Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत

    मोगा: थाना कोट ईसे खां के अधीन पड़ते गांव गहलीवाला के पास भीषण सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय दलजीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भयानक हादसे में होंडा कार वृक्ष के साथ टकरा गई। इस हादसे में हवलदार दलजीत सिंह की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना कोट ईसे खां के सहायक थानेदार नछत्तर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा जांच के अलावा आसपास का निरीक्षण किया।

    मिली जानकारी के अनुसार गांव भागू के स्कूल की श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस धार्मिक स्थान से वापिस आ रही थी, दूसरी तरफ थाना सदर मोगा में तैनात पंजाब पुलिस का हवलदार दलजीत सिंह अपनी कार पर गांव गोलूवाला जा रहा था, जब वह गांव गहलीवाला के पास पहुंचा तो दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। बस का बचाव करते कार चालक एक वृक्ष के साथ जा टकराया।

    जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। बस में बैठे श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। इस संबंध में मृतक के बेटे करनवीर सिंह गांव गोलूवाला के बयानों पर अ.ध. 194 बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई करने के बाद हवलदार दलजीत सिंह के शव को सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसको वारिसों के हवाले किया गया।

  • Punjab News: आपस में टकराए मोटरसाइकिल और टिप्पर, मौके पर हुई युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: आपस में टकराए मोटरसाइकिल और टिप्पर, मौके पर हुई युवक की मौत, देखें वीडियो

    मोगा: शहर के पास देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मोटरसाइकिल की टिप्पर से टक्कर हो गई जिसके बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, युवक देर रात मोटरसाइकिल पर मोगा से बाघा पुराना की ओर जा रहा था।
    बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे एक टिप्पर से उसकी भीषण टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सीधे टिप्पर के नीचे जा घुसा। टक्कर ने तुरंत बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई। आग की लपटों में घिरने से युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यह हादसा मोगा-कोटकपूरा रोड पर राधा स्वामी डेरे के पास हुआ। पुलिस ने फायर ब्रिगेड़ को बुलाया गया। जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समाज सेवा सोसायटी की मदद से झुलसे युवक को सिविल अस्पताल मोगा ले जाया गया जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया है। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। खासकर रात के समय। नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।        
  • Punjab News: तेज रफ्तार टाटा 407 चालक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार टाटा 407 चालक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मोगा से लुधियाना की ओर जा रहा तेज रफ्तार टाटा 407 कैन्टर सड़क किनारे खड़े एक्टिवा सवार को जोरदार लग गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों और समाज सेवा संस्था की मदद से घायल को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मृतक की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र हरफूल सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। मृतक की तीन छोटी बेटियाँ हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही हादसे के बाद फरार कैन्टर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है।
  • Punjab News: वायरल वीडियो के बाद एक्शन में आई पुलिस, बाप-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: वायरल वीडियो के बाद एक्शन में आई पुलिस, बाप-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव सिंघांवाला में नशा तस्करी के मामले को लेकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार किसान नेता इकबाल सिंह ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का नशा बेचते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आज गांव सिंघांवाला में पहुंची। पुलिस ने वीडियो के आधार पर नशा बेचने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी जितेंद्र सिंह गिल्ल ने बताया कि गांव सिंघावाला में नशे के खिलाफ पुलिस ने तुरंत  प्रभावी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें एक किसान नेता ने एक युवक को रोककर उसके कब्जे से संदेहास्पद वस्तुएं बरामद की थीं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत टीम भेजकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सच्‍चा सिंह और उसके पिता गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लगभग 5 ग्राम हेरोइन और लगभग 40 नशीली गोलियाँ बरामद की गई हैं।

    इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर आज उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस द्वारा बरामद नशीले पदार्थों को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि पता चल सके कि ये हेरोइन है या कोई और नशीला पदार्थ। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी जांचा जा रहा है और रिमांड के दौरान और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। इस मामले में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में नशे से संबंधित कोई गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि इस बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।

  • Punjab News: Highway पर ट्रक और बाइक की टक्कर, दपंति की मौत और 5 वर्षीय मासूम घायल

    Punjab News: Highway पर ट्रक और बाइक की टक्कर, दपंति की मौत और 5 वर्षीय मासूम घायल

    मोगाः मोगा-लुधियाना हाईवे पर बाइक और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दपंति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गांव गुज्जरवाल निवासी भवजीत सिंह (पुत्र जगदेव सिंह) अपनी पत्नी परमजीत कौर और बेटे हरजीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ससुराल गांव चंद पुराना जा रहे थे।

    जब वे कस्बा अजीतवाल के पास पहुंचे, तो सामने से गलत दिशा से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिसके कारण भवजीत सिंह को भ्रम हुआ कि सामने से कोई मोटरसाइकिल आ रही है। इसी गलतफहमी में मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि भवजीत सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके 5 वर्षीय बेटे हरजीत की टांग टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना अजीतवाल के एएसआई सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: वर्कशॉप के बाहर खड़ी गाड़ियां जलकर राख

    Punjab News: वर्कशॉप के बाहर खड़ी गाड़ियां जलकर राख

    मोगाः शहर के बुगीपुरा चौक के निकट शनिवार को एक वर्कशॉप के बाहर कटर से काम करते समय निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और कुछ ही पलों में वर्कशॉप के बाहर खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। मिली जानकारी के अनुसार बुगीपुरा चौक स्थित मेडिसिटी के पास सिंह मोटर नाम की वर्कशॉप में शनिवार को रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान एक कर्मचारी पुरानी गाड़ी की मरम्मत के लिए कटर से कटिंग कर रहा था। अचानक कटर से निकली चिंगारी ने पास में मौजूद ज्वलनशील सामान को पकड़ लिया और आग भड़क उठी।

    आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वहां मौजूद लोग घबरा गए। अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसे काबू करने में काफी समय लग गया।

    खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। गनीमत यह रही कि घटना के समय सड़क पर आवाजाही जारी थी, लेकिन समय रहते लोगों ने दूरी बना ली, जिससे कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी लोगों ने हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास किया, जिससे नुकसान कुछ हद तक कम हो सका। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भय का माहौल बना हुआ है। इस घटना में वर्कशॉप के बाहर खड़ी गाड़ियां देखते ही देखते जलकर राख हो गईं। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

  • Punjab News: Jalandhar-Moga Road पर चली गोलियां, स्कॉर्पियों में मिला व्यापारी का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: Jalandhar-Moga Road पर चली गोलियां, स्कॉर्पियों में मिला व्यापारी का शव, देखें वीडियो

    मोगाः जालंधर-मोगा रोड पर गांव चौधरीवाला के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक गारमेंट दुकान के मालिक की गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी पुत्र कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। मृतक गैरी धर्मकोट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। मिली जानकारी के अनुसार गैरी स्कॉर्पियो एन गाड़ी सर्विस करवाने के लिए जालंधर हाईवे पर बने सर्विस स्टेशन गया था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक के सिर पर गोली लगी। घटना का पता उसे समय लगा जब मृतक के छोटे भाई को गाड़ी की लोकेशन ट्रेस हुई और मौके पर दुकान पर लगे कर्मचारियों को भेज कर पता किया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। घटना को लेकर परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। परिवार के लोग उसे लहूलूहान अवस्था में मोगा के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां से उसको सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर जांच के दौरान गुरप्रीत सिंह गेरी को मृत घोषित कर दिया गया बताया जा रहा है गुरप्रीत सिंह को पिछले समय धमकी बाद फोन आया था इसके बाद पुलिस ने गुरप्रीत सिंह को एक सुरक्षा कर्मी तैनात किया था लेकिन घटनाक्रम के दौरान गुरप्रीत सिंह के पास कोई भी सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना धर्मकोट के मुख्य अधिकारी लक्षमण सिंह का कहना है कि मृतक के भाई ने बताया कि गैरी कुछ समय से डिप्रेशन में था और आज वह अपनी गाड़ी लेकर घर से निकला था। जीपीआरएस सिस्टम के जरिए जब उन्होंने गाड़ी एक स्थान पर खड़ी देखी, तो तुरंत गाड़ी का पीछा किया। जब जाकर देखा तो गैरी खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। थाना मुखी लसन सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति के पास से 45 बोर का लाइसेंस रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मृतक की शव को सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है।

    वहीं एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि आज स्कार्पियों में गुरप्रीत सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अब तक की जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत द्वारा सुसाइड किया गया है और वह कुछ समय से डिप्रैशन में चल रहे थे। सोशल मीडिया पर गलत खबरें चल रही है कि गुरप्रीत का मर्डर हुआ है, लेकिन मर्डर जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

     

     

  • Punjab News: देह व्यापार मामले में Jalandhar-Amritsar Bypass स्थित Hotel में रेड, 14 लड़कियां बरामद, अकाली पार्षद सहित 7 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: देह व्यापार मामले में Jalandhar-Amritsar Bypass स्थित Hotel में रेड, 14 लड़कियां बरामद, अकाली पार्षद सहित 7 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    मोगाः थाना मैहना के अधीन आते होटल में पुलिस ने देह व्यापार मामले में रेड की। इस दौरान पुलिस ने 14 लड़कियों को बरामद किया है, जिनमें एक नाबालिग शामिल है। दरअसल, पुलिस ने जालंधर-अमृतसर बाईपास स्थित होटल में यह कार्रवाई की है। हैरानी की बात यह है कि जिस्मफरोशी का धंधा और कोई नहीं अकाली दल का पार्षद चला रहा था। पुलिस ने अकाली दल के एक पार्षद सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि मौके से 14 लड़कियों को बरामद किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी है।

    डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुगीपुरा चौक से जालंधर-अमृतसर बाईपास की ओर जाने वाले हाईवे पर स्थित एक कोठी, जिसे डेविल जॉन होटल के नाम से चलाया जा रहा था। इसमें पिछले करीब तीन महीनों से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना मैहना के एसएचओ गुरसेवक सिंह और पीसीआर इंचार्ज खेमचंद पाराशर की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कुछ सामान बरामद हुए। इसके अलावा जालंधर, लुधियाना, फरीदकोट और मोगा से लाई गई 14 लड़कियां भी मौके से पकड़ी गईं।

    पुलिस ने चार युवकों को भी गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर वहां मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस होटल का मालिक शहर के 28 नंबर वार्ड के पार्षद जगजीत सिंह उर्फ जीता है, जो अपने साथियों लखविंदर सिंह और बलविंदर सिंह निवासी रामूवाला के साथ मिलकर इस अवैध गतिविधि को चला रहा था। पुलिस ने पार्षद सहित सात लोगों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट, पॉक्सो एक्ट और धारा 143 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। नाबालिग पीड़िता को अदालत में पेश कर धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाने और मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे नौजवान का पेड़ से लटका शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे नौजवान का पेड़ से लटका शव बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के मल्लके गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना सरपंच और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मृतक की पहचान जशनप्रीत निवासी गांव बुर्ज हरीका, फरीदकोट के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। वहीं परिजनों द्वारा नौजवान की मौत को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई है। जशनप्रीत माता-पिता का इकलौता बेटा था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना मल्लके गांव में कोचिंग लेने आता था। थाना स्मालसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। मामले की जांच कर रहे एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।    
  • Punjab News: खेतों में घुसकर हमलावरों ने की फायरिंग, Scorpio और Tractor तोड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों में घुसकर हमलावरों ने की फायरिंग, Scorpio और Tractor तोड़ा, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव चूहड़चक में जमीनी रंजिश के चलते 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। जहां खेतों में घुसकर गोलियां चलाई गई। इस दौरान ट्रैक्टर और स्कॉर्पियों गाड़ी में तोड़फोड़ गई। गनीमत यह रही हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव चूहड़चक में 5 किले जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान पहले पक्ष के गुरप्रीत सिंह फसल काटकर ले गए थे। वहीं दूसरे पक्ष के शरमेर सिंह द्वारा कब्जा करने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जहां शमशेर सिंह द्वारा हवाई फायर किए गए। इसी के साथ ट्रैक्टर की तोड़फोड़ की गई और स्कॉर्पियों को क्षतिग्रस्त किया गया है। घटना स्थल का जायजा लेकर 2 व्यक्तियों को काबू किया गया है।

    पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए है। घटना में कोई घायल नहीं हुई है। इस मामले को लेकर थाना कोटईसे खां की पुलिस द्वारा पिता-पुत्र सहित 36 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शरमेर सिंह को हक में कोर्ट मे फैसला आया था और वह सीधा ही जगह पर कब्जा लेने चले गए। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुरप्रीत सिंह निवासी गांव चूहड़चक ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि वह अपने भाई लखवीर सिंह के साथ अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था तो उन्होंने देखा कि उनके दूसरे खेत में कुछ व्यक्ति अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर दूसरे खेत की ओर जा रहे थे।

    जब वह अपने भाई के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर दूसरे खेत जा रहे थे तो हमलावर अपने सोनालिका ट्रैक्टर पर सवा होकर उनके ट्रैक्टर में टक्कर मारी तथा उनके ट्रैक्टर की तोड़फोड़ की गई। हमलावर सतनाम सिंह, उसका पिता छिंदर पाल सिंह, सैल सिंह , पवनप्रीत सिंह , मलकीत सिंह निवाी गांव चूुहड़चक, सुखबीर सिंह उर्फ सुखा निवासी बाघापुराना अपने 30 अज्ञात साथियों के साथ वहां हथियारों, कृपाणों के साथ लेस होकर आए तथा सतनाम सिंह ने अपने रिवाल्वर, कृपाण से अपनी स्विफ्ट डिजायर कार व अन्य गाड़ियों तथा मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गोलियां चलाते हुए मौके से फरार हो गए। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उक्त लोगों के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है। उसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार रमनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा उक्त मामले में सभी लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करके पवनप्रीत सिंह निवासी गांव चूहड़चक्क को काबू कर लिया है। जबकि बाकी फरार लोगों की तलाश हेतु छापामारी जारी है।