Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: शहर में दिखा बंद का असर, विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन, देखें वीडियो

    Punjab News: शहर में दिखा बंद का असर, विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन, देखें वीडियो

    मोगाः बरनाला में सफाई सेवकों पर पंजाब पुलिस द्वारा किए जबर के खिलाफ अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत पंजाब के अनेक जिलों के साथ-साथ सफाई सेवकों के आह्वान पर मोगा शहर भी पूर्णतया बंद रखा गया।

    इस संबंधी गत दिवस सफाई सेवकों द्वारा शहर में एक मुनादी करवाकर भी दुकानदारों से इस बंद की अपील की गई थी, जिसके चलते वीरवार को म्युनिसिपल एम्पलाइज फेडरेशन, नगर निगम मोगा के बैनर तले मोगा में एक रोष रैली भी निकाली गई। रैली से पूर्व बड़ी संख्या में सफाई सेवक स्थानीय नगर निगम कार्यालय में जमा हुए, जिसके बाद ये लोग एक जलूस की शकल में शहर के मेन बाजार, आर्य स्कूल रोड, 9 न्यू टाउन आदि क्षेत्रों से होते वापिस नगर निगम पहुंचे।

    इस रोष मार्च में म्युनिसिपल एम्पलाइज फेडरेशन की तो विभिन्न जत्थेबंदियां शामिल थी ही, लेकिन इनके इलावा भारतीय किसान यूनियन उग्राहां, कीर्ति किसान यूनियन, कुछ मुस्लिम भाईचारे के लोग व निहंग बाने में युवक भी रैली का हिस्सा बन इसका समर्थन करते नजर आए। इस मौके शहरवासियों ने पूर्ण तौर पर अपनी दुकानें बंद रखी।

    मीडिया के रू-ब-रू होते सफाई सेवक यूनियन, नगर निगम के प्रधान सोमनाथ चौम्बड़, सफाई सेवक यूनियन पंजाब के सलाहकार सतपाल अंजान व सफाई सेवक यूनियन की सीता रानी ने कहा कि जब तक राज्य सरकार डीएसपी बरनाला को डिस्मिस नहीं करेगी, तब तक वे लोग चैन से नहीं बैठेंगे। इसके अलावा उन्होंने जहां कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की मांग की, पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग भी दोहराई।

     

     

  • Punjab News: नहर से व्यक्ति का शव बरामद

    Punjab News: नहर से व्यक्ति का शव बरामद

    मोगा: जिले के जीरा रोड स्थित नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इस घटना से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी-1 मोगा की पुलिस और समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। टीम ने नहर से शव को बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान अभी तक हो नहीं पाई है।

    इस कारण शव को पहचान के लिए 72 घंटों तक मोगा के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है। मोगा समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य गुरसेवक सिंह सननियासी ने बताया कि उन्हें मोगा पुलिस की तरफ से सूचना मिली थी कि जीरा रोड की नहर में एक लावारिस शव गिरा है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां ही मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं और मामले की जांच जारी है।

  • Punjab News: अबोहर के बाद इस जिले में स्कूलों को मिली धमकी, हुई छुट्टी

    Punjab News: अबोहर के बाद इस जिले में स्कूलों को मिली धमकी, हुई छुट्टी

    मोगाः अबोहर के अजम्प्शन कान्वेंट स्कूल और एलआरएस डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अब मोगा के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने को लेकर ईमेल आई। इस ईमेल को लेकर स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस को घटना संबंधी सूचना दी गई। वहीं पुलिस प्रशासन हरकत में आया और स्कूल खाली करवाए गए और बच्चों को छुट्टी कर दी गई। पुलिस द्वारा स्कूल इमारत की चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। फिलहाल मीडिया के कैमरे के आगे कोई भी पुलिस अधिकारी आने को तैयार नहीं है।

     

  • Punjab News: सुनार की दुकान से Gun point पर हुई लूटपाट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सुनार की दुकान से Gun point पर हुई लूटपाट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    वरना कार, देसी पिस्टल, तेज धार हथियार, डेढ़ किलो के करीब चांदी व अन्य जेवरात बरामद

    मोगाः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गन पॉइंट पर सुनार की दुकान से लूटपाट मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा, हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी, दोनों सगे भाई व पवित्र सिंह उर्फ लल्लू, तीनों वासी गांव रामू वाला के रहने वाले के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई वरना कार,  देसी पिस्टल, तेज धार हथियार,  डेढ़ किलो के करीब चांदी व अन्य जेवरात बरामद हुए हैं।

    ये था पूरा मामला
    बीती 21 जुलाई को थाना अजीतवाल क्षेत्र से अजीतवाल की मेन मार्केट से एक सुनार की दुकान से पिस्तौल की नोक पर चांदी व अन्य आभूषणों की लूट हुई थी। घटना के लगभग एक सप्ताह बाद थाना अजीतवाल की पुलिस ने इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है। पुलिस द्वारा काबू किए गए तीन युवकों में से दो युवक सगे भाई हैं,  जिनमें से एक युवक सुखदीप सिंह उर्फ़ सुखा फौज का सिपाही है, जबकि पुलिस द्वारा काबू किया गया तीसरा युवक भी जिले के ही गांव रामू वाला नवां का रहने वाला है।

    डीएसपी अनवर अली का आया बयान
    मीडिया से जानकारी साझा करते हुए निहाल सिंह वाला के डीएसपी अनवर अली ने बताया कि 21 जुलाई को गन पॉइंट पर अजीतवाल मार्केट से एक सुनार से लूट हुई थी जिसमें कार्रवाई करते हुए थाना अजीतवाल की टीम ने इस मामले में सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा, हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी, दोनों सगे भाई व पवित्र सिंह उर्फ लल्लू, तीनों वासी गांव रामू वाला नवां को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि तीनों युवकों में से सुखदेव सिंह उर्फ़ सुक्खा आर्मी का जवान है व इस वक्त कोलकाता में ड्यूटी दे रहा है। उन्होंने बताया कि काबू किए गए युवकों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई वरना गाड़ी, देसी पिस्टल, तेज धार हथियार, डेढ़ किलोग्राम चांदी व आभूषण बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तीनों का पुलिस रिमांड लेकर अग्रिम पूछताछ अमल में लाई जाएगी।

     

     

     

     

  • Punjab News: ज्वैलरी शॉप में Gun Point पर हुई लूट मामले में भाई सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: ज्वैलरी शॉप में Gun Point पर हुई लूट मामले में भाई सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    छुट्टी पर आए फौजी ने रची थी साजिश, कार, डेढ़ किलो चांदी सहित हथियार बरामद

    मोगाः अजीतवाल क्षेत्र में स्थित ज्वैलरी की दुकान पर गन प्वाइंट पर लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक भारतीय सेना सिपाही भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक फौजी, उसका सगा भाई और उनका एक अन्य साथी शामिल है। तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। जांच के दौरान पता चला कि फौजी छुट्टी पर घर आया हुआ था। इसी दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, करीब डेढ़ किलो चांदी, एक अवैध पिस्टल, एक कापा और एक किरपाण बरामद की है। इस मामले में डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को अजीतवाल क्षेत्र में दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार में सवार होकर पिस्टल की नोक पर एक ज्वैलरी की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना अजीतवाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह, हरदीप सिंह और पवित्र सिंह निवासी गांव रामूवाला नवा, जिला मोगा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक कार, डेढ़ किलो चांदी, एक अवैध पिस्टल, एक कापा और एक कृपाण बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि सुखदीप सिंह भारतीय फौज में नौकरी करते हैं और इन दिनों कोलकाता में उनकी पोस्टिंग है। वह घर छुट्टी आए हुए थे। उन्होंने बताया उनके उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। तीनों आरोपियों पर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेकर आगामी जांच शुरू की जाएगी।
  • Punjab News: अकाली नेता के बेटे की गोली लगने से मौत

    Punjab News: अकाली नेता के बेटे की गोली लगने से मौत

    मोगाः जिले के गांव बुटटर कलां से अकाली दल के साबका नेता हरभूपिंदर सिंह लाडी के एडवोकेट पुत्र अमनिंदर सिंह की अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हुई है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गांव से एकत्रित जानकारी के मुताबिक घटना रात लगभग 11:30 बजे की है।

    एडवोकेट अमनिंदर सिंह देर रात घर आने के बाद अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर निकालना चाहता था लेकिन एक गोली रिवाल्वर में अड़ गया और जैसे ही उसने वह गोली निकलने के लिए रिवॉल्वर अपने नजदीक किया तो अचानक से गोली निकल कर सीधा एडवोकेट अमनिंदर सिंह के सिर में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

    मृतक के परिजनों की ओर से बीती देर रात को ही मृतक की देह को मोर्चरी में रख दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक एडवोकेट अमनिंदर सिंह के अनेक रिश्तेदार विदेश में है, इसलिए उसका संस्कार दो दिन बाद किया जाएगा। फिलहाल गांव सहित समूचे इलाके में शोक की लहर है।

  • Punjab News: मरीज ले जाने के लिए आए एंबुलेंस चालक पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: मरीज ले जाने के लिए आए एंबुलेंस चालक पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में सरे बाजार गुंडागर्दी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी गत दिवस चैंबर रोड पर दिन दिहाड़े कार मालिक पर हुए हमले में पुलिस द्वारा अभी मामला पुलिस द्वारा दर्ज भी नहीं किया गया कि अब एक अन्य घटना में शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके से सामने आ गई। दरअसल, मंडी राम गंज में एक एम्बुलेंस मालिक से सरे बाजार दिनदिहाड़े हमला कर दिया गया। एक निजी एम्बुलेंस मालिक को मंडी राम गंज में 2200 रुपए में बात तय करके बुलाया गया था। ऐसे में उसे कहा गया था कि एक मरीज को मोगा से फरीदकोट लेकर जाना है, लेकिन जैसे ही एम्बुलेंस मालिक फोन पर व्यक्ति द्वारा बताए स्थान पर पहुंचा, तो पहले से एम्बुलेंस मालिक का इंतजार कर रहे दो नकाबपोश युवकों में से एक के पास एक तलवार जबकि दूसरे के पास एक हॉकी थी, उन्होंने उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    जिसमें एम्बुलेंस मालिक मनिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावारों द्वारा मनिंदर सिंह की एंबुलेंस की भी तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसाइटी के मेंबर घायल मनिदर सिंह को सरकारी हस्पताल ले गए, जहां फिलहाल मनिंदर का इलाज चल रहा है। हलांकि मनिंदर खतरे से बाहर है, लेकिन फिर भी वह गंभीर जख्मी है। इस घटना की दो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई हैं, जिनमें से एक में एम्बुलेंस मालिक से हो रही मारपीट जबकि दूसरी वीडियो में हमलावरों को भागते देखा जा सकता है।

    मीडिया के रूबरू घायल मनिंदर के पिता हरजिंदर सिंह ओर समाज सेवा सोसाइटी के प्रधान गुरसेवक सिंह सन्यासी ने बताया कि मनिदर को फोन आया था कि राम गंज मंडी से एक मरीज को फरीदकोट लेकर जाना है। मनिदर ने 2500 रुपये मांगे, लेकिन बात 2200 रुपए में तय हो गई। मनिंदर एंबुलेंस लेकर उनके बताए हुए स्थान पर राम गंज मंडी में पहुंच गया ओर वह अभी एंबुलेंस से बाहर भी नहीं उतरा था कि उस पर तलवार से वार कर दिये ओर एंबुलेंस की तोड़ फोड़ भी की, हमलावरों की तलवार का मुट्ठा भी टूट कर गाड़ी में ही गिरा पड़ा है।

    मनिंदर के पिता ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है, फिर भी ये हमला उनकी समझ से बाहर है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने कहा कि इतनी भीड़ भाड़ वाले इलाके में दिन दिहाड़े हुई ये घटना एक बहुत चिंता का विषय है। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है। इधर, सरकारी हस्पताल की डाक्टर रजनी ने बताया कि एक मनिंदर सिंह नाम का युवक जिसकी उमर 36 साल है गंभीर हालत में यहां आया है। जिसकी बाजू ओर सिर पर घाव है। हम एक्सरे ओर सी.टी स्कैन करवा रहे हैं और मरीज की स्थिति ठीक है।

  • Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, बीच सड़क में नौजवान पर हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, बीच सड़क में नौजवान पर हमला, देखें वीडियो

    पीड़ित का आरोपः पुलिस क्रॉस पर्चे को लेकर बना रही दवाब

    मोगाः जिले में शरारती अंसरों के होंसले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामले में शहर के बीचो-बीच व्यस्ततम चैंबर रोड पर दिन दिहाड़े मोटर साइकल सवार हथियारों से लैस लोगों ने कार सवार एक युवक व महिला पर कथित तौर पर उस वक्त हमला कर दिया जब वे लोग बैंक से रूपए निकलवा कर जा रहे थे। हमलावरों ने ना सिर्फ गाड़ी को नुकसान पहुंचाया, बल्कि कार चालक दलजीत सिंह पर भी डंडो और ईंटों से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसी बीच कर मैं मौजूद महिला सपना सेतिया ने मौके की एक वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। फिलहाल घायल दलजीत स्थानीय सरकारी अस्पताल में जेरे इलाज है, व उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सपना सेतिया ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में क्रॉस मामला दर्ज करने की बात कहकर उन पर राजीनामा का दबाव डाल रही है। जबकि इधर पुलिस दोनों पक्षों के बयान लिखकर, सीसीटीवी के आधार पर बनती कार्यवाई को अमल में लाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है। मीडिया के रूबरू सपना सेतिया ने बताया कि 10 दिन पहले 15 जुलाई को दिलजीत सिंह की गाड़ी निकालने को लेकर दो लड़कियों से कुछ बहस हुई थी। जिसके बाद उसी दिन से कुछ अज्ञात लड़के उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को भी इस संबंधी शिकायत दी गई थी, परंतु पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। सपना ने बताया की गत दिवस जब वह दलजीत सिंह के साथ बैंक से रकम निकलवा कर चैंबर रोड पर जा रहे थे, तो कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ (सपना के साथ) अश्लील व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसके बाद जैसे ही दलजीत कार से उतरा तो उन लोगों ने दिलजीत पर भी हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस समय रहते इस संबंधी कदम उठा लेती तो आज यह नौबत नहीं आनी थी। सपना ने मीडिया के रूबरू सपना ने बताया कि अब पुलिस इस संबंधी क्रॉस मामला दर्ज करने की बात कह उनपर राजीनामा करने को दबाव बना रही है। जिसके चलते उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है।  
  • Punjab News: कामकाज ठप्प कर वकीलों ने LADC पॉलिसी के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: कामकाज ठप्प कर वकीलों ने LADC पॉलिसी के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में लीगल एड डिफेंस काउंसिल पॉलिसी के खिलाफ वकीलों ने रोष प्रदर्शन किया है। जिसके चलते अपराधियों को लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सहायता देने के विरोध में वकीलों ने वकीलों की राज्य स्तरीय ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर वीरवार को समूचे पंजाब के साथ-साथ जिला मोगा में भी अपना कामकाज ठप्प रखा। वकीलों ने अपना रोष जाहिर करने के लिए ज्यूडिशल कोर्ट परिसर में धरना दिया।

    मीडिया को जानकारी देते हुए वकील SS  रामूवालिया व वकील मीना शर्मा ने एल.ए.डी.सी पॉलिसी को गैर संवैधानिक करार देते हुए कहा कि इस पॉलिसी को पार्लियामेंट में पास नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत विदेशों की तर्ज पर पॉलिसी तो लाई गई,  लेकिन उसे उचित ढंग से लागू नहीं किया गया।

    सरकार की ओर से अपराधियों को मुफ्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल मिलने से अपराध व अपराधियों को बढ़ावा मिल रहा है जिसके चलते वकीलों ने मांग की कि इस पॉलिसी को फौरन रद्द किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी अगली रणनीति वकीलों की राज्य स्तरीय ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अगले आदेश अनुसार तय की जाएगी।

  • Punjab News: 52 कारतूस और गहनों सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 52 कारतूस और गहनों सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले की पुलिस ने कारतूस और गहनों सहित महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना कोट-ईसे-खां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से 52 कारतूस 32 बोर व सोने के आभूषण बरामद किए। गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं जीरा, जिला फिरोजपुर की रहने वाली हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी एनडीपीएस राहुल कौशल ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना कोट-ईसे-खां की पुलिस ने परमजीत कौर व मनजीत कौर, दोनों वासी माछियां वाली बस्ती, जीरा, जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर के 52 कारतूस व सोने के आभूषण बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं का पुलिस रिमांड लिया गया है व पुलिस रिमांड के दौरान अहम खुलासे होने की उम्मीद है।