Category: Punjab>Moga

  • पंजाबः मां-बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौ’त के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    मोगा : बीते दिन एक महिला ने अपने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी पहचान को लेकर दोनों के शव मोगा के सरकारी अस्पताल में रखवा दिए गए थे। आज मामले में नया मोड उसे समय आया जब मृतक लड़की के परिवारिक मेंबर रेलवे पुलिस के पास पहुंचे तो मृतक महिला की पहचान सुखविंदर कौर बब्बू (31) पत्नी विनोद कुमार वर्मा, बच्चे की उम्र 3महिने निवासी मोगा की तौर पर हुई है। मृतक सुखविंदर कौर के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बेटी की शादी 11 महीने पहले मोगा वासी विनोद वर्मा के साथ हुई थी जो शुरू में हमें बताया गया था कि अमेरिकन सिटीजन है। लेकिन शादी के बाद वह यही मेरी बेटी के साथ रह रहा था और कोई काम भी नहीं करता था। शादी के शुरुआती 2 महीने तक सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन इसके बाद मेरी बेटी को तंग परेशान करना शुरू कर दिया।

    इसी बीच मेरी बेटी के डिलीवरी के लिए सारा खर्च मैंने ही किया। बेटी ने कल मुझको आखरी बार फोन कर बताया था के पापा मैं बहुत दुखी हूं मुझे बहुत तंग परेशान किया जा रहा है। मगर मैंने यह नहीं सोचा था कि मेरी बेटी अपने 3 महीने के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लेगी।  जीआरपी के थाना प्रभारी जीवन सिंह ने बताया के बीते दिन एक महिला ने अपने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उसको बचाने गए एक व्यक्ति भी घायल हो गया था। मृतक सुखविंदर कौर पिता के बयानों को दर्ज कर लिया है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जो व्यक्ति महिला को बचाने गया था वह अभी जेरे इलाज है और उसे गंभीर चोटें आई हैं।

  • पंजाब : मां और मासूम बच्चे की मौ’त से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोगा : ट्रेन के चपेट में आने से  मां और मासूम की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और उसके बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक महिला की उम्र करीब 30-35 साल बताई जा रही है, जबकि बच्चा 3 महीने का बताया जा रहा है।
    जानकारी के मुताबिक कल शाम जब रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में दीपमाला जलाई जा रही थी, तभी भीमनगर के पास उक्त महिला और उसका बच्चा इस बड़े हादसे का शिकार हो गए।

    ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इन दोनों को बचाने गया एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मोगा से फरीदकोट रेफर किया गया है। मृतक महिला और बच्चे के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौ’त

    कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौ’त

    मोगा : सड़क हादसे में युवक की मौत का मामला सामने आया है। गांव सैद मोहम्मद निवासी युवक, दोस्त की शादी से वापस घर आ रहा था। सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने बताया कि उनका भाई 33 वर्षीय गुरजंट सिंह और उसका दोस्त धर्मकोट में एक शादी में गए थे। जब वे वहां से वापस आने लगे, तो मेरा भाई सड़क पार करने लगा और एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।  जिसे जगजीत सिंह ग्राम बीजापुर तेज गति से चला रहा था।

    मेरे भाई को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई गुरजंट सिंह गांव सैद मोहम्मद की ओर से कार चालक जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब: कांग्रेस ने नवजोत सिद्धू की रैली के बाद नेताओं को Show Cause Notice किया जारी

    मोगा: पंजाब कांग्रेस में खींचतान खत्म नहीं हो रही है। प्रताप सिंह बाजवा और राजा वड़िंग के बाद मालविका सूद सच्चर ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज सुबह हुई सिद्धू की मोगा रैली से दूरी बनाए रखी। वहीं अब नवजोत सिद्धू की रैली के बाद पंजाब कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित करने वाले नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मोगा हलका प्रभारी मालविका सूद की शिकायत पर जारी किया गया है।

    बता दें कि आज सुबह सिद्धू के खिलाफ मोगा विधानसभा सीट की कांग्रेस प्रभारी मालविका सूद सच्चर उतरी थी। मालविका सूद सच्चर अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं। आज सुबह मालविका ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी योगेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सिद्धू के खिलाफ लिखित शिकायत भेजी है। इसमें मालविका ने सिद्धू पर पार्टी का अनुशासन भंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इतना ही नहीं मालविका ने बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को सिद्धू की रैली में न जाने का निर्देश भी दिया।

  • पंजाबः सवारियों से भरी बस और कार में भीषण टक्कर, सवारियां घायल, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज सुबह मोगा के कोटकपुरा बाईपास पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस ने कार चालक को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक सवारियों से भरी बस मोगा से अबोहर जा रही थी। इस दौरान दोनों वाहनों की बाईपास पर टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में कार और बस में बैठे लोगों को मामूली चोटें भी आई है। जिसके बाद दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में थाने में घटना को लेकर बातचीत जारी है।

  • पंजाब : गैंगस्टर के 2 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने गैंगस्टर नवदीप जोहन बुटर के 2 साथियों को गिरफतार किया है। पूलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे कुख्यात गैंगस्टर नवदीप सिंह जोहन बुट्टर के 2 करीबी साथी परमिंदर सिंह पिंदा ओर कुलविंदर सिंह किंदा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।

    एस एस पी विवेक शील ने बताया की इनको गुप्ता सूचना के आधार पर पकड़ा गया है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। एसएसपी विवेक शील ने बताया की इन दोनों आरोपियों पर अलग- अलग धाराओं 302/379/307 के तहत कई मामलें दर्ज है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर अगली करवाई की जाएगी।

  • पंजाब : ड्रग इंस्पेक्टर ने बिना बिल की दवाईयां की जब्त, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में नशे को लगाम लगाने और नशे को पंजाब में समाप्त करने के लिए पूरी सख्ती की जा रही है। वही मोगा के जिला ड्रग विभाग की ओर से नशे की पूर्ति करने के लिए बेची जाने वाली दवाइयां की धर पकड़ जारी की गई है। ताकि जिले को नशा मुक्त किया जाए। इसी कड़ी के तहत मोगा के ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप संधू ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगा के एक मेडिकल स्टोर पर छापे मारी कर एक लाख 65 हजार के प्रिगेबलिन नामक कैप्सूल पकड़े है। जिनका दुकानदार कोई खरीद और बेच का बिल नही दिखा पाया। विभाग द्वारा इनको सीज कर अदालत में पेश किया जा रहा है।

    ड्रग एक्ट के मुताबिक अगली करवाई की जा रही है कि इतनी भारी मात्रा में कैप्सूल दुकान पर रखे हुए थे। ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया की यह मेडिसन नशे की पूर्ति के लिए खाई जाती है। वही उन्होंने बताया की उन्हें सूचना मिली थी और जांच में पाया गया कि दुकान के अंदर करीब 6369 कैप्सूल प्रिगेबलीन 300 मिलीग्राम पाए गए है। दुकानदार इनके खरीद और बेचने के बिल भी पेश नही कर पाया। सारी मेडिसन सीज कर कोर्ट में पेश की गई है और अगली करवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा : चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। चोर अब धार्मिक स्थानों को भी निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला मोगा कोटकपूरा बाईपास से सामने आया है। जहां चोरों ने राम मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर में रखे दान पात्रों से दान की हुई नकदी ही उड़ा कर ले गए। वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सारे मामले की बारीकी से जांच कर रहे है। जिक्रयोग है की राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में 22 जनवरी को हो रही है और उसके उपलक्ष में मोगा के राम मंदिर में हर रोज समागम करवाए जा रहे है और शाम को रामायण की कथा भी चल रही है।

    जहां हजारों श्रद्धालु इस कथा में राम नाम की डुबकी लगा रहे है और इसी बीच यह चोरी की घटना हुई और चोरों ने दो दान पात्रों को तोड़ कर नकदी की चोरी कर ली। मंदिर के पुजारी और प्रबंधों ने बताया की मंदिर में राम कथा का आयोजन पिछले तीन दिनों से 22 जनवरी तक चल रहा है। हर रोज की तरह से जब सुबह मंदिर आए तो देखा मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था। मंदिर के अंदर पड़े 2 दान पात्रों को तोड़कर उसमें पड़ी दान की राशि चोरी कर के ले गए। वही पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वही मौके पर पहुंचे डी एस पी सुखविंदर सिंह ने बताया की राम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है।

  • पंजाब : ट्राले और पिकअप के बीच हुई भीषण टक्कर

    मोगा : घने कोहरे के कारण देर रात मोगा के गांव गिल के पास एक ट्राले और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रॉला राजस्थान का बताया जा रहा है। ड्राइवर मौके से भाग गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पिकअप जीप के चालक के रिश्तेदार ने बताया कि देर रात मेरा रिश्तेदार गांव रानियां निवासी सुखमंदर सिंह पिकअप जीप में बाघा पुराना से लुधियाना जा रहा था।

    गांव गिल के पास सड़क पर एक घोड़ा-ट्रॉली खड़ी थी, उसकी लाइटें नहीं जल रही थीं और न ही कोई रिफ्लेक्टर लगा हुआ था। पिकअप जीप ने काफी ब्रेक लगाए। लेकिन जीप ट्रॉले के पिछले हिस्से से टकरा गई। जिससे जीप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉली व जीप को सड़क से एक तरफ कराया गया। सुबह जब हम आये तो देखा कि वहां कोई घोड़ा ट्रॉले नहीं थी। घोड़ा ट्रॉली चालक ट्रॉले को मौके से ले गया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • पंजाब : चोरों ने 5 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा :  मेन बाजार में वीरवार रात चोरों ने करीब 5 दुकानों में सेंध लगाकर नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। दुकानों के CCTV बंद होने के कारण किसी चोर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोगा के मेन बाजार स्थित मेडिकल स्टोर, बर्तन और कपड़े की दुकान सहित पांच दुकानों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने दुकानों के ताले और कुंडियां तोड़कर नकदी निकाली।

    दुकानों से कुछ सामान गायब होने की भी सूचना है। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले CCTV चेक किए गए, लेकिन सभी कैमरे बंद पाए गए। दुकानदारों ने बताया कि दुकानें बंद करने के साथ उनमें लगे सीसीटीवी भी बंद हो जाते हैं, इसलिए चोरों की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। मौके का जायजा लेने पहुंचे DSP सिटी सुखविंदर सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्दी ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि रात में CCTV बंद न करें।