Category: Punjab>Moga

  • Punjab: सरकारी अस्पताल में स्केनिंग को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो 

    Punjab: सरकारी अस्पताल में स्केनिंग को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो 

    मोगाः जिले के सरकारी अस्पताल में अल्ट्रा साउंड स्कैन को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां मरीजों ने डॉक्टरों और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मरीज के परिजनों द्वारा आरोप लगाए गए है कि अल्ट्रा साउंड स्कैन के दौरान अस्पताल के डाक्टर ने मीटिंग जाने की बात की। इस दौरान मरीजों में रोष पाया गया और मरीजों ने डॉक्टरों और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी।

    वहीं जानकारी देते हुए मरीजों ने कहा कि आज सुबह से अल्ट्रा साउंड करवाने के लिए बैठे हुए है और डाक्टर साहिब मीटिंग जाने की बात कर रहे है। ऐसे में तब तक मरीजों की स्कैन नहीं होगी। मरीजों ने कहाकि जब तक स्कैन नहीं होगी तब तक इलाज शुरू नहीं होगा। मरीजों का आरोप है कि क्या मरीजों की जिंदगी से ज्यादा मीटिंग को डॉक्टरों द्वारा त्वज्जों दी जा रही है। इस हंगामे के दौरान डाक्टर और मरीजों की बहस भी हुई। मरीजनों ने कहा कि वह पंजाब सरकार से मांग करते है कि जो सेहत सुविधा को लेकर वादे किए थे वह कहां गए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पूरे डाक्टर भी मौजूद नहीं रहते है। 

    वही जानकारी देते हुए एसएमओ सुखप्रीत सिंह बराड़ ने कहा कि जो अल्ट्रा साउंड वाले डॉक्टर है उनमें से एक डॉक्टर की प्रमोशन होकर एसएमओ बधनी कलां की बदली हो गई। उन्होंने कहा कि आज डाक्टर की डिप्टी कमिश्नर के साथ मीटिंग थी जिसके चलते उन्हें मीटिंग में जाना था। उन्होंने कहा कि यह बात सुनकर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। परंतु फिर भी डाक्टर की ओर से सभी मरीजों की अल्ट्रा साउंड किए गए उसके बाद ही वह मीटिंग में गए। वहीं उन्होंने कहा के अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है हम सरकार से भी मांग करते है जल्द से जल्द खाली पड़ी सीटों को भरा जाए।

  • Punjab: आरोपी ने नाबालिग बच्चे के साथ किया दुष्कर्म, प्राइवेट पर मारी गहरी चोटे, देखें वीडियो

    Punjab: आरोपी ने नाबालिग बच्चे के साथ किया दुष्कर्म, प्राइवेट पर मारी गहरी चोटे, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 8 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ 30 वर्षीय पड़ोसी ने दुष्कर्म किया है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रशासन ने इंसाफ की गुहार लगाई है। बच्चे की मां ने कहा कि उसका 8 साल का लड़का अपने घर से शाम 6 बजे के करीब खेलने निकला था। पीड़ित बच्चे की मां ने कहा कुछ देर बाद जब उसका बेटा जब घर पहुंचा तो वह काफी रो रहा था और कह रहा था कि मेरे निचले हिस्से पर अंक्कल ने चोट मारी है। मां का कहना है कि जब मैने उसके निचले हिस्से को देखा तो उसका निचला हिस्सा खून और पोटी से लाथपथ था।

    मां ने कहा कि जब मैंने बच्चे से पूछा तो उसने मुझे दुष्कर्म के बारे मे सब कुछ बताया। इस दौरान बच्चे ने मां को पड़ोस के दुकानदार का नाम लिया। पीड़ित बच्चे की मां ने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए ताकि किसी और बच्चे के साथ कभी ऐसा ना हो। वहीं सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर करण मित्तल ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि हमारे पास 8 साल बच्चे का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्चों के माता-पिता के अनुसार उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। फिलहाल हमने सैंपल ले लिए हैं और फास्टेड देकर सैंपलों को लैब मैच टेस्ट के लिए भेज दिया है बच्चों की हालत अभी ठीक है।

  • Punjab : नशा तस्कर की 20 लाख की प्रॉपर्टी की सीज, देखें वीडियो

    Punjab : नशा तस्कर की 20 लाख की प्रॉपर्टी की सीज, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में नशा तस्करों की अब खैर नहीं है। पकड़े जाने पर जहा सख्त सजा मिल रही है वही अब उनकी नशा बेच कर कमाई गई प्रॉपर्टी भी सरकार जब्त कर रही है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां पुलिस ने नशा तस्कर की प्रॉपर्टी को सीज किया है। पुलिस ने कस्बा फतहगढ़ पंजतुर के गुरदयाल सिंह की प्रापर्टी जिसकी कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही है, को सीज कर दिया है। 

    गुरदयाल सिंह नशा तस्करी के आरोप में जेल में दस साल की सजा काट रहा है। वही सीज करने की कार्रवाही मोगा जिला के एसपीडी डाक्टर बाल कृष्ण सिंगला ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर की ओर गुरदयाल सिंह की प्रापर्टी के बाहर दीवार पर नोटिस चिपकाया।

  • Punjab: पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में झड़प, एक की मौत

    मोगाः दोधर शर्की गांव में पंचायत की गली में पानी निकासी को लेकर दो पड़ोसियों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बधनी कला पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सरदारा सिंह ने बताया कि शमशेर सिंह ने हमारे पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पड़ोसी सुखदर्शन सिंह के घर और हमारे घर का पानी गली में एक पाइप से होकर आता था और पाइप बंद हो गया था।

    जिसे मेरे पिता अवतार सिंह 80 साल ने नाली से निकाला था। इस पर सुखदर्शन सिंह और उसके बेटे गुरविंदर सिंह ने मेरे पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मेरे पिता को धक्का दे दिया, जिससे मेरे पिता अवतार सिंह बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। शमशेर सिंह के बयानों के आधार पर सुखदर्शन सिंह और उसके बेटे गुरविंदर सिंह के खिलाफ बधनी कला थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab : 2 पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प, मौ’त

    मोगा : दोधर शर्की गांव में पंचायत की गली में पानी निकासी को लेकर 2 पड़ोसियों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    जांच अधिकारी सरदारा सिंह ने बताया कि शमशेर सिंह ने हमारे पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पड़ोसी सुखदर्शन सिंह के घर और हमारे घर का पानी गली में एक पाइप से होकर आता था और पाइप बंद हो गया था।

    जिसे मेरे पिता अवतार सिंह 80 साल ने नाली से निकाला था। इस पर सुखदर्शन सिंह और उसके बेटे गुरविंदर सिंह ने मेरे पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मेरे पिता को धक्का दे दिया, जिससे मेरे पिता अवतार सिंह बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। शमशेर सिंह के बयानों के आधार पर सुखदर्शन सिंह और उसके बेटे गुरविंदर सिंह के खिलाफ बधनी कला थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab : SDM कार्यालय के बाहर किसानों का धरना, देखें वीडियो

    Punjab : SDM कार्यालय के बाहर किसानों का धरना, देखें वीडियो

    मोगा : किरती किसान यूनियन ने अधिग्रहण जमीन के पैसे न मिलने पर एसडीएम कार्यालय धर्मकोट में तीन दिवसीय धरना दिया। किरती किसान यूनियन ब्लॉक धर्मकोट के ब्लॉक अध्यक्ष सारज सिंह पंडोरी और प्रेस सचिव गुरप्रीत सिंह चींमा ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि किरती किसान यूनियन द्वारा जमीन अधिग्रहण का पैसा न मिलने के कारण जिला कमेटी के नेतृत्व में 11 जून को एसडीएम धर्मकोट कार्यालय में 3 दिन तक धरना दिया जाएगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ढुडीके विशेष रूप से शामिल हुए। 

    आज धरने का मंच संचालन करते हुए नेताओं ने चेतावनी दी कि संगठन के जिला कोषाध्यक्ष कुलजीत सिंह पंडोरी ने नेशनल हाईवे एनएच-71 जालंधर-बरनाला में करीब 2 कनाल जमीन का अधिग्रहण किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 17 लाख 34 हजार रुपए है। लेकिन राजस्व विभाग और रोड अथॉरिटी की मिलीभगत से ली गई जमीन की रकम अभी तक पीड़ित किसान कुलजीत सिंह पंडोरी को नहीं दी गई। लेकिन हर बार राजस्व विभाग, सिविल प्रशासन और रोड अथॉरिटी मुआवजा देने का बहाना बना कर भागती नजर आई। जब एसोसिएशन और पीड़ित किसान बार-बार अधिकारियों से मिले तो निराशा ही हाथ लगी।

     जिसके संबंध में पहले भी एक दिवसीय धरना दिया गया था। नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा अधिग्रहण की गई 2 कनाल जमीन के उपर धरना लगाकर पीड़ित किसान कुलजीत सिंह पंडोरी को उसका मुआवजा दिया जाए। अगर मुआवजा नहीं मिला तो उसकी जमीन उसे वापस दिलाई जाएगी जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ सिविल प्रशासन और रोड अथॉरिटी की होगी। इस दौरान सिविल प्रशासन के अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार हड़ताल में शामिल हुए और कुछ मांगों पर सहमति जताई, लेकिन हड़ताली नेताओं के साथ सहमति नहीं बनी तो किरती किसान यूनियन ने सिविल प्रशासन को संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी। 

  • Punjab : नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक की करतूत आई सामने, देखें CCTV

    Punjab : नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक की करतूत आई सामने, देखें CCTV

    मोगा : जिले में आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही है। ताजा मामला मोगा के गिल रोड से सामने आया है। जिसमें एक ई रिक्शा चालक नशे में धूत्त होकर घर में अकेली महिला को दरवाजा खोलने के लिए बार-बार कह रहा है और वह दीवार फांदने की ताक में था। जिस की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी देते हुए महिला के पति सुमित ने बताया कि उनकी पत्नी घर में अकेली थी। 

    दोपहर को एक ई रिक्शा चालक नशे में धूत्त होकर घर में आकर घर का दरवाजा खोलने के लिए कहता है, तो मेरी पत्नी ने उससे पूछा क्या काम है तो बार-बार उसने दरवाजा खोलकर बात सुनने के लिए कहा। परंतु मेरी पत्नी ने दरवाजा नही खोला तो उसने दीवार फांदकर अंदर आने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान घर के अंदर से कुते ने उसको देखकर भोंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने मेरी पत्नी को कुत्ते को बांधने को कहा। 

    मेरी पत्नी ने उसको जाने के लिए कहा और चेतवानी दी। जिसके बाद वह वहा से चला गया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वही जब सुमित से पुलिस को सूचना देने के बारे में कहा, तो सुमित ने कहा कि हमें पुलिस पर भरोसा नहीं रहा। मोगा में हर रोज ऐसी घटनाए बढ़ती जा रही है। पुलिस की ओर से कोई भी कार्रवाही नही की जा रही है। वही बेखौफ होकर लुटेरे घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

  • Punjab :चोर ने दुकान में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab :चोर ने दुकान में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    मोगा : चोरी ओर लूट पाट की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। हर रोज कोई न कोई चोरी की घटना होने का समाचार मिलता है। ताजा मामला है मोगा के अकालसर रोड का है। जानकारी के अनुसार जब दुकानदार अपने दुकान पर रखे कूलर में पानी भरकर पाइप पीछे रखने गया तो, इसी दौरान एक चोर दुकान के अंदर घुस गया। 
    चोर ने पहले तो उसने कुल्लर की ठंडी हवा ली और फिर उसके बाद गल्ले में पड़े कैश को चोरी कर ले गया। चोरी की यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वही दुकानदार ने कहा कि पुलिस को इस घटना के बारे में इसलिए नही बताया क्योंकि कोई कार्रवाई तो होती नहीं उल्टा पुलिस थानों में चक्कर लगाने पड़ते है।

  • Punjab: प्रेम विवाह करने पर पिता ने दी खौफनाक सजा, कांप जाएंगी रूह, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab: प्रेम विवाह करने पर पिता ने दी खौफनाक सजा, कांप जाएंगी रूह, केस दर्ज, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां लड़की को प्रेम विवाह करने पर पिता ने खौफनाक सजा दी। ऐसी सजा की आपकी भी रूह कांप उठेंगी। दरअसल, लड़की द्वारा प्रेम विवाह करने पर पिता ने नाराजगी जताते हुए लड़की को बाइक से साथ घसीटकर बाजार से लेकर चला गया। इस मामले में घायल लड़की को पुलिस ने पिता के कब्जे से छुड़वाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने के मामले में पिता को गिरफ्तार कर लिया है और 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    दरअसल, काल्पनिक नाम रानी ने प्रेमी के साथ 24-05- 2024  को गुरुद्वारा में शादी की। उसके बाद दोनों ने फिर उसके बाद उन्होंने ने अदालत में शादी करवा ली। पीड़िता का कहना है कि बीते दिन जब वह बयान लिखवाने के लिए थाने गए तो वहां उसके परिवार वाले भी आ गए और राजीनामे की बात करके चले गए। पीड़िता ने कहा कि जब वह पति के साथ घर वापिस जा रहे थे तो बाजार में मेरे पिता और उसके कुछ साथियों द्वारा मुझे जबरदस्ती अपने मोटर साइकल पर बैठाने की कोशिश की।

    पीड़िता का कहना है कि जब मैंने विरोध किया तो वह मुझे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। जिसके बाद मेरे पति ने पुलिस को फोन किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने मुझे सरकारी पिता के चुंगल से छुड़वाया और उपचार के लिए मुझे अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़िता का कहना हैकि इस घटना में मुझे काफी चोट लगी है। पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए पिता और अन्य लोगों पर सख्त कारवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर थाना मुखी प्रताप सिंह ने बताया कि रानी ने प्रेम विवाह करवाया था और वह थाने में बयान लिखवाने के लिए आई थी।

    पुलिस ने कहाकि इस दौरान लड़की के पिता भी थाने पहुंचे और दोनों पक्षों में राजनामे की बात कहकर चले गए। थाने से जाने के बाद रास्ते में लड़की के पिता और उसके साथ कुछ लोगों ने लड़की को जबरदस्ती मोटर साइकल पर बैठाना चाहा, लेकिन लड़की नहीं मानी तो वह बाइक के साथ ही लड़की को घसीट कर ले जाने लगे। कुछ दूरी घसीट कर ले जाने के कारण लड़की को काफी चोटे आई है। वहीं लड़की के प्रेमी ने उन्हें घटना की सूचना दी और उन्होंने मौके पर पहुंचकर लड़की को उसके पिता के चुंगल से छुड़ावया और अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने कहा कि वही लड़की के बयानों पर 5 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि लड़की के पिता को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab : गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चा, देखें वीडियो

    Punjab : गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चा, देखें वीडियो

    लगेगा 14.5 करोड़ का टीका

    मोगा : जिले में एक गंभीर बीमारी का मामला सामने आया है। जिले के कस्बा कोट ईसेखां के गांव मसीता के रहने वाले सुखपाल सिंह की साढ़े पांच महीने की बेटी इबादत कौर एमएसए ( स्पाइनल मस्कुलर एटराफी) से पीड़ित है और उसके इलाज के लिए करीब 15 करोड़ रुपए का खर्चा है। इबादत के पिता सुखपाल सिंह ने बताया कि जब बेटी तीन महीने की थी, तो वह कोई हरकत नहीं कर पा रही थी। 

    जिसके बाद हमने लुधियाना के डाक्टर को दिखाया और उसके टेस्ट करवाए। हमें पता चला की बच्ची को स्पाइनल मस्कुलर एटराफी बीमारी है। जिसके बाद हम बेटी को दिल्ली लेकर गए तो वहा डाक्टरों ने बताया की इसके इलाज के लिए विदेश से इंजेक्शन मंगवाए जाएगा, जिसकी कीमत 14.5 करोड़ है। पिता सुखपाल का कहना है कि वह गरीब परिवार से है। 

    बेटी के इलाज के लिए इतना खर्च नहीं उठा सकते। प्रेस कांफ्रेंस कर दानी सजनों से बेटी के इलाज के लिए गुहार लगाई है। ताकि कोई दानी सज्जन हमारी मदद कर बच्ची को दुनिया देखने का मौका दे सके। उन्होंने कहा कि भगवान किसी के भी बच्चे को ऐसी बीमारी ना दे। जिसके कारण इलाज के लिए माता-पिता को किसी के आगे हाथ ना फैलाना पड़े।