Punjab News: कामकाज ठप्प कर वकीलों ने LADC पॉलिसी के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले में लीगल एड डिफेंस काउंसिल पॉलिसी के खिलाफ वकीलों ने रोष प्रदर्शन किया है। जिसके चलते अपराधियों को लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सहायता देने के विरोध में वकीलों ने वकीलों की राज्य स्तरीय ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर वीरवार को समूचे पंजाब के साथ-साथ जिला मोगा में भी अपना कामकाज ठप्प रखा। वकीलों ने अपना रोष जाहिर करने के लिए ज्यूडिशल कोर्ट परिसर में धरना दिया।

मीडिया को जानकारी देते हुए वकील SS  रामूवालिया व वकील मीना शर्मा ने एल.ए.डी.सी पॉलिसी को गैर संवैधानिक करार देते हुए कहा कि इस पॉलिसी को पार्लियामेंट में पास नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत विदेशों की तर्ज पर पॉलिसी तो लाई गई,  लेकिन उसे उचित ढंग से लागू नहीं किया गया।

सरकार की ओर से अपराधियों को मुफ्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल मिलने से अपराध व अपराधियों को बढ़ावा मिल रहा है जिसके चलते वकीलों ने मांग की कि इस पॉलिसी को फौरन रद्द किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी अगली रणनीति वकीलों की राज्य स्तरीय ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अगले आदेश अनुसार तय की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *