Category: Punjab>Moga

  • Punjab News : अवैध हथियार व कार सहित दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : अवैध हथियार व कार सहित दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। जिले भर में एसएसपी के दिशा-निर्देशों पर तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ मोगा ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 देसी पिस्तौल, 6 जिंदा राउंड और सफेद रंग की मारुति सुज़ुकी Ciaz कार (नंबर DL-01-CAC-7723) सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मनतार सिंह उर्फ गोपी (निवासी बाघापुराना) और बूटा सिंह (निवासी अजीत नगर के रूप में हुई है।

    पुलिस टीम ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि SSP मोगा अजय गांधी के निर्देशा अनुसार ASI गुरजीत सिंह और सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी मनतार सिंह और बूटा सिंह अवैध हथियारों सहित मोगा-लुधियाना मुख्य सड़क से चुगावा कपूरा लिंक रोड के पास पुल पर सफेद कार में बैठे किसी का इंतज़ार कर रहे हैं।

    इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची और कार सहित दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 4 देसी पिस्तौल (32 बोर) मैगज़ीन 6 जिंदा कारतूस (32 बोर) मारुति सुज़ुकी Ciaz कार (–DL-01-CAC-7723) दोनों के खिलाफ थाना मैहना में असला एक्ट की धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। अवैध हथियारों की सप्लाई बारे गहन पूछताछ की जाएगी।

  • Punjab News: इस गांव में करवाई अनोखी प्रतियोगिता, फ्री बैठने वाले को मिलेंगे इतने पैसे, देखें वीडियो

    Punjab News: इस गांव में करवाई अनोखी प्रतियोगिता, फ्री बैठने वाले को मिलेंगे इतने पैसे, देखें वीडियो

    मोगाः गांव घोलियां खुर्द में एक अनोखी प्रतियोगिता देखने को मिली। जहां एक संस्था की ओर से फ्री बैठना (वेहले बैठण) का कंपीटिशन करवाया जा रहा है। इस मुकाबले में हिस्सा लेने वालों के लिए 11 शर्तें रखी गई हैं। इसमें मोबाइल का इस्तेमाल न करने, झगड़ा न करने जैसी शर्त रखी गई है। मुकाबला जीतने वाले को साइकिल और 4500 रुपए, रनर अप को 2500 रुपए, थर्ड रहने वाले को 1500 रुपए मिलेंगे। आयोजक का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों की मोबाइल से दूरी बनाना है। उनको ये बताना है कि मोबाइल के बिना जीवन में कितनी शांति और मानसिक सकून है।

    गांव घोलियां खुर्द के आयोजक विक्रमजीत सिंह ने बताया कि फ्री बैठने का मुकाबला समय की जरूरत है। हम फ्री बैठकर बात करना भूल चुके हैं। लोगों को मोबाइल की आदत हो गई है। मोबाइल की बीमारी से बाहर निकालने के लिए ये मुकाबला करवाया जा रहा है। इससे पता चलेगा कि कौन कितनी देर तक फुर्सत से बैठ सकता है। इसमें लोगों के मानसिक संतुलन का भी पता चलेगा। विक्रमजीत सिंह ने बताया कि इस मुकाबले में कुल 55 लोग हिस्सा ले रहे हैं। इसमें किसी भी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते थे। शर्त बस इतनी थी कि वो सेहतमंद हो और बैठ सकता हो। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसमें आ सकता था। इसके लिए कोई भी एंट्री फीस नहीं रखी गई है। जो अंत तक बैठा रहेगी उसे ही विजेता घोषित किया जाएगा। समय की कोई सीमा नहीं है।

    आयोजक ने बताया कि बिना कोई काम किए बैठे रहने के इस मुकाबले के पहले 12 घंटे में कुछ ही लोग आउट हुए हैं। हो सकता है कि ये मुकाबला 24 घंटे या उससे भी अधिक देर तक चले। अभी विनर कोई नहीं हुआ है। बच्चे, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग मुकाबला जीतने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। बुजुर्गों के लिए ये मुकाबला ज्यादा मुश्किल नहीं होगा लेकिन युवाओं का बिना मोबाइल के बैठे रहना दिलचस्प रहेगा। मुकाबले में किताबें पढ़ने, अपने-अपने धर्म का सिमरन करने की छूट रहेगी।

    विक्रमजीत सिंह ने बताया कि मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए 11 कड़े नियम बनाए गए हैं। इनमें से एक ये भी है कि न तो आप खाना खा सकते हैं और न ही बॉशरूम जा सकते हैं। लड़ाई-झगड़ा करने या ऊंचा बोलने वाले को मुकाबले से बाहर करने की शर्त है। इसके अलावा एक बार मुकाबले से बाहर हुआ व्यक्ति दोबारा एंट्री करवाकर अंदर नहीं आ सकता।
    विक्रमजीत ने बताया कि ये प्रतियोगिता करवाने के पीछे यूथ को ये बताना मकसद है कि मोबाइल के बिना भी जीवन है। आज युवा पीढ़ी मोबाइल में डूबकर जिस तरह से परिवार को भूल चुके हैं, उन्हें याद दिलाना है कि परिवार नाम की भी कोई चीज होती है। मोबाइल की वजह से दुनियाभर में कई परिवार टूट रहे हैं। लोगों के तलाक तक हो रहे हैं। लोग सुसाइड तक कर रहे हैं। बच्चे अपनी आंखें गंवा रहे हैं। पूरा समाज मोबाइल ने टेंशन में डाल रखा है।
    विक्रमजीत ने बताया कि अभी लोग मुकाबले में बने हुए हैं। देखते हैं कि कौन इसका विजेता बनता है।

  • Punjab News : पिस्टल नीचे गिरने से चली गोली, डेरी संचालक की मौत

    Punjab News : पिस्टल नीचे गिरने से चली गोली, डेरी संचालक की मौत

    मोगा। जिले में एक डेरी संचालक की मौत की खबर सामने आई है। जहां, बताया जा रहा है कि बीती रात शहर में एक डेरी संचालक अपनी पिस्टल की मैगजीन निकालकर अपने दराज में रखने जा रहा था। इसी दौरान पिस्टल नीचे गिरते ही अचानक गोली चल गई। इसके बाद सीधे गोली डेयरी संचालक के गले में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार व इलाके के पार्षद मतवाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि झिरमल सिंह कंग (बिट्टू) गुरु रामदास नगर इलाके का निवासी था, बीती रात वह किसी पारिवारिक प्रोग्राम से देरी से घर लौटा था, जिसके बाद उसने अपनी पिस्टल की मैगजीन निकाल दी, लेकिन इसी बीच कोई गोली पिस्टल के चैंबर में फंसी रह गई और जब वह अपना पिस्टल निकाल कर अपने कमरे के दराज में रखने लगा, पिस्टल नीचे गिर गया और अचानक पिस्टल गिरने से गोली चल गई और वह गोली सीधा झिरमल सिंह कंग के गले में जा लगी, जिससे झिरमल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    पार्षद मतवाल ने बताया कि मृतक झिरमल सिंह गीता भवन के नजदीक किसान डेरी के नाम से अपनी डेरी चलाता था। झिरमल की मौत की खबर के बाद से इलाके में शोक की लहर है। फिलहाल संबंधित थाना सिटी एक की पुलिस द्वारा इस मामले में 174 की कार्रवाई को अमल में लाया गया है।

  • Punjab News: इस इलाके में चुनावों को लेकर हुई अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चुनावों को लेकर हुई अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें वीडियो

    मोगा: दुनेके में स्थित जिला बीजेपी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब बीजेपी के उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह चीमा और राज्य महासचिव अनिल सरीन ने खास तौर पर शिरकत की। उन्होंने चुनावी तैयारियों, पार्टी की रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार के साथ जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि बीजेपी संगठन बूथ स्तर पर मजबूती से काम कर रहे हैं। वह जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं। चुनावों को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से खत्म करवाने के लिए जो भी जरुरी बातें हैं वो सामने रखी गई।

  • Punjab News: DC Sagar Setia ने जिले में हथियारों को लेकर किए नियम जारी

    Punjab News: DC Sagar Setia ने जिले में हथियारों को लेकर किए नियम जारी

    मोगाः राज्य निर्वाचन आयोग, पंजाब के निर्देशों के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति–2025 के सदस्यों को चुनने के लिए 14 दिसंबर 2025, रविवार के दिन मतदान करवाया जाना निर्धारित किया है। जिला मेजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 में प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिला मोगा में होने वाली इस चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मोगा के सभी लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने-अपने हथियार साथ लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

    यह आदेश 29 नवंबर 2025 से लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। यह पाबंदी आर्मी पर्सोनल, पैरामिलिट्री फोर्सेज़ और वर्दीधारी पुलिस कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी, लेकिन चुनाव उम्मीदवारों के सुरक्षा कर्मी/एसपीओ पोलिंग स्टेशन के अंदर हथियार लेकर नहीं जा सकेंगे।

  • Punjab News: अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था चौपट, चारों तरफ गंदगी और कूड़े के लगे ढेर, देखें वीडियो

    Punjab News: अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था चौपट, चारों तरफ गंदगी और कूड़े के लगे ढेर, देखें वीडियो

    मोगा। जिले के अनाज मंडी में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर और चारो तरफ फैली गंदगी का मामला सामने आया है। जहां, अवारा पशुओं का आतंक से हालात इतने खराब हैं कि हर दिन नए हादसे हो रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग अभी तक लापरवाह नज़र आ रहा है।

    अनाज मंडी आज फिर सवालों के घेरे में है। यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। कूड़े के ढेर, गंदगी, सीवर का पानी और अवारा पशुओं के कारण मंडी आने वाले किसानों और आम लोगों की जिंदगी मुश्किल बन चुकी है। हर तरफ कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं…गंदगी इतनी कि यहां से गुजरना भी मुश्किल है।

    मंडी में आने वाले किसान और व्यापारी दोनों परेशान
    लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन मंडी बोर्ड की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। साहब जी, ये देखो हालात…हम रोज़ यहां आते हैं, डर लगता है कहीं कोई हादसा न हो जाए। कूड़े की सफाई महीनों से नहीं हुई… बदबू से खड़े होना भी मुश्किल है। प्रशासन से ये विनती है कि समस्या से जल्द-जल्द से निजात दिलाई जाए।

  • Punjab News: AAP से इस्तीफा देने के बाद बलजीत सिंह चन्नी की नई वीडियो आई सामने

    Punjab News: AAP से इस्तीफा देने के बाद बलजीत सिंह चन्नी की नई वीडियो आई सामने

    मोगा। आम आदमी पार्टी ने मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी से निकाला दिया था। जिसके बाद बलजीत सिंह चन्नी ने एक नई वीडियो जारी की है। जिसमें वह ये कहते नजर आ रहे हैं कि मैं हमेशा ही लोगों के भलाई के समर्पित रह हूं। वहीं भाजपा महिला सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे उसने झुठा फंसाया है। मैं हमेशा से लोगों की सेवा करता आ रहा हूं, आगे भी करता रहूंगा। जल्द ही मैं प्रेस कांफ्रैंस करके पूरे झूठे मामले को लोगों के सामने उजागर करुंगा।

    नशा तस्करों के साथ संबंध होने के चलते पार्टी ने निकाला था
    पंजाब आम आदमी पार्टी ने मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी से निकाला है। पार्टी ने उनसे इस्तीफा लिया है। इस संबंध में पार्टी की तरफ से एक पत्र भी जारी किया था, जिसमें कहा गया है कि मोगा नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चन्नी के नशा तस्करों के साथ संबंध होने के चलते उन्हें पार्टी से निकाला गया है।

  • Punjab News: नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद, तस्कर फरार

    Punjab News: नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद, तस्कर फरार

    मोगा। युद्ध नशा विरुद्ध के तहत मोगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संगला निवासी सुखदेव सिंह को भारी मात्रा नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किय़ा है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस टीम ने बताया कि डीएसपी राजेश ठाकुर की अगुवाई में धर्मकोट पुलिस की टीम ने ये कार्रवाई की है। ASI गुरविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे, तभी एक मुख़बिर ने सूचना दी कि संगला निवासी सुखदेव सिंह अपनी नानकसर कॉलोनी स्थित कोठी में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और गोलियां बेचने के लिए छुपाकर रखे हुए है और ग्राहकों का इंतज़ार कर रहा है।

    इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए DSP जोरा सिंह की मौजूदगी में नानकसर कॉलोनी स्थित कोठी पर तुरंत छापेमारी की गई। जिस दौरान कोठी से भारी मात्रा में छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से 26,660 प्रैगाबालिन कैप्सूल, 1,000 ट्रामाडोल कैप्सूल 300 ट्रामाडोल गोलियां बरामद की।

    इस मामले में थाना धर्मकोट में NDPS Act की धाराओं 22, 61,85 और धारा 223 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी आरोपी सुखदेव सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: आप पार्टी के मेयर ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: आप पार्टी के मेयर ने दिया इस्तीफा

    मोगाः जिले के मेयर बलजीत सिंह चानी को लेकर बड़ी खबर सामन आई है। मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी के मेयर बलजीत सिंह चानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालाँकि, उनके इस्तीफे के पीछे के ठोस कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    बता दें कि बलजीत सिंह चानी पंजाब में आम आदमी पार्टी के पहले मेयर बने हैं, जिसके चलते राजनीतिक गलियारों में यह कदम काफी चर्चा का विषय बन गया था।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के गांव रणसीह कलां में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पुहंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की। केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अपने पंजाब दौरे के दौरान जालंधर और मोगा जिलों के विभिन्न गांवों में किसानों से संवाद करने के लिए पहुंचे हैं।

    मोगा के निहाल सिंह वाला हलके के अंतर्गत स्थित गांव रणसीह कलां में शिवराज सिंह चौहान सीधी गेहूं की बिजाई करने वाले किसान गोपाल सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने इस दौरान किसान गोपाल की तारीफ की और अन्य किसानों को भी इसके लिए जागरूक करने के लिए कहा। मंत्री ने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि पराली को आग लगाए बिना भी गेहूं की खेती अच्छी होती है।

    इस तरीके से फसल बोने से पहले महीने पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है और बाद में यूरिया खाद और डीजल का भी बचाव होता है। इस खेत में पराली जलाने वाले खेतों के मुकाबले यूरिया भी कम डालना पड़ता है और इससे फसल के झाड़ में भी इजाफा होता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसान बिना पराली को आग लगाए खेती करें, ताकि पर्यावरण भी बचे और खेती से अधिक लाभ भी कमाया जा सके।