Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: जमीनी विवाद में भतीजे की हत्या, NRI चाचा ने माथे में मारी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद में भतीजे की हत्या, NRI चाचा ने माथे में मारी गोली, देखें वीडियो

    मोगाः निहाल सिंह वाला के गांव माछीके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार जमीन विवाद के चलते चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी ने मृतक के शरीर पर कार भी चढ़ा दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआरआई बहादुर सिंह सेखों तथा उसके भतीजे दीप सिंह के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच खेत में कहासुनी हुई, जिसके बाद बहादुर सिंह ने कथित रूप से अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से दीप सिंह पर गोली चला दी।

    गोली माथे में लगने से दीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गांववासियों का कहना है कि गोली मारने के बाद आरोपी ने मृतक के शरीर पर कार चढ़ाने की भी कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद वह पासपोर्ट लेकर फरार होने के इरादे से अपने घर पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अनवर अली, थाना प्रभारी पुरन सिंह और चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह सरा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    मृतक दीप सिंह गांव के पूर्व सरपंच दिवंगत बहादुर सिंह सेखों का पुत्र था और गांव में आढ़त का काम करता था। आरोपी बहादुर सिंह सेखों भी अमेरिका का नागरिक है और गांव में आढ़त का व्यवसाय करता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Indigo Airline के स्टाफ़ के समर्थन में आए अभिनेता सोनू सूद, देखें वीडियो

    Indigo Airline के स्टाफ़ के समर्थन में आए अभिनेता सोनू सूद, देखें वीडियो

    मोगाः अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी पर लगातार इंडिगो एयरलाइनों की उड़ानें रद्द हो रही हैं, जिसके तहत चौथे दिन भी सुबह से दोपहर तक की पूर्ण, दिल्ली हैदराबाद, अहमदाबाद, श्रीनगर की उड़ानें रद्द होने का क्रम जारी है। इससे दोहा से यहां सुबह 2:40 बजे पहुंचने वाली कतर एयरवेज की उड़ान अपने समय से लगभग पौने दो घंटे देरी से पहुंची। दुबई से यहां सुबह 7:50 बजे पहुंचने वाली उड़ान भी देरी में चल रही है और करीब 9 बजे पहुंचने की संभावना है।

    दूसरी ओर इंडिगो Airline के स्टाफ़ के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आए। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, “उड़ान में देरी होना निराशाजनक होता है, लेकिन उन चेहरों को याद रखें जो इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।” सोनू सूद ने माना कि इंडिगो एयरलाइन इस समय सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रही है। एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने से यात्री काफी परेशान हैं। वहीं एयरपोर्ट्स पर हालात बस स्टेशन जैसे हो गए हैं। कई सेलेब्स भी असुविधा होने पर इंडिगो एयरलाइन पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

    सोनू सूद ने कहा कि उन चेहरों को याद रखें जो इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया इंडिगो के कर्मचारियों के साथ अच्छा और विनम्र व्यवहार करें। फ्लाइट कैंसिलेशन का बोझ भी उन्हीं पर है। फर्ज कीजिए आप उनकी जगह पर हैं। आइए उनका साथ दें। स्टाफ बेबस है, उन्हें खुद नहीं पता फ्लाइट का शेड्यूल आगे क्या होगा? उन्हें ऊपर से जो मैसेज और रहा है, वह आप तक पहुचा रहे हैं। इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें उनकी भी समस्याओं को समझना चाहिए और उनका सपोर्ट करना चाहिए।’

    वीडियो की शुरुआत में सोनू सूद ने ये भी बताया कि उनका खुद का परिवार भी ट्रैवल कर रहा था। उनकी भी उड़ान में देरी हुई, लेकिन अब वो पहुंच गए हैं। ऐसे में सोनू सूद का कहना है कि हम सबको स्टाफ की परेशानियों को समझना चाहिए। जिस तरह के लड़ाई झगड़े या जो लोग उन पर कमेंट कर रहे हैं, सोनू ने उन्हें ऐसा न करने और जिम्मेदार नागरिकों की तरह स्टाफ का समर्थन करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही हालात सुधर जाएंगे और फिर से सामान्य तरह से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। पिछले तीन दिनों में बड़े पैमाने पर भारत में इंडिगो की उड़ानें रद्द हुई हैं और उनमें देरी हुई है।

    इसी वजह से यात्री नाराज हैं और एयरलाइन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। हालांकि, एयरलाइन ने मौजूदा स्थिति पर दुख जताते हुए दो बार माफी मांगी है। कई मशहूर हस्तियां भी उड़ान में देरी और रद्द होने से प्रभावित हुईं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब सोनू सूद इंडिगो एयरलाइंस के समर्थन में आए हो। इससे पहले एक साल पहले भी सोनू सूद इंडिगो एयरलाइंस के समर्थन में उतरे थे। दरअसल, 2024 में फ्लाइट में देरी होने की सूचना मिलने के बाद एक यात्री ने पायलट पर हमला करने के वायरल वीडियो पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने प्रतिक्रिया दी थी।

    इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए सोनू सूद ने सभी से एयरलाइन क्रू के प्रति धैर्य रखने का आग्रह किया था। सोनू सूद ने 15 जनवरी 2024 को अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इंडिगो पायलट पर हमले की एक तस्वीर शेयर किया है और एयरलाइन क्रू के सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए लिखा है, ‘अगर लोग ऐसे ही अनियंत्रित व्यवहार करते रहे तो जल्द ही एयरलाइन स्टाफ के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम अनिवार्य हो जाएंगे।’

  • Punjab News : झुग्गी-झोपडी वालों के अवैध कब्जे से अनाज मंडी में लगे गंदगी के ढेर, देखें वीडियो

    Punjab News : झुग्गी-झोपडी वालों के अवैध कब्जे से अनाज मंडी में लगे गंदगी के ढेर, देखें वीडियो

    मोगा। जिले के अनाज मंडी के आसपास झुग्गी-झोपडी वालों द्रारा नजायज किये कब्जे से जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मंडी में चारों तरफ फैले कूड़ा करकट ही नहीं यहां पर पिछले कई सालों से इन झुग्गी झोपडी वालों ने भी पूरा कब्जा कर रखा है जिसके कारण अनाज मंडी में चारों तरफ गंदगी और कूड़ा करकट फैला रखा है। लेकिन मंडी बोर्ड मोगा प्रशासन कुंभ कर्ण की नींद सोया है।

    प्रशासन ने अभी जांच तक नहीं की इन झोपड़ियो में कौन रहता है। इनके कभी आई डी प्रूफ चैक क्यों नहीं किए क्यों इतने सालों से खामोश बैठा है। जब इस बारे में मोगा मंडी बोर्ड के चेयरमैन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से इसकी शिकायत डीसी आफिस में बहुत पहले दे दी गई थी। परंतु प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर पुलिस प्रशासन की बात की जाए तो उन्होंने शहर की सुरक्षा को देखते हुए यहां कभी जांच क्यों नहीं की गई।

    कार्यकारी इंजीनियर (SDO) पंजाब मंडी बोर्ड मोगा को जगह की माप-तौल करने और पिछले लंबे समय किए कब्जाधारियों के विरुद्ध P.P. Act के तहत केस दर्ज करने संबंधी इस दफ्तर द्वारा मुख्य दाना मंडी की इस दफ्तर द्वारा आवश्यक विभागीय कार्रवाई के लिए मुख्य दफ्तर और जिला प्रशासन मोगा को शिकात पत्र भेजा जा चुका है।

  • Punjab News: हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। DGP पंजाब के निर्देशों पर चल रही राज्य स्तरीय मुहिम को तेज करते जिला मोगा पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी मोगा अजय गांधी के दिशानिर्देशों, एसपी (डी) मोगा बाल कृष्ण सिंगला और डीएसपी सिटी मोगा गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में सिटी मोगा थाना पुलिस ने 190 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स ने इलाके में नशा छुपाकर रखा है। इसके बाद इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने नहर पट्टी के पास पुल धल्लेके मोगा में तुरंत छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने हरदीप सिंह उर्फ डीपा निवासी वालूर जिला फिरोजपुर को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 190 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    इस मामले में थाना सिटी मोगा में एफआईआर नंबर 269, NDPS एक्ट की धाराओं 21, 61 और 85 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के हवाले कर दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि नशे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हो सके।

  • Punjab News: 3 साल का बच्चा लेकर पैलेस पहुंची महिला, पति पर दूसरी शादी करने के लगे आरोप, हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 साल का बच्चा लेकर पैलेस पहुंची महिला, पति पर दूसरी शादी करने के लगे आरोप, हंगामा, देखें वीडियो

    मोगाः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक महिला ने आरोप लगाए कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है जिसका बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके पर पैलेस में खूब हंगामा हो गया। इस दौरान आपस में आरोप-प्रत्यारोप लगे। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है और जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते समिता शर्मा निवासी फिरोजपुर ने बताया कि उनकी 10 नवंबर 2020 को आकाश मेहता के साथ लव मेरिज हुई थी। उनका एक 3 साल का बेटा भी है। उनमें कोई विवाद नहीं था और वह पिछले कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ थी, लेकिन अब रिश्तेदार में किसी ने उसे सूचना दी कि आकाश मोगा के पैलेस में दूसरी लव मैरिज करवा रहा है।

    इस बारे में लड़की को भी पता है और उसने लड़की को बताया भी था कि वह उसकी पत्नी है और उसका बेटा भी है, लेकिन लड़की ने भी धमकी दी कि कुछ भी करलो, वह शादी करवाकर ही रहेगी। पति ने भी कहा था कि वह जो मर्जी करले, वह बिना तलाक के शादी करवा लेगा। उन्होंने कहा कि उनके पास कोर्ट मैरिज के कागज भी है और सभी प्रूफ है, उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

    दूसरी ओर लड़के के रिश्तेदार ने कहा कि यहां कोई शादी नहीं हो रही है, यहां तो एनिवर्सरी का फंक्शन चल रहा है। उन्होंने महिला पर गंभीर आरोप लगाए। उसके बाद लड़की ने ननद आकाश का वीडियो भी पेश किया। बाद में पुलिस ने नई शादीशुदा लड़की की मां को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ शुरू की। वहीं मौके पर लड़का फरार था। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे वार्ड नं. 41 के बाशिंदे, न सड़के सही न सफाई व्यवस्था, देखें वीडियो

    Punjab News: मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे वार्ड नं. 41 के बाशिंदे, न सड़के सही न सफाई व्यवस्था, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के वार्ड नंबर 41, परवाना नगर में लोग कई मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे हैं। लोगों के मुताबिक, इलाके में सफाई व्यवस्था, सड़कों की हालत और स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल है। लोग इन सुविधाओं के अभाव में परेशान हो रहे हैं। कई बार उन्होंने इस बारे में शिकायतें भी की, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

    मोहल्ला निवासी नीतू गुप्ता ने बताया कि वार्ड नंबर 41 में सबसे बड़ी परेशानी कूड़े की है। शहर का जितना कूड़ा नगर कर्मी इकट्ठा करते हैं, वह यहां के खाली प्लाटों में फैंक जाते हैं और जब हवा चलती है तो वह कूड़े उड़कर लोगों के घरों में आ जाता है जिसके चलते लोगों के घरों के सामने कूड़े का आलम बना रहता है। इसी के साथ जब बारिश होती है तो सीवरेज भी ओवरफ्लो हो जाते हैं जिसके चलते डेंगू का खतरा बन जाता है। उनके घर में ही एक डेंगू का मरीज है जिनका इलाज चल रहा है। वहीं मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट भी खराब ही रहती है। शाम 5 बजते ही मोहल्ले में अंधेरा हो जाता है जिसके चलते बच्चों को भी बाहर जाने में परेशानी होती है, जो बच्चे ट्यूशन पढ़कर घर आते हैं, वह रास्ते में डरते हैं।

    कमला देवी वर्मा ने बताया कि 2 सालों से सड़के टूटी पड़ी है, सड़कों की बजरी बिखरी होने से कई बार यहां से फिसलकर हादसे हो चुके हैं। उनका कहना है कि इस अंधेरे के कारण वह मंदिर भी नहीं जा पाते, क्योंकि उन्हें डर लगता है अंधेरे का फायदा उठाकर कोई लूट की घटना को अंजाम न दे। उन्होंने कहा कि खाली प्लांटों में नशा करते हुए कई युवक भी देखें जाते हैं। इस गंदगी के कारण यहां घर घर में लोग बीमार हुए पड़े है।

    नगर निगम ओर यहां के पार्षद को भी शिकायत दी जा चुकी है परन्तु उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी। कई बार मेयर को भी मामले की शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन उनकी समस्या वैसी की वैसी है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की कि उनके मोहल्ले में इन परेशानियों को दूर किया जाए, ताकि वह आराम से यहां रह सकें।

  • Punjab News : कार सवार तस्कर आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : कार सवार तस्कर आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। SSP के दिशा-निर्देश अनुसार जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ मोगा ने I-20 कार (UP-14-CW-6982) सवार नशा तस्कर को 500 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मनप्रीत सिंह, निवासी शेरपुर तायबा के रूप में हुई है।

    ये कार्रवाई SSP मोगा अजय गांधी के दिशा-निर्देश अनुसार पर डीएसपी जसविंदर सिंह की अगुवाई में ASI लवजीत सिंह CIA स्टाफ पुलिस टीम ने की है।

    मामले संबंधी पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम बस अड्डा जलाईवाला पूर्व में मौजूद थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि मनप्रीत सिंह हेरोइन बेचने का काम करता है, सिल्वर रंग की I-20 कार पर बैठा जलाईवाला पूर्वी बाइपास, मोगा-जालंधर हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे किसी का इंतज़ार कर रहा है। इसके बाद CIA स्टाफ ने बताए गए स्थान पर रेड की और आरोपी को कार समेत काबू कर लिया। डीएसपी जसविंदर सिंह की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई, जिसमें गियरबॉक्स के आगे बने खांचे से 500 ग्राम हेरोइन पारदर्शी मोमी लिफाफे में बरामद हुई।

    इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड हासिल कर उससे यह माल किसे सप्लाई होना था इन सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।

  • Punjab News: नगर निगम को मिला नया मेयर, प्रवीण कुमार पीना को मिली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम को मिला नया मेयर, प्रवीण कुमार पीना को मिली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    मोगाः नगर निगम में मेयर बलजीत सिंह चानी के इस्तीफा देने से मेयर पद खाली हो गया था। वहीं अब नगर निगम को नया मेयर मिल गया है। नगर निगम के विशेष कार्यक्रम में डिप्टी सीनियर मेयर प्रवीण कुमार पीना को कार्यकारी मेयर नियुक्त किया गया। इस मौके पर मौजूद रहे विधायक डॉ. अमनदीप अरोड़ा ने नव-नियुक्त कार्यकारी मेयर को बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाया।

    इस कार्यक्रम में डिप्टी मेयर सहित कई पार्षद भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं। वहीं मेयर ने भी सभी को नगर के विकास की दिशा में मिलकर काम करने का भरोसा जताया। नगर निगम में नए मेयर की नियुक्ति के साथ शहर की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों में नई ऊर्जा देखने की उम्मीद की जा रही है।

  • Punjab News: Satbir और Lovepreet बने सबसे बड़े वेहले, देखें वीडियो

    Punjab News: Satbir और Lovepreet बने सबसे बड़े वेहले, देखें वीडियो

    मोगाः वेहले रहने का मुकाबला आखिर कार 32 घंटे बाद खत्म हो पाया। जिसमें पंजाब को 2 सबसे ज्यादा वेहले लोग मिल गए। घोलियां खुर्द में हुए इस मुकाबले में दोनों संयुक्त विनर 31 घंटे 4 मिनट तक वेहले बैठे रहे। पहले नंबर पर नाथेके के रहने वाले सतबीर सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी रोली रहे। दोनों बिना खाए-पिए मुकाबले में अंत तक डटे रहे। तीसरे स्थान पर ढूडिके के चानन सिंह रहे।

    इन्होंने मुकाबले में 29 घंटे तक लगातार वेहले रहने का रिकॉर्ड बनाया। लोगों को मोबाइल से दूर रखने और किताबों से जोड़ने के लिए घोलियां खुद में वेहले रहने का मुकाबला करवाया गया। इसमें पंजाब भर से 55 लोगों ने भाग लिया। मुकाबले में बिना सोए, बिना खाए और बिना वॉशरूम बैठे रहने की शर्त थी। मोगा के घोलियां खुर्द में करवाए इस मुकाबले में 11 कड़े नियम रखे गए थे। किताबें पढ़ने और सिमरन करने की छूट थी।

    मुकाबला रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुए। इसमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के नियम बेहद सख्त रखे गए थे बावजूद इसके प्रतिभागियों ने मुकाबला जीतने के लिए जी-जान लगा दी। लगातार 32 घंटे तक चले इस अनूठे आयोजन में लोगों ने धैर्य की मिसाल पेश की।

    पहले स्थान पर रहने वाले दोनों विजेताओं सतबीर सिंह और लवप्रीत सिंह को एक-एक साइकिल और 3500 रुपए नकद इनाम दिया गया। तीसरा स्थान हासिल करने वाले चानन सिंह को 1500 रुपए का इनाम मिला। तीनों प्रतिभागियों ने मुकाबला जीतने के बाद आयोजकों का धन्यवाद किया और कहा कि उनको 31 घंटे मोबाइल से दूर रहकर अच्छा लगा।

  • Punjab News: 200 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: 200 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी काबू, देखें वीडियो

    मोगा। थाना सिटी साउथ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत 200 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को किया काबू। जिसकी पहचान बूटा सिंह पुत्र बेअंत सिंह निवासी साधां वाली बस्ती के रूप में हुई है।

    एसएसपी मोगा अजय गांधी और DSP सिटी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में एसआई जसपाल सिंह अपनी टीम के साथ मिलकर ये कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि शमशान घाट, साधां वाली बस्ती क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आरोपी की रोककर तलाशी ली।

    तलाशी के दौरान उसके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस नंबर 331,धारा 21 NDPS Act के तहत थाना सिटी साउथ मोगा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बूटा सिंह को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। रिमांड के दौरान पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक—यानी सप्लाई चेन और खरीददार, डीलर नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।