Category: Punjab>Moga

  • पंजाबः पेट्रोल पंप आए नौजवानों ने कर्मियों से की मारपीट, देखें CCTV

    पंजाबः पेट्रोल पंप आए नौजवानों ने कर्मियों से की मारपीट, देखें CCTV

    मोगाः बाघा पुराणा के गांव चंदपुराने के पास पेट्रोल पंप अडोग अग्रवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कार सवार युवकों ने पंप पर पहले तेल भरवाया। जिसके बाद पंप के कर्मियों ने वर्ना गाड़ी की टंकी फुल कर दी। इस दौरान युवकों ने कर्मियों से पहले पैसे कैश देने की बात कही, जिसके बाद वह गूगल पे के जरिए पेमेंट करने का कहने लगे। इस दौरान पंप के कर्मी ने बताया कि वह स्वाइप मशीन के जरिए पेमेंट करने का कहने लगे। जिसके बाद उसने अपने दूसरे साथी को बुलाया और स्वाइप मशीन के जरिए पेमेंट को कहने लगा।

    पंप के कर्मी ने कहा कि 3 लोग गाड़ी से बाहर आए और एक गाड़ी में मौजूद था। इस दौरान युवकों ने मोबाइल छीनने की कोशिश और जाते हुए धमकी देकर गए कि कल फिर वह आएंगे और उनकी टांगे तोड़कर जाएंगे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पंप के मालिक ने कहा कि उक्त कार सवार युवकों ने ऑनलाइन पेमेंट करने की जगह 4 हजार रुपए का खाली मैसेज भेज दिया। जिसके बाद पंप के कर्मियों को कार सवार युवकों पर शक हुआ।

    इस दौरान उन्होंने गाड़ी का नंबर नोट करने के लिए गाड़ी की फोटो खींच ली। जिसके बाद उक्त कार सवार युवकों ने पंप के कर्मियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मामले में को लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवकों द्वारा पंप के कर्मियों से मारपीट की गई। 

  • पंजाब : कांग्रेस ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली का किया गया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली का किया गया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    मोगा : बीते दिनों पंजाब के जिला के डाला गांव के रहने वाले कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली की घर पर ही उनको 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। वही बलजिंदर सिंह बल्ली की पत्नी के बयानों पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ जिनमें 4 आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वही पुलिस ने कुछ ही घंटों के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन परिवार की ओर से बलजिंदर सिंह बल्ली के संस्कार करने को मना कर दिया था और परिवार मांग कर रहा था की जब तक सभी दोषी गिरफ्तार नहीं होते तब तक बलजिंदर बल्ली का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

    पुलिस ने पकड़े 4 आरोपियों से पूछताछ करने के बाद 3 और आरोपी बठिंडा जिले से गिरफ्तार कर लिए है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही अब पुलिस के आश्वासन पर परिवार बलजिंदर सिंह बल्ली का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके राजा वड़िंग, सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, राणा गुरजीत सिंह सोढी आदि अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने बलजिंदर सिंह बल्ली को अंतिम विदाई दी।

  • पंजाब :  विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में निकाली गई जागरुकता रैली, देखें वीडियो

    पंजाब : विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में निकाली गई जागरुकता रैली, देखें वीडियो

    मोगा :  हृदय रोग से बचाव के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में मेडीसिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल द्वारा Walk For Heart कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत अस्पताल स्टाफ ने एक जागरुकता रैली निकाली।

    जो शहर के विभिन्न रास्तों से होकर नेचरस पार्क में संपन्न हुई। यहां पार्क में उपस्थित तमाम सैर करने आए लोगों को वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ; डॉ. हरसिमरन सिंह द्वारा हृदय रोग संबंधी सभी तरह की जानकारी दी गई। रैली में अस्पताल के डाक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

  • पंजाब : किसानों ने पंजाब भर में किया रेल चक्का जाम, देखें वीडियो

    पंजाब : किसानों ने पंजाब भर में किया रेल चक्का जाम, देखें वीडियो

    मोगा : किसानों द्वारा अपनी मांगो को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। वही किसानों की अभी तक बहुत मांगे है, जो अभी तक पूरी नहीं हुई। वही अभी कुछ मांगे ऐसी है, जो पिछले लंबे से किसान मांग रहे है। वही इनमें अब इनकी नई मांग फसलों के नुकसान के मुआवजे की भी जोड़ ली गई है।

    वही मांगो को पूरा करवाने के लिए 30 सितंबर तक 18 किसान जत्थे बंदियों को और से पंजाब के 15 रेलवे स्टेशनों पर धरने देकर रेलो को रोका जा रहा है। दूसरी ओर जब स्टेशन पर बैठे यात्रियों से बात की।उन्होंने कहा की यहां पर कोई सूचना नहीं है और ना रेलवे के अधिकारी कुछ बता रहे है, आने जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

  • पंजाब : शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर लगाए गए खूनदान कैंप, देखें वीडियो

    पंजाब : शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर लगाए गए खूनदान कैंप, देखें वीडियो

    मोगा : पूरी दुनिया में शहीदे आजम भगत सिंह जी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। देश को आजाद करवाने के लिए जो योगदान उनका रहा है, उसे कोई भूल नहीं सकता। आज के नोजवान उसको खूनदान केंप लगा कर मना रहे है। वही भगत सिंह जी के जन्मदिन पर अगर मोगा की बात करें तो अलग-अलग यूथ क्लबों, नोजवान सभाओं, खालसा एड की और से अलग अलग स्थानों पर खूनदान कैंप लगाए गए।

    भगत सिंह को सच्ची श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर अकाली दल के संजीत सिंह सन्नी गिल ने जहां नोजवानों के इस कदम की प्रशंसा की। वहीं उन्होंने नोजवानों को नशे से दूर रहने और भगत सिंह के चलाए हुए मार्ग पर चलने और उसकी सोच पर पहरा देने की अपील की।

  • पंजाबः व्यक्ति के पेट से निकले ईयरफोन, रखड़ियां, नट्बोल्ट, देखें तस्वीरें

    पंजाबः व्यक्ति के पेट से निकले ईयरफोन, रखड़ियां, नट्बोल्ट, देखें तस्वीरें

    पेट के एक्स-रे और स्कैन दौरान सब रह गए हैरान 

    मोगाः जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव रोड़े के रहने वाले एक 40 साल के व्यक्ति के पेट से तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद कई तरह का सामान निकाला गया। इसमें ईयरफोन, रखड़ियां, नट्बोल्ट, वार्शल, लॉकेट, पेच शामिल है। वहीं, मोगा मेडिसिटी अस्पताल के निदेशक ने बताया कि व्यक्ति को 2 साल से पेट दर्द की समस्या थी। उनके पास जब सोमवार को मरीज आया तो पेट दर्द, बुखार और उल्टी की समस्या थी। जब पेट का एक्स-रे और स्कैन किया तो सब हैरान रह गए।

    पेट में नट बोल्ट, पेंच, रखड़ियां, लॉकेट, ईयरफोन, मैगनेट के अलावा बहुत कुछ था। उन्होंने बताया कि उनके कॅरियर में और उनके अस्पताल में ऐसा पहला केस आया लेकिन फिर भी डॉक्टर ने तीन घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद यह सारा सामान निकाला। हालांकि उनका कहना है कि लंबे समय से यह सामान पेट में रहने की वजह से मरीज की हालात ठीक नहीं है।

    वहीं, परिवार वालों ने बताया कि दो-तीन दिनों से पेट दर्द की ज्यादा समस्या थी। उसे नींद भी नहीं आती थी लेकिन वह बहुत कम बताता था। वे कई बार उसे डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। उसे पेट में दर्द और बुखार आने लगा तो एक डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने एक्स-रे कराने को कहा। इसके बाद मरीज को मोगा मेडिसिटी लाया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। वहीं, परिवार का कहना है कि यह सब वह कैसे खा गया, उनको नहीं पता। वहीं, उन्होंने बताया कि उनका बेटा मानसिक तौर पर भी परेशान रहता था।

  • पंजाब : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बरकार रखने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा समय समय पर जहा सर्च ऑपरेशन किए जाते है। वही अब पंजाब पुलिस लगातार नाकेबंदी कर शरारती तत्वों की तलाश करती है। वही नशा बेचने वालो की भी धर पकड़ पूरे जोरों पर कर रही है। वही पुलिस द्वारा लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बरकरार रखने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

    इस मौके पर डी.एस.पी सुखविंदर सिंह ने बताया कि एस.एस.पी.जे एनेलनचेलियन के दिशा निर्देशों पर लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बरकार रखने के लिए समय समय पर जहा नाके लगाए जाते है। वही फ्लैग मार्च भी किया जाता है। ताकि जनता और पुलिस का आपसी मेल बना रहे।

    इसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस दुवारा प्लैग मार्च निकाला जा रहा है और जनता से अपील की जा रही है की शहर में अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखा जाए और अगर कोई भी शक्की युवक आप को पता चलता है, तो वह उसके बारे में पुलिस को जानकारी दें।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो 

    पंजाबः इस इलाके में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो 

    मोगाः कस्बा बाघापुराना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोली चलने के मामले में लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गोली का छर्रा लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को मौके पर काबू कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाले आरोपी की पारिवारिक से पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जिसके कारण किसी बात को लेकर गुस्से में आकर वहां खड़े मोटरसाइकिलो को बीच बाजार तोड़फोड़ की गई, जउसके बाद रिवाल्वर से फायर कर दिया। फायर के दौरान छर्रा लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस गोली चलाने वाले व्यक्ति को काबू कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें व्यक्ति को तोड़फोड़ करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना मोगा रोड संकर ज्वैलर के दुकान के सामने की बताई जा रही है। जिनका कई दिनों से पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा है। वहीं दुकानदार ने कहा के गोली चलाने वाला व्यक्ति कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर बाहर आया है। पुलिस की ओर से 2 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • पंजाब : चोरों ने 2 दुकानों में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    पंजाब : चोरों ने 2 दुकानों में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    मोगा : चोरों के दिल से पुलिस का डर बिल्कुल खत्म हो चुका है। हर रोज चोरों की तरफ से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला अकालसर रोड और जीटी रोड का सामने आया है। यहां पर चोरों ने बीती रात धावा बोल दिया और दोनों दुकानों से करीब सवा लाख रुपए की चोरी की है। वही अकालसर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। दुकानदार ने बताया की उसकी स्पेयर पार्ट्स की दुकान है और रात को एक बजे के करीब 4 से 5 लोग कार पर आए और लोहे की रॉड से शर्टर तोड़ कर दुकान से करीब 40-45 हजार का सामान उठा कर ले गए।

    मोबाइल की दुकान के मालिक को सुबह चार बजे फोन पर जानकारी दी की उसकी दुकान का शर्टर तोड़ कर चोरी हुई है। वही जब में दुकान पर आया तो देखा की दुकान से कुछ नए फोन और 2-3 पुराने फोन और फोन की एसेसरीज ओर गल्ले में पड़ी 800 के करीब नकदी उठा कर ले गए। पुलिस को शिकायत कर दी है। दुकानदार ने बताया कि मेरी दुकान पर कोई सीसीटीवी नही लगा है।

  • पंजाब : कार और बाईक सवार की भीषण टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    पंजाब : कार और बाईक सवार की भीषण टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    मोगा : बरनाला रोड पर एक भयानक हादसा हो गया। जहां कार चालक ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाईक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान केवल सिंह के तौर पर हुई है। केवल सिंह अपनी बाईक पर मोगा से अपने गांव लोपो जा रहा था की पीछे से एक कार जो की मोगा से जा रही थी ने मोटर साइकिल को पीछे से टक्कर इतनी जबरदस्त मारी की मोटर साइकिल के चीथड़े उड़ गए और मोटर साइकिल सावर की मौत हो गई।

    जिसको मोगा के सरकारी अस्पताल में मोर्चरी में भेज दिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी बलविंदर ने बताया की उन्हें सूचना मिली और वह मौके पर पहुंचे और उनके आने से पहले ही केवल सिंह को सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। हमने कार और कार चालक को कब्जे में ले लिया है।

    वही यह दोनों मोगा की तरफ से आ रहे थे की कार चालक ने आगे जा रहे मोटर साइकल को टक्कर मार दी। कार चालक की पहचान बंता सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।