Pakistan में सिख दंपति की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Written by

in

पाकिस्तानः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस ने एक गुरुद्वारे के भीतर सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमाजुगारी निवासी शेर शाह के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्याओं के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और अधिकारी आरोपी के बयान एवं अब तक एकत्र किए अन्य सबूतों के आधार पर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

मृतकों की पहचान जगन्नाथ और उनकी पत्नी आसमा वंती के रूप में हुई है। दोनों पेशावर से करीब 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित मरदान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में एक गुरुद्वारे में सेवादार थे।

गुरुद्वारे के भीतर बुधवार को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मरदान के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मसूद अहमद बंगश ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बंगश ने बताया कि पुलिस अधिकारियों, आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के कर्मियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) की जांच में अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो आरोपी को किसी प्रतिबंधित संगठन, आतंकवादी संगठन या संगठित गिरोह से जोड़ता हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *