Category: Punjab>Moga

  • पंजाब : ड्रग इंस्पेक्टर ने बिना बिल की दवाईयां की जब्त, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में नशे को लगाम लगाने और नशे को पंजाब में समाप्त करने के लिए पूरी सख्ती की जा रही है। वही मोगा के जिला ड्रग विभाग की ओर से नशे की पूर्ति करने के लिए बेची जाने वाली दवाइयां की धर पकड़ जारी की गई है। ताकि जिले को नशा मुक्त किया जाए। इसी कड़ी के तहत मोगा के ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप संधू ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगा के एक मेडिकल स्टोर पर छापे मारी कर एक लाख 65 हजार के प्रिगेबलिन नामक कैप्सूल पकड़े है। जिनका दुकानदार कोई खरीद और बेच का बिल नही दिखा पाया। विभाग द्वारा इनको सीज कर अदालत में पेश किया जा रहा है।

    ड्रग एक्ट के मुताबिक अगली करवाई की जा रही है कि इतनी भारी मात्रा में कैप्सूल दुकान पर रखे हुए थे। ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया की यह मेडिसन नशे की पूर्ति के लिए खाई जाती है। वही उन्होंने बताया की उन्हें सूचना मिली थी और जांच में पाया गया कि दुकान के अंदर करीब 6369 कैप्सूल प्रिगेबलीन 300 मिलीग्राम पाए गए है। दुकानदार इनके खरीद और बेचने के बिल भी पेश नही कर पाया। सारी मेडिसन सीज कर कोर्ट में पेश की गई है और अगली करवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा : चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। चोर अब धार्मिक स्थानों को भी निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला मोगा कोटकपूरा बाईपास से सामने आया है। जहां चोरों ने राम मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर में रखे दान पात्रों से दान की हुई नकदी ही उड़ा कर ले गए। वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सारे मामले की बारीकी से जांच कर रहे है। जिक्रयोग है की राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में 22 जनवरी को हो रही है और उसके उपलक्ष में मोगा के राम मंदिर में हर रोज समागम करवाए जा रहे है और शाम को रामायण की कथा भी चल रही है।

    जहां हजारों श्रद्धालु इस कथा में राम नाम की डुबकी लगा रहे है और इसी बीच यह चोरी की घटना हुई और चोरों ने दो दान पात्रों को तोड़ कर नकदी की चोरी कर ली। मंदिर के पुजारी और प्रबंधों ने बताया की मंदिर में राम कथा का आयोजन पिछले तीन दिनों से 22 जनवरी तक चल रहा है। हर रोज की तरह से जब सुबह मंदिर आए तो देखा मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था। मंदिर के अंदर पड़े 2 दान पात्रों को तोड़कर उसमें पड़ी दान की राशि चोरी कर के ले गए। वही पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वही मौके पर पहुंचे डी एस पी सुखविंदर सिंह ने बताया की राम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है।

  • पंजाब : ट्राले और पिकअप के बीच हुई भीषण टक्कर

    मोगा : घने कोहरे के कारण देर रात मोगा के गांव गिल के पास एक ट्राले और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रॉला राजस्थान का बताया जा रहा है। ड्राइवर मौके से भाग गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पिकअप जीप के चालक के रिश्तेदार ने बताया कि देर रात मेरा रिश्तेदार गांव रानियां निवासी सुखमंदर सिंह पिकअप जीप में बाघा पुराना से लुधियाना जा रहा था।

    गांव गिल के पास सड़क पर एक घोड़ा-ट्रॉली खड़ी थी, उसकी लाइटें नहीं जल रही थीं और न ही कोई रिफ्लेक्टर लगा हुआ था। पिकअप जीप ने काफी ब्रेक लगाए। लेकिन जीप ट्रॉले के पिछले हिस्से से टकरा गई। जिससे जीप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉली व जीप को सड़क से एक तरफ कराया गया। सुबह जब हम आये तो देखा कि वहां कोई घोड़ा ट्रॉले नहीं थी। घोड़ा ट्रॉली चालक ट्रॉले को मौके से ले गया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • पंजाब : चोरों ने 5 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा :  मेन बाजार में वीरवार रात चोरों ने करीब 5 दुकानों में सेंध लगाकर नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। दुकानों के CCTV बंद होने के कारण किसी चोर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोगा के मेन बाजार स्थित मेडिकल स्टोर, बर्तन और कपड़े की दुकान सहित पांच दुकानों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने दुकानों के ताले और कुंडियां तोड़कर नकदी निकाली।

    दुकानों से कुछ सामान गायब होने की भी सूचना है। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले CCTV चेक किए गए, लेकिन सभी कैमरे बंद पाए गए। दुकानदारों ने बताया कि दुकानें बंद करने के साथ उनमें लगे सीसीटीवी भी बंद हो जाते हैं, इसलिए चोरों की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। मौके का जायजा लेने पहुंचे DSP सिटी सुखविंदर सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्दी ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि रात में CCTV बंद न करें।

  • पंजाब: ASI हरदेव सिंह पंच तत्व में हुए विलीन, मुकेरियां हादसे में हुई थी मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा: बीते दिन होशियारपुर के मुकेरियां में पुलिस बस हादसे में 3 पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई थी। उनमें मोगा के गांव दौलतपुरा निवासी ASI हरदेव सिंह भी शामिल थे। गुरुवार को उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ASI की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग पहुंचे थे। जालंधर PAP के अधिकारियों ने ASI को अंतिम सलामी दी। हरदेव सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने कहा कि उनके पति ने समर्पित होकर सेवा की है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    उनके रिटायर होने में केवल डेढ़ साल बाकी था। उन्होंने सरकार से अपील की कि उनके बेटे को जल्द से जल्द नौकरी और दुर्घटना मुआवजा दिया जाए।अधिकारियों ने बताया की पंजाब सरकार की ओर से हरदेव सिंह के परिवार को बनती सुविधाए दी जाएगी। हरदेव सिंह के बेटे को पुलिस में नौकरी दी जाएगी और विभाग हमेशा परिवार के साथ खड़ा रहेगा।

  • पंजाब : चोरों ने DC दफ्तर को बनाया निशाना, 14 बूथों में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब में चोरी की वारदातें बढ़ रही है। चोर अब पुलिस दफ्तरों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां डिप्टी कमिश्नर कार्यालय परिसर में बूथों से चोरों ने 14 बूथों से 12 एसी कंप्रेसर और एसी पाइप चुरा लिए। चोर ने बूथों के छत्ते भी तोड़ दिये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना उपायुक्त कार्यालय की सीमा के भीतर की है, इसलिए कोई भी पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रहा है।

    बूथ यूनियन प्रधान बूटा सिंह और बूथ मालिक रूपिंदर कौर ने बताया कि चोरों ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने करीब 14 बूथों से 12 एसी कंप्रेसर और पाइप चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब : तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, 3 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के चलते राहगीरों को भी आए दिन दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां बुघीपुरा चौक पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार के नशे में धुत ड्राइवर ने आगे चल रही 3 गाड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सोहन सिंह ने बताया कि हमारा पूरा परिवार श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद वापस अपने गांव बरनाला की ओर जा रहा था, जो इस हादसे का शिकार हो गया है। स्कार्पियो कार का ड्राइवर नशे में था जिसके कारण वह कार ठीक से नहीं चला रहा था और यह हादसा हो गया। वही स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस ने मौके से स्कार्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जांच अधिकारी बलबीर सिंह थाना मेहना ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बुघीपुरा चौक पर एक एक्सीडेंट हो गया है। जानकारी मिली कि स्कॉर्पियो का ड्राइवर नशे में था और उसने तेज रफ्तार में कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते तीन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक मौके से भाग गया।

  • पंजाब : चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही। हर रोज कही न कही चोरों की ओर से घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला मोगा के गांव मधेके से सामने आया है। जहां देर रात चोरों ने तीन रावी नसल की भैंसे चोरी कर ली गई। जिसकी कीमत तकरीबन सात से आठ लाख के करीब है। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

    जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि देर रात गांव में लाइट गई हुई थी और लाइट ना होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर से तीन रावी नसल की भैंसे चोरी कर ली।ई जिनकी कीमत तकरीबन सात से आठ लाख बनती है। हम अपने और आसपास के गावों की सीसीटीवी फुटेज देख रहे है और पुलिस को सूचित कर दिया गया।

  • पंजाब : कोल्ड स्टोर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोगा : जीटी रोड पर एक कोल्ड स्टोर में आग लग गई थी, जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को मिली और वे आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गए। फायर ब्रिगेड कर्मचारी और एक कोल्ड स्टोर कर्मचारी के बेहोश हो गई है. ​जिन्हें मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। जब कोल्ड स्टोर का एक कर्मचारी बोहड़ सिंह आग पर काबू पा रहा था तो उसके साथ कर्मचारी हरि पांडे भी था और दोनों को गैस लग गई। जिसके कारण वे दोनों बेहोश हो गए और दोनों को कोल्ड स्टोर मालिकों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉ. संधू के मुताबिक दोनों का ब्लड प्रेशर काफी हाई हो गया है और ऑक्सीजन का लेवल भी काफी कम हो गया है, जिससे वे बेहोश हो गए है।

    उनका इलाज किया जा रहा है और सभी टेस्ट किये जा रहे हैं। फायर कर्मचारी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी।वह कोल्ड स्टोर में लगी आग बुझाने गया। तो वहां उसका साथी बोहड़ सिंह और कोल्ड स्टोर कर्मचारी हरी दोनों बेहोश हो गए थे। शायद उन पर कोई गैस लग गई थी उन्हें अभी अस्पताल लाया गया था और दोनों का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चानी ने कहा कि कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया जाएगा और अगर कोई कमी पाई गई तो कोल्ड स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोल्ड स्टोर के मालिकों ने बताया कि यहां आग लगी थी और कुछ दिनों से कोल्ड स्टोर बंद था और शायद आग की गैस के कारण यह हादसा हुआ।

  • पंजाब : JCB और कार की भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में आए दिन हादसों की खबरें सामने आती रहती है। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो जाती है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां देर रात मोगा फिरोजपुर रोड पर जेसीबी और कार की टक्कर हो गई। जिसमें एक कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जेसीबी चालक मौके से फरार, पुलिस जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम लोग निजी अस्पताल के पास खड़े थे और अचानक हमें तेज आवाज सुनाई दी और देखा कि एक कार और जेसीबी की टक्कर हो गई है। हमने मौके पर जाकर कार सवार को बाहर निकाला तो देखा कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल था। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जांच अधिकारी साब सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि निजी अस्पताल के पास एक हादसा हुआ है। हम मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और 27 वर्षीय अंकुर सेतिया की मौत हो गई। उन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। जेसीबी चालक मौके से भाग गया। अंकुर के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पार्षद मंजीत सिंह ने बताया कि हमारे घर के पास रहने वाले और सरकारी अस्पताल के सामने कपड़े की दुकान करने वाले 27 वर्षीय अंकुर सेतिया की देर रात एक हादसे में मौत हो गई। जिसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी और उसका दूसरा साथी 23 वर्षीय गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया।