Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab By-Election Live: आप पार्टी में जश्न का माहौल हुआ शुरू, देखें Live

    Punjab By-Election Live: आप पार्टी में जश्न का माहौल हुआ शुरू, देखें Live

    तरनतारनः जिले में विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए काउंटिंग सेंटर में सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। वोटिंग की गिनती के 15 राउंड पूरे हो गए है। अब एक राउंड की गिनती बाकी रह गई है। लेकिन वोटिंग के रूझानों में आप पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने बड़ी लीड हासिल कर ली है और उनकी जीत तय मानी जा रही है। दरअसल, 15वें राउंड में आप उम्मीदवार 11317 की लीड हासिल कर रही है। आप पार्टी के उम्मीदवार हरमीत संधू की जीत का ऐलान होने से पहले ही आप पार्टी में जश्न का माहौल शुरू हो गया। आप पार्टी के कार्यकर्ता पहले से ही ढोल लेकर आप पार्टी के दफ्तर और काउंटिंग सेंटर के बाहर पहुंच गए है।

    इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि आप पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अभी से भांगड़ा डालकर जीत का जश्न मनाने लग गए है। 10 वें राउंड के बाद ही शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर काउंटिंग सेटंर छोड़कर निकल गई थी। काउंटिंग सेंटर छोड़ने के बाद बाहर आने पर मीडिया ने जब सवाल पूछने की कोशिश की तो सुखविंदर कौर यह कहकर वहां से चली गई वह जल्द वापिस आ रही है। इसके बाद मीडिया से सुखविंदर कौर ने दूरी बनाए रखी।

    इस उपचुनाव को लेकर एसएसपी सुरिंदर लांबा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में शांतिमय ढंग से वोटों की गिनती हो रही है। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। 450 से ज्यादा पुलिस कर्मी नाकेबंदी और पेट्रोलिंग पर तैनात किए गए है। वहीं सेंसटिव बूथों को लेकर कहा कि सभी बूथों पर शांतिमय ढंग से वोटिंग हुई। उन्होंने जिले के इलाका वासियों का शांतिमय ढंग से वोटिंग करने का आभार व्यक्त किया।

    बता दें कि पहले दो राउंड में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को बढ़त मिली थी, लेकिन तीसरे राउंड में उनकी लीड कम हो गई थी, वहीं अगले दो राउंड में आप उम्मीदवार आगे निकल गए। आप पार्टी के उम्मीदवार 40169 वोट, शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार को 28852 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बूर्ज 14010 वोट मिले।

    वहीं भाजपा के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू को 5762 वोट मिले। वहीं अकाली दल वारिस पंजाब दे के उम्मीदवार मनदीप सिंह को 18315 वोट मिले। इस उपचुनाव में नीटू शटरां वाले को 414 वोट मिले। गौर हो कि इस चुनाव में यहां 11 नवंबर को 60.95% वोटिंग हुई थी। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में इस सीट पर 65.81% वोटिंग हुई थी। जिसमें आप पार्टी ने चुनाव जीत हासिल की थी।

  • Punjab By-Election Live: आप को बड़ी लीड मिलने के बाद काउंटिंग सेंटर से निकली अकाली दल उम्मीदवार सुखविंदर कौर, देखें वीडियो

    Punjab By-Election Live: आप को बड़ी लीड मिलने के बाद काउंटिंग सेंटर से निकली अकाली दल उम्मीदवार सुखविंदर कौर, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले में विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए काउंटिंग सेंटर में सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। शुरुआती दौर में अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर संधू आगे चल रही थी, लेकिन चौथे और 10वें राउंड में आप पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने बड़ी लीड हासिल की है। वहीं आप उम्मीदवार को लीड मिलने के बाद काउंटिंग सेंटर छोड़कर शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर बाहर आ गई। हालांकि इस दौरान सुखविंद कौर ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

    इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि काउंटिंग सेंटर छोड़ने के बाद बाहर आने पर मीडिया ने जब सवाल पूछने की कोशिश की तो सुखविंदर कौर यह कहकर वहां से चली गई वह जल्द वापिस आ रही है। इसके बाद मीडिया से सुखविंदर कौर ने दूरी बनाए रखी। लगातार दो राउंड से आप के उम्मीदवार आगे चल रहे है। 16 राउंड में से 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस उपचुनाव में नीटू शटरां वाले को 279 वोट मिले है। वहीं आप के उम्मीदवार 7294 वोटों से आगे चल रहे है।

    इस उपचुनाव को लेकर एसएसपी सुरिंदर लांबा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में शांतिमय ढंग से वोटों की गिनती हो रही है। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। 450 से ज्यादा पुलिस कर्मी नाकेबंदी और पेट्रोलिंग पर तैनात किए गए है। वहीं सेंसटिव बूथों को लेकर कहा कि सभी बूथों पर शांतिमय ढंग से वोटिंग हुई। उन्होंने जिले के इलाका वासियों का शांतिमय ढंग से वोटिंग करने का आभार व्यक्त किया।

    जिसमें पहले दो राउंड में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को बढ़त मिली थी, लेकिन तीसरे राउंड में उनकी लीड कम हो गई थी, वहीं अगले दो राउंड में आप उम्मीदवार आगे निकल गए। आप पार्टी के उम्मीदवार 26892 वोट, शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार को 19598 वोट मिले है। वहीं 10वें राउंड में आप के उम्मीदवार 3668 वोटों से आगे चल रहे है।

    वहीं कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बूर्ज 10139 वोटों पर तीसरे नंबर पर चल रहे है। वहीं भाजपा के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू को3659 वोट मिले। वहीं अकाली दल वारिस पंजाब दे के उम्मीदवार मनदीप सिंह को 11793 वोट मिले। गौर हो कि इस चुनाव में यहां 11 नवंबर को 60.95% वोटिंग हुई थी। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में इस सीट पर 65.81% वोटिंग हुई थी। जिसमें आप पार्टी ने चुनाव जीत हासिल की थी।

  • Punjab By-Election Live: 10 वें राउंड में आप के हरमीत संधू को मिली बढ़ी लीड, SSP लांबा का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab By-Election Live: 10 वें राउंड में आप के हरमीत संधू को मिली बढ़ी लीड, SSP लांबा का आया बयान, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले में विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए काउंटिंग सेंटर में सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। शुरुआती दौर में अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर संधू आगे चल रही थी, लेकिन चौथे और 10वें राउंड में आप पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने मात दे दी। लगातार दो राउंड से आप के उम्मीदवार आगे चल रहे है। 16 राउंड में से 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस उपचुनाव में नीटू शटरां वाले को 279 वोट मिले है। वहीं आप के उम्मीदवार 7294 वोटों से आगे चल रहे है।

    इस उपचुनाव को लेकर एसएसपी सुरिंदर लांबा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में शांतिमय ढंग से वोटों की गिनती हो रही है। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। 450 से ज्यादा पुलिस कर्मी नाकेबंदी और पेट्रोलिंग पर तैनात किए गए है। वहीं सेंसटिव बूथों को लेकर कहा कि सभी बूथों पर शांतिमय ढंग से वोटिंग हुई। उन्होंने जिले के इलाका वासियों का शांतिमय ढंग से वोटिंग करने का आभार व्यक्त किया।
    जिसमें पहले दो राउंड में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को बढ़त मिली थी, लेकिन तीसरे राउंड में उनकी लीड कम हो गई थी, वहीं अगले दो राउंड में आप उम्मीदवार आगे निकल गए। आप पार्टी के उम्मीदवार 26892 वोट, शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार को 19598 वोट मिले है। वहीं 10वें राउंड में आप के उम्मीदवार 3668 वोटों से आगे चल रहे है।

    वहीं कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बूर्ज 10139 वोटों पर तीसरे नंबर पर चल रहे है। वहीं भाजपा के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू को3659 वोट मिले। वहीं अकाली दल वारिस पंजाब दे के उम्मीदवार मनदीप सिंह को 11793 वोट मिले। गौर हो कि इस चुनाव में यहां 11 नवंबर को 60.95% वोटिंग हुई थी। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में इस सीट पर 65.81% वोटिंग हुई थी। जिसमें आप पार्टी ने चुनाव जीत हासिल की थी।

  • Punjab By-Election Live: 8वें राउंड में आप के हरमीत संधू की लीड बरकरार

    Punjab By-Election Live: 8वें राउंड में आप के हरमीत संधू की लीड बरकरार

    नीटू शटरां वाले को मिले इतने वोट

    तरनतारनः तरनतारन में विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए काउंटिंग सेंटर में सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। शुरुआती दौर में अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर संधू आगे चल रही थी, लेकिन चौथे और 8वें राउंड में आप पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने मात दे दी। लगातार दो राउंड से आप के उम्मीदवार आगे चल रहे है। 16 राउंड में से 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस उपचुनाव में नीटू शटरां वाले को 230 वोट मिले है। जिसमें पहले दो राउंड में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को बढ़त मिली थी, लेकिन तीसरे राउंड में उनकी लीड कम हो गई थी, वहीं अगले दो राउंड में आप उम्मीदवार आगे निकल गए। आप पार्टी के उम्मीदवार 11727 वोट, शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार को 11540 वोट मिले है। वहीं 8वें राउंड में आप के उम्मीदवार 3668 वोटों से आगे चल रहे है। आप उम्मीदवार को 20454 वोट, अकाली दल उम्मीदवार को 16786 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बूर्ज 8760 वोटों पर तीसरे नंबर पर चल रहे है। वहीं भाजपा के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू को 2302 वोट मिले। वहीं अकाली दल वारिस पंजाब दे के उम्मीदवार मनदीप सिंह को 9162 वोट मिले। गौर हो कि इस चुनाव में यहां 11 नवंबर को 60.95% वोटिंग हुई थी। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में इस सीट पर 65.81% वोटिंग हुई थी। जिसमें आप पार्टी ने चुनाव जीत हासिल की थी।
  • Punjab By-Election Live: 5वें राउंड में अकाली दल की सुखविंदर को मात देकर आगे निकले आप के हरमीत संधू

    Punjab By-Election Live: 5वें राउंड में अकाली दल की सुखविंदर को मात देकर आगे निकले आप के हरमीत संधू

    तरनतारनः तरनतारन में विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए काउंटिंग सेंटर में सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। शुरुआती दौर में अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर संधू आगे चल रही थी, लेकिन चौथे और 5वें राउंड में आप पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने मात दे दी। लगातार दो राउंड से आप के उम्मीदवार आगे चल रहे है। 16 राउंड में से 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।

    जिसमें पहले दो राउंड में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को बढ़त मिली थी, लेकिन तीसरे राउंड में उनकी लीड कम हो गई थी, वहीं अगले दो राउंड में आप उम्मीदवार आगे निकल गए। आप पार्टी के उम्मीदवार 11727 वोट, शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार को 11540 वोट मिले है। 187 वोटों से आप पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे है।

    कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बूर्ज 6329 वोटों पर तीसरे नंबर पर चल रहे है। वहीं भाजपा के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू को 1197 वोट मिले। वहीं अकाली दल वारिस पंजाब दे के उम्मीदवार मनदीप सिंह को 4744 वोट मिले। गौर हो कि इस चुनाव में यहां 11 नवंबर को 60.95% वोटिंग हुई थी। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में इस सीट पर 65.81% वोटिंग हुई थी। जिसमें आप पार्टी ने चुनाव जीत हासिल की थी।

  • Punjab News: उपचुनाव के शुरुआती राउंड में अकाली दल की सुखविंदर कौर आगे, तीसरें पर पहुंची कांग्रेस

    Punjab News: उपचुनाव के शुरुआती राउंड में अकाली दल की सुखविंदर कौर आगे, तीसरें पर पहुंची कांग्रेस

    तरनतारनः तरनतारन में विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए काउंटिंग सेंटर में सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। शुरुआती दौर में EVM से वोटों की गिनती हो रही है। 16 राउंड में से 3 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें पहले दो राउंड में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को बढ़त मिली है। दूसरे नंबर पर आप के हरमीत सिंह संधू हैं।

    कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। सुबह 11 बजे तक हार-जीत की तस्वीर साफ हो जाएगी। गौर हो कि इस चुनाव में यहां 11 नवंबर को 60.95% वोटिंग हुई थी। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में इस सीट पर 65.81% वोटिंग हुई थी। जिसमें आप पार्टी ने चुनाव जीत हासिल की थी।

    तीसरे राउंड के बाद 374 वोटों से अकाली दल की उम्मीदवार आगे चल रही है। अकाली दल की उम्मीदवार को 7348 वोट मिले। आप उम्मीदवार हरमीत संधू को 6974, कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बूर्ज 4090 और भाजपा के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू को 693 वोट मिले। वहीं अकाली दल वारिस पंजाब दे के उम्मीदवार मनदीप सिंह को 3726 वोट मिले।

  • Punjab News: अकाली दल उम्मीदवार पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

    Punjab News: अकाली दल उम्मीदवार पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

    तरनतारनः तरनतारन में उपचुनाव के मामले में अकाली दल उम्मीदवार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने काम में कार्रवाई में विघन डालने का आरोप है। हालांकि कहा यह भी जा रहा हैकि सोशल मीडिया पर अकाली दल की ओर से एक वीडियो जारी हुई थी। इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

    पुलिस द्वारा वीडियो वायरल और बीते दिन पुलिस के साथ बहस करने के आरोप लगे है। दरअसल, अकाली दल उम्मीदवार ने अपने बूथ पर भारी पुलिस फोर्स लगाकर बूथ को खाली करने के आरोप लगाए है। पुलिस थाना सराए अमानतखां में अकाली दल उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत पर मामला दर्ज किया है।

  • Punjab News: उपचुनाव में दोपहर तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

    Punjab News: उपचुनाव में दोपहर तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

    तरनतारनः जिले में आज उप विधानसभा की सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। यह वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेंगी। जारी सूची के मुताबिक दोपहर एक बजे तक 36.22 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस चुनाव में 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमान के लिए मैदान पर उतरे है। सुबह से लेकर दोपहर तक शांतिमय ढंग से वोटिंग हो रही है। रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 021-तरनतारन में मतदाताओं की कुल संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

    इसके अलावा, सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 1,357 है, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल मतदाताओं की संख्या 1,657 है। वहीं कुल 306 एनआरआई मतदाता हैं और कुल 1,488 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके साथ ही, 18 से 19 वर्ष की आयु के मतदाताओं की कुल संख्या 3,333 है। अधिकारी ने बताया कि 114 मतदान स्थलों पर 222 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 4 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा, 3 पिंक महिला बूथ बनाए गए हैं जहां सभी कर्मचारी महिलाएं हैं।

    उन्होंने बताया कि 1 पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र भी बनाया गया है। अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे तरनतारन जिले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पंजाब पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 12 कंपनियां तैनात की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों के जवान तैनात रहेंगे। अधिकारी ने बताया कि पिड्डी स्थित इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ईवीएम स्ट्रांग रूम बनाया गया है और मतगणना 14 नवंबर को यहीं होगी।

  • Punjab News: उपचुनाव को लेकर अब तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

    Punjab News: उपचुनाव को लेकर अब तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

    तरनतारनः जिले में आज उप विधानसभा की सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। यह वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेंगी। जारी सूची के मुताबिक सुबह 10 बजे तक 15 प्रतिशत वोटिंग हुई है। रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 021-तरनतारन में मतदाताओं की कुल संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

    इसके अलावा, सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 1,357 है, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल मतदाताओं की संख्या 1,657 है। वहीं कुल 306 एनआरआई मतदाता हैं और कुल 1,488 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके साथ ही, 18 से 19 वर्ष की आयु के मतदाताओं की कुल संख्या 3,333 है। अधिकारी ने बताया कि 114 मतदान स्थलों पर 222 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 4 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा, 3 पिंक महिला बूथ बनाए गए हैं जहां सभी कर्मचारी महिलाएं हैं।

    उन्होंने बताया कि 1 पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र भी बनाया गया है। अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे तरनतारन जिले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पंजाब पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 12 कंपनियां तैनात की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों के जवान तैनात रहेंगे। अधिकारी ने बताया कि पिड्डी स्थित इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ईवीएम स्ट्रांग रूम बनाया गया है और मतगणना 14 नवंबर को यहीं होगी।

  • TarnTaran By-Election: 2 सिख बच्चों के मामले में विवादों में घिरे कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, देखें वीडियो

    TarnTaran By-Election: 2 सिख बच्चों के मामले में विवादों में घिरे कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, देखें वीडियो

    शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भी जताया कड़ा इतराज

    तरनतारनः उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आए दिन नए विवाद में फंस रहे हैं। अब राजा वड़िंग के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। बीती रात को प्रचार के दौरान उन्होंने 2 सिख बच्चों के जूड़ों को हाथ से पकड़कर कहा कि किधर चले 2 सरदार, टू-टू-टू-टू-टूं। वहीं अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों का गुस्सा भी उनके उपर फूट रहा है। इसी के साथ शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भी इसका कड़ा इतराज जताया है। सुखबीर सिंह बादल ने इसे सिख धर्म की बेअदबी बताया। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ने ऐसा करके सिख मर्यादा का अपमान किया है। सुखबीर बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 17 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट भी किया हैं जिसमें उन्होंने लिखा कि सिख समुदाय का अपमान करना और उसका मजाक उड़ाना अब सिखों की कातिल कांग्रेस पार्टी के नेताओं की एक आम आदत बन गई है। गुरु साहिब ने सिख कौम को केशों (बालों) की अनमोल सौगात दी है। केश श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज द्वारा सिखों को दिए गए पांच ककारों में से एक हैं। राजा वड़िंग ने उनका मजाक उड़ाया है। दुःख की बात यह है कि कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग को पंजाब में पैदा होने के बावजूद भी यह समझ नहीं है कि सिखों के लिए केश और जूड़ा कितनी अहमियत रखते हैं। तरनतारन साहिब में जिस तरह वड़िंग ने दो सिख बच्चों के जूड़ों पर मजाकिया टिप्पणी करते हुए उनके जूड़े छुए, वह गुरु साहिब द्वारा बख्शे गए ककारों की बेअदबी है और इससे सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। सुखबीर सिंह बादल ने लिखा कि मैं इस कृत्य की कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब जी से निवेदन करता हूं कि इस घटना का गंभीर नोटिस लेते हुए इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, मामले में कांग्रेस प्रवक्ता जसकरण काहलों ने कहा कि राजा वडिंग ने बच्चों के साथ मजाक किया था। सुखबीर बादल इसे मुद्दा बना रहे हैं। ऐसा करना गलत है।