Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: एक मोटरसाइकिल व 500 ग्राम हैरोइन सहित तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: एक मोटरसाइकिल व 500 ग्राम हैरोइन सहित तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। डीपीजी पंजाब के दिशा-निर्देशों पर चलाये गये शरारती तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत एसएसपी अजय गांधी के नेतृत्व में जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे एक मोटरसाइकिल व 500 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। इन आरोपियों की पहचान जशनदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह उर्फ ​​बिंदर पुत्रगण चोहला साहिब, जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

    पुलिस टीम ने बताया कि उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। इन तीनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 500 ग्राम अफीम बरामद हुई और एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। उन्होंने बताया कि ये तीनों व्यक्ति जशनदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह उर्फ ​​बिंदर निवासी चोहला साहिब, जिला तरनतारन हैं, जो अफीम बेचने में संलिप्त हैं। इन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी।

  • Punjab News: नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हुए इलाका निवासी, देखें वीडियो

    Punjab News: नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हुए इलाका निवासी, देखें वीडियो

    मोगाः जिले की बस्ती मोहन सिंह वाला निगाहा रोड के लोग सीवरेज की समस्या से परेशान है। इलाका निवासियों का कहना हैकि मानो वह नरक जैसी ज़िंदगी जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में गंदा पानी, बदबू और गटर ब्लॉक होने की वजह से हालात बेहद खतरनाक बन चुके हैं। पिछले कई दिनों से गलियों में पानी भरा हुआ है, जिससे रोज़मर्रा की ज़िंदगी ठप हो गई है। लोगों के घरों में सप्लाई होने वाला पानी भी गंदा और बदबूदार आ रहा है।

    लोगों ने कहा कि वह इस गंदे पानी को मजबूरी में पी रहे हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम को शिकायतें कीं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। लोगों का कहना है कि चुनावों के वक्त सरकार की तरफ से नालियां पक्की करने, गलियां सुधारने और साफ़ पीने का पानी देने के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

    लोगों का कहना है कि मोहल्ले के बच्चों की सेहत पर भी इसका असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से समस्या को हल करने की अपील है। लोगों का कहना है कि 20 दिनों से ज़्यादा समय हो चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। गंदे पानी से उठने वाली तेज़ बदबू ने माहौल को और भी खराब कर दिया है। स्थानीय निवासी प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं।

  • Punjab News: Jewellery Shop से गहने चोरी के मामले में महिलाओं सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Jewellery Shop से गहने चोरी के मामले में महिलाओं सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में ज्वैलरी शॉप से चोरी की वारदात के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरी किया गया सोना भी बरामद कर लिया है। मामला 13 नवंबर 2025 का है, जब मोगा के भीम नगर कैंप मार्केट स्थित “ननकाणा ज्वैलर” की दुकान पर ग्राहक बनकर दो महिलाएं और एक युवक पहुंचे थे। जहां महिलाएं सोने की अंगूठियां खरीदने के बहाने दुकान में आईं और दुकानदार को डिज़ाइन दिखाने के दौरान व्यस्त कर दिया। इसी दौरान आरोपी मौका देखकर 2 सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गए।

    घटना को लेकर दुकानदार ने कहा कि चोरी हुई अंगूठियों का वज़न लगभग 7 ग्राम था। दुकानदार हरविंदर सिंह ने बताया कि दोनों महिलाएं पैसे लाने का बहाना बनाकर दुकान से बाहर निकल गईं। कुछ देर बाद जब वह वापिस नहीं आईं तो उसने देखा कि सोने की 2 अंगूठियां गायब हैं। जिसके बाद उसने बाहर निकलकर महिलाओं का पीछा किया गया, लेकिन तीनों आरोपी एक सिल्वर रंग की I-20 कार (DL 3C BR 4554) में बैठकर फरार हो गए। अपने स्तर पर जांच करने पर दुकानदार को आरोपियों की पहचान का पता चला।

    दुकानदार ने बताया कि तीनों सुपिंदर कौर, पत्नी जसपाल सिंह निवासी मजीठा रोड अमृतसर, निर्मल कौर पत्नी हरदीप सिंह निवासी खैहरा थाना घरिंडा और कमलजीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी खैहरा के रहने वाले है। दुकानदार के बयान पर थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया। वहीं DSP सिटी गुरप्रीत सिंह और थाना सिटी मोगा इंचार्ज की अगुवाई में ASI सतनाम सिंह ने जांच करते हुए तीनों आरोपियों को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार कर आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

  • Punjab News: राजीनामे के लिए बैठे लोगों पर हुआ हमला, चली गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: राजीनामे के लिए बैठे लोगों पर हुआ हमला, चली गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं कस्बा निहाल सिंह वाला के बाजार में उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब हैप्पी मोबाइल स्टोर पर चल रहे एक राजीनामा के दौरान माहौल गरमा गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए फायरिंग कर दी। इस घटना में दूसरे पक्ष के 3 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक धर्मवीर नामक व्यक्ति का अपना मकान बनवाते को लेकर ठेकेदार गुरप्रीत से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। ये लोग इसी पैसे के लेनदेन में राजीनामा के लिए दुकान पर इकट्ठा हुए थे। लेकिन इसी दौरान गुरप्रीत ठेकेदार के साथियों ने धर्मवीर के साथियों पर तेज धार हथियारों से हमला करते हुए फायरिंग कर दी। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए। फिलहाल तीनों घायल स्थानीय मेडिसिटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। दूसरी ओर घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए घायल हरिकृष्ण ने बताया कि वे लोग हैप्पी मोबाइल स्टोर पर राजीनामा करने के लिए बैठे थे। इस दौरान बाहर से आए 15 से 20 लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए फायरिंग कर दी। इस घटना में वह घायल हुआ है। दूसरी ओर, थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी पूरन सिंह ने बताया कि धर्मवीर नामक युवक ने गुरप्रीत ठेकेदार को अपना मकान बनवाने के लिए दिया था। जिसमें इनका पैसे के लेनदेन का कुछ विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष के लोग निहाल सिंह वाला में स्थित हैप्पी मोबाइल स्टोर पर एकत्रित हुए थे। इसी बीच दोनों में माहौल तनावपूर्ण हो गया और गुरप्रीत ठेकेदार के साथियों ने धर्मवीर के साथियों पर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए गोलियां चला दी। इस घटना में 3 युवक जसप्रीत, हरिकृष्ण और धर्मपाल घायल हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गोविंद सिंह नामक व्यक्ति की ओर से फायरिंग की गई है। घायलों के बयानों के मुताबिक अग्रिम कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस मामले के किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।
  • Punjab News: व्यक्ति ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, अगले महीने थी बेटी की शादी, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, अगले महीने थी बेटी की शादी, देखें वीडियो

    मोगाः शहर में आज सुबह उस समय मातम फैल गया जब मोगा के नेचर पार्क के नजदीक एक युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। सुबह टहलने निकले लोगों ने यह दर्दनाक दृश्य देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक पिछले कुछ समय से गंभीर तनाव में था। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से नशे की लत का शिकार था और पिछले कई दिनों से उसे नशा नहीं मिल रहा था। इस कारण वह बेहद परेशान, घबराया हुआ और मानसिक रूप से टूट चुका था। परिजनों का कहना है कि नशा न मिलने की कशमकश में वह ऐसी हालत में आ गया था कि उसने आज सुबह फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

    घटना की जानकारी मिलते ही मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उनकी उपस्थिति में स्थानीय लोगों की मदद से लाश को नीचे उतारा गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया। सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक 2 बेटियों का पिता था और अगले महीने उसकी बड़ी बेटी की शादी थी। घर में जहां खुशियों की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक हुई इस त्रासदी ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। परिवार के सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं जैसे मृतक के मोबाइल फोन, पिछले दिनों की गतिविधियां, नशे की स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह जांच कर रही है कि आखिर युवक किन हालातों में इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर हुआ।

  • Punjab News: इस इलाके में ताबड़तोड़ चली गोलियां, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में ताबड़तोड़ चली गोलियां, कई घायल, देखें वीडियो

    मोगा: जिले के कस्बे निहाल सिंह वाला में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पुराने विवाद के कारण एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दुकान पर जाकर फायरिंग शुरु कर दी । गोली लगने से दुकान के मालिक और चार लोगों को गोली लगी है। इस घटना में घायल रमन कुमार को जख्मी हालात में निहाल सिंह वाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके साथ ही धर्मपाल, जसप्रीत सिंह, गुलशन को जख्मी हालत में इलाज के लिए मोगा के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीनों जख्मी हुए युवकों को इलाज चल रहा है। सूत्रों की मानें तो दोनों गुटों में पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके कारण यह वारदात हुई है। चारों आपस में दोस्त हैं। अदालत में किसी मामले को लेकर चारों अदालत में पेश होकर वापिस आ रहे थे। रमन कुमार मोबाइल की दुकान पर जाकर बैठा। इसके बाद गाड़ी में सवार हमलावरों ने आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए। जिसमें रमन कुमार और उनके तीन साथियों को गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की जानकारी हासिल की जा सके।
  • Punjab News: खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल, देखें वीडियो

    मोगा: लुधियाना रोड पर गांव मेहना के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार i20 कार जा टकराई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मोगा समाज सेवा सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन ने एक घायल की हालत गंभीर देखते उसे मेडिसिटी अस्पताल रेफर कर दिया।

    घायल गुरजीत सिंह, जो कार की पिछली सीट पर बैठे थे ने बताया कि उनके पिता पिछले 10 दिनों से DMC लुधियाना अस्पताल में भर्ती हैं और वे उनकी देखभाल कर रहे थे। रविवार को उनके अंकल, जो पिता के साथ नौकरी करते हैं, अस्पताल में मिलने आए थे। गुरजीत भी उनके साथ ही जीरा लौट रहे थे।

    कार में हाकम सिंह (ड्राइवर) और अजीत सिंह आगे बैठे थे। पता नहीं अचानक से ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अजीत सिंह का इलाज DMC में चल रहा है। हम सभी जीरा के रहने वाले हैं और जीरा ही जा रहे थे कि मेहना के पास हादसा हो गया। मौके पर पहुंची थाना मेहना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी या संतुलन बिगड़ गया। ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और i20 कार पीछे से टकराई है।

  • Punjab News: चलती कार में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: चलती कार में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोगा। जिले से एक चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां, बताया जा रहा है कि दानेके के पास बन रहे नेशनल हाइवे पुल के नज़दीक एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई। गनीमत ये रही कि कार चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति बाल-बाल बच गये। जिससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

    वहीं, सूचना मिलते ही मोगा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से फोन आया था कि एक कार में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

    इस घटना में कार चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति की जान बाल-बाल बच गई। दोनों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, यह कार एक ड्राइविंग स्कूल की थी, जिसमें नए शिक्षार्थियों को गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है।

    मौके से मिली तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि आग कितनी भयावह थी। पूरी कार जलकर राख हो गई और आसपास का इलाका भी धुएं से भर गया। लोगों ने फायर कर्मियों की तत्परता और हिम्मत की सराहना की, क्योंकि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था।

  • Punjab News: इस गांव के सरपंच ने खुद को मारी गोली, हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस गांव के सरपंच ने खुद को मारी गोली, हुई मौत, देखें वीडियो

    मोगा: जिले के कस्बे धर्मकोट के पास गांव भौडीपूरा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के मौजूदा आम आदमी पार्टी के सरपंच ने अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली है। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। सरपंच का नाम जसवंत सिंह बताया जा रहा है।

    इस मामले की जांच कर रहे एएसआई जरनैल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक जसवंत सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था।

    सुबह जब परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शक होने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर जसवंत सिंह खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दे दी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरु कर दी है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि जसवंत सिंह ने अपनी 32 बोर की पिस्तौल से खुद को गोली मार ली है। जांच अधिकारी एएसआई जरनैल सिंह ने आगे बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर 194 बी.एन.एस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

    शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। इस मामले में सरकारी डॉक्टर रजनी ने कहा कि हमारे पास एक जसवंत सिंह नाम के आदमी को गोली लगने से मौत होेने वाले व्यक्ति की बॉडी आई है। उसके के सिर में गोली लग गई है और उसकी मौके पर मौत हो गई है। व्यक्ति की उम्र 28 साल और वो गांव भौड़ीपूरा का सरपंच बताया जा रहा है।

  • Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति के साथ हुई 35 करोड़ रुपये की ठगी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति के साथ हुई 35 करोड़ रुपये की ठगी, देखें वीडियो

    मोगा: जिले के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले अजमेर सिंह के साथ ठगी का मामला सामने आया है। एक अंगूठा शाप व्यक्ति के नाम पर जीएसटी का नंबर लेकर उनसे करोड़ रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में व्यक्ति का आधार कार्ड लिया गया था जिसके बाद अब उसे सरकार की ओर से नोटिस आ रहे हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए उसने बताया कि कोरोना काल के समय जब लॉकडाउन लगा था तब गरीबों की मदद में कई समाजसेवी संस्थाओं और सरकार की ओर से राश्न दिया जा रहा था। उसी दौरान एक कंपनी की ओर से राशन देने के लिए उसको आधार कार्ड दिए गए थे।

    इस आधार कार्ड की तर्ज पर कंपनी ने जीएसटी नंबर लेकर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले व्यक्ति से सरकार के नाम पर करोड़ रुपये की ठगी मार ली। ऐसे में व्यक्ति ने आज मोगा पुलिस को एपिलेक्शन लिखकर शिकायत दी है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि इस मामले में उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए।

    पुलिस अधिकारी रशपाल सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर सिंह नाम के आदमी ने हमारे पास एक शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसके साथ 35 करोड़ के करीब ठगी हुई है। इसको मामले में अब जल्द ही जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।