Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: चोरी की बाइक बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी की बाइक बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एसएसपी अजय गांधी के निर्देशों डीएसपी बाघा पुराना दलबीर सिंह और थाना समालसर के मुखी अधिकारी एसआई कमलजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके चोरी की 3 बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया थाना समालसर के एएसआई राजेश कुमार और उनकी टीम गश्त पर तैनात थी।

    तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वेरोके रोड नहर पटरी पर एक युवक चोरी का मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नवदीप सिंह उर्फ मान, निवासी बाघापुराना को मौके से काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काले रंग की बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह चोरी किए गए मोटरसाइकिल आगे बेचने का आदी है।

    पुलिस ने जब जांच को आगे बढ़ाया तो नहर की कच्ची पटरी के पास झाड़ियों और पेड़ों के बीच छिपाए गए 2 और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिए गए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इस मामले की जांच जारी है।

  • Punjab News: धार्मिक तस्वीरों की बेअदबी को लेकर निहंग जत्थेबंदियों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: धार्मिक तस्वीरों की बेअदबी को लेकर निहंग जत्थेबंदियों में रोष, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में धार्मिक तस्वीरों की बेअदबी को लेकर निहंग जत्थेबंदियों में रोष पाया जा रहा है। दरअसल, पहाड़ा सिंह चौक स्थित एक प्लॉट में देवी-देवताओं और गुरुओं की तस्वीरें गंदगी में पड़ी मिलीं। इस मामले को लेकर निहंग जत्थेबंदियों ने द्वारा विरोध किया गया। घटना को लेकर निहंग जत्थेबंदी आज एसएसपी मोगा के सामने पेश हुईं और इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस एवं प्रशासन को दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आते ही दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जो भी बनती कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। वहीं प्लॉट के मालिक और पार्षद प्रवीण मक्कड़ ने बताया कि वह अपने प्लॉट में मिट्टी डलवा रहे थे। यदि कोई धार्मिक तस्वीर वहां मिल गई है, तो इस मामले में उनकी धार्मिक तस्वीरों की बेअदबी करने की कोई मंशा नहीं थी। वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं। वहीं सिख जत्थेबंदी ने बताया कि दो दिन पहले की घटना है।

    खाली प्लाट में पार्षद प्रवीण मक्कड़ नामक मलवा गिराने का काम किया जा रहा है। इस मलवे में काफी देवी-देवताओं की तस्वीरें और गुरु साहिबों की तस्वीरें पाई गई। जिसके बाद राहगीरों ने उन्हें सूचना दी। सिख जत्थेबंदी ने कहा कि घटना स्थल पर पुलिस को बुलाया गया और मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया गया। जत्थेबंदियों का कहना हैकि अभी तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की। जिसको लेकर वह आज एसएसपी दफ्तर पहुंचे। लेकिन आज पुलिस अधिकारियों द्वारा नगर कीर्तन को लेकर कहा गया और एक दिन का समय मांगा गया। जत्थेबदिंयों का कहना हैकि अगर पुलिस ने एक दिन बाद कोई कार्रवाई नहीं की तो वह अन्य सिख जत्थेबंदियों के साथ मिलकर कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

  • Punjab News: पुरानी दाना मंडी भाजपा के दफ्तर में लगे खालिस्तानी विरोधी पोस्टर, देखें वीडियो

    Punjab News: पुरानी दाना मंडी भाजपा के दफ्तर में लगे खालिस्तानी विरोधी पोस्टर, देखें वीडियो

    मोगाः सुबह पुरानी दाना मंडी में भाजपा के दफ्तर के बाहर अज्ञात शरारती तत्वों की ओर से पंजाब यूनिविर्सटी के केन्द्रीयकरण करने की कोशिश के विरोध में खालिस्तानियों के चेतावनी पोस्टर लगाने से मंडी में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को देने पर पुलिस के उच्चाधिकारी व अफसर भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने पोस्टर को उतारकर मामले की छानबीन शुरू की।

    भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने बताया कि सुबह पुरानी दाना मंडी में भाजपा के दफ्तर में उनके आफिस इंचार्ज जतिंदर चड्ढा सुबह 9 बजे जब दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बाहर एक पोस्टर लगा हुआ है जिस पर पंजाब यूनिवर्सिटी के केन्द्रीयकरण करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध खालिस्तान विरोधी के नाम से लिखा गया है कि यदि यूनिवर्सिटी का केन्द्रीयकरण करने की कोशिश की तो यूनिवर्सिटी को बैन करके जलाकर राख कर देंगे।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह जो पोस्टर लगाया गया है यह किसी कम पढ़े लिखे शरारती तत्व का काम है जिसने हिंदी, पंजाबी की भाषा का इस्तेमाल करके लिखा है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते कार्रवाई शुरू की है।

  • Punjab News: 1 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुरजीत सिंह पुत्र हरमीत सिंह और अर्शदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह, निवासी फतेहगढ़ पंजतूर के रूप में हुई है।

    ये कार्रवाई एस.एस.पी.अजय गांधी के निर्देशों और,एस.पी.आई, बाल कृष्ण सिंगला तथा डी.एस.पी. सिटी मोगा गुरप्रीत सिंह सरां की अगुवाई में की गई है।

    पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि ए.एस.आई. बलवीर सिंह, ए.एस.आई. नछत्तर सिंह, ए.एस.आई. जगविंदर सिंह, एच.सी. नरिंदरजीत सिंह और पी.एच.जी. मनप्रीत सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त व चेकिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान जोगिंदर सिंह चौक पर एक मुख़बिर ने पुलिस को सूचना दी कि सुरजीत सिंह और अर्शदीप सिंह एक स्विफ्ट कार सफेद रंग (PB29 M 9333) में फतेहगढ़ पंजतूर से मोगा की ओर लुहारा बाइपास मार्ग से अफीम सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 1 किलो अफीम बरामद हुई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई जाएगी।

  • Punjab News: गोली लगने से युवक की मौत को लेकर हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: गोली लगने से युवक की मौत को लेकर हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला में 36 वर्षीय हरमन की गोली लगने के कारण मौत होने की घटना सामने आई थी। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पिता का लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करने के दौरान अचानक गोली चलने से मौत हुई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक हरमन पिता की रिवॉल्वर साफ कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चली और उसके पेट में लगी।

    इस हादसे में हरमन की मौत हो गई। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर हरमन की पत्नी के बयानों पर अगली कारवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक के चाचा और पड़ोसी रंजीत सिंह ने बताया कि हरमन कल रात 8 बजे के करीब अपने पिता की रिवॉल्वर साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गई।

    इस दौरान गोली हरमन के पेट में लगी। जिसके बाद घायल अवस्था में हरमन को पहले मेडिसिटी हस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान हरमन की मौत हो गई। परिवार का कहना है कि यह हादसा अचानक हो गया है। परिवार ने बताया कि हरमन के दो बच्चे है। वहीं पत्नी के बयानों पर पुलिस ने 174 की कारवाई की है। जांच अधिकारी वरिंदर कुमार ने बताया कि हरमन अपने पिता की रिवॉल्वर साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गई वहीं हरमन की पत्नी के बयानों पर हमने 174 की करवाई कर पोस्ट मार्टम करवा दिया है।

  • Punjab News: MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा शहर के विकास को दे रही नई दिशा, विभिन्न कार्यों का उद्घाटन, देखें वीडियो

    Punjab News: MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा शहर के विकास को दे रही नई दिशा, विभिन्न कार्यों का उद्घाटन, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के विकास को नई दिशा देते हुए विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने शहर की कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। ये सड़कें 7 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही हैं। इन सड़कों में पंजाब की पहचान बन चुके स्थान पंजाबी जुत्ती मार्केट, रेलवे रोड, अकालसर रोड प्रीतनगर, सरदार नगर, संधूयाना रोड़, रेलवे रोड़, गांधी रोड़, दत्तरोड़, बुक्कनवालारोड़, धल्लेके, बोहनारोड़, महिमे वाला रोड़, कलेर रोड़, एमपी बस्ती, कच्चा दुसांझ रोड़ और शाम लाल चौंक से जुड़ी मुख्य सड़कों का विकास शामिल है।

    इन सभी सड़कों के निर्माण से शहर की सुंदरता बढ़ेगी तथा यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी। इसके उद्घाटन समारोह के दौरान मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण पिन्ना, डिप्टी मेयर अशोक धमीजा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे और शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    इस अवसर पर डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि “शहर के विकास और मोगा की तरक्की के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है स्वच्छ अभियान के आधार पर सोहणा मोगा, स्वच्छ मोगा बनाना। उन्होंने पंजाब सरकार का धन्यावाद करते हुए कहा कि सरकार ने मोगा के विकास को लेकर भरपूर फंड दिया है जिसके चलते शहर का भरपूर विकास किया जा रहा है तथा एमजीएफ फंड का करीब 7 करोड़ का फंडा जारी करने का भी धन्यावाद किया। वहीं मोगा शहर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत

    मोगाः जिले के निहाल सिंह वाला के गांव भागीके में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में गोली लगने से नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    लोगों के मुताबिक देर रात कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन आते गांव भागीके में यह घटना हुई है। इस घटना में घायल हरमनदीप सिंह को मोगा के सरकारी हस्पताल में लाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है और पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोगा के सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में पोस्ट मार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुट गई गोली चलने के कारणों का अभी कुछ नहीं पता चला है।

  • Punjab News: Civil Hospital में बिजली गुल, Mobile की टॉर्च जला व्यक्ति का किया इलाज, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में बिजली गुल, Mobile की टॉर्च जला व्यक्ति का किया इलाज, देखें वीडियो

    मोगाः सिविल अस्पताल मोगा में बिजली की समस्या से मरीजों और अस्पताल स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच दोपहर लगभग 12:30 बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक मरीज को अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के माइनर ऑपरेशन थिएटर में लाया गया, जहां बिजली न होने के कारण डॉक्टरों को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में उसके सिर पर लगे घावों के टांके लगाने पड़े।

    जानकारी के अनुसार, मोगा की जरा रोड के निवासी सुखपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई नवतेज सिंह (38) जो ई-रिक्शा चलाता है, डगरू में सवारी छोड़कर लौट रहा था। मोगा-लुधियाना हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ी ने पीछे से उसकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और नवतेज सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत सिविल अस्पताल मोगा के इमरजेंसी विभाग में लाया गया।

    अस्पताल पहुंचे तो वहां वहां बिजली नहीं थी। हालांकि अस्पताल में सीधी हॉटलाइन सुविधा मौजूद है, लेकिन बुधवार सुबह से ही बिजली बार-बार जा रही थी। स्टाफ द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, थोड़ी देर बिजली आने के बाद दोबारा चली जा रही थी, जिससे कामकाज लगातार बाधित हो रहा था।

    सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. हरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने बिजली बोर्ड के जूनियर इंजीनियर बूटा सिंह से संपर्क कर पूछा कि हॉटलाइन होने के बावजूद बिजली क्यों जा रही है। इंजीनियर ने बताया कि लाइन बदलने का काम चल रहा है, जिसके चलते कुछ समय के लिए बिजली बंद की गई थी और लगभग 10 मिनट में बहाल होने की उम्मीद थी। मरीजों की दिक्कत न बढ़े, इसलिए अस्पताल प्रशासन ने बिजली आने से पहले ही जनरेटर चला दिया।अस्पताल में बिजली व्यवस्था की यह लापरवाही कई बार मरीजों के लिए खतरा बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हॉटलाइन होने के बावजूद बार-बार बिजली गुल होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है और इस पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Punjab News: Rules तोड़ने वालों पर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, काटे चालान, कई वाहन जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: Rules तोड़ने वालों पर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, काटे चालान, कई वाहन जब्त, देखें वीडियो

    मोगाः शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने आज जिलेभर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की। शहर के मेन चौक, दूसंझ रोड और नगर निगम के आसपास बनाए गए नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों के चालान काटे गए। वहीं, पटाखा साइलेंसर लगाकर शोर मचाने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों को मौके पर ही बंद कर चालान जारी किए गए।

    एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देशों के तहत विभिन्न चौकों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान कई बुलेट मोटरसाइकिलों के पटाखा साइलेंसर वहीं पर निकाल दिए गए और चालकों पर भारी जुर्माने लगाए गए। बिना दस्तावेज वाले कई वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने जब्त भी किया।

    ट्रैफिक इंचार्ज सुखमंदर सिंह ने बताया कि यह अभियान शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। कुछ युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिलों पर पटाखा साइलेंसर लगाकर तेज धमाके करते हैं, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग बुलेट पर पटाखा साइलेंसर लगाकर हुल्लड़बाजी करते हैं, अगली बार उनकी मोटरसाइकिल सीधे पुलिस थाने में खड़ी होगी। साथ ही, पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन के पूरे दस्तावेज साथ रखें और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 3 दिन से लापता युवक का गांव के ड्रेन से मिला शव, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 दिन से लापता युवक का गांव के ड्रेन से मिला शव, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के हलका बाघापुराणा के गांव चंदनवा में शनिवार रात से लापता हुए 28 वर्षीय जतिंदर सिंह उर्फ मोरू की हत्या की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जतिंदर की लाश गांव के पास से गुजरती ड्रेन में मिलने के बाद परिजनों, रिश्तेदारों और गांववासियों में गहरा रोष फैल गया। परिवार और गांववालों ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर देर रात थाना बाघापुराणा के मुख्य चौक में रोष धरना लगा दिया और रोड जाम कर दिया। उनका कहना था कि जब तक पुलिस कातिलों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करती, धरना जारी रहेगा।

    परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:15 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आने पर जतिंदर घर से निकला। उसका मोबाइल करीब 11 बजे तक चलता रहा, फिर स्विच ऑफ हो गया। पूरी रात घर न लौटने पर परिवार ने सुबह पंचायती स्तर पर जानकारी दी और उसी दिन थाना बाघापुराणा में शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कोई कदम नहीं उठाया। सोमवार देर रात ड्रेन में से शव मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया।

    मृतक के भाई निंदर सिंह उर्फ तोता ने बताया कि उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। उनका आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने जतिंदर की हत्या की है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को राउंड-अप कर पूछताछ भी की है। गांववासी और मृतक के भाई, जो महंतों के साथ रहते हैं, अपने साथियों के साथ मिलकर मुख्य चौक में धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक पुलिस तुरंत कार्रवाई नहीं करती, रोड नहीं खोला जाएगा।

    परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था, लेकिन उनका शक गांव के कुछ व्यक्तियों पर है, जिन्हें पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लिए हुए है। परिजनों और गांववासियों की मांग है कि जल्दी और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।

    वहीं पुलिस की ओर से बताया गया है कि जांच तेजी से चल रही है और आने वाले कुछ घंटों में और गिरफ्तारियां सम्भव हैं। इस मामले पर DSP दलवीर सिंह ने बताया कि 16 तारीख को जतिंदर की मां कुलवंत कौर द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जांच के दौरान आज जतिंदर की लाश गांव चंद पुराणा और चंद नवा के बीच की ड्रेन में मिली है। कुलवंत कौर के बयान के आधार पर थाना बाघापुराणा में मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को सिविल अस्पताल मोगा भेज दिया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। DSP ने आश्वस्त किया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।