Category: Punjab>Moga

  • Punjab: Train के नीचे आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: Train के नीचे आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के धर्मसिंह नगर के नजदीक ट्रेन के नीचे आने से एक युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक की अभी पहचान नही हो पाई है। ट्रेन के नीचे आने से युवक बुरी तरह से कट गया था मौके पर पहुंचकर रेलवे पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से पोस्ट मार्टम के लिए मोगा के सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अगली कारवाई शुरू कर दी है।

    वही जीआरपी की एएसआई मैडम नरेश शर्मा ने बताया की यह युवक 7.30pm बजे की ट्रेन के नीचे आया है और अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 30 से 32 साल हो सकत है। मृतक की जेब से कोई भी पहचान पत्र नही मिला है। हमारी तरफ से बाकी की सारी करवाई की जा रही है और शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है ।

    वही मोगा नगर निगम के मेयर और समाज सेवा सोसाइटी के बलजीत सिंह चनी ने बताया की उन्हे सूचना मिली थी की एक युवक ट्रेन के नीचे आकर मर गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई और न ही इसकी जेब से कोई पहचान पत्र मिला है। इसकी लाश को पोस्ट मार्टम के लिए मोगा सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखा जा रहा है।

  • Punjab : बाइक और कार की भिड़ंत, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : बाइक और कार की भिड़ंत, एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगा। शहर से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई। जहां, बरनाला रोड पर गांव बुट्टर के पास एक कार और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जय प्रकाश अपने दफ्तर के काम से अपनी बाइक दुबारा निहाल सिंह वाला से मोगा वापस आ रहे थे। इसी दौरान बुटर के पास एक कार के साथ उनका टक्कर हो गया। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं, जय प्रकाश यूपी के जौनपुर के रहने वाले थे और पिछले कुछ सालों से मोगा के एफसीआई दफ्तर में बतौर एजी की पोस्ट पर तैनात थे। मोगा सरकारी अस्पताल की डाक्टर हरिंदर कौर ने बताया की बाइक और कार की टक्कर होने से घायल हुए जय प्रकाश को लाया गया था पर उनकी तब तक मौत हो चुकी थी। जिनका कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।

  • Punjab: साइबर अपराध को लेकर हुआ साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन, देखें Video

    Punjab: साइबर अपराध को लेकर हुआ साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन, देखें Video

    मोगा। पंजाब में साइबर क्राइम के मामले लगातार बड़ रहे है। हर रोज पंजाब में लोग इसके द्वारा ठगी का शिकार हो रहे है। इन पर काबू पाने के लिए पंजाब के हर जिले में जिला हेड क्वार्टर पर साइबर क्राइम थाने खोले जा रहे है। वहीं, आज जिला मोगा के थाना सदर में भी मोगा के एसएसपी विवेक शील सोनी ने आम जनता की सहुलियत के लिए साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन किया।

    इस मौके एसएसपी विवेक शील सोनी ने जनता से अपील की वह बिना जांच किए किसी भी अंजान व्यक्ति को ओपीटी और कोड आदि न बताएं। साइबरों ठगों से हमेशा सावधान रहे।

  • Punjab: बाइक चोरी करता आरोपी काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab: बाइक चोरी करता आरोपी काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में चोरी की वारदतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भय देखा जा रहा है। आए दिन कहीं न कहीं चोरी या लूट की खबरे सामने आ रही है। वहीं एक ताजा मामला मोगा के कस्बा बाघा पुराना में देखने को मिला है। जिसमें मोटरसाइकिल चोरी करने आए चोर को लोगों ने मौक पर पकड़ लिया और छित्तर परेड कर डाली। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर लोगों ने पुलिस को सूचित कर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने मामले में आरोपी लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः चोरी करने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः चोरी करने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। निहाल सिंह वाला पुलिस ने चोरी करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर महिलाओं के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। महिलाओ चोर गिरोह ने निहाल सिंह वाला में पूरा आतंक मचाया हुआ था और हर रोज कही न कही चोरी की घटना को अंजाम दे रही थी।

    वहीं थाना मुखी निहाल सिंह वाला अमरजीत सिंह ने बताया की हमें को लगातार शिकायतें मिल रही थी की पिछले दिनों इन महिलाओ ने एक सेंट्री की दुकान से कागज चुगने के बहाने दुकान से काफी सेंट्री का सामान चोरी किया था। साथ ही कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि 8 महिलाएं है और सभी बरनाला की रहने वाली है। इन में कुछ महिलाों पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज है। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab: बाजार से अपाहिज व्यक्ति Activa लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    Punjab: बाजार से अपाहिज व्यक्ति Activa लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    मोगाः जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। दरअसल, हाल ही में सीएम भगवंत मान ने क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए उच्च अधिकारियों से मीटिंग की थी और लगातार लोगों की शिकायतों से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों को उनसे बात करने के लिए समय फिक्स किया था। लेकिन उसके बावजूद चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।

    वहीं चोरी की वारदात का ताजा मामला जिले के 2 नंबर न्यू टाउन बाजार से सामने आया है जहां एक अपाहिज व्यक्ति एक्टिवा चुरा कर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें व्यक्ति लाठी के सहारे चलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद वह एक्टिवा पर बैठ जाता है। कुछ समय बैठने के बाद वह मौका पाकर एक्टिवा लेकर फरार हो जाता है।

  • पंजाबः किसानों की फसल में पहुंचा पानी, हुआ नुक्सान, देखें वीडियो

    पंजाबः किसानों की फसल में पहुंचा पानी, हुआ नुक्सान, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार किसानों के खेतो तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हे और पंजाब में 15 जून से नहरी पानी देना भी शुरू हो गया ताकि धान की बिजाई में कोई दिक्कत ना आए, इससे नहरी नाले में पानी तो पहुंच गया पर नाले की सफाई न होने के कारण एक दम पानी आने पर मोगा के गांव तलवंडी भंगेरिया में नहरी नाला टूट गया।

    जिसके कारण किसानों की कई एकड़ फसल में पानी भर गया जिसमे किसानो के धान की पनीरी भी डूब गई। सड़क पर भी 2 से 3 फीट पानी भर गया जिसके कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में मौके पर मौजूद किसानो ने बताया की हर साल इस तरह परेशानी आती है। नाले की सफाई किये बिना पानी छोड़ देते हे जिसके कारण यह टूट जाता है किसानो की फसल खराब हो जाती है। कल से नहरी विभाग को फोन लगाया गया पर अभी तक कोई नही पहुंचा उनका कहना है कि अपने आप बंद करलो हमारे पास मुलाजिम नही है। सरकार को चाहिए पानी छोड़ने से पहले नाले की सफाई करें ताकि इस तरह लोगो को इतनी परेशानी न हो।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः दोसांझ रोड पर आज सुबह दिहाड़ी पर मजदूरी करने आए मजदूर जग्गा सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोसांझ रोड पर एक घर बन रहा था और घर वाले कुछ मजदूरों को काम के लिए लेकर आए थे। जहां जगा सिंह काम करते बाथरूम चला गया, लेकिन जब कुछ देर हो जाने के बाद वह बाहर नहीं आया तो उसके साथी मजदूर उसे देखने के लिए उसके पास गए तो एक खाली प्लाट में मजदूर जग्गा सिंह का शव बरामद हुआ। अब यह मालूम नहीं है कि उसकी मौत कैसे हुई।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सिटी वरिंदर सिंह पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में समाज सेवा सोसाईटी की मदद से पहुंचाया गया। वही डीएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि जग्गा सिंह यहां दिहाड़ी करने आया था और वह बाथरूम करने गया था। जहां उसकी अचानक मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि लगता है या तो गर्मी के कारण या फिर उसकी हार्ट फेल होने के कारण मौत हो गई है। बाकी परिवार के बयानों के मुताबिक 174 की कारवाई की जा रही है।

  • Punjab: Activa चोरी करते व्यक्ति को पंप पर तेल भरवाते लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

    मोगाः सोशल मीडिया में मोबाइल चोरी की वारदात के दौरान युवकों की बाइक पर पेट्रोल खत्म होने की वीडियो अक्सर सभी ने देखी होगी, जिसके बाद युवक पकड़े जाने पर कहते हैकि वह उनको अलर्ट कर रहे है कि ऐसे लुटेरे वारदात को अंजाम दे देते है, जबकि असल में उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो जाता है, लेकिन ऐसी घटना असल में सही साबित होती मोगा में दिखी। जहां आज सुबह चोर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा लेकर फरार हो गए। जिसके बाद लोग ने चोर का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान रास्ते में एक्टिवा में पेट्रोल कम होने के चलते वह पेट्रोल पंप पर पहुंच गया, जहां उसने जैसे ही पेट्रोल डलवाया, इस दौरान चोर का पीछा करते लोगों ने उसे काबू कर लिया। जिसके बाद चोर को दुकान पर लाकर खंबे के साथ बांध दिया। लोगों ने चोर की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
  • Punjab: नाबालिग से 50 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab: नाबालिग से 50 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के थाना समालसर के इलाके में ननिहाल घर आई एक किशोरी से कस्बे के रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पेट में दर्द होने पर बहन उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल में पहुंची, जहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला। इस दौरान वहां पर लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। इस मामले को लेकर पी़ड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पुरुष के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी थाना समालसर के दिलबाग सिंह बताया कि उनके इलाके के एक क्षेत्र में अपनी नानी के घर आई 17 वर्षीय किशोरी की बहन ने शिकायत दर्ज करवाई है।

    शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी छोटी बहन अपनी बुजुर्ग नानी के पास रह रही थी और उनकी देखभाल कर रही थी। जहां उसने बहन से पेट कुछ बड़ा होने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि कस्बे के ही रहने वाले पुरुष ने उसके साथ पहले घर में और फिर अलग- अलग होटलों में उसे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि 24 जून को उसकी बहन के पेट में दर्द होने पर उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में पहुंची। जहां उसके गर्भवती होने के पता चला। इस दौरान अस्पताल में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। थाना मुखी दिलबाग ने कहा कि आरोपी पुरुष जिसकी उम्र करीब 50 साल के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।