Category: National|Punjab

  • आर्मी ट्रक और एंबुलेंस में टक्कर, 3 लोगों की मौत, दो लोग घायल

    आर्मी ट्रक और एंबुलेंस में टक्कर, 3 लोगों की मौत, दो लोग घायल

    श्रीगंगानगरः श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में 6 बजे नेशनल हाईवे-62 पर सेना के ट्रक और एंबुलेंस के बीच टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

    जानकारी के अनुसार हादसा सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में 22 एलजीडब्लयू के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घायलों को तुरंत सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक श्रीगंगानगर के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के 5 बी कोनी गांव के रहने वाले थे।

     

  • Pakistan में सिख दंपति की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Pakistan में सिख दंपति की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    पाकिस्तानः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस ने एक गुरुद्वारे के भीतर सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमाजुगारी निवासी शेर शाह के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्याओं के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और अधिकारी आरोपी के बयान एवं अब तक एकत्र किए अन्य सबूतों के आधार पर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

    मृतकों की पहचान जगन्नाथ और उनकी पत्नी आसमा वंती के रूप में हुई है। दोनों पेशावर से करीब 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित मरदान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में एक गुरुद्वारे में सेवादार थे।

    गुरुद्वारे के भीतर बुधवार को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मरदान के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मसूद अहमद बंगश ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    बंगश ने बताया कि पुलिस अधिकारियों, आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के कर्मियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) की जांच में अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो आरोपी को किसी प्रतिबंधित संगठन, आतंकवादी संगठन या संगठित गिरोह से जोड़ता हो।

  • 10 लाख का मुफ्त इलाज देने वाला पहला सूबा बना Punjab, संत सीचेवाल बोले- दूसरे राज्यों में भी शुरू हो योजना, देखें वीडियो

    10 लाख का मुफ्त इलाज देने वाला पहला सूबा बना Punjab, संत सीचेवाल बोले- दूसरे राज्यों में भी शुरू हो योजना, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राज्यसभा की बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसी बीच पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा भी सामने आया। पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने संसद में पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी।

    सांसद सीचेवाल ने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के लिए 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। यह पहल न केवल पंजाब के नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि देश में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करती है। सांसद ने यह भी कहा कि पंजाब इस मामले में देश का पहला राज्य है जो इतनी बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना लागू कर रहा है। उनका मानना है कि अन्य राज्यों को भी इस दिशा में कदम उठाने चाहिए, ताकि पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती बढ़ सके और आम जनता को गंभीर बीमारियों में वित्तीय सुरक्षा मिल सके।

    सीचेवाल ने इस योजना के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल एक स्वास्थ्य योजना नहीं, बल्कि लोगों की जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने केंद्र और अन्य राज्यों से भी अपील की कि वे इस तरह की पहल को अपनाएं और देश में समान स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करें।

  • Punjab प्रभारी के बेटे को बर्थडे वाले दिन ED ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस में रोष, देखें वीडियो

    Punjab प्रभारी के बेटे को बर्थडे वाले दिन ED ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस में रोष, देखें वीडियो

    रायपुर: शराब घोटाले मामले में ईडी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आज चैतन्य बघेल का बर्थडे है और उन्हें भिलाई स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। इस दौरान कांग्रेस समर्थक बड़ी संख्या में जमा हो गए। साथ ही गाड़ी के आगे खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया है। पुलिस की टीम ने ईडी की गाड़ियों को वहां से मुश्किल से निकाला है। बता दें कि छतीसगढ़ के पूर्व सीएम के साथ-साथ भूपेश बघेल पंजाब के प्रभारी भी है।

    वहीं छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया और आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों को परेशान करने तथा उन्हें दबाने के लिए किया जा रहा है। ईडी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्य के दुर्ग जिले के भिलाई शहर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। भूपेश बघेल ने कहा कि “आज मेरे बेटे को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया है। पहले कवासी लखमा को टारगेट किया, देवेंद्र यादव को टारगेट किया और अब वे मेरे बेटे को निशाना बना रहे हैं, हम न डरेंगे, न झुकेंगे।”

    वहीं चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के समय कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई में पुलिस से भिड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की और ईडी के वाहनों को रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ”हमारे बेटे को उसके जन्मदिन पर (ईडी ने) उठा लिया है।” महंत ने कहा, ”हम इस कदम का कड़ा विरोध करते हैं और विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करते हैं।” इसके बाद, भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के सदस्य सदन से चले गए। शुक्रवार को राज्य विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र का आखिरी दिन है।

    कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस की तरफ से पोस्ट में लिखा गया, “छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी भेज दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को अपने पालतू की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। विपक्ष का जो भी नेता उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलता है, उस पर छापे डलवा दिए जाते हैं।” कांग्रेस ने इस पोस्ट में आगे लिखा, “भूपेश बघेल शुक्रवार को विधानसभा में पेड़ काटने का मुद्दा उठाने वाले थे, उससे पहले ईडी भेज दी गई। लेकिन पीएम मोदी याद रखें, इन गीदड़ भभकियों से कांग्रेस और उसके नेता डरने वाले नहीं। हम और मजबूती से आपके भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।”

  • BIG Breaking News: Pathankot और J&K मे हो रहे धमाके, देखें वीडियो

    BIG Breaking News: Pathankot और J&K मे हो रहे धमाके, देखें वीडियो

    Jalandhar सहित Punjab के सरहदी इलाकों मे लगा Blackout

    जालंधरः पंजाब के पठानकोट में एयरबेस पर हमला किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के साथ ब्लास्टिक मिसाइलें छोड़ी गईं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन्हें तबाह कर दिया। इसके बाद पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर में सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    इससे पहले बुधवार रात को पाकिस्तान ने पंजाब और चंडीगढ़ के 8 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा और चंडीगढ़ में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट और मिसाइलों दागी गईं।

    हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही न्यूट्रलाइज (नष्ट) कर दिया। इन ठिकानों पर 5 एयरबेस और 6 कैंट हैं। कई जगह पाकिस्तानी रॉकेट के मलबे भी मिले हैं।

    बुधवार रात को अमृतसर में धमाके की आवाज सुनी गईं। यहां दुधाला, जेठूवाल, पंधेर और मक्खनविंडी में रॉकेट और उनके टुकड़े गिरे मिले। इस दौरान अमृतसर में 2 बार ब्लैकआउट भी किया गया।