Category: Punjab>Moga

  • पंजाब : शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर लगाए गए खूनदान कैंप, देखें वीडियो

    पंजाब : शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर लगाए गए खूनदान कैंप, देखें वीडियो

    मोगा : पूरी दुनिया में शहीदे आजम भगत सिंह जी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। देश को आजाद करवाने के लिए जो योगदान उनका रहा है, उसे कोई भूल नहीं सकता। आज के नोजवान उसको खूनदान केंप लगा कर मना रहे है। वही भगत सिंह जी के जन्मदिन पर अगर मोगा की बात करें तो अलग-अलग यूथ क्लबों, नोजवान सभाओं, खालसा एड की और से अलग अलग स्थानों पर खूनदान कैंप लगाए गए।

    भगत सिंह को सच्ची श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर अकाली दल के संजीत सिंह सन्नी गिल ने जहां नोजवानों के इस कदम की प्रशंसा की। वहीं उन्होंने नोजवानों को नशे से दूर रहने और भगत सिंह के चलाए हुए मार्ग पर चलने और उसकी सोच पर पहरा देने की अपील की।

  • पंजाबः व्यक्ति के पेट से निकले ईयरफोन, रखड़ियां, नट्बोल्ट, देखें तस्वीरें

    पंजाबः व्यक्ति के पेट से निकले ईयरफोन, रखड़ियां, नट्बोल्ट, देखें तस्वीरें

    पेट के एक्स-रे और स्कैन दौरान सब रह गए हैरान 

    मोगाः जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव रोड़े के रहने वाले एक 40 साल के व्यक्ति के पेट से तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद कई तरह का सामान निकाला गया। इसमें ईयरफोन, रखड़ियां, नट्बोल्ट, वार्शल, लॉकेट, पेच शामिल है। वहीं, मोगा मेडिसिटी अस्पताल के निदेशक ने बताया कि व्यक्ति को 2 साल से पेट दर्द की समस्या थी। उनके पास जब सोमवार को मरीज आया तो पेट दर्द, बुखार और उल्टी की समस्या थी। जब पेट का एक्स-रे और स्कैन किया तो सब हैरान रह गए।

    पेट में नट बोल्ट, पेंच, रखड़ियां, लॉकेट, ईयरफोन, मैगनेट के अलावा बहुत कुछ था। उन्होंने बताया कि उनके कॅरियर में और उनके अस्पताल में ऐसा पहला केस आया लेकिन फिर भी डॉक्टर ने तीन घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद यह सारा सामान निकाला। हालांकि उनका कहना है कि लंबे समय से यह सामान पेट में रहने की वजह से मरीज की हालात ठीक नहीं है।

    वहीं, परिवार वालों ने बताया कि दो-तीन दिनों से पेट दर्द की ज्यादा समस्या थी। उसे नींद भी नहीं आती थी लेकिन वह बहुत कम बताता था। वे कई बार उसे डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। उसे पेट में दर्द और बुखार आने लगा तो एक डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने एक्स-रे कराने को कहा। इसके बाद मरीज को मोगा मेडिसिटी लाया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। वहीं, परिवार का कहना है कि यह सब वह कैसे खा गया, उनको नहीं पता। वहीं, उन्होंने बताया कि उनका बेटा मानसिक तौर पर भी परेशान रहता था।

  • पंजाब : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बरकार रखने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा समय समय पर जहा सर्च ऑपरेशन किए जाते है। वही अब पंजाब पुलिस लगातार नाकेबंदी कर शरारती तत्वों की तलाश करती है। वही नशा बेचने वालो की भी धर पकड़ पूरे जोरों पर कर रही है। वही पुलिस द्वारा लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बरकरार रखने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

    इस मौके पर डी.एस.पी सुखविंदर सिंह ने बताया कि एस.एस.पी.जे एनेलनचेलियन के दिशा निर्देशों पर लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बरकार रखने के लिए समय समय पर जहा नाके लगाए जाते है। वही फ्लैग मार्च भी किया जाता है। ताकि जनता और पुलिस का आपसी मेल बना रहे।

    इसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस दुवारा प्लैग मार्च निकाला जा रहा है और जनता से अपील की जा रही है की शहर में अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखा जाए और अगर कोई भी शक्की युवक आप को पता चलता है, तो वह उसके बारे में पुलिस को जानकारी दें।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो 

    पंजाबः इस इलाके में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो 

    मोगाः कस्बा बाघापुराना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोली चलने के मामले में लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गोली का छर्रा लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को मौके पर काबू कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाले आरोपी की पारिवारिक से पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जिसके कारण किसी बात को लेकर गुस्से में आकर वहां खड़े मोटरसाइकिलो को बीच बाजार तोड़फोड़ की गई, जउसके बाद रिवाल्वर से फायर कर दिया। फायर के दौरान छर्रा लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस गोली चलाने वाले व्यक्ति को काबू कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें व्यक्ति को तोड़फोड़ करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना मोगा रोड संकर ज्वैलर के दुकान के सामने की बताई जा रही है। जिनका कई दिनों से पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा है। वहीं दुकानदार ने कहा के गोली चलाने वाला व्यक्ति कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर बाहर आया है। पुलिस की ओर से 2 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • पंजाब : चोरों ने 2 दुकानों में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    पंजाब : चोरों ने 2 दुकानों में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    मोगा : चोरों के दिल से पुलिस का डर बिल्कुल खत्म हो चुका है। हर रोज चोरों की तरफ से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला अकालसर रोड और जीटी रोड का सामने आया है। यहां पर चोरों ने बीती रात धावा बोल दिया और दोनों दुकानों से करीब सवा लाख रुपए की चोरी की है। वही अकालसर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। दुकानदार ने बताया की उसकी स्पेयर पार्ट्स की दुकान है और रात को एक बजे के करीब 4 से 5 लोग कार पर आए और लोहे की रॉड से शर्टर तोड़ कर दुकान से करीब 40-45 हजार का सामान उठा कर ले गए।

    मोबाइल की दुकान के मालिक को सुबह चार बजे फोन पर जानकारी दी की उसकी दुकान का शर्टर तोड़ कर चोरी हुई है। वही जब में दुकान पर आया तो देखा की दुकान से कुछ नए फोन और 2-3 पुराने फोन और फोन की एसेसरीज ओर गल्ले में पड़ी 800 के करीब नकदी उठा कर ले गए। पुलिस को शिकायत कर दी है। दुकानदार ने बताया कि मेरी दुकान पर कोई सीसीटीवी नही लगा है।

  • पंजाब : कार और बाईक सवार की भीषण टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    पंजाब : कार और बाईक सवार की भीषण टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    मोगा : बरनाला रोड पर एक भयानक हादसा हो गया। जहां कार चालक ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाईक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान केवल सिंह के तौर पर हुई है। केवल सिंह अपनी बाईक पर मोगा से अपने गांव लोपो जा रहा था की पीछे से एक कार जो की मोगा से जा रही थी ने मोटर साइकिल को पीछे से टक्कर इतनी जबरदस्त मारी की मोटर साइकिल के चीथड़े उड़ गए और मोटर साइकिल सावर की मौत हो गई।

    जिसको मोगा के सरकारी अस्पताल में मोर्चरी में भेज दिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी बलविंदर ने बताया की उन्हें सूचना मिली और वह मौके पर पहुंचे और उनके आने से पहले ही केवल सिंह को सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। हमने कार और कार चालक को कब्जे में ले लिया है।

    वही यह दोनों मोगा की तरफ से आ रहे थे की कार चालक ने आगे जा रहे मोटर साइकल को टक्कर मार दी। कार चालक की पहचान बंता सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान की हत्या के मामले में निकाला गया कैंडल मार्च, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान की हत्या के मामले में निकाला गया कैंडल मार्च, देखें वीडियो

    मोगा : गांव डाला के कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली का घर पर बैठे कुछ लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। भले ही कत्ल के अगले दिन ही पुलिस ने बलजिंदर सिंह बल्ली की पत्नी के बयानों के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था और उनमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। 4 आरोपियों को मानयोग अदालत में पेशकर 6 दिन का रिमांड भी लिया था। लेकिन पुलिस अभी तक बाकी 2 दोषियों को पकड़ नही पाई है और पुलिस ने 4 दोषियों को दोबारा मानयोग अदालत में पेश कर 2 दिन का और रिमांड लिया है।

    जब बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार को इंसाफ नहीं मिला, तो अब पूरी कांग्रेस की लीडर शिप बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार के साथ खड़ी हो गई। दूसरी ओर परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए गांव डाला और उसके आसपास के हजारों लोगों ने विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में कैंडल मार्च पूरे गांव में निकाला। इस मौके पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा की भगवंत सरकार इस समय बुरी तरह से फेल हो चुकी है। मान सरकार काबिज कतल के मामले में एक भी बार कोई बयान नहीं आया। मुझे लगता है की जैसे अभी तक सिद्धूमूसेवाला के पिता को अभी तक इंसाफ नहीं मिला। वैसे ही इस परिवार को इंसाफ नहीं मिलेगा और यह परिवार वो गलती नही करेगा जो सिद्धूमूसेवाला के साथ हुई।

    यह परिवार जब तक सारे दोषी गिरफ्तार नहीं होते ओर यह मालूम नहीं होता की बलजिंदर सिंह सिंह बल्ली के कतल में कौन असली साजिश करता है और क्यूं कतल किया गया। तब तक यह परिवार बलजिंदर सिंह बल्ली का अंतिम संस्कार नहीं करेगा। इस मौके पर गांव डाला और गांव के आस पास के गांव के हजारों लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल थी, बलजिंदर सिंह बल्ली की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च में वाहेगुरु का जाप करती रही।

  • पंजाब भर में सरकार की नीतियों के खिलाफ आढ़ती एसोसिएशन ने की विशाल रैली, देखें वीडियो 

    पंजाब भर में सरकार की नीतियों के खिलाफ आढ़ती एसोसिएशन ने की विशाल रैली, देखें वीडियो 

    मोगाः केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आढ़ती एसोसिएशन ने विशाल रैली निकाली। दरअसल, अपनी मांगो को लेकर आज मोगा की दाना मंडी में पंजाब भर के आढ़तियों ने केंद्र सरकार की खरीद एजेंसी एफसीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आढ़तियों की मांग है कि पिछले गेहू के सीजन में जो केंद्र सरकार की खरीद एजेंसी ऍफ़सीआई है उसके द्वारा खरीदी गई गेंहू का उनका बनता 2.5 प्रतिशत कमिशन सरकार ने उनको नहीं दिया है।

    जबकि सरकार की खरीद एजेंसी एफसीआई ने मोगा के अडानी सैलो प्लांट में तलवंडी भाई, मोगा और बाघापुराना की मंडियों की गेंहू की  खरीद की थी, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी उनका बनता कमिशन उनको नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर मोगा के अधीन मंडियों की बात की जाए तो यहां का करीब साढ़े 3 करोड़ रुपया एफसीआई के पास बकाया है, जो आढ़तियों को दिया नहीं जा रहा। वहीं आढ़ती एसोसिएशन के पंजाब प्रधान विजय कालड़ा ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने हमारी मांग को पूरा नहीं किया तो केंद्र सरकार को इसका बहुत बड़ा खामियाजा 2024 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनावों में आढ़ती और आढ़तियों के साथ मुनीम वर्ग और लेबर वर्ग सब चुनावों का बाईकाट करेगे और केंद्र की सरकार को सबक सिखायेगें।

  • पंजाबः स्कूल में SDM की चेकिंग से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः स्कूल में SDM की चेकिंग से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोगाः मोगा के गाव लंडेके के स्कूल ऑफ़ एमिनस में आज मोगा की एस.डी.एम् चारुमीता दुवारा स्कूल की अचानक चेकिंग की गई। वही उस समय बच्चे अपना मिड डे मील ले रहे थे। तो सबसे पहले एस डी एम् चारुमीता ने बच्चो को परोसा जा रहा मिड डे मील चेक किया। उन्होंने बच्चो के साथ बेठ कर मिड-डे-मील खुद खा कर चेक किया। उन्होंने बाकी स्कूल की क्लासों में जाकर बच्चो से बात भी की।

    एस.डी.एम् ने मिड-डे-मील तैयार करने वाली महिलाओ से बातचीत कर, उनको भी सख्त हिदायतें दी। बताया कि बच्चो को अच्छा और पोष्टिक भोजन बना कर दिया जाए। इस मौके बच्चो ने कहा की पूरा हफ्ता अच्छा खाना तो मिलता है लेकिन हफ्ते में जिस दिन सुखी सब्जी बनती है उस दिन हमें दही भी साथ में दिया जाए। बाकि बच्चो ने कहा की खाना सही मिल रहा है खाने में किसी परकार की कोई भी शिकायत नहीं है हमे हफ्ते में दो दिन खीर भी दी जाती है।

  • पंजाबः चुनावों से पहले अकाली दल ने कसी कमर,आप सरकार पर साधे कई निशाने, देखें वीडियों

    पंजाबः चुनावों से पहले अकाली दल ने कसी कमर,आप सरकार पर साधे कई निशाने, देखें वीडियों

    मोगाः 2024 के चुनावों के से पहले शिरोमणि अकाली के प्रधान सुखबीर बादल ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत सुखबीर बादल वर्करों से मुलाकात कर मीटिंग कर रहे है। सुखबीर सिंह बादल ने मोगा में जहां अकाली दल के वर्करों के साथ मीटिंग करने पहुंचे, वहीं वह मोगा शहरी प्रधान के घर पर उसके भाई की पिछले दिनों मौत हो गई थी, उसके घर पर दुःख सांझा करने पहुंचे। इस दौरान सुखबीर बादल ने लॉ एंड आर्डर और नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर उठाये सवाल उठाते हुए कहा कि शाम को लोग घरों से नहीं निकलते बाहर और अब तो घरो पर भी लोग सेफ नहीं रहे। अब तो घर में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया जाता है। इसके बाद सुखबीर बादल ने वर्करो को एक जुट होकर पार्टी के साथ जुड़ने और अकाली दल की मजबूती के लिए काम करने के लिए वर्करों से अपील की और कहा कि चुनावों के लिए सभी इक्कठे हो जाए। 

    वहीं मीडिया के साथ बात करते हुए सुखबीर सिंह बदल ने कनेडा और भारत के संबंधों के बारे में कहा कि पंजाब के लोग इस समय बहुत टेंशन में है। कई लोगों ने यहां पर अपने प्रोग्राम रखे हुए है, लेकिन उनको वीजा नहीं मिल रहा। वहीं आप सरकार पर निशाना साधते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि हजारों करोड़ की फसल का नुक्सान हो गया, लेकिन किसी को एक पैसा नहीं दिया। सुखबीर बादल ने कहा  750 करोड़ रूपये इश्तहारों पर कहां खर्च कर दिए, इसका कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 50 हजार करोड़ का कर्जे ले लिया, लेकिन सरकार ने यह पैसा कहां खर्च किया है इसका भी कोई हिसाब तक भी नहीं है।  उन्होंने कहा कि अभी तक बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा तक नहीं दिया। राघव चड्डा की शादी को लेकर तंज कसते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि उनकी शादी में पंजाब पुलिस के कर्मचारी लगाये गए। सुखबीर बादल ने कहा आप विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों ने थानों में महीने लगा रहे है।