Category: Punjab>Moga

  • पंजाबः इस रोड पर श्रद्धालुओं से भरी पलटी पिकअप वैन, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    मोगा: मोगा-फिरोजपुर रोड़ पर बुधवार को सुबह सुबह सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे डागरू गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन श्री आनंदपुर साहिब से होले मोहल्ले में हिस्सा लेने के बाद फाजिल्का जिला के एक गांव को वापस लौट रही थी। इस दौरान मोगा-फिरोजपुर रोड़ पर पिकअप वैन बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई।

    बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 10 से 12 लोग जख्मी हो गए। पिकअप वैन में 25 श्रद्धालु सवार बताए जा रहे है। वहीं घटना में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस 108 और समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां एक ही हालत नाजुक देखते हुऐ उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है। फिलहाल बाकी घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है। 

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मोगा सरकारी अस्पताल का इमरजेंसी स्टाफ अलर्ट हो गया। घटना की जानकारी देते हुए समाज सेवा सोसाइटी और नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने बतया कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हु्आ लगता है।डॉक्टर के मुताबिक एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे अन्य अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। जबकि अन्य सभी घायल लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया जाएगा। 

  • पंजाब : कार और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मोटरसाइकिल जी टी रोड पर जा रहा था की पीछे से आ रही कार मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।

    जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। वही कार सवार मोटरसाइकिल को दूर तक घसीटता हुआ ले गया। घायल को निजी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वही इस हादसे की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • पंजाब : खुद को किडनैप कर दामाद से मांगी फिरौती, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : कस्बा बाघापुराना पुलिस ने ऐसी एक विधवा महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान राजबीर कौर गांव कमियान्ना के तौर पर हुई है। राजबीर कौर ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रची और वीडियो बनाकर अपने दामाद को भेज दी। इस महिला ने अपने ही दामाद से 30 हजार रुपए की फिरौती की मांग कर डाली। मामला बाधापुराना थाना क्षेत्र के गांव कमियान्ना का है।

    यहां की एक महिला ने फर्जी वीडियो बनाकर अपने दामाद को भेजी और उससे 30 हजार रुपए की फिरौती की मांग की थी। विधवा की लड़की द्वारा जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले की गहराई से जांच की। जांच में पाया गया कि विधवा ने दामाद से पैसे ऐंठने के लिए साजिश रची है। पुलिस ने विधवा और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है और बाकी दोषियों की तलाश जारी है।

     डीएसपी सरदार दलबीर सिंह ने बताया कि राजबीर कौर अपनी बेटी के पास ही रह रही थी। वह एक धार्मिक स्थान पर गई थी। वहीं से वह अपने साथी के साथ कार पर बैठ गई थी। महिला ने खुद ही यह सारी साजिश रची। महिला के एक और साथी की तलाश की जा रही है। जिसने व्हाटसएप काल करके 30 हजार रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। 

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। समाज सेवा सोसायटी की और से सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मृतक की पहचान यशपाल (40) के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे साहिल ने कहा के मेरा चाचा दवाई लेने के लिए जा रहा था।

    लाइन क्रोस करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सन्यासी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी के ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    वहां जब पहुंचे वहा पता चला के व्यक्ति का नाम यशपाल है। वह दवाई लेने के लिए जा रहा है। लाइन क्रोस कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में शव को रखवा दिया है। पुलिस की ओर से कार्रवाही की जा रही है।

  • पंजाब : इस इलाके में गाड़ी हुई चोरी, देखें CCTV

    मोगा : अमृतसर रोड पर एम पी कलोनी के बाहर नजदीक पी बी 29 रेस्टोरेंट से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार PB 05 AL 6855 चोरी होने का मामला सामने आया है। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

    वही जानकारी देते हुए जांच अधिकारी पाल सिंह ने कहा कि हमें गुरजीत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह ने सूचना दी कि उसकी कार अमृतसर रोड पर एम पी कलोनी के बाहर नजदीक पी बी 29 रेस्टोरेंट से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार PB 05 AL 6855 खड़ी की थी, जो कि चोरी हो गई।

    जिस की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी के आधार पर गांव लंढे के के रहने वाले सुखप्रीत सिंह और हरमन सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः बाइक का टायर पंचर होने से हुआ हादसा, एक की मौत, महिला घायल, देखें वीडियो 

    मोगाः कोट कपूरा रोड पर आज उस समय हादसा हो गया सुसराल के घर जा रहे दपंति की बाइक पंचर हो गई और बाइक का बैलेंस बिगड़ने से गाड़ी पोल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय पीपल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीपल सिंह अपने ससुराल घर सिंघावाला की ओर जा रहा था। इस दौरान कोट कपूरा बाईपास के नजदीक यह हादसा हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं घायल पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक पीपल सिंह गांव मेलक आकालिया कस्बा धर्मकोट का रहने वाला है। वह ससुराल में उसकी साली की शादी के प्रोग्राम पर आया हुआ था और आज पीपल सिंह अपनी पत्नी की दवाई लेकर वापिस ससुराल सिंघावाला का रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • पंजाब: सड़क हादसे मे 7 साल की बच्ची की मौ’त

    मोगा : सड़क हादसे मे 7 साल की बच्ची की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव सुखदोला से छोटे हाथी मे सवार कुछ प्रवासी मजदुर घर वापिस लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते मे गांव बुग्गी पुरा की सड़क पर लंगर की सेवा की जा रही थी। 


    जिसे देख छोटे हाथी में सवार लोग लंगर खाने के लिए सड़क के दूसरे किनारे उतरे। लंगर खा कर जब वह लोग वापिस जाने के लिए सड़क क्रॉस करने लगे। इस दौरान कुछ लोग और बच्ची सड़क पर आ रही मोटरसाइकिल की चपेट मे आ गए। इस हादसे मे बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई।  बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया।     

    बच्ची की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस को घटना की जानकरी मिल चुकी है। पुलिस इस हादसे मे घायल हुए लोगो से घटना के संबंध मे पूछताछ कर रही है।   

  • पंजाबः फैक्ट्री से मशीनरी और मोटरें लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी 

    मोगाः जिले में चोरी की वारदातों का मामला लगातार बढ़ रहा है। वहीं 2 दिन पहले चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही कॉड ऑफ कंडक्ट लग चुका है। ऐसे में पंजाब में भारी मात्रा में पुलिस तैनात कर दी गई है। लेकिन बेखौफ चोर वारदातों को फिर भी अंजाम देने में लगे हुए है। वहीं संधुआना रोड पर स्थित फैक्ट्री में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां चोर फैक्ट्री से मशीनरी और मोटरें लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सुमीत कटारिया ने बताया कि वह लुधियाना का रहने वाला है और करीब डेढ़ साल पहले उसने मोगा के संधुआना रोड पर पराली से गता बनाने की फैक्ट्री लगाई थी। जिससे वह एक तो पराली की संभाल कर रहा है और दूसरा 30 से 35 लोगों को रोजगार दे रहा है और खुद भी अपना परिवार चला रहा है।

    पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि आज वह फैक्ट्री को बंद करने के लिए मजबूर हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसकी फैक्ट्री में 4 बार पहले चोरी हो चुकी है और आज फिर 5वी बार चोरों ने फैक्ट्री को निशाना बनाया। जहां चोर करीब 70 से 80 हजार की मशीनरी का सामान और मोटरें लेकर फरार हो गए। सुमित के मुताबिक उन्होंने पहले भी कई बार पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित का कहना है कि उसने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते आज फिर से उसकी फैक्ट्री में चोरी हो गई है।

    पीड़ित का आरोप है कि वह सुबह से कई बार शिकायत के लिए फोन कर चुका है, लेकिन किसी पुलिस अधिकारी ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की है। पीड़ित ने कहा कि हम तो अब अपनी फैक्ट्री ही बंद करने की सोच रहे है। उनका कहना हैकि हर रोज हमारा नुकसान हो रहा है। जिसके चलते उसने दुखी होकर मोगा वासियों को एक अपील की कि मेरी मदद की जाए। वहीं जब मीडिया ने दखल अंदाजी दी तो एक पुलिस कर्मचारी घटना स्थल पर जांच करने के लिए आ गया। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से फिर से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस बार भी पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दे दी है। वहीं जब पुलिस कर्मचारी से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा की वह सारी कार्रवाई करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। 

  • पंजाब : टेंपू ट्रेवलर और ट्रैक्टर में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : देर शाम कोटकपूरा बाई पास पर एक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरा टेंपू ट्रेवलर एक ट्रैक्टर से टकरा गया। वही इस हादसे में 8 के करीब श्रद्धालु जख्मी हो गए है। जिन्हे सड़क सुरक्षा फोर्स और समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा कुछ जख्मियों को गंभीर चोटें लगी है।

    जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरा टेंपू ट्रेवलर नवा शहर से गुरु धामों की यात्रा के लिए पहले श्री फाथेगढ साहिब और फिर मुक्तसर और दमदमा साहिब की ओर गया और दमदमा साहिब से वापिस नवा शहर जा रहा था कि मोगा कोट कपूरा बाई पास और सामने की साइड से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया और यह लोग हादसे का शिकार हो गए।

    गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नही हुआ। वही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी और वह मौके पर पहुंचे है। वही इस हादसे में 4-5 लोग जख्मी हुए है

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 9 घायल, देखें वीडियो

    मोगा :  लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर कार और ऑटो में टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस टक्कर में ऑटो में सवार 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल है। जानकारी के अनुसार सलीना गांव से जगराओं धार्मिक समागम में जा रहे थे। इसी दौारन पीछे से तेज आ रही फॉर्च्यूनर ने ऑटो को टक्कर मार दी। 

    जानकारी के अनुसार सलीना गांव से एक ऑटो रिक्शा पर 9-10 लोग सवार होकर जगराओं की ओर एक धार्मिक समागम में जा रहे थे कि मोगा हाइवे पर पीछे से आ रही तेज गति से फॉर्च्यूनर गाड़ी ऑटो के साथ टकरा गई और ऑटो पर बैठी सवारियां काफी दूर जा गिरी। गनीमत यह रही की इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ।

    लेकिन सभी को मामूली चोटें लगी है। जिन्हें समाज सेवा सोसायटी की मदद से मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा उनका इलाज चल रहा है। वही डाक्टर गगन दीप ने बताया की सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और सभी खतरे से बाहर है। वही एक की टांगे टूटी है और एक महिला के सिर पर चोट लगी है।