Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: Born King Palace में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: Born King Palace में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के कस्बा धर्मकोट में कोट ईसे खां रोड पर मौजूद बॉर्न किंग पैलेस में आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान वहां बना डेकोरेशन का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, बॉर्न किंग पैलेस के बाहर गेट के पास बने डेकोरेशन में तारों के शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सारी डेकोरेशन को अपनी चपेट में ले लिया जिससे डेकोरेशन को काफी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    फायरब्रिगेड ऑफिसर अमरजीत सिंह ने बताया कि अच्छी बात यह रही कि आज पैलेस में कोई प्रोग्राम नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आग पर काबू पाकर इसे और फैलने से भी रोका गया।

  • Punjab News: 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में टीचर गिरफ्तार

    Punjab News: 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में टीचर गिरफ्तार

    मोगाः जिले में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक पर 9 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजन के रूप में हुई है। वह शहर के ही एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाता है।

    बच्ची ने घर आकर बताया पूरा सच
    घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची घर लौटकर डरी-सहमी हुई अपनी मां को पूरी बात बताई। बच्ची ने कहा कि टीचर ने छुट्टी के बाद उसे अपने पास बुलाया और उसके साथ गलत व्यवहार किया। उसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
    पुलिस ने बताया कि बच्ची चौथी क्लास में पढ़ती है। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि बेटी के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की गई। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर दी है।

    छुट्टी के बाद बहाने से कमरे में बुलाया गया
    पुलिस इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर ने बताया कि बच्ची की मां ने बयान दिया कि 18 दिसंबर की शाम को उनकी बेटी डरकर घर आई। मां ने पूछा कि बेटी क्यों डर रही है, तो बच्ची रोते हुए बताई कि टीचर ने छुट्टी के बाद उसे वैन में बैठने से पहले अपने कमरे में बुलाया।

    कमरे में बुलाकर हाथ पकड़कर गलत हरकत
    बच्ची ने पुलिस को बताया कि जब वह टीचर के बुलाने पर कमरे में गई, तो टीचर ने उसका हाथ पकड़ लिया और अपनी तरफ खींच लिया। टीचर ने बच्ची को कहा कि एक पेज पर अपनी क्लास के बच्चों के नाम लिखे। जब बच्ची टेबल पर लिख रही थी, तब टीचर ने उसे कई जगह हाथ लगाया।

    बच्ची ने अपने हाथ छुड़ाकर भागी
    बच्ची ने बताया कि उसने टीचर के हाथ छुड़ाए और कमरे से भागकर बाहर निकल आई। फिर वह वैन में जाकर बैठ गई। बच्ची ने कहा कि टीचर पहले भी कई बार बहाने बनाकर उसे अकेले कमरे में बुला चुका था।

    आरोपी शिक्षक मुक्तसर साहिब जिले का रहने वाला
    पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक मुक्तसर साहिब जिले का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में मोगा में रहकर सरकारी स्कूल में पढ़ा रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    आगे की जांच जारी
    इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है। इसके अलावा स्कूल के स्टाफ से भी मामले की जांच की जाएगी ताकि पूरी घटना का पता लगाया जा सके।

     

  • Punjab News: 52 हजार की नकली करंसी बोलेरो कैंपर सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 52 हजार की नकली करंसी बोलेरो कैंपर सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 हजार रुपये नकली भारतीय नोट और सफेद रंग की बोलेरो कैंपर गाड़ी नंबर PB10-FV-7950 भी जब्त की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी-1 के एसएचओ वरुण कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी।

    इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गुरदीप सिंह उर्फ सोनू निवासी कोट ईसे खां कबाड़ का काम करता है। वह अक्सर अपने पास भारी मात्रा में नकली भारतीय नोट रखता है और सफेद रंग की बोलेरो कैंपर गाड़ी में घूमता है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएसआई सतनाम सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने दिल्ली कॉलोनी के गेट के पास नाकाबंदी की।

    इस दौरान आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ सोनू को उसकी बोलेरो कैंपर गाड़ी सहित काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 500 रुपये के 104 नकली नोट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 52 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना सिटी-1 मोगा में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि नकली नोट आरोपी स्वंय बनाता था या किसी अन्य व्यक्ति से लेकर आता था।

  • Punjab News: बस और ट्रक की टक्कर में चालक की टूटी टांगे, सवारियों में मची चीख पुकार

    Punjab News: बस और ट्रक की टक्कर में चालक की टूटी टांगे, सवारियों में मची चीख पुकार

    मोगाः पंजाब में कोहरे के कारण सड़क हादसे हो रहे है। विजिबिलटी शून्य होने से वाहन सड़कों पर रेंगते हुए दिखाई दे रहे है। लेकिन उसके बावजूद कई जगह सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जिले के समालसर कस्बे में ट्रक और बस की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना में बस ड्राइवर के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गए।

    वहीं आगे की सीट पर बैठा एक व्यक्ति भी घायल हो गया। लोगों की चीख पुकार सुनकर मदद के लिए लोग आगे आए और उन्होंने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: आटा चक्की की मशीन में आया नौजवान, मौत

    Punjab News: आटा चक्की की मशीन में आया नौजवान, मौत

    मोगाः जिले के गांव खोसा पांडा में आटा चक्की चलाने वाले नौजवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पगड़ी खुलने के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना में नौजवान के सिर के बाल मोटर के पटे में फंस गए और हादसे में नौजवान की मशीने में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गांव खोसा पांडा के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एएसआई समराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जरनैल सिंह आटा चक्की का काम कर घर का गुजारा करता था।

    इस दौरान जब वह चक्की पर आटा घुमाने की मशीन चला रहा था, तभी उसकी पगड़ी खुल गई और बाल मोटर के पटे में फंस गए। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोगा से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और लाश परिवार को सौंप दी। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

     

  • Punjab News: महिला के अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला के अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के लोहारा के खेतों में महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 12 दिसंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव लोहारा के खेतों में दबी हुई एक महिला की लाश मिली थी। मृतका की पहचान गुलफशा पत्नी आरिफ, निवासी कैराना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई, जो फिलहाल एसआर भट्ठा, लोहारा में रह रही थी। इस मामले में डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह की निगरानी में पुलिस, फोरेंसिक टीम, सीआईए मोगा और तकनीकी टीमों द्वारा जांच शुरू की गई।

    मृतका के पिता अली मोहम्मद के बयान पर थाना कोट ईसे खां में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा नंबर 276 धारा 103 व 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान 17 दिसंबर 2025 को पुलिस ने आरोपी 45 वर्षीय अमरूदीन पुत्र रहमत, निवासी जिला शामली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी शिव भट्ठा, गांव चुग्घा, जिला मोगा को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि हत्या वाले दिन वह अपनी बेटी से मिलने एसआर भट्ठा लोहारा आया था। उसी दिन मृतका का अपने पति से घरेलू विवाद हुआ था। आरोपी ने नशे की हालत में महिला को उत्तर प्रदेश छोड़ने का झांसा दिया और रास्ते में खेतों में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में दबा दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके में कांग्रेस की जीत, 6 सीटों पर किया कब्जा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में कांग्रेस की जीत, 6 सीटों पर किया कब्जा, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में हुए ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के नतीजे बीते दिन घोषित कर दिए गए हैं। वहीं जिन उम्मीदवारों की जीत हुई है उन्होंने खुशी में ढोल बजाए और खुशी में लड्डू भी बांटे। इसी के साथ चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भी बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोगा जिले में हुए चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक समिति की 5 सीटों और जिला परिषद की 1 सीट पर जीत दर्ज की है। कुल 6 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

    इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान हरि सिंह खाई और मोगा हलका इंचार्ज मालविका सूद ने जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को सम्मानित किया और विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी और जनता का धन्यवाद किया। कांग्रेस पार्टी की जिला प्रधान, कांग्रेस हरि सिंह खाई ने कहा “यह जीत कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने बताया कि पवनदीप कौर, हरप्रीत कौर, सुखविंदर सिंह, सरवन सिंह और अमनदीप संघा ब्लॉक समीति मैंबर नियुक्त हुए हैं और इसी के साथ लवप्रीत कौर जिला परिषद से विजय हुईं हैं। इसको लेकर उन्होंने सभी उम्मीदवारों और हाइकमान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

    मोगा हलका इंचार्ज, मालविका सूद ने कहा कि वर्करों की दिन रात मेहनत के चलते आज कांग्रेस सरकार ने बढ़िया जीत हासिल की है जिसके चलते पार्टी उनका धन्यावाद करती है। उन्होंने कहा कि वर्करों के साथ उनकी बहन और बेटी बनकर मालविका सूद हमेशा खड़ी है और उनका सहयोग हमेशा होता रहेगा। मोगा की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है, हम क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मेहनत करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में जिले के विकास, जनहित के मुद्दों और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • Punjab News: नाले में कार गिरने से दंपति की मौत, लोगों ने प्रशासन को दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: नाले में कार गिरने से दंपति की मौत, लोगों ने प्रशासन को दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के बाघापुराना थाने के तहत संगतपुरा गांव के पास एक दिन पहले पुल से कार गिरने से एक टीचर कपल की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, सरकारी टीचर जसकरण सिंह और उनकी पत्नी कमलजीत कौर सुबह करीब 6 बजे कार में बाघापुराना साइड आ रहे थे। इस दौरान सुबह घने कोहरे के कारण कार संगतपुरा गांव के पास पुल पर बने पुल से गिर गई, इस दौरान दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई।

    वहीं इस मामले को लेकर आज अध्यापक समुदाय द्वारा दोनों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार से मृतक दपंति के बच्चों को एक-एक करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। वहीं उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह जल्द ही डीसी कॉप्लैक्स के आगे धरना लगाकर प्रदर्शन करेंगे।

    बता दें कि घटना के दौरान कमलजीत कौर की ड्यूटी गांव माड़ी मुस्तफा में थी। इस दौरान जसकरण सिंह सुबह अपनी पत्नी कमलजीत कौर को ड्यूटी पर छोड़ने आ रहे थे और यह हादसा हो गया। मीडिया से बात करते हुए टीचर ने सिविल प्रशासन की नायालकी को लेकर मौत के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि 10 दिनों से सिविल प्रशासन को जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 60 से 70 किलोमीटर दूर महिलाओं को ड्यूटी पर तैनात किया गया।

     

  • Punjab News: इस इलाके में 2 परिवारों में छिड़ा विवाद, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में 2 परिवारों में छिड़ा विवाद, एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः गांव सुखानंद में 2 परिवारों में आपसी झगड़ा देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि विवाद किसी लड़का-लड़की को लेकर छिड़ा था। विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मामले में महिला सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। घायलों को इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना समालसर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव सुखानंद में कुछ लोग गांव की ही लड़कियों को तंग परेशान करते थे, जिसको लेकर गांव का ही सिकंदर सिंह छेड़छाड़ करने वाले लोगों का विरोध करता था।

    इसी दौरान छेड़छाड़ करने वाले लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ सिकंदर सिंह समेत उसके परिवार पर हमला बोल दिया। सिकंदर सिंह को तेजधार हथियारों से जहां घायल कर दिया। वहीं 6 अन्य लोग भी घायल हो गए। गंभीर घायल सिकंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायल लोगों को इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मृतक के बेटे के बयानों पर आरोपियों पर मामला दर्ज करके शव का सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की ओर से फरार आरोपियों की तलाश हेतु छापामारी की जा रही है, जिन्हें जल्द हिरासत में लिया जाएगा।

  • Punjab News: धुंध के चलते अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, अध्यापक दंपति की मौत

    Punjab News: धुंध के चलते अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, अध्यापक दंपति की मौत

    मोगाः पंजाब में हो रहे जिला परिषद व ब्लाक समिति चुनावों के मध्य एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जिसमें सुबह धुंध गहरी होने की वजह से एक अध्यापक दंपति की कार अनियंत्रित होकर एक बड़े नाले में गिर गई, जिसमें पति पत्नी दोनों की मौत हो गई। दंपति जिले में ही तैनात थे। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/fog-turns-into-blackout-in-moga-teacher-on-election-duty-along-with-her-husbands-car-falls-into-canal-both-die/

    जानकारी के मुताबिक, अध्यापक कर्मजीत कौर की ड्यूटी मोगा के ही गांव माड़ी मुस्तफा में लगी थी। उसका अध्यापक पति जसकरण सिंह उसे कार में छोड़ने जा रहा था कि धूरकोट रणसींह से गांव माड़ी मुस्तफा जाते वक्त धुंध गहरी होने की वजह से एक मोड़ पर उनकी कार सीधा एक बड़े नाले में जा गिरी, जिसके बाद कुछ लोगों जोरदार आवाज सुनी और कार को नाले में गिरा देखा।

    बाद में लोगों ने तुरंत पति-पत्नी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल तथा बाघापुराना के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जसकरण सिंह जिले के गांव खोटे में जबकि उसकी मृतक पत्नी करमजीत गांव पत्तों हीरा सिंह में बतौर अध्यापक तैनात थे। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।