारी ASI हरप्रीत सिंह ने बताया कि शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मृतका के पिता निर्मल सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने मनताज सिंह, उसकी बहन परमजीत कौर और भाभी हरजिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है, इसकी भी जांच करवाई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब जा रही महिला पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियार से हमला, मौत

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब जा रही महिला पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियार से हमला, मौत

    तरन तारनः जिले के सीमावर्ती गांव मदार मथरा भागी में सुबह करीब 4:30 बजे गुरुद्वारे जाते समय लुटेरों द्वारा महिला पर हमला किया गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान तसबीर कौर के रूप में हुई है। घटना को अंजाम 3 हथियारबंद लुटेरों द्वारा दिया गया।

    लुटेरों ने महिला के सिर पर हमला कर सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए मृतक महिला के पति 71 वर्षीय कारज सिंह ने बताया कि वह सुबह 4 बजे अपनी पत्नी तसबीर कौर के साथ गांव के गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में कुछ दूरी पर 3 लुटेरों ने उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। लुटेरों ने तसबीर कौर के सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया और उनके कानों से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए।

    गंभीर रूप से घायल तसबीर कौर को तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे खालरा थाने के एएसआई शिंगारा सिंह ने बताया कि इस मामले में गांव के वरयाम सिंह और उनके बेटे गुलजार सिंह के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में हुई बेअदबी, लोगों ने युवक को किया काबू, भारी हंगामा

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में हुई बेअदबी, लोगों ने युवक को किया काबू, भारी हंगामा

    तरनतारनः खडूर साहिब के गांव खवासपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना सामने आई है। जहां नौजवान द्वारा धार्मिक शास्त्रों की तोड़फोड़ की गई। हालांकि घटना के बाद लोगों ने युवक को काबू कर लिया है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं गांव वासियों का कहना है कि एक सिख युवक गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में माथा टेकने के बहाने घुस गया।

    फिर उसने गोलक से बड़ी मात्रा में पैसे चुरा लिए। उसने कथित तौर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की मौजूदगी में रखे धार्मिक शास्त्रों के साथ भी छेड़छाड़ की और उन्हें तोड़ दिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया, जिसके बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    आरोपी युवक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से शराब की बोतल, नमकीन और गोलक से चोरी किए गए पैसे बरामद हुए। मौके पर जानकारी देते गांव वासियों ने कहा कि धार्मिक बेअदबी के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दरअसल, यह घटना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है, जिससे स्थानीय समुदाय में रोष व्याप्त है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

     

  • Punjab News: सरपंच के कत्ल मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: सरपंच के कत्ल मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    तरनतारनः अमृतसर में सरपंच जरमल सिंह के कत्ल मामले में पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 7 आरोपियों में से 2 छत्तीसगढ़ के रायपुर, 2 मोहाली और 3 तरनतारन से गिरफ्तार किए गए है। वहीं पट्टी पुलिस का दावा है कि उन्होंने इस केस में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हीरा सिंह पुत्र अवतार सिंह, निवासी वार्ड नंबर 6 पट्टी के रूप में हुई है। आरोप है कि उक्त आरोपी गैंगस्टरों को टार्गेट किलिंग के लिए हथियार सप्लाई करने और उनका आश्रय देने का काम करता था।

    उसकी हिरासत से देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। उक्त युवक का संबंध प्रभ दूसावल, गुरविंदर सिंह अफरीदी से बताया जा रहा है। एसएसपी सुरेंद्र लाम्बा ने बताया कि पट्टी पुलिस को सूचना मिली थी कि हीरा सिंह का संबंध गुरविंदर सिंह अफरीदी और प्रभ दूसावल से है। यह व्यक्ति उनके गुर्गे सुखराज सिंह गूंगा निवासी ठक्करपुरा आदि को टार्गेट किलिंग के लिए हथियार सप्लाई करता है। वहीँ ये गुर्गे उसके पास आकर रुकते भी हैं और हीरा सिंह उन्हें आश्रय देता है। हीरा सिंह संगठित अपराध का सदस्य है।

    मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हीरा सिंह को दबोचा तो उसके पास से 32 बोर की देसी पिस्टल और 10 कारतूस बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सिटी पट्टी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। बता दें कि सुखराज सिंह गूंगा को पुलिस ने सरपंच जरमल सिंह ठेकेदार की हत्या के मामले में एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया है और जिस प्रभ दूसावल का हीरा सिंह से सम्बन्ध बताया जा रहा है, उसे पुलिस ने सरपंच जरमल सिंह हत्या का मास्टरमाइंड घोषित किया है।

  • Punjab News: घर के बाहर से कार लेकर चोर हुए फरार

    Punjab News: घर के बाहर से कार लेकर चोर हुए फरार

    तरनतारन: जिले में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन जहां घर के बाहर से बाइक चोरी की घटना सामने आई थी, वहीं अब घर के सामने से जैन कार चोरी होने की घटना सामने आई है। जहां चोर घर के बाहर से कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना सिटी की पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए नवदीप सिंह शैंटी ने बताया कि उन्होंने करीब 6 महीने पहले एक पुरानी जैन कार खरीदी थी और वह उक्त कार रेलवे रोड स्थित अपने घर के बाहर खड़ी करते थे।

    उन्होंने कहा कि देर रात कार घर के बाहर खड़ी थी, लेकिन अल सुबह तड़के करीब 3 बजे अनजान चोर उनकी कार नंबर PB18 H 3557 चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि आसपास की दुकानों के लगे सीसीटीवी कैमरों में कार ले जाते हुए फुटेज रिकॉर्ड हुई है, जिसे हासिल किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों का पता लगाकर उनकी कार बरामद करवाई जाए।

     

  • Punjab News: घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार

    Punjab News: घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार

    तरनतारन: जिले के पास इलाके दीप एवेन्यू में गुरुद्वारा श्री लकीर साहिब के पास घर के बाहर बाइक चोरी करने की घटना सामने आई है। जहां श्री गुरुद्वारा साहिब के बाहर से मोटरसाइकिल लेकर चोर फरार हो गया। चोर की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाइक मालिक ने थाना सिटी में मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। वहीं सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज को वायरल कर उस चोर का पता लगाने वाले को इनाम भी घोषित किया है।

    करमजीत सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गली गिल्लां वाली नूरदी अड्डा तरनतारन ने शिकायत में बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल नंबर पीबी 46 एजी 5010 पर सवार होकर दीप एवेन्यू किसी काम से गया था और अपने जानकार के घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ा कर अंदर चला गया। जब कुछ देर बाद वह बाहर आया तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी।

    उन्होंने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो चोरी करने वाले की तस्वीर साफ दिखाई दी। जिसने सेकंडों में भी मोटरसाइकिल का लॉक खोल दिया और गुरु तेग बहादुर नगर की तरफ ले गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत दे दी है और सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है ताकि चोर का पता जल्द लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि चोर का पता बताने वाले को इनाम देने का भी ऐलान किया है।

  • Punjab News: परिवार के लिए काल बनी अंगीठी, दंपत्ति व 2 माह के बच्चे की मौत, 1 की हालत गंभीर

    Punjab News: परिवार के लिए काल बनी अंगीठी, दंपत्ति व 2 माह के बच्चे की मौत, 1 की हालत गंभीर

    तरनतारनः जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हरिके पट्टन कस्बे के नजदीक अलीपुर गांव में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए काल बन गई। अंगीठी से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से दंपत्ति और उनके दो महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीपुर गांव में रहने वाला परिवार रात के समय ठंड से बचने के लिए कोयले की आग जलाकर कमरे में सो गया। रात के दौरान कोयले से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ, जिससे कमरे में सो रहे लोग बेहोश हो गए। सुबह जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो परिवार के सदस्य अचेत अवस्था में पड़े थे।

    घटना में जान गंवाने वालों की पहचान अर्शदीप सिंह (21), पुत्र गुरसाहिब सिंह, उनकी पत्नी जशनदीप कौर (20) और उनके दो महीने के बेटे गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। वहीं, अर्शदीप सिंह का साला कृष्णदीप सिंह गंभीर हालत में पाया गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अंगीठी से गैस लीक होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सर्दी के मौसम में बंद कमरों में अंगीठी या कोयले की आग जलाने से बचें।

  • Punjab News: 85 लाख के गबन के मामले में DC का एक्शन, सरपंच को किया Suspend

    Punjab News: 85 लाख के गबन के मामले में DC का एक्शन, सरपंच को किया Suspend

    तरनतारन: विधानसभा हल्का खडूर साहिब अंतर्गत आते गांव चोहला साहिब के सरपंच पर ग्रांटों में से 85 लाख का गबन करने और रिकॉर्ड को नष्ट करने के कथित आरोपों के चलते निलंबित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि निलंबित सरपंच अब पंचायत की किसी भी कार्रवाई में भाग नहीं ले सकेगा। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गांव चोहला साहिब को 15वां वित्त आयोग और एमपी लैंड योजना के तहत साल 2022 से अब तक 89,50,806 रुपए की ग्रांट प्राप्त हुई थी।

    इस ग्रांट में से 86,16,717 रुपए निकाल लिए गए और अब 3,34,089 रुपए बकाया राशि पंचायत के खाते में पड़ी है। बताया गया है कि सरपंच केवल कृष्ण और पंचायत सचिव जसपाल सिंह द्वारा ग्रांट खर्च करने से पहले कोई तकनीकी मंजूरी नहीं ली गई और पंचायत सचिव द्वारा यह भी लिखित रूप में स्वीकार किया गया कि ग्राम पंचायत में केवल 10 लाख रुपए का ही कार्य हुआ है। डिप्टी कमिश्नर तरनतारन द्वारा जारी किए गए उक्त आदेशों में कहा गया है कि बार-बार रिकॉर्ड तलब करने के बावजूद सरपंच और पंचायत सचिव रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाए।

    जिससे यह स्पष्ट होता है कि ग्राम पंचायत में केवल 10 लाख रुपए का ही काम किया गया और 85,16,717 रुपए का काम पंचायत के खाते से ग्रांट निकालने के बाद कराया नहीं गया तथा रिकॉर्ड को भी नष्ट कर दिया गया है। इस प्रकार सरपंच ने अपने पद का दुरुपयोग किया और पंचायत को वित्तीय नुकसान पहुंचाया। अतः पंचायत राज एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सरपंच केवल कृष्ण को उनके पद से निलंबित किया गया है और अब वे पंचायत की किसी भी कार्रवाई में भाग नहीं ले सकेंगे।